दिनांक 14 दिसंबर 2015
11 जनवरी को होगा मतदाता-सूची का अंतिम प्रकाशन
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा
चा र॥
मुख्यमंत्री सड़कों की
मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू करें
समयावधि लंबित पत्रों की
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
देवास 14 दिसंबर 2015/ जिले
में मुख्यमंत्री सड़क योजना अन्तर्गत निर्मित सड़कों की मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारंभ करें।
मरम्मत कार्य के संबंध में विस्तृत कार्य योजना तैयार कर 15 दिसम्बर तक जिला कार्यालय
को प्रस्तुत करें। ठेकेदारों की बैठक लें तथा कार्य शुरू करवाने के लिए निर्देशित करें।
कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने सोमवार को लंबित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में उक्त
निर्देश ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन यंत्री को दिये। बैठक में अपर कलेक्टर
डॉ. कैलाश बुंदेला सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य
यांत्रिकी विभाग को निर्देश दिये कि बंद नलजल योजनाओं को शुरू करवाने के प्रयास किये
जायें। जिले में बंद नलजल योजनाओं की जानकारी जिला कार्यालय को भिजवायें। जानकारी में
संबंधित पंचायत के सरपंच एवं सचिव के नाम तथा मोबाइल नम्बर भी शामिल होना चाहिए। उन्होंने
सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनप्रतिनिधियों एवं मानव अधिकार आयोग से प्राप्त
होने वाले पत्रों के जवाब निर्धारित समय सीमा में प्रेषित करें।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि आगामी
1 जनवरी को नववर्ष के उपलक्ष्य में मां चामुण्डा टेकरी पर एक हजार पौधों का रोपण किया
जाना प्रस्तावित है। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिये।
बैठक में आंगनवाडी कार्यकर्ता/सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति किये जाने तथा जिले
में खाद की उपलब्धता की भी जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
----------------------------
सड़क दुर्घटना के चार प्रकरणों में कलेक्टर
द्वारा आर्थिक सहायता स्वीकृत
देवास 14 दिसंबर 2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने सड़क दुर्घटना
के चार प्रकरणों में पीड़ित परिवारों को सड़क दुर्घटना योजना अंतर्गत 15-15 हजार रूपए
की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)
बागली एवं संबंधित तहसीलदार के प्रतिवेदन के आधार पर 17 अक्टूबर 2015 को राम पिता डालू
निवासी बागली तहसील बागली की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर सड़क दुर्घटना योजना के
अंतर्गत मृतक की वैध वारिस पत्नी श्रीमती गीताबाई को 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता,
4 नवंबर 2015 को सूरज पिता भीलू निवासी ग्राम सेमली बुजुर्ग तहसील बागली की सड़क दुर्घटना
में मृत्यु होने पर मृतक की वैध वारिस पत्नी श्रीमती पूजा निवासी सेमली बुजुर्ग को
15 हजार रूपए तथा 25 नवंबर 2015 को श्रीमती नादानबाई पति मदनलाल निवासी हाटपीपल्या
तहसील हाटपीपल्या की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतिका के पति श्री मदनलाल निवासी
हाटपीपल्या को 15 हजार रूपए एवं 7 अक्टूबर 2015 को अशोक पिता बुदुसिंह निवासी ग्राम
जटाशंकर तहसील बागली की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की वैध वारिस पत्नी श्रीमती
भागवंती बाई निवासी जटाशंकर को 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
--------------------------
निर्माण कार्य के लिए एक लाख 93 हजार रूपये से अधिक की प्रशासकीय
राशि स्वीकृत
देवास 14 दिसंबर 2015/ विधानसभा क्षेत्र विकास योजना
अन्तर्गत विधायक खातेगांव विधायक आशीष शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर आशुतोष अवस्थी द्वारा
ग्राम चपलासा में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 93 हजार 200 रूपए की प्रशासकीय
स्वीकृति जारी की गई है।
------------------------
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं
एवं सहायिकाओं की अनंतिम सूची जारी
देवास
14 दिसंबर 2015/ एकीकृत बाल विकास परियोजना देवास शहरी अंतर्गत वार्ड क्र. 34 के
आंगनवाड़ी केन्द्र कृष्णापुरा क्र. 03 के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, वार्ड क्रमांक
26 के आंगनवाड़ी केन्द्र सदाशिव नगर सिविल लाइन की सहायिका, वार्ड क्रमांक 32 के आंगनवाड़ी
केन्द्र पुलिस लाइन केंद्र क्रमांक 5 की आंगनवाड़ी
सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए 9 दिसंबर को अनंतिम सूची जारी की गई है।
परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना देवास
ने बताया कि उक्त सूची को परियोजना कार्यालय, जिला कार्यालय, नगर निगम कार्यालय, कलेक्टर
कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं वार्ड क्रमांक 26,32 एवं 34 के आंगनवाड़ी केंद्रों पर
चस्पा किया गया है। यदि किसी को उक्त अनतिंम सूची पर आपत्ति हो तो 18 दिसंबर 2015 को
शाम 5.30 बजे तक परियोजना कार्यालय लाला लाजपतराय मार्ग, एमजी हास्पिटल के पास, सांई
मंदिर परिसर देवास में आकर अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।
-------------------------
एक
जनवरी
को
18 साल
पूरा
करने
वालों
के
नाम
भी
मतदाता-सूची में होंगे शामिल
11 जनवरी को होगा मतदाता-सूची का अंतिम प्रकाशन
देवास 14 दिसंबर 2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने बताया है कि मतदाता सूची प्रतिवर्ष
एक जनवरी की स्थिति में तैयार की जाती है। मतदाता-सूची में नाम शामिल करवाने की प्रक्रिया
की जानकारी नागरिकों को विशेषकर जिनकी उम्र 18 वर्ष होने वाली है या हो गयी है, उन्हें
अवश्य रखना चाहिये।
इस तिथि
को जो व्यक्ति 18 वर्ष का होने वाला है, वह अपना नाम मतदाता-सूची में शामिल करवाने
के लिये फार्म-6 भरकर निकट के मतदान-केन्द्र पर बूथ-लेवल ऑफीसर (बीएलओ) को दे सकेगा। प्राय: ग्राम तथा शहरी क्षेत्र के सभी
वार्ड, मोहल्लों में मतदान-केन्द्र बनाये गये हैं। बीएलओ के पास फार्म 6, 7, 8 उपलब्ध
रहेंगे। बीएलओ को फार्म-6 भरकर देने पर उसकी पावती/रसीद लेने तथा बीएलओ का नाम एवं
मोबाइल नम्बर और मतदान-केन्द्र की जानकारी अपने पास रखने को कहा गया है।
मतदाता-सूची
का अंतिम प्रकाशन 11 जनवरी, 2016 को उसी मतदान-केन्द्र पर किया जायेगा, जहाँ फार्म
भरकर दिया गया है। इस तिथि को मतदाता मतदान-केन्द्र पर जाकर पता लगा सकेंगे कि उनका
नाम सूची में शामिल हो गया है। यदि उन्होंने फार्म-6 में मोबाइल नम्बर अंकित किया है
तो उन्हें नाम शामिल होने की जानकारी एसएमएस द्वारा प्राप्त होगी। मोबाइल पर जानकारी
प्राप्त न होने पर संबंधित बीएलओ से सम्पर्क किया जा सकेगा। इसमें कोई कठिनाई होने
पर क्षेत्र के तहसीलदार/ नायब तहसीलदार से जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश की वेबसाइट
www.ceomadhyapradesh.nic.in पर उपलब्ध मतदाता-सूची
में नाम शामिल है या नहीं, सर्च करने की सुविधा का उपयोग किया जा सकता है। वोटर आई.डी.
नम्बर या नाम लिखकर मतदाता-सूची में नाम की जानकारी देखी जा सकती है। किसी भी प्रकार
की कठिनाई होने पर टोल-फ्री नम्बर 1950 की सुविधा उपलब्ध है। इस नम्बर पर भी मतदाता
अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। वेबसाइट पर जन-शिकायत विण्डों उपलब्ध है, उसमें भी शिकायत/फीडबेक
दर्ज किया जा सकेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुश्री सलीना सिंह ने नागरिकों से अनुरोध
किया है कि वे स्वयं एवं अपने परिवार तथा पड़ोसी परिवारों के ऐसे सभी व्यक्ति, जो
18 वर्ष के हो गये हैं अथवा एक जनवरी, 2016 को होने वाले हैं, उनका नाम मतदाता-सूची
में शामिल होने की पुष्टि कर सकेंगे।
--------------------------
No comments:
Post a Comment