Friday, 28 August 2015

दिनांक 28 अगस्त 2015

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान 31 अगस्त को देवास आएंगे
       देवास 28 अगस्त 2015/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान सोमवार 31 अगस्त को देवास आएंगे। निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान 31 अगस्त को दोपहर 1.40 बजे उज्जैन से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.00 बजे देवास पहुंचेंगे तथा विकास सम्मेलन में भाग लेंगे। श्री चौहान दोपहर 3.40 बजे देवास से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
------------------------
नि:शक्तजनों के सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु पंजीयन आरंभ
    देवास 28 अगस्त 2015/ सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत जिला स्तर पर नि:शक्तजनों का सामूहिक विवाह सम्मेलन जनपद पंचायत देवास के माध्यम से 15 दिसंबर 2015 का आयोजित किया जाएगा।
    उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण ने बताया कि योजना के अंतर्गत इच्छुक युवक/युवतियां विवाह के लिए पंजीयन 30 नवंबर 2015 तक करा सकते हैं। पंजीकृत जोड़ों के प्राप्त आवेदन पत्रों का सत्यापन 1 दिसंबर 2015 तक किया।
                  यह हैं पात्रता के मापदंड
    योजना के अंतर्गत आवेदक की 40 प्रतिशत या उससे अधिक नि:शक्तता हो, वह मप्र का निवासी हो, आयु आवेदक के लिए 21 वर्ष तथा आवेदिका के लिए 18 वर्ष की आयु पूर्ण होना चाहिए। आवदेक/आवेदिका आयकर दाता न हो। विवाह धार्मिक रीति/सामाजिक रीति या सक्षम न्यायालय द्वारा कानूनी रूप से विहित किया जाएगा।
एक लाख रूपए तक की राशि दी जाएगी
     उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण ने बताया कि नि:शक्तजनों के सामूहिक विवाह सम्मेलन मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के नियम के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा। नि:शक्तजनों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजनांतर्गत प्रदाय लाभ के अतिरिक्त प्रत्येक निशक्त दंपत्ति को (दंपत्ति में से एक नि:शक्त होने पर पचार हजार रूपए) की राशि एवं दोनों के नि:शक्त होने पर एक लाख रूपए पृथक से नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजनांतर्गत दिए जाएंगे। नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजनांतर्गत लाभ दिए जाने के लिए पृथक से योजना फॉर्म भरकर संबंधित‍ निकाय में जमा करना होगा।
                  आवेदन पत्र यहां प्रस्तुत करें
    हितग्राही ग्रामीण क्षेत्र का होने पर संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को एवं शहरी क्षेत्र का होने पर संबंधित नगरीय निकाय में आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।
आवेदक इनसे कर सकते हैं सम्पर्क
    योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवास विनोद कुमार चौहान, खंड पंचायत अधिकारी जनपद पंचायत देवास विनय गर्ग,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोनकच्छ रीना चौहान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बागली के जितेंद्रसिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कन्नौद के किशोर कुमार कच्छवाह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत टोंकखुर्द श्री गजानंद सोलंकी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खातेगांव श्री अहिरवार तथा नगर निगम आयुक्त एवं समस्त नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं।
आवेदन पत्र के साथ संलग्न दस्‍तावेज
    आवेदक को आवेदन पत्र के साथ मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी किया गया नि:शक्तता प्रमाण पत्र, मूल निवासी संबंधी प्रमाण पत्र, विवाह संबंधी प्रमाण पत्र (नगर पालिका, नगर निगम, सरपंच, राजस्व अधिकारी द्वारा जारी किया गया), पासपोर्ट साइज के दो-दो फोटो, आवदेक/आवेदिका द्वारा परिशिष्ट-1 में विहित प्राधिकरी का सौ रूपए का स्टॉम्प पेपर पर शपथ-पत्र, (मजिस्ट्रेट/ नोटरी द्वारा प्रमाणित हो), आयु संबंधी प्रमाण पत्र, दम्पत्ति का संयुक्त रूप से राष्ट्रीय बैंक खाता क्रमांक (पासबुक की फोटो कॉपी) आदि दस्तावेज संलग्न करना होंगे।
---------------------
जिले में 1022.08 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
         देवास, 28 अगस्त 2015/ जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 1022.08 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 1368, खातेगांव में 1137, उदयनगर में 1100.60, कन्नौद में 1044, देवास में 1008, टोंकखुर्द में 930, बागली में 829 तथा सतवास में 760 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
               24 घंटे में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई
    पिछले 24 घंटों में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें कन्नौद में, खातेगांव में, सतवास में, बागली में, उदयनगर में, सोनकच्छ में, देवास में एवं टोंकखुर्द में शून्य मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष इस दिनांक को 3.75 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी
    गत वर्ष 28 अगस्त को जिले में 3.75 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई, जिसमें सतवास में 30, उदयनगर में, सोनकच्छ में, देवास में, टोंकखुर्द में, बागली में, कन्नौद में तथा खातेगांव में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल 376.58 मिमी औसत वर्षा
        अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 376.58 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जिसमें उदयनगर में 450.60, सोनकच्छ में 419, खातेगांव में 411, देवास में 400, टोंकखुर्द में 385, कन्नौद में 359, बागली में 294 तथा सतवास में 294 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
------------------
रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहन को गिफ्ट के रूप में दे सकते है बीमा योजना का लाभ
      देवास, 28 अगस्त 2015/ भारत सरकार द्वारा रक्षा बंधन पर्व के दृष्टिगत रखते हुए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा जीवन ज्योति बीमा योजना के क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश जारी किये गये है। शासन द्वारा उक्त दोनों बीमा योजनाओं में हितग्राही नकद अथवा चैक के रूप में अपने खाते में क्रमशः 201/- तथा 5001/- रूपये जमा कर सकते है। उक्त राशि से दो वर्षो के लिये बैंक द्वारा राशि को पृथक से सुरक्षित रखा जायेगा। शेष राशि को 5 से 10 वर्ष की अवधि के रूप में फिक्स डिपाजिट के रूप में जमा होगें। जिससे अर्जित ब्याज की आय से बीमा प्रीमियम का भुगतान बैंक द्वारा सीधे बीमा कम्पनी को किया जायेगा।
      इसी प्रकार भारत सरकार द्वारा 351/- रूपये में जीवन सुरक्षा गिफ्ट चैक योजना जारी की गई है। रक्षाबंधन त्यौहार पर कोई भी भाई अपनी बहन को गिफ्ट के रूप में इस योजना का लाभ दे सकते है। गिफ्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के एक वर्ष के प्रीमियम का भुगतान किया जा सकेगा।
-----------------------


Thursday, 27 August 2015

दिनांक 27 अगस्त 2015

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास

॥ स मा चा र ॥
जिले में 1022.08 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
          देवास, 27 अगस्त 2015/ जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 1022.08 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 1368, खातेगांव में 1137, उदयनगर में 1100.60, कन्नौद में 1044, देवास में 1008, टोंकखुर्द में 930, बागली में 829 तथा सतवास में 760 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
                 24 घंटे में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई
     पिछले 24 घंटों में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें कन्नौद में, खातेगांव में, सतवास में, बागली में, उदयनगर में, सोनकच्छ में, देवास में एवं टोंकखुर्द में शून्य मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष इस दिनांक को 3.75 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी
     गत वर्ष 26 अगस्त को जिले में 3.75 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई, जिसमें सतवास में 30, उदयनगर में, सोनकच्छ में, देवास में, टोंकखुर्द में, बागली में, कन्नौद में तथा खातेगांव में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल 376.58 मिमी औसत वर्षा
        अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 376.58 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जिसमें उदयनगर में 450.60, सोनकच्छ में 419, खातेगांव में 411, देवास में 400, टोंकखुर्द में 385, कन्नौद में 359, बागली में 294 तथा सतवास में 294 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
-----------------------------
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2015
 पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 1 से 7 सितंबर तक होगा
        देवास, 27 अगस्त 2015/ आगामी 1 से 7 सितम्बर 2015 तक महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य 06 माह के (180 दिवस) बाद के बच्चों को मां के दूध के साथ ऊपरी आहार देने की शुरूआत पर आधारित संदेशों को प्रचारित करना है। जिससे आमजनों को नवजात शिशुओं के उत्तम प्रकार से लालन-पालन करने का ज्ञान प्राप्त हो सकें।
        इसी के अंतर्गत गत दिवस एकीकृत बाल विकास सेवा कार्यालय जिला देवास में पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण "आसरा सामाजिक संस्था" कार्यालय बद्रीधाम नगर देवास में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रियंका जायसवाल, परियोजना अधिकारी सोनकच्छ में अपने उद्बोधन में बताया कि बाल मृत्यु दर को कम करने के लिए वातावरण को कीटाणु मुक्त करना, शिशु को जन्म के 06 माह तक केवल स्तनपान तथा 06 माह पश्चात मां के दूध के साथ पूरक पोषण आहार दिया जाना आवश्यक है। छ: माह पश्चात शिशु को किस प्रकार का पूरक पोषण आहार दिया जाना चाहिए इसका ज्ञान सबंधित क्षेत्र की माता, बहनों को कराया जाएं।
        शोभा चौधरी परियोजना अधिकारी देवास ग्रामीण द्वारा जानकारी दी गई कि आंगनवाड़ी केन्द्रों पर किशोरी बालिकाओं में एनीमिया नियंत्रण के लिए कार्ड तथा माता एवं बच्चों के लिए एम.सी.पी.कार्ड संधारित होना आवश्यक है। निरीक्षण में इन कार्डों को देखा जाएं। प्रोजेक्टर के माध्यम से इस सबंध में उपलब्ध साहित्य का प्रदर्शन कर पर्यवेक्षकों को विस्तृत समझाइश दी गई। प्रशिक्षण उपरांत पर्यवेक्षक अपने सेक्टर स्तर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आशा कार्यकर्ता को 30 अगस्त को प्रशिक्षण देगी।
आंगनवाड़ी स्तर पर ये गतिविधियां आयोजित की जाएगी
     महिला, बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 31 अगस्त को सखी, सहेली, अन्य किशोरी बालिकाएं, पोषण मित्र का प्रशिक्षण तथा बालिकाओं से दीवार लेखन, 1 सितंबर को आंगनवाड़ी केंद्रों पर रेडिया कार्यक्रम सुनवाना, 2 सितंबर को पोषण दस्तक 6 से 8 माह के बच्चों के परिवार वालों को जानकारी देना एवं शंकाओं का समाधान करना। तीन सितंबर को स्थानीय सामग्री की रैसिपी का प्रदर्शन, 4 सितंबर को पंचायत स्तर पर फिल्म प्रदर्शन, 5 सितंबर को 8 माह से 1 वर्ष के बच्चों के परिवार वालों को जानकारी देना एवं शंकाओं का समाधान करना, 6 सितंबर को व्यंजन प्रतियोगिता, 7 सितंबर को पोषण दस्तक के तहत 1 से 3 वर्ष के बच्चों के परिवार वालों को जानकारी देकर शंकाओं का समाधान करना।
----------------------
विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न
     देवास, 27 अगस्त 2015/ गत दिवस जैनिथ पब्लिक स्कूल देवास में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं को मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम एवं मौलिक अधिकारों के अंतर्गत महत्वपूर्ण जानकारी श्री कपिल वर्मा न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी देवास द्वारा दी गई। विधिक सहायता संबंधी जानकारी श्री हरिकिशोर शर्मा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा दी गई। साक्षरता शिविर में विद्यालय के प्राचार्य श्री मिश्रा एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
------------------------------
तहसीलों में होगा फसल कटाई का प्रशिक्षण
        देवास, 27 अगस्त 2015/ संभाविक न्यादर्श पद्धति एवं नई राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना में सफल कटाई प्रयोग एवं अन्य सांख्यिकी योजनाओं का प्रशिक्षण वर्ष 2015-16 के लिए तहसीलों में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए अरविंद गुप्ता स.अ.भू.अ. को नियुक्त किया गया है। प्रभारी अधिकारी भू- अभिलेख ने बताया है कि तहसील सोनकच्छ एवं टोंकखुर्द में 31 अगस्त को प्रशिक्षण होगा। इसी प्रकार हाटपीपल्या, बागली, उदयनगर में 1 सितंबर एवं 2 सितंबर को, कन्नौद एवं सतवास को 3 सितंबर को तथा खातेगांव तहसील में 4 सितंबर को प्रशिक्षण होगा। समस्त पटवारी प्रशिक्षण में अनिवार्यत: उपस्थित रहेंगे।
-----------------------              

Wednesday, 26 August 2015

दिनांक 26 अगस्त 2015


जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास

॥ स मा चा र ॥
जिले के दूरस्थ क्षेत्रों का कलेक्टर ने किया भ्रमण
खेतों में जाकर फसलों का किया निरीक्षण
        देवास, 26 अगस्त 2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्‍थी ने बुधवार को जिले के दूरस्थ ग्रामों का दौरा किया। इस दौरान वे ग्रामीणों से मिले और खेतों में घूमकर फसलें देखी। कलेक्टर ने ग्राम कैलोद में दुग्ध उत्पादक किसानों को 52 लाख रूपए के ऋण बांटे और बागली में "ग्रीन इंडिया मिशन" के तहत आयोजित कार्यशाला में भाग लिया। एसडीएम बागली पुरूषोत्तम कुमार, परियोजना संचालक आत्मा यूएस जादौन, उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. जेडी वर्मा एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे। कलेक्टर भ्रमण के दौरान बागली, पुंजापुरा, उदयनगर इत्यादि गांवों में पहुंचे।
किसान अपने दूध उत्पादन व्यवसाय को और मजबूती दें
        ग्राम कैलोद में कलेक्टर ने पंजाब नेशनल बैंक द्वारा दुग्ध उत्पादक किसानों को एक लाख रूपए प्रति हितग्राही को दिए जाने वाले ऋण वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस ऋण से किसान अपने दूध उत्पादन व्यवसाय को और मजबूती दें। उन्होंने कैलोद की दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति की सराहना की। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायणसिंह चौधरी तथा अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।
ग्रीन इंडिया मिशन के तहत हरियाली बहेगी
        बागली जनपद पंचायत में "ग्रीन इंडिया मिशन" के तहत आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि इस मिशन के जरिये जहां एक ओर जिले में हरियाली बहेगी, वहीं दूसरी ओर किसानों को भविष्य में आमदनी भी सुनिश्चित होगी। कार्यशाला में मिशन के प्रावधानों को उपस्थित सरपंचों, सचिवों और अन्य मैदान अमले को समझाया गया। कलेक्टर ने कहा कि सचिव, रोजगार सहायक इसके प्रावधानों को समझे और जन-जन को इसकी जानकारी देते हुए उन्हें लाभांवित करें। बागली जनपद के सीईओ जितेंद्रसिंह ठाकुर ने इस अवसर पर जनपद की कार्ययोजना से सभी को अवगत कराया।
------------------------
एक पटवारी को दो हल्के से ज्यादा ने दे
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश
        देवास, 26 अगस्त 2015/ पटवारी अपने मैदानी का कार्य को समय सीमा में करें। काम में कोई भी कोताही न बरतें। उक्त निर्देश कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने आज बुधवार को जिले के बागली क्षेत्र के भ्रमण के दौरान दिए। कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देश दिए है कि एक पटवारी को दो से ज्यादा हल्के न दें। भ्रमण के दौरान एसडीएम पुरूषोत्तम कुमार, सीईओ जनपद पंचायत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
15 सितंबर तक पेंशन के प्रकरण निपटाएं
        निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत को निर्देश दिए कि ग्राम देवनालिया में पिछले 8 माह से पात्र ग्रामीणों को पेंशन नहीं मिली है। उन्हें 15 सितंबर तक पेंशन दिलाएं। सीईओ जनपद पंचायत इस कार्य को पूर्ण करें।
कृषि विभाग कैंप लगाए
        कलेक्टर ने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि ग्रामीण अंचलों में कैंप लगाकर ग्रामीणों को आधुनिक तकनीक से कृषि करने के लिए प्रेरित करें। कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी कृषकों से सतत सम्पर्क करें।
------------------------------

पूजा प्रतिमा पी.ओ.पी. से और निर्धारित ऊंचाई से अधिक की नहीं बने

गृह विभाग द्वारा कलेक्टर्स और एस.पी. को निर्देश जारी

       देवास, 26 अगस्त 2015/ गृह विभाग द्वारा सभी कलेक्टर और एस.पी. को निर्देश जारी किये गये हैं कि पूजा की प्रतिमाएँ पी.ओ.पी. से और निर्धारित ऊँचाई से अधिक की नहीं बने। इसके लिये मूर्तिकारों की जिले में मीटिंग कर उन्हें केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइडलाइन का पालन करने की समझाइश दी जाये। इस संबंध में एन.जी.टी.सी. जोनल बेंच भोपाल द्वारा पारित आदेश में दिये निर्देशों का भी पालन करवाया जाये। ऐसे मूर्तिकार जो पी.ओ.पी. से और निर्धारित से अधिक ऊँचाई की मूर्तियाँ बना रहे हैं, उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करें।
     मूर्तिकारों को कहा जाये कि वे अनुमति लेने के बाद मूर्तियों का निर्माण करें। मूर्तियों के निर्माण में सिन्थेटिक पेंट, प्लास्टर ऑफ पेरिस, डाइज का उपयोग नहीं करें। मूर्तियों का विसर्जन सी.पी.सी.बी. की गाइडलाइन के अनुसार चिन्हित अलग स्थान पर करवाना सुनिश्चित किया जाये। इस संबंध में आमजन को भी जागरूक करें कि वे सिन्थेटिक पेंट, डाइज और पी.ओ.पी. के उपयोग से बनी प्रतिमा को नहीं खरीदें।
-----------------------------
                    सीएसडी केंटीन 28 अगस्त को आएगी
      देवास 26 अगस्त 2015/ जिले के भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों के लिए स्टेशन हेड क्वाटर्स महू से सीएसडी केंटीन 28 अगस्त 2015 को स्थानीय विश्राम गृह भोपाल चौराहा पर आयेगी। जिला सैनिक कल्याण संयोजक श्री एसएस व्यास ने बताया कि केंटीन से सेंटर स्मार्ट कार्ड धारकों को ही सामान दिया जायेगा। उन्होंने जिले के भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों से आग्रह किया है कि वे सेंटर स्मार्ट कार्ड अपने साथ अवश्य लायें।
-------------------------------
श्रम विभागीय पोर्टल पर "ईज ऑफ डूईंग बिजनेस" के अंतर्गत सिंगल विंडो प्रणाली से विभिन्न सेवाऐं आन लाईन उपलब्ध कराई जावेगी
       देवास, 26 अगस्त 2015/ श्रम विभागीय पोर्टल तथा एम.पी. आनलाइन पोर्टल और उनके कियोस्क के माध्यम से श्रम विभाग द्वारा विभिन्न अधिनियमों में जारी किये जाने वाले पंजीयन/ अनुज्ञप्ति/ स्वीकृति तथा उनके नवीनीकरण एवं व्ही.सी.एस. के अंतर्गत प्राप्त होने वाले आवेदनों की अभिस्वीकृति जारी करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। जिन सेवाओं को आनलाईन किया गया है, उनमें  कारखाना अधिनियम, म.प्र. दुकान एवं स्थापना अधिनियम, ठेका श्रम अधिनियम, भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार अधिनियम, अंर्तराज्यीय प्रवासी कर्मकार अधिनियम, मोटर ट्रान्सपोर्ट कर्मकार अधिनियम, व्ही.सी.एस. अंतर्गत पंजीयन/ अनुज्ञप्ति/ स्वीकृति एवं नवीनीकरण आदि सेवाएं सम्मिलित है।
       श्रम पदाधिकारी ए. पी. सक्सेना द्वारा बताया कि जिले के नियोजकों को श्रम विभाग मे पंजीयन कराना है या स्वीकृति लेना या नवीनीकरण कराना हो तो विभाग के पोर्टल के माध्यम से इन सेवाओं को आनलाईन प्राप्त कर सकते है। इसके लिए विभाग की वेबसाइट www.labour.mp.gov.in तथा mp.online कियोस्क पर जा सकते है। उन्होंने बताया कि "इज ऑफ डूईंग बिजनेस" के अंतर्गत सिंगल विंडो प्रणाली से विभिन्न सेवाओं को आनलाइन किया गया है।
--------------------------------
होमगॉर्ड के 14 सैनिक पदोन्नत हुए
        देवास, 26 अगस्त 2015/ होमगार्ड विभाग के 14 सैनिकों के पदोन्नत करते हुए आज बुधवार को लान्स नायक बनाया गया। प्रमोशन सेरेमनी के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट कार्यालय देवास में प्रत्येक जवान को रेंक लगाकर डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट जी.पी.प्रजापति के द्वारा अलंकृत कर बधाई दी गई। इनका प्रमोशन इनके उत्तम सेवाकाल एवं वरिष्ठता के आधार पर डिवीजनल कमाण्डेन्ट बी.पी.वर्मा द्वारा किये गया है।
       इस अवसर पर कार्यालय का अन्य स्टाफ सलीम खान ए.एसआई, पी.सी.व्ही 36 सत्यनारायण वर्मा, पी.सी.व्ही 26 महेश पाठक एवं अन्य सैनिक उपस्थित थे।
ये हैं पदोन्नत सैनिक
      डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट जी.पी.प्रजापति ने बताया कि पदोन्नत हुए सैनिकों में सैनिक-180 दयाराम, सैनिक114 विजय सिंह, सैनिक 137 कैलाश, सैनिक-147 कैलाश नील, सैनिक- 155 कमल सिंह, सैनिक-156 भारत सिंह, सैनिक-167 राधेश्याम, सैनिक-174 घनश्याम तिवारी, सैनिक-196 रमेशचन्द, सैनिक-198 गुलाब सिंह, सैनिक-187 विरेन्द्र सिंह, सैनिक-191 नजर खां, सैनिक-195 बाबूलाल, सैनिक-197 भगत सिंह है।
-------------------------------
किसानों का तीर्थ है कृषि विज्ञान केन्द्र: श्री ऊंटवाल
कृषक सम्मेलन सम्पन्न
       देवास, 26 अगस्त 2015/ आज के भौतिक युग में किसान भाई अपनी परंपरागत खेती को छोड़कर रासायनिक खेती की ओर बढ़ रहे है, जिससे किसानों की लागत बढ़ती जा रही है। इसलिए किसान भाइयों को निश्चित रुप से जैविक खेती को अपनाना चाहिए। उक्त उद्गार सांसद श्री मनोहर ऊंटवाल ने कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा गत दिवस कृषि विज्ञान केंद्र बालगढ़ फार्म देवास में आयोजित कृषक सम्मेलन में व्यक्त किए। उन्होंने कृषकों को बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र कृषकों का तीर्थ है, अतः सभी किसान यहां का भ्रमण कर नवीन तकनीकी का लाभ उठाएं, खेती के साथ-साथ उद्यानिकी एवं मछली पालन को भी अपनाएं।
      इस अवसर पर परियोजना संचालक "आत्मा" उत्तम सिंह जादौन केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. अवधेश सिंह, डॉ. मोनी सिंह, अंकिता पाण्डेय, डॉ .डी.व्ही. भगत, अन्य अधिकारी एवं कृषक उपस्थित थे।
कृषि वैज्ञानिक बधाई के पात्र है
      कार्यक्रम में श्री बहादुर मुकाती ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना से पहले यहां पर खेती की स्थिति बहुत खराब थी। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने अपने मेहनत एवं लगन से एक आदर्श प्रक्षेत्र के रुप में देवास कृषि क्षेत्र को विकसित किया हैं। इसके लिए केन्द्र के वैज्ञानिक बधाई के पात्र है। उन्होंने किसानों को बताते हुए कहा कि इस केन्द्र पर सोयाबीन, मूंग, उड़द, टमाटर, मिर्च, बैंगन, अमरुद, अनार, आम, आंवला आदि की कई प्रजातियां लगाई गई है। किसान भाई प्रक्षेत्र का भ्रमण कर अपनी आवश्यकता के अनुसार किस्म एवं फसलों का चयन कर, अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करें। कार्यक्रम में सिद्धनाथ कैलोदिया ने कहा कि भारत सरकार एवं म.प्र. सरकार किसान हितैषी सरकार है, जिन्होंने किसानों के हितों की रक्षा के लिये कई कार्यक्रम एवं योजनाऐं शुरु की है अतः किसान भाई इन योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कृषकों से कहा की कृषि वैज्ञानिक निश्चित ही कृषि विकास में एक रीड़ की हड्डी का कार्य करते है। अतःवैज्ञानिकों द्वारा बताई गई तकनीकों का अनुसरण करना चाहिए।
फसलों की उत्पादकता बढ़ी है
      कार्यक्रम समन्वयक डॉ.आर.पी.शर्मा ने कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा विगत 10 वर्षों में किए गए कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि केन्द्र के वैज्ञानिक प्रथम पंक्ति प्रदर्शन, प्रक्षेत्र परीक्षण, प्रशिक्षण, व्हास्टएप, कृषक संदेश (एस.एम.एस) आदि गतिविधियों द्वारा किसानों को नवीन तकनीकी को अपनाने के लिए कार्य कर रहे है। परिणामतः आज जिले में फसलों एवं अन्य व्यवसायों (मछली, पशुपालन, मुर्गीपालन एवं उघानिकी फसलें) की उत्पादकता बढ़ गई है।  
कीटों की रोकथाम के बारे में बताया
      कीट वैज्ञानिक डॉ. मनीष कुमार ने कृषकों को कीटों से फसल को बचाए जाने वाले उपायों के बारे में बताया। उन्होंने जैविक विधियों द्वारा खरीफ फसलों में लगने वाले कीटों की रोकथाम पर भी जोर दिया। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कीटों को आकर्षित करने वाले प्रपंचों को प्रत्यक्ष रुप से दिखाकर उनसे होने वाले लाभ को बताया।
खेती के लिए नई तकनीकि अपनाए किसान
      उपसंचालक उद्यानिकी डॉ.एन.एस. तोमर ने खेती की नई तकनीक के बारे में कृषकों को बताया एवं संतरा, अनार, अमरुद उद्यानिकी फसलों का चयन करके ड्रिप इरीगेशेन, पॉलीहाउस आदि तकनीकों का महत्व बताया। उपसंचालक कृषि अधिकारी के.सी. वास्केल ने वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए सोयाबीन के अलावा मक्का, मूंग, उड़द, ज्वार आदि फसलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
कृषकों को किया सम्मानित
      कार्यक्रम में कौशल विकास प्रशिक्षण में उत्तीर्ण प्रशिक्षार्णियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र व केंचुआं पालन कीट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कृषि पर आधारित फिल्म को भी दिखाया
      कार्यक्रम में कृषकों को कृषक हितैषी जानकारी वाली फिल्मों को दिखाया गया। कार्यक्रम के बाद सभी अतिथियों एवं कृषकों ने प्रक्षेत्र पर सोयाबीन बोनी की मेड़नाली पद्धति का अवलोकन किया।
------------------------------
जिले में 1022.08 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
          देवास, 26 अगस्त 2015/ जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 1022.08 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 1368, खातेगांव में 1137, उदयनगर में 1100.60, कन्नौद में 1044, देवास में 1008, टोंकखुर्द में 930, बागली में 829 तथा सतवास में 760 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
                 24 घंटे में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई
     पिछले 24 घंटों में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें कन्नौद में, खातेगांव में, सतवास में, बागली में, उदयनगर में, सोनकच्छ में, देवास में एवं टोंकखुर्द में शून्य मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष इस दिनांक को 3.75 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी
     गत वर्ष 26 अगस्त को जिले में 3.75 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई, जिसमें सतवास में 30, उदयनगर में, सोनकच्छ में, देवास में, टोंकखुर्द में, बागली में, कन्नौद में तथा खातेगांव में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल 376.58 मिमी औसत वर्षा
        अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 376.58 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जिसमें उदयनगर में 450.60, सोनकच्छ में 419, खातेगांव में 411, देवास में 400, टोंकखुर्द में 385, कन्नौद में 359, बागली में 294 तथा सतवास में 294 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
-----------------------------

-------------------------------------

 फोटो--





Tuesday, 25 August 2015

दिनांक 25 अगस्त 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास

                      ॥ स मा चा र॥      

जनसुनवाई में आए 96 आवेदन:-कलेक्टर एवं एसपी ने की जनसुनवाई

    देवास 25 अगस्त 2015/ कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई में आज मंगलवार को मल्हार स्मृति मंदिर में 96 आवेदकों ने कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी एवं एसपी श्री अभय सिंह के समक्ष अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। अधिकारीद्वय ने सभी पर कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ प्रबल सिपाहा एवं अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बीमारी के उपचार हेतु आर्थिक सहायता दिलाई जाये
         आवेदक भंवरसिंह निवासी ग्राम जनोलीखुर्द तहसील टोंकखुर्द ने आवेदन दिया कि उसके पिता को अपेन्डिक्स पेट में फूट जाने के कारण निजी अस्पताल में उपचार कराया गया, जिस पर लगभग 70 हजार रूपये व्यय हो चुके हैं। रिश्तेदारों एवं अन्य व्यक्तियों से कर्ज लेकर उसके पिता का इलाज करवाया है। उस शासन की योजना अन्तर्गत आर्थिक सहायता दी जाये। प्रकरण में कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिये।
बारिश में मकान नष्ट होने पर आर्थिक सहायता दिलाई जाये
         आवेदक शंकरलाल पिता धुलजी निवासी मल्हार कॉलोनी देवास ने आवेदन दिया कि गत 3 अगस्त को हुई बारिश में उसका पूरा मकान गिर गया। साथ ही खाने पीने का पूरा सामान नष्ट हो गया। वह गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करता है। उसे आर्थिक सहायता दिलाई जाये। प्रकरण में कलेक्टर ने तहसीलदार देवास को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
अंतर राशि का भुगतान कराया जाये
         आवेदक अम्बाराम पिता भागीरथ मालवीय ने आवेदन दिया कि वह मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड केन्द्र बरोठा से 31 मई 2015 को सहायक लाइनमेन के पद से सेवानिवृत्त हुआ हूं। उसे 2008 से उच्च वेतनमान स्वीकृत किया गया था, किन्तु उसमें विसंगति थी। इसके पश्चात मुख्य अभियंता उज्जैन द्वारा संशोधित भुगतान आदेश जारी किया गया। संशोधित भुगतान आदेश अनुसार अंतर राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। प्रकरण में कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड देवास को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
कॉलोनाइजर द्वारा नहीं दी जा रही हैं मूलभुत सुविधाएं

         दीपसिंह ठाकुर, श्रीमती निर्मला, मोहनसिंह कुशवाह, शैलेन्द्रसिंह तोमर, विनोद, मदनलाल सोनी आदि ने आवेदन देकर बताया कि उन्होंने चापडा रोड हाटपीपल्या स्थित ग्रीनपार्क कॉलोनी में प्लॉट क्रय किये तथा विधिवत डायवर्सन करवाकर नगर पंचायत से अनुमति प्राप्त कर मकान बनवाये हैं। प्लाट विक्रय के समय कॉलोनाइजर दीपक कुमार पिता मनोहरलाल टोग्या द्वारा कॉलोनी में स्टीट लाइट, सडक, पेयजल, ड्रेनेज लाइन आदि विकास कार्य करवाने का वादा किया था, किन्तु अभी तक कॉलोनी में उक्त सुविधाएं नहीं की गई। प्रकरण में कलेक्टर ने नगर पंचायत हाटपीपल्या को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये। 

--------फोटो-- जनसुनवाई में आवेदन देते आवेदक।-------





--------------------------------
जिले में 1022.08 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
         देवास, 25 अगस्त 2015/ जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 1022.08 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 1368, खातेगांव में 1137, उदयनगर में 1100.60, कन्नौद में 1044, देवास में 1008, टोंकखुर्द में 930, बागली में 829 तथा सतवास में 760 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
               24 घंटे में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई
    पिछले 24 घंटों में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें कन्नौद में, खातेगांव में, सतवास में, बागली में, उदयनगर में, सोनकच्छ में, देवास में एवं टोंकखुर्द में शून्य मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष इस दिनांक को शून्य मिमी वर्षा दर्ज हुई थी
    गत वर्ष 25 अगस्त को जिले में शून्य मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई, जिसमें उदयनगर में, सतवास में, सोनकच्छ में, देवास में, टोंकखुर्द में, बागली में, कन्नौद में तथा खातेगांव में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल 372.83 मिमी औसत वर्षा
        अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 372.83 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जिसमें उदयनगर में 450.60, सोनकच्छ में 419, खातेगांव में 411, देवास में 400, टोंकखुर्द में 385, कन्नौद में 359, बागली में 294 तथा सतवास में 264 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
----------------------------------------
लॉटरी से होगा राशन दुकानों का आरक्षण: समिति गठित
        देवास, 25 अगस्त 2015/ महिला संस्थाओं के लिए उचित मूल्य दुकानों का आरक्षण लॉटरी पद्धति द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया अपनाकर किया जाएगा। इसके लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में कलेक्टर आशुतोष अवस्थी द्वारा समिति गठित की गई है।
                     देवास क्षेत्र के लिए    
        गठित समिति में देवास के लिए डिप्टी कलेक्टर मुश्ताक अहमद, उपायुक्त सहकारिता विभाग, नगर निगम आयुक्त, जिला आपूर्ति अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।
             अनुभाग स्तर पर नगरीय क्षेत्र के लिए 
        संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) देवास, संबंधित मुख्य नगर पालिका, नगर पंचायत, नगर परिषद अधिकारी, संबंधित सहायक/ कनिष्ठ आपूर्ति सदस्य रहेंगे।
अनुभाग स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र के लिए
        संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, संबंधित सहायक/ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सदस्य रहेंगे।
समय सीमा में कार्य पूर्ण करें
        कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि उक्त समितियों में कार्रवाई के समय अनिवार्यत: स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपस्थिति सुनिश्चित करें। समिति द्वारा निर्धारित संख्या अनुसार शासकीय उचित मूल्य दुकानों में महिला संस्थाओं के लिए आरक्षण का कार्य सभी संबंधितों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता अपनाते हुए समय सीमा में पूर्ण करें।
--------------------------
फोटो-- सलंग्न--
ग्रामोद्योग स्थापना के लिए अनुदान वितरण
        देवास, 25 अगस्त 2015/ मप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अंतर्गत कुम्हारी उद्योग, रेस्ट्रोरेंट इकाई, मोबाइल रिपेरिंग, राजागिरी, ब्यूटी पार्लर की स्थापना के लिए 14 लाख रूपए का ऋण 5 हितग्राहियों को बैंक से स्वीकृत हुआ है। मंगलवार को 3.60 लाख रूपए अनुदान वितरण करते हुए कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने युवाओं को स्वरोजगार स्थापना के साथ अच्छी सेवाएं देने की प्रेरणा  दी। इस अवसर पर एडीएम कैलाश बुंदेला, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रबल सिपाहा, अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी ब्रजेश पटेल, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी दिनेश श्रीवास उपस्थित थे।
फोटो- चेक वितरित करते कलेक्टर अवस्थी।


---------------------------------------------
स्व-प्रमाणित घोषणा पत्र मे उल्लेखित आय को किया जायेगा मान्य
       देवास, 25 अगस्त 2015/ राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि आय प्रमाण पत्र राजस्व अधिकारियो द्वारा जारी करना अनिवार्य नही है, बल्कि इसके लिये स्व-घोषणा पत्र मान्य किया जायेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने 25 सितम्बर 2014 को निर्देश जारी किये थे।
       किसी भी प्रयोजन के लिये सामान्यतः संबंधित व्यक्ति द्वारा अस्टाम्पित कागज पर हस्तलिखित/टंकित शपथ-पत्र पर स्व-हस्ताक्षरित, स्व-प्रमाणित घोषणा पत्र मान्य किया जायेगा, किन्तु यदि भारत सरकार/राज्य सरकार की किसी योजना आदि में लाभ लेने या अन्य किसी प्रयोजन के लिये राजस्व अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की कानूनी बाध्यता हो तो संबंधित व्यक्ति पूर्व की भॉति लोक सेवा केन्द्र में सेवा क्रमांक 6.2 के तहत अपना आवेदन दे सकेंगे। जहॉ से आवेदक को निर्धारित 3 दिवस की समय सीमा में कार्यवाही पूर्ण कर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जायेगा।
------------------------------
सबसे कम परीक्षा परिणाम वाले स्कूल बेहतर रिजल्ट वाले स्कूल से जुड़ेंगे
      देवास, 25 अगस्त 2015/ मध्यप्रदेश के स्कूलों में शिक्षा के स्तर के सुधार के लिये अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे हैं। इसी सिलसिले में हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने के उपाय किये जा रहे हैं। पिछले सत्र में ऐसे स्कूल जिनका 10वीं का परीक्षा परिणाम राज्य के 10वीं के रिजल्ट के औसत से 10 प्रतिशत से भी कम रहा है, उन्हें निकट के अच्छे परिणाम देने वाले स्कूल से जोड़ा जायेगा। राज्य-स्तरीय गुणवत्ता समूह की पिछली बैठक में यह निर्णय लिया गया था। निर्णय के बाद इसके क्रियान्वयन के लिये राज्य शासन में सभी डीईओ को निर्देश दिये हैं।
      कम रिजल्ट लाने वाले स्कूलों को उत्कृष्ट या ऐसे विद्यालयों से संलग्न करने के लिये उन्हें मेंटर बनाते हुए कार्यवाही की जायेगी। इस प्रकार के मेंटर विद्यालय के प्राचार्य, स्टॉफ और अन्य संसाधन का उपयोग कम परीक्षा परिणाम वाले संलग्न किये गये स्कूलों के रिजल्ट में सुधार के लिये किया जायेगा। इसके लिये विभिन्न गतिविधि चलाई जायेगी।
      मेंटर विद्यालय के प्राचार्य संलग्न विद्यालय का भ्रमण कर स्टॉफ के साथ समीक्षा करेंगे। कम परीक्षा परिणाम के कारणों को चिन्हित कर उसके उन्नयन के लिये कार्य-योजना बनाकर क्रियान्वयन करवाया जायेगा। मेंटर विद्यालय के शिक्षक जरूरत के अनुसार अपने कार्य के अलावा एक या अधिक कालखण्ड में पढ़ाने का कार्य करेंगे। संलग्न विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थियों को मेंटर विद्यालय का भ्रमण करवाया जायेगा। भ्रमण के दौरान उन्हें प्रयोगशाला और लायब्रेरी आदि मुख्य गतिविधि का अवलोकन करवाया जायेगा।
      शासन ने कम रिजल्ट वाले स्कूलों के लिये मेंटर विद्यालय निर्धारित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। चिन्हित विद्यालय, उनके परीक्षा परिणाम और मेंटर विद्यालय की सूची एक सप्ताह के भीतर भेजने को कहा गया है।
---------------------
मान्यता प्राप्त संस्थाओं में से ही कम्प्यूटर डिप्लोमा उत्तीर्ण करना अनिवार्य
      देवास, 25 अगस्त 2015/ सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिंग एवं स्टेनोग्राफर तथा इनके समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिये 5 मान्यता प्राप्त संस्थाओं में से ही एक वर्षीय कम्प्यूटर डिप्लोमा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने कम्प्यूटर डिप्लोमा तथा डिग्री में आने वाले विषयों के संबंध में स्पष्ट किया है। इस संबंध में राजस्व मण्डल अध्यक्ष ग्वालियर, सभी विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त, जिला कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अवगत करवाया है।
      इसमें यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय तथा मुक्त विश्वविद्यालय से डिप्लोमा, डीओईएसीसी से डिप्लोमा स्तर की परीक्षा, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज से मॉडर्न ऑफिस मेनेजमेंट कोर्स और शासकीय आईटीआई द्वारा एक वर्षीय कम्प्यूटर ऑपरेटिंग एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (सीओपीए) प्रमाण-पत्र को शामिल किया गया है। इन मान्यता प्राप्त संस्थाओं से कम्प्यूटर डिप्लोमा के अलावा अन्य अर्हता भी मान्य होंगी। इनमें बी.ई. (सीएसई/आई.टी.), एम.सी.ए., बी.सी.ए., एम.एस.सी. (आई.टी./सी.एस.), बी.एस.सी. (आई.टी./सी.एस.), एम. टेक/एम.ई., एआईसीटीई से अनुमोदित पॉलीटेक्निक डिप्लोमा इन कम्प्यूटर साइंस/कम्प्यूटर एप्लीकेशन एण्ड इन्फार्मेशन टेक्नालॉजी इत्यादि हैं।
      साथ ही स्पष्ट किया गया है कि बी.एस.सी., बी.कॉम. डिग्रियाँ, जिनमें केवल कम्प्यूटर के एक विषय का अध्यापन शामिल है, मान्य नहीं होगा। सभी विभाग तथा कार्यालय को अपने भर्ती नियमों में भी उपरोक्त आधार पर समावेश करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।