Saturday, 28 February 2015

28 फरवरी 2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय देवास
फोटो- जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र देते हुए।






28 फरवरी 2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय देवास
फोटो- सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर जिले के विभिन्न्‍ा क्षेत्रों का भ्रमण करते कलेक्टर एसपी एवं अन्य अधिकारी।




28 फरवरी 2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय देवास
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
जिले की सीमाओं पर भी रहेगी सिंहस्थ यात्रियों की लिए व्यवस्था
-------------------
कलेक्टर, एसपी व अन्य अधिकारियों ने किया निरीक्षण
     देवास 28 फरवरी 2015/ वर्ष 2016 में उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महापर्व में देवास जिले से होकर जाने वाले यात्रियों के लिए देवास जिले की सीमाओं पर आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभय सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने आज शनिवार को जिले की सीमाओं का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।
     इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री, एसडीएम, एसडीओ पुलिस एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
इन क्षेत्रों का किया भ्रमण
     कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों द्वारा शाजापुर जिले की ओर आलरी, विजयागंज मंडी रोड, टोंककला, टोंकखुर्द, देवली, पटाड़िया ताज, भोपाल की ओर सोनकच्छ, पारदीखेड़ा, उज्जैन की ओर बैरागढ़, बांगर तथा सिंगावदा आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए गए।
ये व्यवस्थाएं की जाएंगी
      कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सीमाओं में यात्रियों की सुविधा के लिए स्वच्छ पेयजल, शौचालय, अल्प विश्राम आदि की सुविधाएं प्रदाय की जाएं।
सुरक्षा व्यवस्था
      पुलिस अधीक्षक द्वारा सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था संबंधी निर्देश दिए गए। सीमाओं पर अग्निशमन के लिए फायर ब्रिग्रेड भी तैनात किए जाने के निर्देश दिए गए।         
क्रमांक 446/2217/28-02-2015                   (फोटो-संलग्न)
               
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥

जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन परिणामों की घोषणा हुई

निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र दिए गए
     देवास 28 फरवरी 2015/ जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के अंतर्गत आज शनिवार को जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के परिणामों की घोषणा की गई। मल्हार स्मृति मंदिर में संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निर्वाचित जनपद सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी, निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक श्री रामेश्वर गुप्ता, उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीपीसिंह, एसडीएम श्री धीरज श्रीवास्वत आदि उपस्थित थे।
जिला पंचायत के निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सदस्य
    जिला पंचायत के निर्वाचन में क्षेत्र क्रमांक 1 से गोवर्धनलाल गेहलोद, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2 श्री तंवर हरकसिंह चौहान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3 श्रीमती रामकला नारायणसिंह चौधरी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 4 से श्री शिवचरणसिंह राजपूत टोंककला, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5 श्रीमती शांताबाई सिद्धनाथ, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6 से अंजू पवित्राबाई छतरसिंह धाकड़, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 7 ललता मोतीलाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 8 तेजकुंवर चेनालाल मालवीय, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 9 कुंवर नरेंद्रसिंह राजपूत, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10 दौलत तंवर, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11 रानी कमलसिंह मस्कोले, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12 से जयसिंह अलावा,  निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 13 से किरण रमेश जमरे, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 14 सुनिताबाई सुनिल पटेल, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 15 रमजान गफूर खां मेवाती, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 16 से लखनलाल रामचंद्र, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 17 से संतोष मोहनसिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 18 से बलराम भाई दावठा निर्वाचित घोषित किए गए।
 जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के लिए सम्म्लिन 12 मार्च को
       मप्र राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन 12 मार्च को आयोजित किया जाएगा। जनपद पंचायत अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के निर्वाचन के लिए सम्मिलन  9 मार्च को आयोजित होंगे।
क्रमांक 447/2218/28-02-2015                   (फोटो-संलग्न)

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
आज पिलाई जाएगी बच्चों को 2 बूंद जिंदगी की
पल्स पोलियो टीकाकरण का दूसरा चरण
     देवास 28 फरवरी 2015/ यद्यपि भारत वर्ष में पोलियो का पूर्ण रूप से उन्मूलन हो चुका है, तथापि अभी कुछ पड़ौसी देशों में पोलिया का वायरस मौजूद है। इसकी सावधानी के लिए भारत में पल्स पोलियो टीकाकरण जारी है। इस वर्ष पल्स पोलियो अभियान के दूसरे चरण में 1 मार्च का पूरे देश के साथ देवास जिले के भी समस्त 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिले के नागरिकों से कहा है कि वे अपने तथा आसपास के 0 से 5 वर्ष के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियोरोधी दवा अवश्य पिलाएं।
2 लाख 32 हजार बच्चों का दवा पिलाने का लक्ष्य
    पल्स पोलियो के नोडल अधिकारी डॉ. कैलाश कल्याणे ने बताया कि 1 मार्च को प्रातः 8 बजे से बूथों पर पोलियों की दवा पिलाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जावेगा, जो कि सायः 5 बजे तक चलेगा। इस अभियान के दौरान जन्म से 5 वर्ष तक के कुल 232526 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अधिक से अधिक बच्चों को अभियान के प्रथम दिवस बूथ पर ही दवा पिलाने का कार्य पूर्ण किया जावेगा। 
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मॉनीटर
    कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए डबल्यू.एच.ओ., राज्य, संभाग व जिला स्तर के मॉनिटर नियुक्त किए गए हैं, जो क्षेत्र में निरंतर भ्रमण कर मॉनिटरिंग करेंगे एवं पल्स पोलियो अभियान के अंर्तगत पाई जाने वाली कमियों का निराकरण भी करवाएगें ।
कुल 1908 बूथ बनाए गए
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए. के. दीक्षित ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के लिए जिले में कुल 1908 बूथ बनाए गए हैं, जिसमें बी टाईप 1298, सी टाईप 487, ट्रांजिट बूथ 78, मोबाईल टीम हैं। इसमें कुल 3365 कर्मचारी तथा 199 सुपरवाईजर की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, जे.एस.आर., एन.जी.ओ. सम्मिलित हैं।
क्रमांक 448/2219/28-02-2015



जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
देवास के युवा भी होंगे अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से अवगत
    देवास, 28 फरवरी 2015/ प्रदेश के युवाओं को भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से अवगत कराने के उद्देश्य से ‘‘मॉ तुझे प्रणाम’’ योजना प्रारंभ की गई है। योजना के अन्तर्गत युवाओं को भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर सैन्य गतिविधियां तथा दिनचर्या से अवगत कराया जाएगा साथ ही राष्ट्र के प्रति समर्पण, नेतृत्व विकास पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
     जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी देवास राजेश रघुवंशी ने बताया कि योजना के अन्तर्गत प्रत्येक जिले से 10 युवाओं (5 युवक एवं 5 युवतियां) को भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं में एक्सपोजर विजिट (लोगोंवाल, नाथुला, दर्रा, अखनूर, लेह, पुलवामा, श्री गंगा नगर, तनोत माता का मंदिर, वाघा बार्डर, राजौरी, करागिल, कोच्चि, विशाखापटनम) में से किसी एक जगह पर भेजा जाएगा।
    जिला स्तर पर श्रेष्ठ  10 युवाओं (5 युवक एवं 5 युवतियां) का चयन लॉटरी सिस्टम से किया जावेगा। जिला स्तर पर चयन में एन.सी.सी. से 01, एन.एस.एस. से 01, राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी 01, एवं अन्य प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता 02, युवक एवं युवतियां जिनकी आयु 15 से 35 वर्ष के बीच हो, का चयन किया जावेगा। एक्सपोजर विजिट के चयन के लिये इच्छुक युवक एवं युवतियों से जिला स्तर पर विधिवत् आवेदन पत्र व फिटनेस सर्टिफिकेट/ चिकित्सा, जोखिम प्रमाण पत्र एवं संबंधित थाने से चरित्र प्रमाण-पत्र सहित 9 मार्च  को 12 बजे तक जिला खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय स्वः कुशाभाऊ ठाकरे खेल परिसर विकास नगर पर कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर आवेदन-पत्र निःशुल्क प्राप्त कर सकतें है।
क्रमांक 449/2220/28-02-2015
मुख्यमंत्री तीर्थ् दर्शन यात्रा स्थगित
    देवास 28 फरवरी 2015/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 4 मार्च को इंदौर-देवास-उज्जैन-तिरूपति की यात्रा जाने वाली ट्रेन में यात्रियों की संख्या पूर्ण नहीं हो पाने तथा इसी मध्य 6 मार्च को होली पर्व होने के कारण स्थगित कर दी गई है। अब यह यात्रा मार्च माह के अंतिम सप्ताह में होगी।
क्रमांक 450/2221/28-02-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
लंबित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक 2  मार्च को
      देवास 28 फरवरी 2015/ लंबित समयावधि पत्रों की बैठक का आयोजन 2 मार्च सोमवार को प्रातः 10.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में किया जाएगा। कलेक्टर ने सर्वसंबंधितों को आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
क्रमांक 451/2222/28-02-2015

स्कूल शिक्षा मंत्री और राज्य मंत्री ने दी 10वीं-12वीं के परीक्षार्थियों को शुभकामनाएँ

   देवास 28 फरवरी 2015/स्कूल शिक्षा मंत्री श्री पारस जैन और राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने 2 मार्च से शुरू हो रही हायर सेकेण्डरी परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को शुभकामनाएँ दी हैं। श्री पारस जैन ने विद्यार्थियों से कहा है कि वे ईमानदारी और लगन से परीक्षा में शामिल हों। कड़ी मेहनत और परिश्रम से की गई तैयारी कभी व्यर्थ नहीं जाती, इसीलिये वे निश्चिंत होकर पूर्ण मनोयोग से परीक्षा दें। उन्होंने कहा कि बारहवीं की परीक्षा छात्र जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, जिससे भविष्य की दिशा तय होती है। इसीलिये वे पूरी लगन के साथ परीक्षा में सम्मिलित हों। श्री जैन ने कामना की है कि प्रदेश के सभी विद्यार्थी अपने लक्ष्य में अवश्य सफल होंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के बेहतर शैक्षणिक वातावरण में विद्यार्थियों ने वर्षभर कड़ी मेहनत और परिश्रम किया है। इसीलिये अपनी क्षमता को लेकर वे चिंतित न हों बल्कि पूरे आत्म-विश्वास से परीक्षा दें।
   श्री जैन के अनुसार राज्य सरकार ने बारहवीं और दसवीं की परीक्षा के लिये परीक्षा केन्द्रों में सुविधाओं का इंतजाम किया है। पेयजल, फर्नीचर आदि के लिये पहले ही निर्देश दिये जा चुके हैं। विद्यार्थियों की सोच सकारात्मक होगी तो परिणाम भी बेहतर आयेंगे और भविष्य में निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। उन्होंने 3 मार्च से शुरू होने जा रही दसवीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों को भी शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
परीक्षा का महत्व परीक्षार्थियों से बेहतर कोई नहीं जानता
   राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने कहा कि परीक्षा का महत्व परीक्षार्थियों से बेहतर कोई नहीं जानता। उन्होंने कहा कि परिश्रमी विद्यार्थी परीक्षा सहित जीवन के हर क्षेत्र में सफल होते हैं। श्री जोशी ने व़िद्यार्थियों को अच्छे प्राप्तांकों के लिये शुभकामनाएँ दी हैं।
क्रमांक 452/2223/28-02-2015








Friday, 27 February 2015

27-02-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
फोटो-- बैठक में जानकारी देते अधिकारी
-- निर्वाचित जनपद सदस्यों को प्रमाण पत्र देते तहसीलदार


27-02-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥

इस बार नदी पुनर्जीवन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता
-----------
जलाभिषेक अभियान संबंधी बैठक संपन्न
     देवास 27 फरवरी 2015/ इस वर्ष प्रदेश में चलाए जाने वाले जलाभिषेक अभियान के अंतर्गत नदी पुर्नजीवन के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इसके तहत् जिले में कम से कम 1 नदी के पुर्नजीवन का कार्य लिया जाएगा। नदी पुर्नजीवन का कार्य जल संरक्षण एवं संवर्धन के समेकित क्रियान्वयन का सर्वोत्तम उदारहरण है। इसके माध्यम से भूजल स्तर बढ़ता है, जिससे सभी जल संरचनाएं पुर्नजीवित हो जाती हैं। अभियान के अंतर्गत जिले में इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
    कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने ये निर्देश शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जलाभिषेक अभियान संबंधी बैठक में दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सिंह, परियोजना अधिकारी श्री मेहता, सभी एसडीएम तथा सभी संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
क्यों आवश्यक है नदियों का पुर्नजीवन ?
     बैठक में बताया गया कि बरसात समाप्त होने के बाद नदियों में बहने वाला पानी वास्तव में बेस फ्लो अर्थात भूमि से आने वाला पानी होता है, जो रिस कर नदी में प्रवाहित होता है। भू-जल के असंतुलित दोहन के कारण भू जल स्तर गिर जाता है और अधिकांश नदियां अक्टूबर-नवम्बर माह के आते-आते सूख जाती हैं। ऐसी स्थिति में यदि नदियों के जलग्रहण क्षेत्र तथा विशेष रूप से अपस्ट्रीम अर्थात ऊपरी क्षेत्रों में जलसंग्रहण के कार्य किए जाते हैं, तो भू जल स्तर बढ़ जाता है तथा बेस फ्लो पुन: चालू हो जाता है। इससे नदी पुर्नजीवित हो जाती है। नदी के पुर्नजीवित होने से वह जिस जिस क्षेत्र में बहती है, वहां जल-स्तर बढ़ने लगता है तथा सूख चुके जलस्तोत्र, जिनका आधार भूजल है, पुन: जीवित होने लगते हैं। 

ये कार्य किए जाएंगे प्रमुखता से
     नदी पुर्नजीवन के कार्य के अंतर्गत नदियों में स्टॉप-डैम बनाना, चैक-डैम बनाना, गहरीकरण, नदी के प्रवाह क्षेत्र से गाद निकालना आदि कार्य कराए जाएंगे, जिससे वर्षा जल को अधिक से अधिक मात्रा में नदी के जलग्रहण क्षेत्र में रोका जा सके। जलाभिषेक के अन्य कार्यों में ढाल वाले क्षेत्रों में कंटूर ट्रैंच निर्माण, गली प्लग, पड़त एवं गैर कृष्य भूमि पर वृक्षारोपण, परकोलेशन तालाब बनाना, कुओं को रीचार्ज करना, जल संग्रहण क्षेत्रों से गाद निकालना, किसानों की भूमि पर मेढ़-बंधान एवं खेत तालाब निर्माण, नालों को बांधना, गेबियन बनाना आदि कार्य लिए जाएंगे। 

पुरानी जल संरचनाओं की पहचान एवं पुर्नउद्धार
     इस वर्ष जलाभिषेक अभियान के अंतर्गत जिले में पुरानी जल संरचनाओं की पहचान किए जाकर उनका पुर्नउद्धार भी किए जाना है। इसके अंतर्गत उनका गहरीकरण, गाद निकालना, साफ-सफाई, उनके चारों ओर आवश्ययक मरम्मत आदि के कार्य कराए जाएंगे।
15 मार्च तक तैयार करलें कार्ययोजना
     बैठक में निर्देश दिए गए कि जिले में जलाभिषेक अभियान के अंतर्गत इस वर्ष कराए जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना 15 मार्च तक बनवाए जाकर कार्य प्रारंभ करा दिए जाएं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रारंभ कराए गए कार्य जून माह के अंत तक पूरे किए जाएं। कुछ कार्य जिनमें अधिक समय लगना है, उन्हें जून 2016 तक पूरा किया जाए।
जिले की गौरवशाली परंपरा
     बैठक में बताया गया‍ कि जल संवर्धन एवं संरक्षण के कार्यों में जिले की गौरवशाली परंपरा रही है। टोंकखुर्द क्षेत्र में खेत-तालाब निर्माण के लिए जिले को विश्व स्तर पर सराहा गया है। कलेक्टर ने कहा कि इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जिले में इस वर्ष भी व्यापक पैमाने पर जनसहयोग से जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य कराए जाएं।
जल संसद, जल सम्मेलन एवं जल यात्राएं
     बैठक में बताया गया कि जलाभिषेक अभियान को जन अभियान बनाने के लिए जिला स्तर पर जल संसद आयोजित की जाएगी। यह आयोजन प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में होगा। इसी प्रकार जनपद स्तरों पर विधायक गणों की अध्यक्षता में जल सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। ग्राम स्तर पर जल यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। जल यात्राओं का उद्देश्य ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों की आवश्यकता से अवगत कराए जाना एवं इन कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी लिए जाना है।
कलेक्टर ने लिखवाया प्रत्येक अधिकारी से एक-एक नारा
     बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से कलेक्टर द्वारा जल-संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर एक-एक नारा लिखवाया गया। उन्होंने लिखे गए नारों की प्रशंसा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले में जल-संरक्षण एवं जल-संरर्धन के कार्यों में अपनी पूरी भागीदारी दें तथा शासन के निर्देश अनुसार जिले में इस पावन अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाया जाए।
गैबियन संरचनाएं एवं खेत तालाब बनाएं
      कलेक्टर ने बताया कि पानी रोकने के लिए गैबियन संरचनाएं अत्यंत उपयोगी होती हैं तथा अत्यंत कम खर्च में बन जाती हैं। गैबियन बनाने के लिए पत्थरों को जाली के माध्यम से बांधकर दीवार जैसे संरचना बनाई जाती है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पानी रोकने के लिए एक-एक गैबियन संरचना बनवाई जाए। उन्होंने बड़े किसानों को खेत तालाब बनाने के लिए प्रेरित किए जाने के भी निर्देश दिए। खेत तालाब के ढलाव वाले हिस्से में तथा कुएं के समीप बनाए जाएं। नाले के किनारे खेत तालाब न बनाए जाएं।
क्रमांक 441/2212/27-02-2015                                  (फोटो-संलग्न)

एस.सी.टी.वी की परीक्षा अब ऑनलाइन
आईटीआई में परीक्षा के लिए कम्प्यूटर लैब तैयार
     देवास 27 फरवरी 2015/ मप्र में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में फरवरी 2015 से इस बार एससीटीवी अर्थात राज्य व्यावासायिक प्रशिक्षण संस्था की परीक्षा का संचालन एमपी ऑनलाइन के माध्यम से किया जा रहा है। इसके लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था देवास में भी कम्प्यूटर लैब तैयार कर परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी से 4 मार्च तक हो रहा है। इस कार्य के लिए क्षेत्रीय क्षमता संवर्धन केंद्र (आरसीवीसी) की कम्प्यूटर लैब का भी उपयोग किया जा रहा है।
    श्री डीसी द्विवेदी प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था ने बताया कि एमपी ऑनलाइन के माध्यम से कम्प्यूटरिकृत होने से मूल्यांकन कार्य में लगने वाले कर्मचारी नहीं लगेंगे एवं परीक्षा परिणाम भी शीघ्र प्राप्त हो सकेगा।
क्रमांक 442/2213/27-02-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
मौसमी रोगों से पूरी मुस्तैदी से बचायें जनता को
मुख्य सचिव ने भेजे कलेक्टर्स को निर्देश
    देवास 27 फरवरी 2015/ मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा ने प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को मौसमी रोगों से जनता को बचाने के लिए पूरी मुस्तैदी से मैदानी अमले को सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। राज्य के प्रत्येक ग्राम में सीयूजी सिम के जरिये जिला एवं राज्य मुख्यालय से आईडीएसपी के माध्यम से राज्य सूचना प्रबंधन की प्रक्रिया से ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी संबंधित अधिकारी तक पहुँचाने की व्यवस्था की गई है। इससे रोगों पर प्रभावी नियंत्रण की प्रक्रिया का क्रियान्वयन संभव होगा।
    शीत काल समाप्त होने के बाद प्राय: वेक्टर जनित रोग और मौसमी बीमारियाँ बढ़ने लगती हैं। मुख्य सचिव के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आगामी महीनों में बीमारियों की रोकथाम कार्ययोजना पर अमल शुरू किया है। समीक्षा में राज्य के 64 विकासखंड में मलेरिया के प्रकरणों की ज्यादा संख्या पाए जाने पर विशेष कार्य-योजना संचालित होगी।
रेपिड डॉयग्नोसिस किट से होगी मलेरिया की जाँच
    राज्य में मलेरिया की जाँच के लिए रेपिड डॉयग्नोसिस किट का उपयोग किया जाएगा। इस जाँच से सिर्फ 15 मिनिट की अवधि में परिणाम मिल जाता है। वाइवेक्स प्रकार के मलेरिया के रोगी को तीन दिन क्लोरोक्वीन गोली और 14 दिन तक प्राइमाक्वीन गोली से उपचार तथा फेल्सीपेरम मलेरिया के रोगी को तीन दिन तक एसीटी तथा पहले दिन सल्फाडाक्सिन पायरामिथामिन और दूसरे दिन प्रायमाक्वीन गोली से उपचारित किया जाता है। ये दवाइयाँ पर्याप्त मात्रा में गाँव-गाँव तक पहुँचाई गयी हैं। डेंगू रोग वर्षा के आगमन के साथ होने लगता है और शीत का मौसम आने तक यह सताता है। यह बीमारी डेन नाम के वायरस से होती है। एडीज मच्छर इसे फैलाता है। गत वर्ष प्रदेश में डेंगू के 2,176 और चिकनगुनिया के 59 मामले सामने आए थे।
                           नियंत्रित हो रहा स्वाईन फ्लू
    प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री प्रवीर कृष्ण ने गत दिवस स्वाईन फ्लू नियंत्रण समन्वयन समिति की बैठक में राज्य में रोग की स्थिति की समीक्षा की। अब जनता के जागरूक होकर शीघ्र अस्पताल पहुँचने से तेजी से रोग पर नियंत्रण हो रहा है। प्रतिदिन लगभग एक लाख लोग स्क्रीनिंग करवाने अस्पतालों में पहुँच रहे हैं। इनमें 95 प्रतिशत मामले साधारण सर्दी-जुकाम वाले ही होते हैं। सौ सदस्यीय दल राज्य के जिलों में निरंतर भ्रमण और पर्यवेक्षण कर रहा है।
क्रमांक 443/2214/27-02-2015

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥

  जनपद पंचायत सदस्यों के निर्वाचनपरिणामों की घोषणा हुई 

जिला पंचायत सदस्यों की घोषणा आज
     देवास 27 फरवरी 2015/ जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के अंतर्गत आज शुक्रवार को जनपद पंचायत देवास, सोनकच्छ, टोंकखुर्द, बागली, कन्नौद एवं खातेगांव के जनपद सदस्यों के निर्वाचन के परिणामों की घोषणा की गई। जनपद पंचायत मुख्यालयों पर संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निर्वाचित जनपद सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया।
     देवास जनपद पंचायत के निर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र का वितरण जनपद कार्यालय देवास में तहसीलदार श्री एलके खरे द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर तहसीलदार श्री विनोद राठौर भी उपस्थित थे।
जिपं सदस्य के परिणामों की घोषणा आज
     त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों के मतदान तथा मतगणना के पश्चात जिला पंचायत सदस्य के लिए मतों का जिला मुख्यालय पर सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा का कार्य 28 फरवरी शनिवार को प्रात: 10.30 से किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य के परिणामों की घोषणा मल्हार स्मृति मंदिर में होगी।
जनपद पंचायत देवास के निर्वाचित जनपद सदस्य
     जनपद पंचायत देवास में निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 से श्रीमती ममता बाई रमेशचंद्र, क्षेत्र क्रमांक 2 सीमा पति विष्णु, क्षेत्र क्रमांक 3 से कलाबाई पति परमानंद, क्षेत्र क्रमांक 4 से बबीता पति भेरूलाल, क्षेत्र क्रमांक 5 से कमलाबाई पति रामचंद्र, क्षेत्र क्रमांक 6 से महेंद्र कौर पति समंदरसिंह, क्षेत्र क्रमांक 7 श्रीमती तेजूबाई पति बालाराम, क्षेत्र क्रमांक 8 महेंद्र मोतीलाल व्यास, क्षेत्र क्रमांक 9 से श्रीमती संतोष बाई पति कृपाराम, क्षेत्र क्रमांक 10 से श्रीमती मेमूना पति मुस्ताक, क्षेत्र क्रमांक 11 से श्री फिरोज शाह अय्यूब शाह, क्षेत्र क्रमांक 12 से श्रीमती संगीताबाई पति मुकेश सोनगरा, क्षेत्र क्रमांक 13 से सिंगाराम रामेश्वर पटेल, क्षेत्र क्रमांक 14 श्रीमती ज्योति छगनसिंह, क्षेत्र क्रमांक 15 से श्री सलीम खां सुभान खां, क्षेत्र क्रमांक 16 श्री राजेंद्रसिंह बैस, क्षेत्र क्रमांक 17 से श्रीमती रामकला पति मुकेश, क्षेत्र क्रमांक 18 श्रीमती रेखाबाई पति भगवान, क्षेत्र क्रमांक 19 से श्री मुकेश पिता रमेशचंद्र चौधरी, क्षेत्र क्रमांक 20 से श्रीमती सुशीला पति संजय मालवीय, क्षेत्र क्रमांक 21 से श्री राजेश सिंह पिता पोपसिंह, क्षेत्र क्रमांक 22 श्री मुकेशचंद्र पिता मूलचंद, क्षेत्र क्रमांक 23 से श्रीमती रूकसाना बाई पति मंसुर खां, क्षेत्र क्रमांक 24 श्रीमती कविता पति श्यामलाल, क्षेत्र क्रमांक 25 से कल्याण सिंह सिद्धनाथ निर्वाचित घोषित हुए हैं ।
जनपद पंचायत सोनकच्छ के निर्वाचित जनपद सदस्य
     जनपद पंचायत सोनकच्छ में निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 से श्रीमती सीमाबाई विष्णु धाकड़, क्षेत्र क्रमांक 2 से श्रीमती रूखमा अर्जुनसिंह धाकड़, क्षेत्र क्रमांक 3 से श्रीमती कुंताबाई पति मनोहरलाल रेकवाल, क्षेत्र क्रमांक 4 से कृष्णाबाई पति मनोहर सिंह, क्षेत्र क्रमांक 5 से श्री दिनेश अंबाराम पोरवाल, क्षेत्र क्रमांक 6 अर्जुनसिंह रामचंद्र कुशवाह, क्षेत्र क्रमांक 7 श्रीमती शंकुतला देवेंद्रसिंह राजपूत, क्षेत्र क्रमांक 8 से श्रीमती प्रकाशकुंवर भंवरसिंह राजपूत, क्षेत्र क्रमांक 9 से श्री राजेंद्रसिंह सवाईसिंह राजपूत, क्षेत्र क्रमांक 10 से श्रीमती राजूबाई बाबूलाल, क्षेत्र क्रमांक 11 से बाबूलाल गुर्जर, क्षेत्र क्रमांक 12 से श्रीमती कोमल नरेंद्रसिंह यादव, क्षेत्र क्रमांक 13 से श्रीमती आशा पति ओमप्रकाश भावसार, क्षेत्र क्रमांक 14 श्री सोदानसिंह पंवार, क्षेत्र क्रमांक 15 से श्री राधेश्याम रेकवार, क्षेत्र क्रमांक 16 से श्रीमती दीपशिखा धर्मेंद्र यादव, क्षेत्र क्रमांक 17 से प्रहलाद बिजोनिया, क्षेत्र क्रमांक 18 से श्रीमती घीसीबाई पति फुलसिंह, क्षेत्र क्रमांक 19 से श्री हरेंद्रसिंह बहादुरसिंह, क्षेत्र क्रमांक 20 से श्रीमती लीलाबाई मालवीय निर्वाचित घोषित हुए है।
जनपद पंचायत बागली के निर्वाचन जनपद सदस्य
     जनपद पंचायत बागली में निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 से श्रीमती शांताबाई सालगराम जाट, क्षेत्र क्रमांक 2 से श्री नवीनकुमार देवीलाल, क्षेत्र क्रमांक 3 से कृपालसिंह उमरावसिंह, क्षेत्र क्रमांक 4 से ललताबाई देवेंद्रसिंह सेंधव, क्षेत्र क्रमांक 5 से नरेंद्रसिंह हिम्मतसिंह सेंधव, क्षेत्र क्रमांक 6 घीसीबाई उंकार मालवीय, क्षेत्र क्रमांक 7 से रामकुंवर गंगाराम बगाना, क्षेत्र क्रमांक 8 से श्री राधेश्याम टाटिया, क्षेत्र क्रमांक9 से मंजू जीवन, क्षेत्र क्रमांक 10 से साहेदा खलील, क्षेत्र क्रमांक 11 से श्रीमती बनारसीबाई छोटूलाल सोलंकी, क्षेत्र क्रमांक 12 से धारूसिंह पाटीदार, क्षेत्र क्रमांक 13 से निर्मला हुकमचंद कंठाली, क्षेत्र क्रमांक 14 से रामकुंवर रामेश्वर गुर्जर, क्षेत्र क्रमांक 15 से घनश्याम पाटीदार, क्षेत्र क्रमांक 16 से मधुबाई संजय सूर्या, क्षेत्र क्रमांक 17 से परसराम भेरूसिंह कर्मा, क्षेत्र क्रमांक 18 से छीताबाई सुखादेव मौर्य, क्षेत्र क्रमांक 19 से सेकड़ीबाई उमरावसिंह, क्षेत्र क्रमांक 20 भेरूसिंह ध्यानसिंह, क्षेत्र क्रमांक 21 से पारूबाई कैलाश गिरवाल, क्षेत्र क्रमांक 22 मुन्ना सोलंकी, क्षेत्र क्रमांक 23 से राधेश्याम नागर, क्षेत्र क्रमांक 24 प्रकाश उदय सिंह, क्षेत्र क्रमांक 25 रमेश प्यार सिंह निर्वाचित घोषित किए गए।
जनपद पंचायत कन्नौद के निर्वाचन जनपद सदस्य
     जनपद पंचायत कन्नौद में निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 से श्री करण पटेल पानीगांव, क्षेत्र क्रमांक 2 श्रीमती माया रमण कलम, क्षेत्र क्रमांक 3 से कमलसिंह केसरसिंह सिसोदिया, क्षेत्र क्रमांक 4 से श्रीमती गायत्री राधेश्याम जाट, क्षेत्र क्रमांक 5 से हकीमन बाई अकबरखां, क्षेत्र क्रमांक 6 से अदि विक्रमसिंह महुड़िया, क्षेत्र क्रमांक 7 जुवानसिंह भावसिंह चौहान, क्षेत्र क्रमांक 8 श्रीमती क्षमाबाई लखन, क्षेत्र क्रमांक 9 से श्रीमती सलिताबाई महेश धुर्वे, क्षेत्र क्रमांक 10 श्री भेरसिंह धुमसिंह पवार, क्षेत्र क्रमांक 11 विमला पिंटू गुर्जर, क्षेत्र क्रमांक 12 से चिंतामणी जगदीशप्रसाद, क्षेत्र क्रमांक 13 से जेमनबाई अनवर मेवाती, क्षेत्र क्रमांक 14 से रमेश मांगीलाल बारेला, क्षेत्र क्रमांक 15 से भूरीबाई भजनलाल, क्षेत्र क्रमांक 16 से धनुबाई अनसिंह मौर्य गोदना, क्षेत्र क्रमांक 17 से मोतीलाल गब्बू बलाई, क्षेत्र क्रमांक 18 से मीराबाई पति मंसुर अमोले, क्षेत्र क्रमांक 19 से प्रमोद परसराम गुर्जर, क्षेत्र क्रमांक 20 से गबूलाल पिता बालू गोपनिया, क्षेत्र क्रमांक 21 से भगवानसिंह रूगनाथ पटेल, क्षेत्र क्रमांक 22 से श्रीमती गुलाबबाई रामदेव, क्षेत्र क्रमांक 23 से डॉ. ओम पटेल, क्षेत्र क्रमांक 24 से रीना राधेश्याम कलिया बांई, क्षेत्र क्रमांक 25 से मांगीलाल रामसिंह नायक निर्वाचित घोषित किए गए।
जनपद पंचायत टोंकखुर्द के निर्वाचित जनपद सदस्य
     जनपद पंचायत टोंकखुर्द में निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 से श्री ईश्वरसिंह नारायणसिंह, क्षेत्र क्रमांक 2 श्रीमती अलका बाई पति अशोक (निर्विरोध), क्षेत्र क्रमांक 3 श्री राजकुमार जगदीशचंद्र, क्षेत्र क्रमांक 4 से श्रीमती मधुबाई हुकमसिंह, क्षेत्र क्रमांक 5 से श्रीमती संगीताबाई दर्यावसिंह, क्षेत्र क्रमांक 6 से श्रीमती अनुसुईयाबाई गोरधनसिंह, क्षेत्र क्रमांक 7 से नगजीराम बगदीराम सूर्यवंशी, क्षेत्र क्रमांक 8 से श्रीमती रमूबाई पति सोबाराम, क्षेत्र क्रमांक 9 से श्रीमती प्रेमकला सुभाषचंद्र (निर्विरोध), क्षेत्र क्रमांक 10 से श्री संतोष बालाराम परमार, क्षेत्र क्रमांक 11 से श्रीमती कलाबाई बालूसिंह, क्षेत्र क्रमांक 12 से श्रीमती शकुंतलाबाई डूंगाजी मालवीय, क्षेत्र क्रमांक 13 से श्री कमलकिशोर मूलचंद, क्षेत्र क्रमांक 14 से श्री समंदरसिंह भेरूसिंह, क्षेत्र क्रमांक 15 से श्री रूपनारायण लक्ष्मीनारायण, क्षेत्र क्रमांक 16 से श्री किशोरसिंह सिद्धनाथ पाटीदार, क्षेत्र क्रमांक 17 से श्रीमती गीताबाई शंकरलाल, क्षेत्र क्रमांक 18 से श्रीमती फुलकुंवर रामसिंह, क्षेत्र क्रमांक 19 से श्री पवन मोडसिंह चावड़ा, क्षेत्र क्रमांक 20 से श्रीमती सीमा मनोहरलाल खरवाड़िया निर्वाचित घोषित हुए।
     जनपद पंचायत खातेगांव के निर्वाचन जनपद सदस्य
   जनपद पंचायत खातेगांव में निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 से सुगनाबाई सीताराम, क्षेत्र क्रमांक 2 से जगदीश जयनारायण गेहलोद, क्षेत्र क्रमांक 3 दिेनेश कुमार, क्षेत्र क्रमांक 4 राजेश कुमार प्रहलाद, क्षेत्र क्रमांक 5 से पदमसिंह प्रेमसिंह, क्षेत्र क्रमांक 6 से मनोज रामभरोसे, क्षेत्र क्रमांक 7 से इंद्रराज पिता अनोखी, क्षेत्र क्रमांक 8 श्रीमती मणी पति शंकर पटेल, क्षेत्र क्रमांक 9 गुलाबबाई टाडा, क्षेत्र क्रमांक 10 से रूकमणीबाई कैलाश, क्षेत्र क्रमांक 11 से गुरूप्रसाद रामचंद्र, क्षेत्र क्रमांक 12 से सुशीलाबाई पति रामनिवास मांजू, क्षेत्र क्रमांक 13 से गीताबाई कैलाश बड़ोदिया, क्षेत्र क्रमांक 14 से यशोदाबाई पवार, क्षेत्र क्रमांक 15 से बाबूलाल नानूराम कलोता, क्षेत्र क्रमांक 16 से शशि अशोक, क्षेत्र क्रमांक 17 से लक्ष्मीबाई रूपसिंह, क्षेत्र क्रमांक 18 से रूकशानाबी नूर खां, क्षेत्र क्रमांक 19 से भूरी शिवराम मालवीय, क्षेत्र क्रमांक 20 से अशोक काचरूलाल अहिरवार, क्षेत्र क्रमांक 21 इंदरबाई मुंशीलाल कोरकू, क्षेत्र क्रमांक 22 से पूनमचंद मांगीलाल विश्नोई, क्षेत्र क्रमांक 23 से मनोहरलाल रतनलाल तिवारी को निवार्चित घोषित किए गए।        
क्रमांक 444/2215/27-02-2015
अब जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के लिए सम्मेलन 12 मार्च को
       देवास 27 फरवरी 2015/ मप्र राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिला/जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए आयोजित सम्मेलन करने 9 मार्च की गई थी। अब आयोग ने यह निर्णय लिया है कि जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मेलन 12 मार्च को आयोजित किया जाए तथा जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मेलन आयोजित करने की पूर्ववत तिथि 9 मार्च रहेगी।
क्रमांक 445/2216/27-02-2015
              




Thursday, 26 February 2015

26-02-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
सफाई कर्मचारियों को मिलें आवश्यक उपकरण
राष्ट्रीय सफाई आयोग के सदस्य देवास में
     देवास 26 फरवरी 2015/ जिले में कार्य करने वाले सफाई कर्मियों के पास हैंडग्लोब्स, हैलमेट, जैकेट्स, गम बूट्स आदि उपलब्ध होने चाहिए। इनके बिना उनसे गंदगी सफाई का कार्य कराया जाना अमाननीय है। देवास में उन्हें तुरंत ये उपकरण एवं सामग्री उपलब्ध कराई जाएं।
     राष्ट्रीय सफाई आयोग के सदस्य श्री गोपाल कृष्ण सेहोत्रा ने आज गुरूवार को देवास जिले के भ्रमण के दौरान कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों से चर्चा में उक्त निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी, निगम आयुक्त श्री हिमांशु सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बस्तियों में शिविर लगाएं
     आयोग के सदस्य श्री सेहोत्रा ने निर्देश दिए कि सफाई कर्मियों की बस्तियों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। इनमें उन्हें स्वास्थ्य परीक्षण, रोजगार सहायता, व्यवसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए।
शेड बनाए जाएं
     सदस्य श्री सेहोत्रा ने निर्देश कि दिए कि सफाई कर्मियों के लिए देवास नगर में शेड बनाए जाएं। साथ ही उन्हें शासन के निर्देशों के अनुसार आवास आदि की सुविधा प्रदाय की जाए। उन्हें बीमा सुविधा प्रदाय की जाए। बताया गया कि पूर्व में सफाई कर्मियों से बीमा के लिए 10-10 रूपए लिए गए थे, जिनमें  से मात्र 2-2 रूपए वापस किए गए हैं।
वही कार्य करें जिसके लिए नियुक्त हैं
     सदस्य श्री सेहोत्रा ने निर्देश दिए कि सफाई कर्मियों से सफाई का ही कार्य कराया जाएं, जिसके लिए वे नियुक्त हैं। यहां ऐसी शिकायत मिली है कि कई सफाई कर्मियों से सफाई का कार्य न कराए जाकर, अन्य कार्य कराए जा रहे है। यह स्थिति ठीक नहीं है।
नियमितीकरण की कार्रवाई कराएं
     आयोग के सदस्य ने कहा कि जिले में कार्यरत सफाई कर्मियों के नियमितीकरण की कार्रवाई की जाए। निगम आयुक्त ने बताया कि देवास नगर में सफाईकर्मियों के कुल 210 नियमित पद हैं, जिनमें से 196 भरे हैं। कलेक्टर ने शेष 14 पदों पर तुरंत सफाई कर्मियों के नियमितीकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
क्रमांक 434/2205/26-02-2015                                  (फोटो- संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
      आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर को वोटर लिस्ट में जुड़वाए
स्वच्छ एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची के लिए
     देवास 26 फरवरी 2015/ स्व्चछ एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची के लिए मतदाता अपने आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर को वोटर लिस्ट के साथ जुडवाएं। मुख्य निर्वाचनन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश ने यह सलाह प्रदेश के सभी मतदाताओं को दी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देवास श्री आशुतोष अवस्थी ने जिले के मतदाताओं से कहा है कि वे मतदाता सूची में अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर अपने क्षेत्र के बीएलओ के माध्यम से जुड़वाएं।
आधार नंबर मतदाता सूची में जोड़ने के तरीके
     आधार नंबर को मतदाता सूची को जोड़ने के लिए बीएलओ-  ceomadhyapradesh.nic.in/E_roll.aspx की वेबसाइट लिंक पर जाकर प्रदेश के 62690 बूथ लेवल अधिकारियों में से अपने क्षेत्र के बीएलओ को जानें एवं उसे अपना आधार व मोबाइल नंबर प्रदान कर मतदाता सूची से आधार नंबर व मोबाइल नंबर लिंक कराएं।
अधिक जानकारी के लिए
     जिला कलेक्टर (जिला निर्वाचन अधिकारी) या अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) या तहसीलदार (सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) से सम्पर्क करें। जिले के उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन सुपरवाइजर तथा बूथ लेवल अधिकारी के दूरभाष नंबर वेबसाइट पर दिए गए है।
राज्य स्तर पर संपर्क के लिए
     इस संबंध में राज्य स्तर पर सम्पर्क के लिए श्री एसएस बंसल, संयुक्त मुनिप (0755-2550466), श्री सुजानसिंह रावत राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी  (मतदाता सूची) (0755-2552066), श्री संजयसिंह बघेल, राज्स स्तरीय नोडल अधिकारी (मतदाता जागरूकता एवं शिक्षा) (0755-2571924) अथवा श्री आरएन सिंह कक्ष अधिकारी (0755-2550412) से सम्पर्क कर सकते हैं।
क्रमांक 435/2206/26-02-2015

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
सीएसडी केंटीन 04 मार्च को आयेगी
      देवास 26 फरवरी 2015/ जिले के भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों के लिए स्टेशन हेड क्वाटर्स महू से सीएसडी केंटीन 04 मार्च 2015 को प्रातः 9.30 बजे स्थानीय विश्राम गृह भोपाल चौराहा पर आयेगी। जिला सैनिक कल्याण संयोजक श्री एसएस व्यास ने बताया कि केंटीन से सेंटर स्मार्ट कार्ड धारकों को ही सामान दिया जायेगा। उन्होंने जिले के भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों से आग्रह किया है कि वे सेंटर स्मार्ट कार्ड अपने साथ अवश्य लायें।
क्रमांक 436/2207/26-02-2015
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15
जनपद एवं जिपं सदस्य के परिणामों की घोषणा 27 एवं 28 को
     देवास 26 फरवरी 2015/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 के अंतर्गत जिले में समस्त 6 विकासखंडों में जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्यों के मतदान तथा मतगणना के पश्चात जनपद पंचायत सदस्य के पद के लिए मतों के सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा तथा जिला पंचायत सदस्य के पद के लिए मतों का विकासखंड स्तरीय सारणीकरण 27 फरवरी शुक्रवार को प्रात: 10.30 बजे से होगा। जिला पंचायत सदस्य के लिए मतों का जिला मुख्यालय पर सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा का कार्य 28 फरवरी शनिवार को प्रात: 10.30 से किया जाएगा। ये सभी कार्य संबंधित विकासखंड मुख्यालय पर होंगे। देवास मुख्यालय पर जनपद सदस्य के परिणामों की घोषणा तहसील कार्यालय में तथा जिला पंचायत सदस्य के परिणामों की घोषणा मल्हार स्मृति मंदिर में होगी।
क्रमांक 437/2208/26-02-2015





जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
टेकरी पर बन रहे हैं कियोस्क एवं पैगोडा
पाथ-वे का कार्य भी तेजी से जारी
      देवास 26 फरवरी 2015/ मां चामुंडा टेकरी पर सीढ़ी मार्ग पर 60 कियोस्क बनाए जाने हैं, जो कि वहां प्रसाद की दुकान लगाने वाले व्यापारियों को आवंटित किए जाएंगे। इसी प्रकार टेकरी के चारों ओर बन रहे पाथ-वे के आसापास पांच पैगोड़ा भी बनाए जा रहे है, जो कि यात्रियों के लघु विश्राम के प्रयोजन के लिए होंगे।
     टेकरी के नीचे शंखद्वार से सीढ़ी मार्ग तक प्रथम चरण में बनाया जा रहे पाथ-वे का निर्माण कार्य भी पूर्णता की ओर है। इसके अंतर्गत पैवर्स ब्लॉक लगाए जाने के साथ ही लोहे के ब्रिज तीन स्थानों पर बनाए जाने का कार्य जारी है। क्षेत्र को सुंदरता प्रदान करने की दृष्टि से लैंड स्पैकिंग का कार्य भी किया जा रहा है।
तीन कियोस्क बनकर तैयार
     सीढ़ी मार्ग पर तीन रंग-बिरंगे आकर्षक कियोस्क बनकर तैयार हो गए हैं, जो कि प्रसाद बेचने वाले तीन व्यापारियों कुंदन डोडिया, राजेंद्र नाथ एवं पांचू बाई को प्रदान किए जा रहे हैं। ये कियोस्क प्री-फेब्रिकेटेड अर्थात टिन की चादरों से पहले से बनाकर लगाए गए हैं।
सराहनीय प्रयास
     मां चामुंडा फल-फूल व्यापारी संघ के सचिव उमाकांत योगी बताते है कि दुकानदारों के लिए कियोस्क बनाए जाने का प्रशासन का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। इससे व्यापारियों को मजबूत स्थाई दुकानें प्राप्त हो जाएंगी।
एक परिवार को एक कियोस्क
     एसडीएम एवं मां चामुंडा शासकीय देवस्थान प्रबंधन समिति के सचिव श्री धीरज श्रीवास्तव बताते है कि प्रथम चरण में सीढ़ी मार्ग पर कुल 60 कियोस्क का निर्माण किया जाएगा। एक परिवार को एक ही कियोस्क प्रदान किया जाएगा, चाहे उस परिवार में कितने भी सदस्य हों।
क्रमांक 438/2209/26-02-2015                            (फोटो- संलग्न)





जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
शांति समिति की बैठक 2 मार्च को
      देवास 26 फरवरी 2015/ होली, धुलेंडी एवं रंगपंचमी त्योहारों के अवसरों पर आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में शांति समिति की बैठक 2 मार्च को आयोजित होगी। बैठक अपरांह्न 4 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी एवं एसपी श्री अभयसिंह सहित समिति के सदस्य उपस्थिति रहेंगे। अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा ने सर्व संबंधितों से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
क्रमांक 439/2210/26-02-2015
जलाभिषेक अभियान की बैठक आज
     देवास 26 फरवरी 2015/ जिले में वर्ष 2015-16 में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए चलाए जाने वाले जलाभिषेक अभियान संबंधी बैठक 27 फरवरी को आयोजित की जाएगी। बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से कलेक्टोरेट सभाग्रह में होगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक सिंह द्वारा सभी संबंधितों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।
क्रमांक 440/2211/26-02-2015


Wednesday, 25 February 2015

 देवास 25 फरवरी 2015/
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15
जिला पंचायत सदस्यों के परिणामों की घोषणा 28 को
सारणीकरण एवं परिणाम के लिए अधिकारी एवं सहायक कर्मचारी नियुक्त्‍
देवास 25 फरवरी 2015/ त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15 के लिए 28 फरवरी को प्रात: 10.30 बजे से मल्हार स्मृति मंदिर में जिले के छ: विकासखंडों के जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन (क्षेत्र क्रमांक 1 से 18) के अंतर्गत जिला स्तरीय सारणीकरण एवं परिणामों की घोषणा की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने सारणीकरण एवं परिणाम की घोषणा के लिए श्री प्रेमचंद परस्ते परियोजना अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारियों की सहायता के लिए सहायकों की नियुक्ति भी की गई है।
जारी आदेश अनुसार देवास एवं टोंकखुर्द विकासखंड के वार्ड क्रमांक 1 से 4 तक के लिए श्रीमती लीला रायकवार सहायक सांख्यिकी जिला योजना कार्यालय को, टोंकखुर्द एवं सोनकच्छ विकासखंड के वार्ड क्रमांक 5 से 8 तक के लिए कुमारी वैशाली पंवार सहायक सांख्यिकी अधिकारी जिला योजना कार्यालय को, बागली एवं कन्नौद विकासखंड के वार्ड क्रमांक 9 से 13 तक के लिए श्री मनीष तंवर जिला अंकेक्षक जिला पंचायत  को, कन्नौद एवं खातेगांव विकासखंड के वार्ड क्रमांक 14 से 18 तक के लिए श्री दीपक बूटे सहायक सांख्यिकी अधिकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार श्री योगेश चौहान, खंड स्तरीय अंवेषक जिला योजना कार्यालय देवास, श्री गौरव तारे सहायक ग्रेड-3 जिला योजना कार्यालय, श्री संतोष वर्मा सहायक ग्रेड-3 आदिम जाति कल्याण विभाग तथा श्री श्रेयस मिश्रा सहायक ग्रेड-3 उद्योग विभाग देवास को सहायक नियुक्त किया गया है।
सारणीकरण एवं परिणाम में कम्प्युटर कार्य के लिए श्री बलवंत सिंह कम्प्यूटर ऑपरेटर मप्रग्रासवि विभाग, श्री राजेंद्र विजयवर्गीय भृत्य जिला शिक्षा केंद्र देवास, श्री भगवान रेकवाल संविदा शिक्षक तथा श्री चित्रांश पुराणिक कम्प्यूटर ऑपरेटर जिला निर्वाचन कार्यालय को नियुक्त किया गया है।  
क्रमांक 428/2199/25-02-2015



जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15
जनपद एवं जिपं सदस्य के परिणामों की घोषणा आज और कल
     देवास 25 फरवरी 2015/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 के अंतर्गत जिले में समस्त 6 विकासखंडों में जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्यों के मतदान तथा मतगणना के पश्चात जनपद पंचायत सदस्य के पद के लिए मतों के सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा तथा जिला पंचायत सदस्य के पद के लिए मतों का विकासखंड स्तरीय सारणीकरण 27 फरवरी शुक्रवार को प्रात: 10.30 बजे से होगा। जिला पंचायत सदस्य के लिए मतों का जिला मुख्यालय पर सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा का कार्य 28 फरवरी शनिवार को प्रात: 10.30 से किया जाएगा। ये सभी कार्य संबंधित विकासखंड मुख्यालय पर उत्कृष्ट विद्यालय में होंगे।
क्रमांक 429/2200/25-02-2015
ईआरएमएस सॉफ्टवेयर में दर्ज होंगे मोबाइल नंबर व आधार नंबर
देवास 25 फरवरी 2015/ शासन के ईआरएमएस सॉफ्टवेयर में सभी मतदाताओं के मोबाइन नंबर तथा आधार कार्ड नंबर दर्ज होंगे। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने निर्देश दिए हैं कि बीएलओ के माध्यम से अधिकारी यह कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने जिले के समस्त जिला अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे अपने कार्यालय के समस्त शासकीय सेवकों एवं उनके परिवारों के सभी सदस्यों के मोबाइल नंबर तथा आधार कार्ड नंबर की प्रवृष्टि ईआरएमएस  सॉफ्टवेयर में कराएं।
क्रमांक 430/2201/25-02-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
राजोदा पहाड़ियों पर खनन बंद कराया गया
देवास 25 फरवरी 2015/ शंकरगढ़ पहाड़ी, पालनगर, देवास जूनियर एवं राजोदा की पहाड़ियों के 33 खनिज पट्टे निरस्त किए जाने के बाद आज बुधवार को खनन बंद कराए जाने, मशीनें सील करने तथा बिजली काटे की कार्रवाई पूर्ण की गई। मंगलवार को राजोदा की पहाड़ी पर 7 खदानों के विरूद्ध यह कार्रवाई नहीं हो पाई थी, जिसे बुधवार को पूरा किया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व, खनिज, पुलिस, बिजली आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
क्रमांक 431/2202/25-02-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥

प्रदेश में 158 लाख मीट्रिक टन भंडारण क्षमता उपलब्ध

मार्च तक स्टील सॉयलो भंडारण क्षमता में भी वृद्धि

    देवास 25 फरवरी 2015/प्रदेश में वेयर हाऊसिंग एण्ड लॉजिस्टिक पॉलिसी वर्ष 2012 में बनने के बाद भंडारण क्षमता में वृद्धि हुई है। प्रदेश में अब निजी एवं शासकीय कुल मिलाकर 158 लाख मीट्रिक टन भंडारण क्षमता उपलब्ध है। प्रदेश के अधिकांश जिले भंडारण के क्षेत्र में आत्म-निर्भरता की स्थिति में आ गये हैं। देवास जिले में स्टील सॉयलो भी स्थापित किए जा रहे हैं।
    लॉजिस्टिक पॉलिसी बनने के बाद 2 लाख 35 हजार मीट्रिक टन क्षमता निर्मित की जा चुकी है। करीब 65 हजार मीट्रिक टन क्षमता के भंडार गृह निर्माणाधीन हैं, जिन्हें पूरा किये जाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों द्वारा दिये गये हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग के अन्तर्गत एम.पी. वेयर हाऊसिंग एण्ड लॉजिस्टिक कारपोरेशन की पी.ई.जी. योजना में निजी उद्यमियों एवं निगम के द्वारा 6 लाख 67 हजार मीट्रिक टन भंडारण क्षमता निर्मित की गई है। इस योजना में 7 लाख 60 हजार मीट्रिक टन क्षमता के भंडार गृह निर्माणाधीन हैं। योजना में निजी उद्यमियों को 9 वर्ष की व्यावसायिक गारंटी दिये जाने का प्रावधान रखा गया है।
पी.पी.पी. मॉडल पर स्टील सॉयलो की स्थापना
    मध्यप्रदेश में देवास जिले सहित इंदौर, उज्जैन, भोपाल, विदिशा, सीहोर, हरदा, होशंगाबाद और सतना जिलों में 9 स्थान पर 4 लाख 50 हजार मीट्रिक टन क्षमता के स्टील सॉयलो प्रोजेक्ट देश में पहली बार पीपीपी मॉडल पर स्थापित किये जा रहे हैं। मार्च 2015 तक 2 लाख 50 हजार मीट्रिक टन क्षमता के स्टील सॉयलो बन कर तैयार हो जायेंगे।
क्रमांक 432/2203/25-02-2015
हायर सेकेण्डरी-हाईस्कूल परीक्षा में शामिल नि:शक्त परीक्षार्थियों को विशेष सुविधा
      देवास 25 फरवरी 2015/माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हायर सेकेण्ड्री की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले नि:शक्त परीक्षार्थी- दृष्टिबाधित, स्पास्टिक सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित परीक्षार्थियों को स्वयं लेखन करने सहायक की सुविधा लेने पर भी प्रत्येक प्रश्न पत्र में प्रति घंटे के मान से 20 मिनट का अतिरिक्त समय, इस प्रकार प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिये 60 मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान किया जायेगा ।
क्रमांक 433/2204/25-02-2015