31-12-2014
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
पैसे को ठिकाने न लगाएं, कार्य करें
कलेक्टर ने किया जिला अस्तपाल का निरीक्षण
देवास 31 दिसंबर 2014/ निर्माण कार्य के लिए
शासन से प्राप्त पैसे को ठिकाने लगाने की मानसिकता न रखें, बल्कि अस्पताल में जहां-जहां
कार्य कराए जाने की आवश्यकता हो, उस संबंध में सिविल सर्जन से राय लेकर कार्य कराएं।
कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो तथा अस्पताल में व्यर्थ की तोड़फोड़ न हो।
कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी ने आज बुधवार को जिला अस्पताल निरीक्षण के दौरान ये निर्देश निर्माण
एजेंसी लोक निर्माण विभाग परियोजना क्रियावंयन इकाई के अधिकारी को दिए। निरीक्षण के
दौरान कलेक्टर के साथ सिविल सर्जन डॉ. विद्या वेल्हणकर, अन्य चिकित्सकगण एवं संबंधित
अधिकारी उपस्थित थे।
कोटा स्टोन्स
पर टाइल्स
निरीक्षण
के दौरान कलेक्टर ने पाया कि जिला अस्पताल के प्रवेश द्वार के भीतर गलियारे में कोटा
स्टोन्स पर टाइल्स लगाई जा रही थी। कलेक्टर द्वारा इस पर आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा
कि इस कार्य का क्या औचित्य है। टाइल्स वहां लगाई जाएं, जहां इनकी अधिक आवश्यकता हो।
उन्होंने विभिन्न वार्डों, चिकित्सक कक्षों आदि में टाइल्स लगाए जाने के निर्देश दिए।
म्हारे दवाई
मिली गी
निरीक्षण
के दौरान कलेक्टर ने सरदार वल्लभभाई पटेल नि:शुल्क् वितरण केंद्र के बाहर जब एक मरीज
नगजी राम निवासी विकास नगर देवास से पूछा कि उसे यहां नि:शुल्क दवाई मिली कि नहीं,
तो उसने कलेक्टर को बताया कि ''म्हारे दवाई मिली गी''। उसने कलेक्टर को बताया कि वह
सर्दी-खांसी से पीड़ित है, अस्तपाल में उसे डॉक्टर ने तुरंत देखा तथा उसे दवाई मिल गई।
थूका-थाकी पर
रोक लगाइए
निरीक्षण
में पाया गया कि अस्पताल में कई स्थानों पर पान की पीक आदि थूके जाने से दीवारें खराब
हो रही है, वहीं कई स्थानों पर चैनल गेट भी खराब हो रहे हैं। इस पर कलेक्टर द्वारा
सिविल सर्जन को निर्देश दिए गए कि ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। साथ ही गंदी
दीवारों को साफ कराया जाए, जहां आवश्यक हो टाइल्स लगवाई जाएं।
मिलने के समय
पर ही मिलें मरीज से
सिविल सर्जन
ने कलेक्टर को बताया कि अस्पताल में मरीजों के परिजन बड़ी संख्या में वार्डों में जाते
है तथा रोकने पर रूकते नहीं है। इस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था
कड़ी की जाए। मिलने के समय पर ही परिजन मरीजों से मिलें। उन्होंने जिला होमगार्ड कमांडेंट
को निर्देश दिए कि कुछ समय के लिए वहां होमगार्ड के जवान तैनात करें।
जन्म प्रमाण-पत्र
आवश्यक रूप से दें
प्रसूति
वार्ड के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक बच्चे का जन्म के साथ
ही उसका जन्म प्रमाण-पत्र बनाया जाकर उसकी माता को दिया जाए। इसके साथ् ही जननी सुरक्षा
योजना का लाभ भी प्रसूता को दिया जाए। उन्होंने महिला वार्ड में सही वेंटिलेशन कराए
जाने के निर्देश दिए। चिकित्सालय की लिफ्ट के रखरखाव के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए।
पेवर्स लगाए
जाने का कार्य शीघ्र पूरा करें
कलेक्टर
ने पाया कि अस्पताल के पीछे एसएनसीयू से लेकर सीएचएमओ कार्यालय तक काफी कीचड़ हो रही
है। इस पर उन्होंने पूछा कि इस क्षेत्र के लिए पेवर्स ब्लॉक लगाए जाने की स्वीकृति
दिए काफी समय हो गया है, तुरंत यहां पेवर्स ब्लॉक लगाए जाने का कार्य क्यों नहीं कराया
गया है? उन्होंने कार्य कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के उपयंत्री ने बताया
कि यह कार्य 1 माह में करा लिया जाएगा।
बाउंड्रीवॉल का कार्य बहुत आवश्यक
कलेक्टर
ने जिला चिकित्सालय की बाउंड्रीवॉल का कार्य अत्यंत आवश्यक बताते हुए इसे जल्दी से
जल्दी कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने भोजन कक्ष के बाहर आहते में टाइल्स लगाए
जाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के उपयंत्री ने बताया कि जिला चिकित्सालय को
मरम्मत कार्य के लिए 1 करोड़ रूपए की राशि प्राप्त हो गई है, इससे 18 शौचालयों की मरम्मत,
वार्डों की मरम्मत आदि का कार्य कराया जाएगा।
ये कार्य भी
कराएं
कलेक्टर
ने निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय के सभी खुले चौक में पानी भर जाता है, अत: वहां
ड्रेनेज सिस्टम ठीक कराया जाए तथा कोटा स्टोन लगाया जाए। मरीजों के परिजनों के लिए
बनाए गए विश्राम स्थल में टाइल्स लगाए जाने, दरवाजा लगाए जाना तथा पत्थर के चार टेबिल
तथा कुर्सियां बनाए जाने के निर्देश भी दिए गए। चिकित्सक एवं कर्मचारियों के वाहनों
की पॉर्किंग का स्थान नियत कर वहां पेवर्स लगाए जाने के निर्देश भी दिए गए।
क्रमांक 151/1922/31-12-14 (फोटो- सलंग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
टेकरी पर साफ-सफाई अभियान जारी
देवास 31 दिसंबर 2014/ मां चामुंडा टेकरी को पूर्ण स्वच्छ बनाए जाने के लिए
वहां नगर निगम द्वारा साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु
सिहं ने बताया कि मां चामुंडा टेकरी के चारों ओर सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे
भी जारी रहेगा। चामुंडा टेकरी पर पर्यावरण की सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन द्वारा
पॉलीथीन का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहां पॉलीथीन का उपयोग करने तथा
यहां-वहां फैंकने पर दंडित किया जाएगा।
क्रमांक 152/1923/31-12-14
(फोटो- सलंग्न)
निर्वाचन कार्य
के दौरान मृत्यु पर 5 लाख की सहायता
देवास 31 दिसंबर 2014/ जिले में गत विधानसभा निर्वाचन के अंतर्गत निर्वाचन
कार्य के दौरान मृत्यु होने पर एक पीठासीन अधिकारी को शासन द्वारा 5 लाख रूपए की अनुग्रह
राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने राशि के संबंधित को तुरंत भुगतान
कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विधानसभा
निर्वाचन 2013 के अंतर्गत दिनांक 15 अक्टूबर को शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-3
के प्रधान अध्यापाक श्री वैदप्रकाश बैरागी की निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त करते
समय तबीयत खराब हुई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया उनकी मृत्यु हो गई। इस पर प्रकरण निर्वाचन
आयोग को भिजवाया गया था। प्रकरण में निर्वाचन आयोग द्वारा अनुग्रह राशि स्वीकृत की
गई।
क्रमांक 153/1924/31-12-14
कलेक्टर साम्प्रदायिक सदभाव के लिये रासुका की धारा 3 (2) का उपयोग सकेंगे
देवास 31 दिसंबर 2014/कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अपने जिले की स्थानीय सीमाओं
के भीतर साम्प्रदायिक सदभाव बनाये रखने के लिये एक जनवरी 2015 से 31 मार्च 2015 की
अवधि में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3 की उपधारा (2) की
शक्ति का उपयोग कर सकेंगे। इस संबंध में गृह विभाग ने मध्यप्रदेश राजपत्र में
सूचना का प्रकाशन करवाया है।
क्रमांक 154/1925/31-12-14
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जायेगा
देवास 31 दिसंबर 2014/मुख्य
निर्वाचन पदाधिकारी मप्र भोपाल के निर्देशानुसार
गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिले में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा।
जारी आदेशानुसार के परिपालन में जिलास्तर पर 18 वर्ष के नवीन मतदाताओं को फोटो परिचय-पत्र
वितरित करने एवं स्कूल/ महाविद्यालय, जिला/ ब्लॉक स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं
को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार दिए जाएंगे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने जिला स्तर
पर होने आयोजित किए जाने वाले समारोह की समस्त व्यवस्थाओं के लिए अनुविभागीय अधिकारी
एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी देवास को नियुक्त किया हैं। तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण
अधिकारी, देवास रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, देवास का सहयोग प्रदान करेंगे। अनुविभागीय अधिकारी
एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी देवास जिला स्तर पर आयोजित समोराह के संबंध में आयोग के निर्देशानुसार
समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्ति कराएंगे।
कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि
जिला मुख्यालय से भिन्न तहसील स्तरीय कार्यक्रम के लिए समस्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी
एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उत्तरदायी होंगे तथा बूथ लेवल कार्यक्रम की मॉजीटरिंग
कर कार्रवाई सुनिश्ति करेंगे।
क्रमांक 155/1926/31-12-14
कलेक्टर व एसपी ने दी नववर्ष की बधाई
देवास 31 दिसंबर 2014/ जिले के समस्त निवासियों
को कलेकटर श्री आशुतोष अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभय सिंह ने नववर्ष 2015 की बधाई
एवं शुभकामनाए दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि नया साल सभी के लिए सुख-समृद्धि
लाए तथा नए वर्ष में जिले का उत्तरोत्तर विकास
हो।
क्रमांक 156/1927/31-12-14
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
देवास 31 दिसंबर 2014/ म.प्र. स्थापना दिवस
01 नवम्बर 2014 से संपूर्ण जिले में आंगनवाड़ी चलो अभियान प्रारंभ किया गया है। आंगनवाड़ी
की सेवाओं की उपयोगिता समुदाय में स्थापित करने के एवं समुदाय में आई.सी.डी.एस. की
मांग बढ़ाने के लिये विशेष राज्यव्यापी ‘‘आंगनवाड़ी चलो अभियान'' एवं बाल स्वच्छता
मिशन चलाया जा रहा है।
इस अभियान
के अन्तर्गत चित्रकला प्रतियोगिता 30 दिसंबर को चिमनाबाई हायर सेकेण्डरी स्कूल, देवास
में आयोजित की गई, जिसमें 43 बालिकाओं द्वारा भाग लिया गया। इस अवसर पर प्राचार्य चिमनाबाई
हा.स.स्कूल, देवास, श्रीमती लता भारती सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास देवास तथा
श्रीमती मधुबाला ठाकुर, पर्यवेक्षक आई.सी.डी.एस. देवास शहरी आदि उपस्थित रहे ।
क्रमांक 157/1928/31-12-14 (फोटो- सलंग्न)
प्रत्येक जनपद
पंचायत वार्ड में रहेगी 2 रिजर्व ईवीएम
देवास 31 दिसंबर 2014/ मप्र राज्य निर्वाचन आयोग ने अब यह निर्णय लिया है कि
जनपद पंचायत वार्ड (निर्वाचन क्षेत्र) के लिए रिजर्व ईवीएम तैयार की जाए। सामान्य तौर
पर जनपद पंचायत के एक वार्ड (निर्वाचन क्षेत्र) में 10 से 12 मतदान केंद्र होते है।
अत: प्रत्येक जनपद पंचायत वार्ड (निर्वाचन क्षेत्र) के लिए अब न्यूनतम दो रिजर्व ईवीएम
तैयार की जाएं। जिले में उपलब्ध ईवीएम की संख्या के आधार पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन
अधिकारी जनपद पंचायत वार्ड (निर्वाचन क्षेत्र) के लिए दो से अधिक रिजर्व ईवीएम भी तैयार
करने का निर्णय ले सकते है।
पूर्व में
पंचायत निर्वाचन के लिए आयोग ने प्रति ग्राम पंचायत न्यूनतम एक रिजर्व ईवीएम रखने के
निर्देश जारी किए थे। आयोग द्वारा सरपंच का निर्वाचन पूर्व की भांति मतपत्र/ मतपेटी
से कराने का निर्णय लिया गया है। सरपंच का निर्वाचन ईवीएम से न होने के कारण आयोग ने
अब यह निर्णय लिया है कि अब प्रति ग्राम पंचायत न्यूनतम एक रिजर्व ईवीएम तैयार करने
की आवश्यकता नहीं है।
क्रमांक 158/1929/31-12-14
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
शांति समिति की बैठक 2 जनवरी को
देवास 31 दिसंबर 2014/ मिलाद-उन नबी के अवसर
पर कानून व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए शांति समिति की बैठक 02 जनवरी शुक्रवार को सायं 4.00 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी करेंगे। अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा
द्वारा सभी संबंधितों से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।
क्रमांक 159/1930/31-12-14
साधारण उपायों से सुरक्षित करें फसल
पाले से बचाव के लिए कृषकों को सलाह
देवास 31 दिसंबर 2014/ मौसम विभाग द्वारा प्राप्त
जानकारी के अनुसार जिले में तापमान तेजी से कम होने की संभावना बताई गई है। तापमान
में होने वाली इस गिरावट का असर फसलों पर पाले के रूप में हो सकता है। उप संचालक कृषि
ने जिले के कृषकों को विशेष सलाह जारी करते
हुए प्रभावित क्षेत्रों के समस्त मैदानी अमले को पाले से बचाव के उपायों के व्यापक
प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं।
उप संचालक
कृषि द्वारा किसानों को समझाइश दी जा रही है कि वे रात्रि में खेत की मेड़ों पर कचरा
तथा खरपतवार आदि जलाकर विशेष रूप से उत्तर-पश्चिमी छोर से धुंआ करें, जिससे कि धुएं
की परत फसलों के उुपर आच्छादित हो जाए। फसलों
में खरपतवार नियंत्रण करना भी आवश्यक है, क्योंकि खेतों में उगने वाले अनावश्यक तथा जंगली पौधे सूर्य की
उषमा भूमि तक पहुंचने में अवरोध उत्पन्न करते हैं। इस प्रकार तापमान के असर को कुछ
हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
इस संबंध
में भारत सरकार कृषि मंत्रालय द्वारा अनुशंसित सलाह के अनुसार शुषक भूमि में पाला पड़ने
का जोखिम अधिक होता है, अत: फसलों में स्प्रिंकलर में माध्यम से हल्की सिंचाई करें
एवं 0.1 प्रतिशत तनु सल्फरिक एसिड 1 एमएल मात्रा प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव
करने से फसलों को बचाव कर सकते हैं या थायो यूरिया की 500 ग्राम मात्रा का 1000 लीटर
पानी में घोल बनाकर 15-15 दिन के अंदर से छिड़काव भी पाले के विरूद्ध उपयोगी उपाय है।
क्रमांक 160/1931/31-12-14
9वीं से 12 वीं तक
की कक्षाओं में भी 5 जनवरी तक रहेगा अवकाश
-----------------
कलेक्टर ने जारी किये आदेश
देवास 31 दिसंबर 2014/ जिले के समस्त
शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 9वीं से लेकर 12 वीं तक की कक्षाओं में भी 1 जनवरी
से 5 जनवरी 2015 तक अवकाश रहेगा। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने शीतलहर के चलते ये
आदेश जारी किए हैं।
यह आदेश जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों
पर लागू होगा। यदि कोई संस्था इस आदेश का उल्लंघन करती है तो उसके विरूद्ध कार्रवाई
की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व में कलेक्टर द्वारा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाओं
के लिए 5 जनवरी तक अवकाश घोषित किया जा चुका है।
क्रमांक 161/1932/31-12-14