दिनांक 05 दिसंबर 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
जैविक खेती अपनाएं
अंर्तराष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य एवं कृषक सम्मेलन में अतिथियों ने कहा
देवास 05 दिसंबर 2015/ जैविक खेती अपनाएं, जिससे कृषक भाई और अधिक संपन्न हों तथा उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो। किसानों को मृदा स्वास्थ्य परिक्षण के महत्व को समझना होगा। उक्त बाते देवास- शाजापुर सांसद श्री मनोहर ऊंटवाल ने आज शनिवार को अंर्तराष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य दिवस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण एवं कृषक सम्मेलन में कही।
श्री ऊंटवाल ने कहा कि लगातार देश का मृदा स्वास्थ्य कमजोर होता जा रहा है। किसान भाई संतुलित मात्रा में खाद नहीं डालते हैं। इन चीजों को ध्यान में रखते हुए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में मृदा स्वास्थ्य दिवस मनाने के लिए कहा है, जिसमें पूरे जिले से देवास कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा लगभग 5200 मिट्टी के नमूने लेकर उनका परीक्षण किया गया। किसान भाई इस परीक्षण के द्वारा संतुलित मात्रा में खाद अपने खेत में डाल सकते हैं, जिससे पैदावार में बढ़ोत्तरी होगी। इस अवसर पर कलेक्टर आशुतोष अवस्थी, बहादुर मुकाती, डॉ. आरपी शर्मा, उपसंचालक कृषि केसी वास्केल, उपसंचालक उद्यानीकी नरेश तोमर, परियोजना संचालक उत्तमसिंह जादौन, कृषि विज्ञान केंद्र के सभी वैज्ञानिक एवं करीब 700 से अधिक किसान उपस्थित थे।
वैज्ञानिक आधार पर करें खेती
कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने किसानों को रैज्ड बेज्ड पद्धति से खेती करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सभी किसान भाई वैज्ञानिक आधार खेती करें। उन्होंने कहा कि किसान भाई जैविक खेती एवं रासायनिक उर्वरकों का संतुलित प्रयोग कर खेती करें। वैज्ञानिक पद्धति से खेती करके किसान अपनी फसल की पैदावार बढ़ा सकता है।
वैज्ञानिकों के कार्य की सराहना
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि बहादुर मुकाती ने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के कार्य की सराहना की।
मृदा स्वास्थ्य कार्ड का किया वितरण
कार्यक्रम में सांसद श्री ऊंटवाल एवं कलेक्टर श्री अवस्थी द्वारा उपस्थित किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही दो किताबों की भी विमोचन किया गया। युवाओं को स्वरोजगार के लिए अलंकारी मछली पालन इकाई का उद्घाटन भी सांसद एवं कलेक्टर द्वारा किया गया।
प्रदर्शनी का किया अवलोकन
इसके पूर्व अतिथियों द्वारा किसान सम्मेलन में कृषि से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया, जिसमें जैविक कीटों एवं हानिकारक कीटों की जानकारी ली।
किसानों को खेती के तरीकों से कराया अवगत
इस दौरान तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. डीवी भगत ने गेहूं एवं चना फसल में समन्वित खरपतवार नियंत्रण, डॉ. केएस भार्गव ने रबी फसल में जल प्रबंधन तथा डॉ. निशिथ गुप्ता ने फलो उत्पादन, डॉ. मनीष कुमार ने जैविक कीट नियंत्रण व प्रकाश प्रपंच के बारे में विस्तार बताया। इस दौरान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. लक्ष्मी, डॉ. मौनी सिंह एवं अंकिता पांडे ने किसानों से चर्चा की।
----------------------------
केबल
टी.वी. डिजिटाईजेशन की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर
देवास 05 दिसंबर 2015/भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा तृतीय फेस के शहरी
क्षेत्रों में केबल टीवी डिजिटाईजेशन की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2015 निर्धारित की गई
है। इसके तहत मल्टी सिस्टम ऑपरेटर और लोकल केबल ऑपरेटर के माध्यम से केबल टीवी के प्रसारण
से संचालित टेलीविजनों में डास सिस्टम के तहत उपभोक्ताओं द्वारा सेट अप बॉक्स लगाना
होगा।
अपर
कलेक्टर डॉ. कैलाश बुंदेला ने बताया है कि तृतीय फेस में शामिल शहरी क्षेत्रों में
अंतिम तिथि किसी भी हालत में आगे नही बढ़ाई जानी है। केबल टीवी डिजिटाईजेशन प्रोजेक्ट
के राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी एवं मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन
के प्रबंध संचालक द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार केबल टीवी डिजिटाईजेशन फेस-3 के
तहत शहरी क्षेत्रों में नियत अंतिम तिथि करीब है। इसके साथ ही सभी सर्विस ऑपरेटर्स
डिजिटाईजेशन के नियम 12 के तहत केबल डिजिटाईजेशन के लिये उन्हें आबंटित शहरी क्षेत्रों
में प्रचार कर स्थानीय जनता को प्रेरित कर प्रगति की निगरानी भी करें। केबल आपरेटर
के माध्यम से केबल डिजिटाईजेशन प्रोग्राम के बारे मे पोस्टर बैनर एवं स्थानीय चैनलों
पर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।
--------------------------
चौपाल निर्माण
के लिए 50 हजार स्वीकृति
देवास
05 दिसंबर 2015/ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र
विकास योजना अन्तर्गत खातेगांव विधायक आशीष शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर आशुतोष अवस्थी
द्वारा कन्नौद के वार्ड क्रमांक 5 में चबुतरा/चौपाल निर्माण के लिए 50 हजार रूपए की
प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
-------------------------
निर्माण कार्यों
के लिए 18 लाख रूपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
देवास
05 दिसंबर 2015/ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र
विकास योजना अन्तर्गत खातेगांव विधायक आशीष शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर आशुतोष अवस्थी
द्वारा खातेगांव विकासखंड में अलग-अलग निर्माण कार्य के लिए 18 लाख 64 हजार 500 रूपए
की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।
जारी
आदेश अनुसार खातेगांव विकासखंड के ग्राम मनोरा में सीसी रोड के लिए एक लाख 98 हजार
रूपए, ग्राम राजौर में चौपाल/चबुतरा निर्माण के लिए 25 हजार रूपए, ग्राम पंचायत जामनेर
के ग्राम गुराड़िया में सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख रूपए, ग्राम सिराल्या में सीसी
रोड निर्माण के लिए एक लाख 98 हजार रूपए, ग्राम खूबगांव में सीसी रोड निर्माण के लिए
2 लाख रूपए, ग्राम दैयत में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए एक लाख 98 हजार रूपए, ग्राम
मेलपीपल्या में चबुतरा/चौपाल निर्माण के लिए 25 हजार रूपए, ग्राम रेहटी में सीसी रोड
निर्माण कार्य के लिए एक लाख 48 हजार 500 रूपए, ग्राम मचवास में सीसी रोड निर्माण कार्य
के लिए एक लाख 48 हजार 500 रूपए, ग्राम बीजापुर में यात्री प्रतिक्षालय निर्माण के
लिए 73 हजार 500 रूपए, ग्राम भीमताल खेड़ा में सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख रूपए तथा
ग्राम भटासा में सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
जारी की है।
----------------------
No comments:
Post a Comment