दिनांक 10 दिसंबर 2015
इंसान के साथ इंसानियत का व्यवहार की मानव अधिकार- डॉ.बुंदेला
व्यय लेखा प्रेक्षक का तृतीय भ्रमण 19 दिसंबर को
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा
चा र॥
इंसान के साथ इंसानियत का व्यवहार की मानव अधिकार- डॉ.बुंदेला
मानव अधिकार और सुशासन पर कार्यशाला संपन्न
देवास 10 दिसंबर 2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी के मार्गदर्शन में आज मल्हार
स्मृति मंदिर में मानव अधिकार और सुशासन विषयों पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला
को संबोधित करते हुए अपर कलेक्टर डॉ. कैलाश बुंदेला ने कहा कि मानव अधिकार का सम्मान
करते हुए ही शासकीय तंत्र सुशासन की राह पर चल सकता है। उन्होंने कहा कि इंसान के साथ
इंसानियत का व्यवहार की मानव अधिकार है। कार्यशाला में मानव अधिकार आयोग के आयोग मित्र
ओमप्रकाश पाराशर एवं श्रीमती सुशीला मिश्र डिप्टी कलेक्टर मुशताक अहमद और विभिन्न विभागों
के जिला अधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे। अपर कलेक्टर श्री बुंदेला ने इस अवसर पर
उपस्थितों को मानव अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिज्ञा कराई।
------------------------
व्यय लेखा प्रेक्षक का तृतीय भ्रमण 19 दिसंबर को
देवास 10 दिसंबर 2015/ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र देवास के उपनिर्वाचन के लिए
परिणामों की घोषणा से 30 दिन की समयावधि में निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों द्वारा
व्यय लेखा विहित पंजी पर मय सह अभिलेखों के दाखिल किया जाना हैं। इसके लिए भारत निर्वाचन
आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक जावेद मजहर परिणाम घोषणा के 25वें दिन 19 दिसंबर
2015 को जिले में उपस्थित होंगे तथा 8 दिन प्रत्याशियों द्वारा दाखिल व्यय लेखे की
संविक्षा एवं जिला निर्वाचन की रिपोर्ट तैयार करने के कार्य का पर्यवेक्षण करेंगे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी
आशुतोष अवस्थी ने निर्देश है कि प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किए जाने वाले व्यय लेखे
से संबंधित समस्त जानकारियां निर्धारित समयावधि में विहित प्रपत्रों पर आयोग को भेजने,
प्रकाशित करने तथा ऑनलाइन वेबसाइट पर दर्ज करने की पाबंदी रखी जाएं।
'''''''''''''''''''''''''''''--------------------
प्रगति में है फसल क्षति राहत राशि का कार्य
देवास 10 दिसंबर
2015/ राजस्व
विभाग के निर्देश पर जिले में हुई फसल नुकसानी में राहत राशि वितरण का कार्य किया जा
रहा है। इसके लिए प्रारंभिक अनुमान के आधार पर खातेदार द्वारा फसल हानि के लिए आर्थिक
सहायता का क्लेम आवेदन का प्रारूप बनाया गया है। पर्याप्त संख्या में इसे मुद्रित कराकर
ग्राम पंचायत एवं पटवारी या इस के लिए प्राधिकृत कर्मचारी को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
ग्राम पंचायत या पटवारी या प्राधिकृत कर्मचारी द्वारा खातेदार को उक्तानुसार मुद्रित
प्रारूप- 1 उपलब्ध कराया जा रहा है।
कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने बताया है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में
संलग्न प्रारूप-एक में खातेदार से उनकी फसल को हुई क्षति का विवरण प्राप्त किया जा
रहा है। प्राप्त क्लेम के आधार पर ग्रामवार सूची एकजाई की जा रही है। उसे प्रत्येक
पंचायत में प्रकाशित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद इस सूची पर दावें आपत्ति
प्राप्त कर क्षति का आंकलन कर एकजाई सूची संबंधित राजस्व अधिकारी को उपलब्ध कराई गई
है। इस प्रकार प्राप्त सूची के आधार पर राजस्व अधिकारी द्वारा प्राप्त विवरण की राजस्व
पुस्तक परिपत्र खंड छ: क्रमांक 4 की कंडिका 15 में उल्लेखित संयुक्त् दल द्वारा पुष्टि
किए जाने के उपरांत स्थानीय स्तर पर यथा आवश्यक परीक्षण एवं जांच के निर्देश दिए गए
हैं। इसके अनुसार तैयार की गई फसल हानि के आंकलन के आधार पर राहत राशि निर्धारित मापदंडों
के अनुसार स्वीकृत किए जाने की स्वीकृति कार्रवाई चल रही है।
नोडल अधिकारी बनाए गए
ग्रामवार, खातेवार फसल क्षति सर्वे कार्य के लिए अनुविभागीय अधिकारी
(राजस्व) देवास, सोनकच्छ, बागली, कन्नौद एवं खातेगांव नोडल अधिकारी तथा मुख्य कार्यपालन
अधिकारी जनपद पंचायत देवास, टोंकखुर्द, सोनकच्छ, बागली, कन्नौद एवं खातेगांव सहायक
नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। तहसील देवास, टोंकखुर्द, सोनकच्छ, हाटपीपल्या, बागली, उदयनगर,
कन्नौद, सतवास व खातेगांव में पटवारी हल्कों में फसल क्षति के सर्वे कार्य किए जा रहे
हैं।
सीईओ जिला पंचायत प्रबल सिपाहा ने बताया है कि तय कार्यक्रम अनुसार
सचिवों की बैठक 1 दिसंबर को आयोजित की गई। प्रारूप एक का वितरण 2 दिसंबर को किया गया।
ग्राम में प्रचार-प्रसार (डोडी पिटवाना, सूचना पटल पर चस्पा), 2 दिसंबर से 7 दिसंबर
तक काश्तकारों को आवेदन देना तथा भरवाने की कार्रवाई की गई। सूची के प्रकाशन का कार्य
7 एवं 8 दिसंबर को किया गया, दावें/ आपत्ति के लिए समय जांच तथा पर्यवेक्षण अधिकारी
की रिपोर्ट का कार्य 8 दिसंबर से 11 दिसंबर तक किया जा रहा है। अंतिम सूची का प्रकाशन
11 दिसंबर को किया जाएगा। सूची का तहसीलदार का प्रेक्षण 14 दिसंबर को तथा स्वीकृति
एवं राशि का अंतरण 14 से 18 दिसंबर के बीच किया जाएगा।
----------------------------------
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा होमगॉर्ड जिला कार्यालय का निरीक्षण
देवास
10 दिसंबर 2015/ पुलिस महानिरीक्षक मध्यप्रदेश होमगार्ड जबलपुर कमल सिंह राठौर
द्वारा कार्यालय डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट देवास का निरीक्षण गत दिवस किया गया।
निरीक्षण के दौरान सम्मान गार्ड द्वारा गार्ड
ऑफ ऑनर दिया गया। होमगार्ड जवानों का सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक
अभय सिंह, डिवीजनल कमाण्डेन्ट उज्जैन संभाग उज्जैन भोजपाल वर्मा तथा डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट
जी.पी.प्रजापति एवं रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन देवास व होमगार्ड विभाग के अधिकारी,
कर्मचारियों एवं 60 होमगार्ड जवानों ने भाग लिया।
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जवानों को सम्मेलन
का महत्व बताते हुए प्रत्येक जवान को अपनी दिनचर्या मे चेतना व स्फूर्ति लाने हेतु
पोष्टिक आहार लेने, योगा का प्रतिदिन अभ्यास किये जाने हेतु प्रेरणा दी गई। जवानों
को स्वच्छ, स्वस्थ व सभ्य रहने के तीन सूत्र का पालन करने हेतु समझाइश दी गई एवं अच्छी
वर्दी, टर्नआउट, अनुशासन मे रहने हेतु समझाइश दी गई। उन्होंने कहा कि जवानों को श्रमदान,
रक्तदान, करने, संगठित होकर योजना बनाकर व अच्छी सोच रखकर कार्य करें सकारात्मक सोच
रखें नकारात्मक सोच ना रखें तभी स्वयं के परिश्रम से किये गए कार्य में सफलता मिलेगी
।
सम्मेलन में जवानों को बताया गया कि प्रत्येक
जवान को पुलिस अधीक्षक, डिवीजनल कमाण्डेन्ट एवं पुलिस महानिरीक्षक के मोबाईल नम्बर
की जानकारी होनी चाहिये ताकि अपराधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारी
को सूचना दे सकें। अपराधियों की सूची डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट के पास भी होनी चाहिये।
रक्षित निरीक्षक को परेड/ सम्मेलन के दौरान बुलाया जावे ताकि उनके द्वारा जवानों को
कानून व्यवस्था की छोटी-छोटी जानकारी दी जा सके। माह में कम से कम एक बार होमगार्ड
व पुलिस जवानों की संयुक्त परेड व रोड मार्च कराया जाए ताकि असामाजिक तत्वों, बदमाशों
के मन में भय व्याप्त होगा तथा जनता के बीच मे होमगार्ड/पुलिस की छवि उज्जवल होगी एवं
अपराधों की रोकथाम में काफी सहायक सिद्ध होगा ।
-----------------------------------
विकासखंड कन्नौद में एक दिवसीय कृषक संगोष्ठी सम्पन्न
देवास 10 दिसंबर
2015/ किसान
कल्याण तथा कृषि विकास एवं कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा योजना अन्तर्गत ग्राम
सिरसोदिया विकासखंड कन्नौद में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन गत दिवस किया गया।
पशु चिकित्सा अधिकारी कन्नौद डॉ. एस.के. गुरोदिया द्वारा पशुपालन,
बकरी पालन, मुर्गी पालन एवं उन्नत नस्ल सुधार हेतु विस्तृत रुप से कृषक संगोष्ठी में
कृषकों को बताया गया। उद्यानिकी फसलों पर जैसे सब्जी की खेती, फलों की खेती, फूलों
की खेती एवं ड्रिप सिंचाई पद्धति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम समन्वयक कृषि विज्ञान केन्द्र बालगढ देवास डॉ. आर.पी. शर्मा
द्वारा किसानों को रबी फसलों में उन्नत तकनीकी, फसल में लगने वाले कीट प्रबंधन के बारे
में विस्तार से बताया, तथा खेती के साथ-साथ पशु पालन, उद्यानिकी फसलों को भी कृषक भाईयों
द्वारा अपनाने के लिए संगोष्ठी में विस्तार से बताया। साथ ही आगामी मौसम को ध्यान में
रखते हुए फसलों को पाले से बचाने के उपायों के बारे में बताया।
परियोजा संचालक आत्मा उत्तम सिंह जादौन द्वारा कृषकों को उन्नत तकनीक
जैसे रेज्ड बैड, ड्रिप सिंचाई, स्प्रिंकलर सिंचाई तथा खेती को मिश्रित रुप से अपनाने
जैसे खेती के साथ पशु पालन, उद्यानिकी फसलें लेना, आत्मा योजना के अंतर्गत सहयोगी विभाग
एक साथ एक मंच पर कृषकों को उन्नत तकनीकी के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ
ही कृषकों को मिट्टी परीक्षण एवं विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी और मृदा स्वास्थ्य
कार्ड का वितरण किया गया।
अनुविभागीय कृषि अधिकारी अनुभाग कन्नौद एम.एस. ठाकुर द्वारा कृषकों
को विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से कृषकों को जानकारी दी गई। वरिष्ठ कृषि विकास
अधिकारी श्री आर.एस मर्सकोले द्वारा जैविक खेती, बायोगैस, वर्मी कम्पोस्ट, नलकूप योजना
आदि के बारे में जानकारी दी गई।
उप परियोजना संचालक आत्मा एम.एल. सोलंकी ने कृषकों को किसान संगोष्ठी
के उद्देश्यों की जानकारी दी साथ ही रेज्ड बैड पद्वति से चना फसल की बोनी करने के लिये
प्रेरित किया जिससे कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके। इस अवसर पर ब्लॉक
टेक्नोलॉजी मैनेजर लाड़सिंह बकौदिया, सहायक तकनीकी प्रबंधक विकासखंड कन्नौद जयप्रकाश
मालवीय उपस्थित थे।
-----------------------------


No comments:
Post a Comment