दिनांक 30 नवंबर 2015
जिला जनसम्पर्क
कार्यालय, देवास
।। स मा चा र ।।
है अमर
शहीदों की पूजा, हर एक राष्ट्र की परंपरा
वे रक्त-बीज,
अपने जैसों की नई फसल दे जाते हैं
शहीद
सुरेंद्र को नम आंखों से दी अंतिम विदाई
देवास 30 नवंबर 2015/ ''है अमर शहीदों की पूजा, हर एक
राष्ट्र की परंपरा, उनसे है मां की कोख
धन्य, उनको पाकर है धन्य धरा, गिरता है उनका रक्त जहां, वे ठौर तीर्थ कहलाते हैं,
वे रक्त-बीज, अपने जैसों की नई फसल दे जाते हैं।''
कवि श्रीकृष्ण सरल की इस पंक्तियों में निहित भावों के साथ ही
आज सोमवार को हजारों नर-नारियों ने शहीद सुरेंद्र सिंह को अंतिम विदाई दी। सोनकच्छ
तहसील के ग्राम ऐनाबाद में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रभारी
मंत्री सुरेंद्र पटवा, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी, विधायक राजेंद्र
वर्मा, कलेक्टर आशुतोष अवस्थी, सेना के कमांडिंग ऑफिसर पुष्पेंद्रसिंह ने शहीद
जवान को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। दस्तुरों के मुताबिक सेना और पुलिस ने गॉर्ड ऑफ
ऑनर दिया।
साथी जवानों को बचाने के लिए शहीद हुए सुरेंद्र
भारतीय सेना की परंपरा एवं शौर्य गाथा को कायम रखते हुए और
राजपूत रेजीमेंट की छब्बीसवीं बटालियन के बहादुर सिपाही सुरेंद्रसिंह ने कर्त्तव्य
निष्ठा का परिचय दिया। उन्होंने अपने साथी जवानों को बचाने के लिए अपना सर्वोच्च
बलिदान दिया। वह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तंगधार सेक्टर में पर्वतीय
क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर तैनात थे।
यह बहादुर जवान अत्यंत ऊंचे बर्फीले तथा उबड़-खाबड़ पर्वतीय क्षेत्र
में पेट्रोलिंग में जा रहा था। यह क्षेत्र 26 अक्टूबर 2015 को आए भूकंप की वजह से खतरनाक
व कठिन हो गया था। पेट्रोलिंग के दौरान जब व नुकीले शिलाखंडों व अस्थायी जगह की
तरफ बढ़ते समय उसके कदमों का संतुलन बिगड़ गया और उससे सुरक्षात्मक रस्सा छूट गया और
गहरे दर्रे में चला गया। उसने अदम्य साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए अपने आपको
लटके हुए रस्से से अलग कर दिया ताकि उसके साथी जवान जो पेट्रोलिंग का हिस्सा थे
गहरे दर्रे में न गिरें। इसके बाद वीर सिपाही सुरेंद्र का शरीर खोज पार्टी द्वारा
लगभग एक किलोमीटर गहरे दर्रे में नीचे पाया गया।
इस प्रकार भारतीय सेना ने एक नि:स्वार्थ और बहादुर जवान खो दिया। सिपाही
सुरेंद्र ने अपने माता-पिता व सेना में सेवारत बड़े भाई का नाम रोशन किया। जिस
मिट्टी में वह जन्मा आज सोमवार को उसी मिट्टी में मिलते हुए अपना जीवन देशहित में
सार्थक सिद्ध कर गया।
-----------------------------
कलेक्टर
के सघन भ्रमण से ग्रामीणों को मिला फायदा
देवास 30 नवंबर 2015/ कलेक्टर
आशुतोष अवस्थी ने विगत तीन दिन 27 नवंबर से 29 नवंबर तक लगातार दिन-रात जिले के ग्रामीण
अंचल का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी तथा उनका
निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। भ्रमण से ग्रामीण अंचल
में शासकीय तंत्र सक्रिय हुआ है और गांवों में योजनाओं का फायदा मिलने का मार्ग प्रशस्त
हुआ है।
किसानों
के खाते में जाएगा बीज का अनुदान
गत दिनों भ्रमण के दौरान कलेक्टर
ने पाया कि कृषि विभाग द्वारा रबी सीजन अनुदान राशि का वितरण नहीं हुआ है। कलेक्टर
ने कृषि विभाग के उपसंचालक को एक सप्ताह में किसानों के खाते में अनुदान राशि जमा करने
के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों की बीज, खाद तथा अन्य प्रकार कृषि
संबंधी समस्याएं नहीं आना चाहिए।
कलेक्टर और विधायक ने उदयनगर में बस
स्टैंड का पैदल भ्रमण किया और पाया कि यहां पर बस स्टैंड की समस्या हैं, जिससे यात्रियों
का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को सुविधा मिल सके, इसके लिए
यहां पर शीघ्र बस स्टैंड का निर्माण करवाया जाएगा। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि रामपुरा
पंचायत में 50-60 घरों में बॉयोगैस बनाई जाए। सुतली पुरा, छुपछट्टा में भी बॉयोगैस
के बनाए जाने के निर्देश दिए। ग्राम सीवनपानी एवं पटपड़ी में आंगनवाड़ी अधूरी है जिसका
कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को दिए।
मानसिक विकलांग का पेंशन का लाभ दिया जाए
ग्राम पोलाखाल में चौपाल के दौरान
मानसिक विकलांग बालक संदीप शोभाराम की मां ने बताया कि बालक को पेंशन का लाभ नहीं मिल
रहा है। इस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि संदीप को पेंशन स्वीकृत कर लाभ दिया जाए।
ग्राम
आनंद नगर में गंदगी देखकर जताई नाराजगी
कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान ग्राम
आनंदनगर पहुंचे वहां पर आंगनवाड़ी केंद्र के पीछे घूड़े देखा तथा नाराजगी जताते हुए तहसीलदार
को निर्देश दिए कि यह घूड़े हटाए जाए तथा इस कार्य में ग्राम पंचायत की मदद ली जाए।
यदि कोई इसके बाद भी यहां पर घुड़े बनाकर कचरा तथा अन्य सामग्री डाले तो उसके ऊपर एफआईआर
दर्ज की जाए। कलेक्टर ने कड़कनाथ प्रोजेक्ट के बारे में ग्रामीणों को बताया और निर्देश
दिए कि यहां पर 25 यूनिट कड़कनाथ की बनाई जाए।
रास्ता
खुलवाया जाए
कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान तहसीलदार
को निर्देश दिए कि आनंद नगर से जवासिया का रास्ता खुलवाया जाए। बिजली दुर्घटना में
मरे व्यक्तियों के परिजनों का योजना अंतर्गत राशि वितरित की जाए।
समीक्षा
बैठक में यह दिए निर्देश
बागली तहसील की समीक्षा बैठक में गत
दिवस कलेक्टर सभी अधिकारियेां को निर्देश दिए कि कोई भी कार्य अधूरा नहीं छोड़े। कार्य
को समय सीमा एवं गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करें। यदि किसी भी कार्य में लापरवाही पाई गई
तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपयंत्रियों को निर्देश दिए कि
कपिलधारा कूप को 15 दिन में प्रारंभ कराएं जो कि फरवरी 2016 तक पूर्ण होना चाहिए।
आंगनवाड़ी
भवन बनाए जाएं
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए
कि क्षेत्र में 22 आंगनवाड़ी प्रस्तावित है, जिनमें से गुराड़दा में राशि आहरण दिया गया
है मगर कार्य नहीं किया गया। कार्य को प्रारंभ कर आंगनवाड़ी भवन को बनाया जाए। ग्राम
घुरिया में आंगनवाड़ी बनाने के लिए जगह दिलाई जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ग्राम
पीपरी में आंगनवाड़ी छात्रावास के पास बनाई जाए।
पांडूतालाब
मनरेगा के नए कार्य प्रारंभ किए जाए
पांडूतालाब
में ग्राम चौपाल के अंतर्गत कलेक्टर ने मनरेगा में नए कार्य प्रारंभ करने के निर्देश
दिए। उन्होंने सीसी रोड बनाने के कार्य को जल्द से जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
स्कूलों के निरीक्षण के दौरान पाया कि यहां पर शिक्षकों की कमी है। इस पर कलेक्टर ने
निर्देश दिए कि यहां पर अतिथि शिक्षक की व्यवस्था की जाए। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों
ने कलेक्टर को बताया कि उन्हें छात्रवृत्ति एवं साइकिल नहीं वितरित की गई है। इस पर
कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द से जल्द विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति
एवं साइकिल दी जाए।
हीरापुर
में पेयजल योजना का करे लोकार्पण करे
कलेक्टर
ने ग्राम हीरापुर में बन कर तैयार हुई पेयजल योजना का लोकार्पण करने के निर्देश दिए।
साथ ही उन्होंने आईटीडीपी के अंतर्गत 16 यात्री प्रतिक्षालय के कार्य 31 दिसंबर तक
पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
कालीबाई
में खेत तालाब बनेंगे
कलेक्टर ने ग्राम कालीबाई में
चौपाल के दौरान निर्देश दिए कि यहां पर मनरेगा के अंतर्गत 3 खेत तालाब की टीएस बनवाई
जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि वनाधिकार पट्टेधारियों को कपिलधारा कुएं स्वीकृत किए
जाए। कलेक्टर ने साधिकार अभियान में प्राप्त 8 पेंशन प्रकरण, एक बहुविकलांग, 5 कन्या
अभिभावक प्रकरण में स्वीकृत शीर्घ कार्रवाई के करने के निर्देश दिए।
सागोनिया
में स्कूल में गंदगी पर जताई नाराजगी
ग्राम सागोनिया में भ्रमण के दौरान
कलेक्टर श्री अवस्थी ने पाया कि प्राथमिक शासकीय एवं माध्यमिक विद्यालय में शौचालय
बने हैं, मगर ज्यादा गंदगी पाई गई वहां पर कलेकटर ने नाराजगी जताते हुए संबंधितों को
फटकार लगाते हुए कहा कि यहां साफ-सफाई जल्द से जल्द की जाए। डीईओ युक्तियुक्तकरण करें।
शिक्षकों की कमी होने पर यहां पर शिक्षकों की पदस्थापना कराई जाएं। स्कूल भवनों पुताई
की जाए जिससे स्कूल परिसर स्वच्छ एवं सुंदर दिखे। कलेक्टर ने राहत राशि वितरण की भी
जानकारी ली तथा राशन वितरण संतोषजनक पाए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की। भ्रमण के दौरान
ग्रामीणों ने कलेक्टर से यहां पर तालाब निर्माण की मांग की गई। इस पर कलेक्टर ने निर्देश
दिए कि यहां पर जगह का मुआयना कर तालाब बनाया जाए। भूखंड अधिकार प्रमाण पत्र एवं निजी
भूमि संबंधी मामलों की जानकारी पर कलेक्टर ने तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए।
शाला
समय पर नहीं खुलती
ग्राम ककड़दी में ग्रामीणों ने कलेक्टर
को बताया कि यहां पर स्कूल समय पर नहीं खुलता है तथा अध्यापक सप्ताह में एक या दो दिन
आते हैं। उसके बाद नहीं आते तथा पढ़ाई का स्तर भी अच्छा नहीं है। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी
जताते हुए संबंधित अध्यापकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्राथमिक शासकीय स्कूल
ककड़दी का जीर्णोंद्वार कराने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।
स्कूल
भवन का जीर्णोद्वार किया जाए
ग्राम नंदाडाई में निरीक्षण के दौरान
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्राथमिक शासकीय भवन का जीर्णोद्वार किया जाए। ग्रामीणों
ने बताया कि बारिश के दिनों में स्कूल में पानी आ जाता है। इस पर कलेक्टर स्कूल के
पास नाली खोदने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नंदाडाई से दिनेश के खेत
तक खेत सड़क स्वीकृत करने के निर्देश दिए। आंगनवाड़ी भवन पूर्ण कराने के निर्देश कलेक्टर
ने दिए। ग्रामीणों ने पोस्ट मैन की शिकायत
कलेक्टर से की।
ग्राम
विक्रमपुर में अतिथि शिक्षक रखने के निर्देश
ग्राम विक्रम पुर में चौपाल के
दौरान कलेक्टर को बताया गया कि यहां पर स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। इस पर कलेक्टर
ने निर्देश दिए कि यहां पर अध्यापकों की व्यवस्था की जाए, नहीं होने पर अतिथि शिक्षकों
की व्यवस्था की जाए। हायर सेकेंडरी स्कूल में जनभागीदारी से साइकिल स्टैंड की स्वीकृति
करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाती है। इस पर
कलेक्टर ने विद्युत मंडल को निर्देश दिए कि यहां पर 100 केवीए की अतिरिक्त डीपी लगाई
जाए।
-----------------------
राष्ट्रीय
बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जिला चिकित्सालय देवास में निःशुल्क कैम्प दो दिसंबर
को
देवास 30 नवंबर 2015/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, अंतर्गत संचालित कार्यक्रम
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 2 दिसंबर बुधवार को निःशुल्क शिविर आयोजित
किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
अधिकारी डॉ. ए.के.दीक्षित ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत चिन्हित
रोग क्लेफ्ट लिप एंड पेलेट जिसके अंतर्गत शिशुओं में जन्म से कटे होंठ व कटे तालु का
निःशुल्क उपचार कर निःशुल्क ऑपरेशन के लिए सीएचएल अपोलो हॉस्पिटल इंदौर, में संबंधित
क्षेत्र के आर.बी.एस.के. दल के साथ रैफर किया जाएगा।
यह निःशुल्क शिविर जिला चिकित्सालय
में 2 दिसंबर बुधवार को प्रातः 10 बजे से शाम 4.00 बजे तक आयोजित किया गया है, जिससे
कि अधिक से अधिक बच्चों को उक्त स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल सके। केम्प संबंधित अधिक
जानकारी के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम समन्वयक से संपर्क कर सकते है।
-------------------
No comments:
Post a Comment