दिनांक 01 दिसंबर 2015
॥ स मा चा र॥
जनसुनवाई में किया गया आवेदनों का निराकरण
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र॥
जनसुनवाई में किया गया आवेदनों का निराकरण
देवास
01 दिसंबर 2015/ जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई आज मंगलवार से पुन: प्रारंभ हुई। मल्हार
स्मृति मंदिर में संयुक्त कलेक्टर सारिका भूरिया, डिप्टी कलेक्टर मुश्ताक अहमद एवं
अन्य जिला अधिकारियों ने जनसुनवाई की।
आर्थिक सहायता
राशि दलाई जाए
आवेदक बद्रीप्रसाद पिता रामपाल निवासी रहमानपुरा
तहसील कन्नौद ने आवेदन देकर बताया कि उसकी पुत्री पिंकी की 23 फरवरी 2015 को ग्राम
रहमान पुरा में डूबने से मौत हो गई थी। शासन द्वारा उसे आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
की गई थी जो उसे अभी तक नहीं मिली है। उसे आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाए। इस पर संयुक्त
कलेक्टर ने संबंधित विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिये।
खेत में जाने
का रास्ता खुलवाया जाए
आवेदक राजेन्द्र
पिता राधेश्याम निवासी ग्राम रतनखेड़ी तहसील टोंकखुर्द ने आवेदन दिया कि उसके खेत में
जाने के शासकीय रास्ते पर अन्य ग्रामीण द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण करके बंद कर दिया
है। रास्ता बंद होने से कृषि कार्य करने के लिए खेत में जाने में अत्यधिक परेशानी होती
है। प्रकरण में संयुक्त कलेक्टर ने तहसीलदार टोंकखुर्द को कार्यवाही के निर्देश दिये।
क्रमांक 01/1479/01-12-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा
चा र॥
मुख्यमंत्री
का प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम
देवास 01 दिसंबर 2015/ मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह
चौहान का 3 दिसंबर को जिले के भ्रमण प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार
मुख्यमंत्री श्री चौहान ग्राम एनाबाद जाकर शहीद सुरेंद्र के परिजनों से भेंट करेंगे।
इसी दिन मुख्यमंत्रीजी देवास जनपद के जलालखेड़ी में आयोजित अंत्योदय मेले में भाग लेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में तैयारी आरंभ
कर दी गई है।
--------------------------
मुआवजा राशि
वितरण की तैयारी आरंभ
देवास 01 दिसंबर 2015/ कम आनावरी के आधार पर जिले
की 9 तहसीलों को सुखाग्रस्त घोषित किया गया है। कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने राजस्व एवं
विभिन्न जिला अधिकारियों की बैठक लेकर मुआवजा राशि वितरण की रूपरेखा बनाई। उन्होंने
इसके लिए समयबद्ध कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि सभी किसानों
से घोषणा पत्र भराया जाएगा एवं पंचनामा भी तैयार किया जाएगा। प्रथम चरण में जिले में
125 करोड़ रूपए की राशि प्राप्त हो गई है।
समय सारणी से कार्य को पूर्ण करें
कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि समय सारणी के हिसाब से कार्य को पूर्ण
करें। निर्धारित समय सारणी के अनुसार 2 दिसंबर को ग्रामों में प्रचार-प्रसार (डोडी
पिटवाना, सूचना पटल पर चस्पा), 2 दिसंबर से 7 दिसंबर तक काश्तकारों को आवेदन देना तथा
भरवाने की कार्रवाई, 7 दिसंबर एवं 8 दिसंबर को सूची का प्रकाशन, 8 से 11 दिसंबर तक
दावे/आपत्ति के लिए समय-जांच तथा पर्यवेक्षक अधिकारी की रिपोर्ट, 11 दिसंबर को अंतिम
सूची का प्रकाशन, 14 दिसंबर को सूची का तहसीलदार को प्रेषण तथा 14 से 23 दिसंबर तक
स्वीकृति एवं राशि का अंतरण किया जाएगा।
क्रमांक 03/1481/01-12-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
किसानों के हित में निर्णय लेने वाला पहला जिला है देवास
॥ स मा चा र॥
किसानों के हित में निर्णय लेने वाला पहला जिला है देवास
देवास 01 दिसंबर 2015/ किसानों पर बैंक का ख़रीफ़ 15 के लिये लिया कर्ज मध्यावधि ऋण मैं परिवर्तित
कर, एक साल के लिए ऋण स्थगन की सुविधा देते हुये तीन किश्तों मै लिया जाएगा। यह निर्णय
लेने वाला मध्यप्रदेश का पहला जिला देवास है। गत 19 अक्टूबर 2015 को कलेक्टर आशुतोष
अवस्थी की अध्यक्षता मैं ज़िला स्तरीय समिति ने यह निर्णय लेकर आदेश लागू कर दिया था।
उपायुक्त सहकारिता डॉ. केएन त्रिपाठी ने बताया है कि शासन द्वारा अल्पावधि ऋण को मध्यावधि
ऋण में परितर्वन करने के निर्देशों के पालन में देवास जिले में 72 हजार 456 किसानों
का 266 करोड़ 29 लाख का सोयाबीन फसल के लिए दिया गया फसल ऋण परिवर्तित किया गया है।
जिस अवधि के लिए ऋण वसूली स्थगित की गई है। उसका ब्याज किसानों के हित में मप्र सरकार
भरेगी।
-------------------------
तौलकांटा सुधार
का लाइसेंस निलंबित
देवास 01 दिसंबर 2015/ निरीक्षक नापतौल देवास एमके गुप्ता ने बताया है कि महेंद्र शिवनारायण सोनी
मैं. सांई बेइंग सिस्टम हाल मुकाम 39, कुम्हार गली देवास का इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटों
के सुधार का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई इनके द्वारा व्यापारियों
से की गई अवैध वसूली की वजह से वरिष्ठ कार्यालय द्वारा निलंबित किया गया है। नापतौल
विभाग से संबंधित किसी भी सुधार कार्य करने के लिए रोक लगा दी गई है। जिसकी सूचना निरीक्षक
नापतौल देवास द्वारा दी जा चुकी है।
नापतौल विभाग द्वारा जिले के समस्त नापतौल उपकरणों के उपयोगकर्ता
व्यापारियों से कहा गया है कि नापतौल विभाग से संबंधित किसी भी तौल कांटे संबंधित सुधार
कार्य के लिए ना ही इस व्यक्ति से किसी प्रकार का संपर्क करें एवं ना ही किसी भी प्रकार
से नकद राशि का भुगतान करें। यदि कसी भी व्यापारी द्वारा धौखे में आकर इन्हें नापतौल
उपकरणों के सुधार के लिए कोई राशि भुगतान की जाती है तो उसके लिए वो स्वयं जिम्मेदार
होंगे।
---------------------
निलंबित शस्त्र
लाइसेंस बहाल
देवास 01 दिसंबर 2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने आदर्श आचरण संहिता समाप्त हो जाने के फलस्वरूप निलंबित
शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिए हैं। न्यायालय तथा सक्षम आदेश अथवा किसी
प्रकरण में जमा शस्त्र को छोड़कर शेष शस्त्र संबंधित अनुज्ञप्तिधारी को नियमानुसार लौटाए
जाने के निर्देश दिए गए हैं।
--------------------------
निर्माण कार्य
के लिए 49 हजार स्वीकृत
देवास
01 दिसंबर 2015/ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र
विकास योजना अन्तर्गत विधायक सोनकच्छ राजेंद्र वर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर आशुतोष
अवस्थी द्वारा ग्राम गढ़खजुरिया में नाली निर्माण कार्य के लिए 49 हजार रूपए की प्रशासकीय
स्वीकृति जारी की गई है।
------------------------
अतिरिक्त कक्ष
निर्माण के लिए चार लाख 95 हजार स्वीकृत
देवास
01 दिसंबर 2015/ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र
विकास योजना अन्तर्गत मंत्री श्री दीपक जोशी की अनुशंसा पर कलेक्टर आशुतोष अवस्थी द्वारा
ग्राम सिंगावदा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए
4 लाख 95 हजार 900 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
क्रमांक 07/1486/01-12-2015
एड्स के संक्रमण को अब और अधिक नहीं होने देंगे
देवास 01 दिसंबर 2015/ एड्स के संक्रमण को शून्य स्तर तक लाना हम सब की जिम्मेदारी हैं। एड्स के
संक्रमण को अब और अधिक नहीं होने देगें "यह हमारा संकल्प हैं'', एड्स के संबंध
में जानकारी ही एड्स से बचाव हैं। यह बात डॉ. यूसी जैन राज्य स्तरीय प्रशिक्षक एड्स
प्रकोष्ठ ने कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय देवास में एड्स दिवस 01 दिसम्बर 2015 को
आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त कही।
उन्होंने
कहा कि गर्भवती स्त्री एवं नवजात बच्चों को एड्स से बचाना बहुत जरूरी हैं। एड्स के
लक्षण बताते हुए कहा कि बार बार बुखार आना, दस्त लगना, हार्पिज होना आदि एड्स के संकेत
हो सकते हैं ।
डॉ. विजय प्रधान नोडल अधिकारी एड्स प्रकोष्ठ ने
कहा कि वर्तमान में 24 लाख एचआई.व्ही. पाजेटिव्ह हैं। प्रसन्नता की बात यह हैं कि इन
रोगियों की मृत्यु दर में आशातित कमी आई हैं।
एड्स से लड़ने के लिये आवश्यक दवाईयां निरन्तर लेते रहना चाहिये। एचआईव्ही के
मरीजों से हम कोई भेदभाव नहीं रखेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन
के संकल्प सन 2030 तक विश्व को एड्स से मुक्त करना हैं, को पूर्ण करना हम सभी की जिम्मेदारी
हैं । डॉ. मंजूषा वर्मा अधीक्षक कर्मचारी राज्य
बीमा चिकित्सालय देवास ने उपस्थित चिकित्सकों, पेरामेडिकल स्टॉफ एवं आमजन को एड्स मुक्त
भारत का संकल्प दिलवाया तथा उपस्थित सभी लोगों ने हाथों में जलती हुई मोमबत्ती लेकर
एड्स के अंधकार को दूर करने का संकल्प लिया ।
इस अवसर पर
डॉ. अरूण राजोरिया, डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. श्रीकांत जोशी, डॉ. दीपीका दादलानी, डॉ.
केशर कटारे, डॉ. एस कालगांवकर, डॉ. संजय चौधरी, देवेंद्र शर्मा, चंद्रकांत कपूर, प्रदीप
जोशी, डॉ. विकास सिहुरकर आदि उपस्थित थे।
--------------------------
No comments:
Post a Comment