दिनांक 04 दिसंबर 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा
चा र॥
कलेक्टर ने दो घंटे पांव-पांव नापा टेकरी के हर हिस्से
को
देवास 04 दिसंबर 2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने आज शुक्रवार दोपहर दो घंटे
तक पांव-पांव चलकर माताजी की टेकरी के हर हिस्से का निरीक्षण किया। वन संरक्षक पीएस
चंपावत, नगर आयुक्त् हिमांशु सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस दौरान कलेक्टर के साथ
थे।
कलेक्टर ने कबीर आश्रम वाले हिस्से में गंदगी और अतिक्रमण देखकर इस
ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब तक यह हिस्सा छूटने से माताजी की टेकरी
के संरक्षण के प्रयास पूर्ण सफल नहीं हो सकते। कलेक्टर ने संपूर्ण टेकरी में सुअरों
के प्रतिबंध और असामजिक तत्वों पर निगरानी और कार्रवाई के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद
पुलिस बल और कमाडेंट होमगॉर्ड को उन्होंने इस बावत पाबंद किया।
कलेक्टर ने शीलनाथ धूनी मार्ग पर बड़े होते पौधों और फूलों की बहार
देखकर प्रसन्न्ता जताई। यहां पौधों में पानी देने का उचित प्रबंध किया गया है। कलेक्टर
ने समूची टेकरी को तार और बाउंड्रीवॉल से घेरकर अतिक्रमण मुक्त रखने और अनाधिकृत प्रवेश
को सख्ती से रोकने के निर्देश दिए हैं।
-----------------------
दस साल बेमिसाल
का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन
देवास
04 दिसंबर 2015/ प्रदेश
में विगत दस वर्षों में अनेक उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं। गत दिवस 3 दिसंबर को देवास जनपद पंचायत के ग्राम जलालखेड़ी
में आयोजित अंत्योदय मेले में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने देवास जनपद के
अंतर्गत हुए विकास कार्यों पर आधारित पुस्तिका "दस साल बेमिसाल" का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत
द्वारा तैयार किया गया समग्र स्वच्छता अभियान पर आधारित पोस्टर का भी विमोचन किया।
------------------------
कर्नल राकेश विरमानी 9 दिसंबर को देवास
देवास 04 दिसंबर 2015/ जिला सैनिक कल्याण अधिकारी
कर्नल राकेश वीरमानी इंदौर 9 दिसंबर को देवास आएंगे। जिला सैनिक कल्याण संयोजक एसएस
व्यास ने बताया है कि वे 9 दिसंबर को 10.30 बजे से 12.30 तक मीठा तालाब स्थित विश्राम
गृह में पूर्व सैनिक/ विधवाओं की समस्या जानने व उनके निराकरण के लिए उनसे मुलाकात
कर चर्चा करेंगे।
----------------------
बरूट में सीसी
रोड निर्माण के लिए स्वीकृति जारी
देवास
04 दिसंबर 2015/विधानसभा
निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत खातेगांव विधायक आशीष शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर
आशुतोष अवस्थी द्वारा कन्नौद विकासखंड के ग्राम बरूट में सीसी रोड निर्माण कार्य के
लिए 2 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
की गई है।
--------------------------
टोंकखुर्द के
वार्ड 6 में बनेगी सीसी रोड
देवास
04 दिसंबर 2015/ विधायक
सोनकच्छ राजेंद्र वर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा टोंकखुर्द
के वार्ड क्रमांक 6 में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
जारी की गई है।
--------------------------
No comments:
Post a Comment