22 दिसंबर 2015
॥ स मा चा र॥
जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी समस्याएं
किसानों को 2871 करोड़ की राहत वितरित
10 जिले में 100 प्रतिशत
राशि वितरित
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र॥
जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी समस्याएं
देवास 22 दिसंबर 2015/ जिला मुख्यालय में जनसुनवाई
में आज मंगलवार को मल्हार स्मृति मंदिर में आवेदकों ने कलेक्टर आशुतोष अवस्थी के समक्ष
आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को
आवेदनों की जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ
प्रबल सिपाहा, एसडीएम सारिका भूरिया, डिप्टी कलेक्टर मुशताक अहमद एवं अन्य विभागों
के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
रास्ते से कुड़ा कचरा हटवाए
आवेदक नरबत सिंह पिता कुंवरजी
निवासी ग्राम तिस्सी तहसील बागली ने आवेदन देते हुए कलेक्टर को बताया कि उसकी आधिपत्य
की भूमि ग्राम तिस्सी में है। ग्राम के कुछ लोगों ने अवैध रूप से कुड़ा कचरा एवं गोबर
डालकर रास्ते पर कब्जा कर लिया है। कब्जे धारियों से रास्ता खुलवाया जाए। इस पर कलेक्टर
ने जांचकर निराकरण के निर्देश तहसीलदार बागली को दिए।
घर जाने का रास्ता खुलवाए
आवेदिका सुशीला पति सूरज ग्राम
मडिया तहसील हाटपीपल्या ने आवेदन देते हुए बताया कि उसके घर जाने के रास्ते को अन्य
ग्रामीणों ने बंद कर दिया है। रास्ता बंद होने से उसे तथा उसके परिवार वालों को निकलने में परेशानी
होती है। जब वे वहां से निकलते है तो कब्जाधारी व्यक्ति उनसे गाली गलौच करता है। रास्ते
का खुलवाया जाए। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार हाटपीपल्या को निर्देश दिए कि संबंधित प्रकरण
की जांच कर निराकरण करें।
फसल मुआवजा राशि दिलवाई जाए
आवेदक गंगाराम पिता मंगाजी
निवासी बिलावली तहसील देवास ने आवेदन देते हुए बताया कि गत बारिश में सोयाबीन की फसल
नष्ट होने पर शासन द्वारा मुआवजा राशि की लिस्ट में नाम नहीं आया है। उसका नाम मुआवजा वितरण लिस्ट में जोड़ा
जाकर मुआवजा राशि दी जाए। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार देवास को जांचकर निराकरण के निर्देश
दिए।
गरीबी रेखा सूची में नाम जुड़वाए
आवेदिका ललीता बाई पति वासुदेव
निवासी ग्राम बामनखेड़ा तहसील देवास ने आवेदन देते हुए बताया कि वह बहुत गरीब है तथा
उसने गरीबी रेखा की सर्वे सूची में नाम डालने के लिए आवेदन दिया था। लेकिन उसका फॉर्म
निरस्त हो गया। आवेदिका ने कहा कि उसका नाम गरीबी रेखा सूची में जुड़वाया जाए। इस पर
कलेक्टर ने जांच कर संबंधित अधिकारी को निराकरण के निर्देश दिए।
----------------------------------
किसानों को 2871 करोड़ की राहत वितरित
10 जिले में 100 प्रतिशत
राशि वितरित
देवास 22 दिसंबर 2015/प्रदेश में मानसून वर्ष 2015 में
हुई फसल हानि के लिये किसानों को 2871 करोड़ 19 लाख 78 हजार की राहत राशि वितरित कर
दी गयी है। राज्य शासन द्वारा 3388 करोड़ 63 लाख 90 हजार की राहत राशि आवंटित की गयी
है। इस प्रकार अभी तक 84 प्रतिशत राशि का वितरण कर दिया गया है।
उल्लेखनीय
है कि 10 जिले में 100 प्रतिशत राशि वितरित की जा चुकी है। जिन जिलों में 100 प्रतिशत
राशि वितरित की गयी, उनमें बड़वानी, दमोह, दतिया, पन्ना, शहडोल, शिवपुरी, श्योपुर, टीकमगढ़,
अनूपपुर और अलीराजपुर शामिल हैं। इसके साथ ही बालाघाट जिले में 66 प्रतिशत, बैतूल जिले
में 83, भिण्ड जिले में 99, भोपाल जिले में 97, छतरपुर जिले में 69, छिन्दवाड़ा जिले
में 82, देवास जिले में 83, डिण्डोरी जिले
में 99, हरदा जिले में 85, जबलपुर जिले में 72, झाबुआ जिले में 78, कटनी जिले में
78, खण्डवा जिले में 88, मण्डला जिले में 49, मुरैना जिले में 99, नीमच जिले में
99, रायसेन जिले में 99, राजगढ़ जिले में 39, रतलाम जिले में 64, रीवा जिले में 99,
सागर जिले में 92, सतना जिले में 91, सीहोर जिले में 96, सिवनी जिले में 96, शाजापुर
जिले में 64, सीधी जिले में 93, उमरिया जिले में 99 और विदिशा जिले में 67 प्रतिशत
राशि वितरित की गयी है।
इसी
प्रकार अशोकनगर जिले में 11 प्रतिशत, बुरहानपुर जिले में 99 प्रतिशत, सिंगरौली जिले
में 82 प्रतिशत, आगर-मालवा जिले में 95 प्रतिशत, गुना जिले में 86 प्रतिशत, होशंगाबाद
जिले में 93 प्रतिशत, खरगोन जिले में 7 प्रतिशत और नरसिंहपुर जिले में 89 प्रतिशत राहत
राशि वितरित की गयी है।
----------------------------
होमगॉर्ड कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया
देवास 22 दिसंबर 2015/ जिला कार्यालय होमगार्ड देवास
का वार्षिक निरीक्षण आज मंगलवार को डिवीजनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड उज्जैन संभाग उज्जैन
बीपी वर्मा ने किया। डिवीजनल कमाण्डेन्ट ने कार्यालय, भण्डार, सैनिक रहवास, होमगार्ड
लाइन, आफिसर्स मेस का निरीक्षण किया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड देवास
श्री जीपी प्रजापति उपस्थित थे ।
सर्व प्रथम
होमगार्ड लाइन बीएनपी गेट के पास डिवीजनल कमाण्डेन्ट द्धारा परेड की सलामी ली गई। परेड
में लगभग 101 जवान एवं 10 स्टाफ कर्मचारी उपस्थित रहे। सलामी पश्चात जवानों का टर्न
आउट चेक किया गया जिसमें 30 जवानों को इनाम दिया गया। परेड का निरीक्षण किया बाद मार्चपास्ट
हुआ मंच पर सलामी देते हुए क्रमश: चारों प्लाटूनों के परेड कमाण्डर व्हीपीसी सत्यनारायण
वर्मा थे। परेड का मार्चपास्ट भी देखा। परेड द्वितीय चरण में किट निरीक्षण में भी
101 जवान व 10 स्टॉफ के किट लगाए गए थे। किट निरीक्षण में अच्छा किट पाए जाने के फलस्वरुप
25 जवानों को पुरुस्कृत किया गया ।
तृतीय चरण
में सभी जवानों व स्टाफ का सम्मेलन लिया गया जिसमें जवानों की समस्याए पूछी गई। साथ ही शासन द्वारा सैनिकों के हित के लिए किये जा
रहे कार्यो के बारे में जवानों को अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि यात्रा भत्ता, मेडिकल
भत्ता इत्यादि का लाभ आप लोगों को लेना चाहिये, आगामी सिंहस्थ मेला ड्यूटी अच्छी मेहनत
व लगन से कार्य कर विभाग का नाम उज्जवल करने हेतु समझाईश दी गई । जवानों से उनके सुझाव
व समस्याए सुनी गई।
--------------------------------
No comments:
Post a Comment