दिनांक 18-12-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा
चा र॥
कियोस्क ने बढ़ाई टेकरी की सुंदरता
देवास 18 दिसंबर
2015/ कलेक्टर
आशुतोष अवस्थी की पहल पर मां चामुंडा टेकरी के सीढ़ी मार्ग एवं रपट मार्ग को सुंदर एवं
व्यवसायिक बनाने के लिए कियोस्क बनाकर दुकानदारों को दिए गए है। इन कियोस्क में प्रसादी,
फूल इत्यादि की दुकानें लगने के बाद टेकरी की सुंदरता में चार चांद लग गए है। कलेक्टर
की इस पहल का वहां पर दुकानदारों के साथ दर्शनार्थियों ने भी सराहा है।
इसके पूर्व लगने वाली हार-फूल, प्रसादी की दुकानें न केवल अव्यवस्थित
थी, बल्कि ये दुकानें, बांस, बल्ली और लकड़ी के पटियों से बनी होने कारण जीर्ण-शीर्ण
होने से असुरक्षित थी। जो कि दुकानदारों को ओर टेकरी आने वाले श्रद्धालुओं को नुकसान
पहुंचा सकती थी। लेकिन अब कियोस्क दुकानें न केवल सुरक्षित है, बल्कि टेकरी मार्ग की
सुंदरता भी बढ़ा रही है।
सुरक्षित एवं सुविधाजनक है
इन्हीं कियोस्क दुकानदारों में से एक कीर्ति पति कांतिलाल ने बताया
कि ये दुकानें लोहे से बनी होने के कारण सुरक्षित एवं सुविधाजनक है। एक अन्य दुकानदार
राजकुमार ने कलेक्टर आशुतोष अवस्थी की भलमनसाहत को सराहते हुए कहा कि उनकी इच्छा और
गरीबों के प्रति अच्छी भावना के कारण ही हमें यह रोजगार का सुंदर ठिकाना मिला है। कहीं
शादी-ब्याह जैसे कार्यक्रमों में यदि एक या दो दिनों के लिए जाना भी पड़ जाए तो चोरी
का भय नहीं रहता। पहले यह दुकानें अतिक्रमण में आती थी। अत: नगर निगम की कार्रवाई का
डर बना रहता था, लेकिन अब नगर निगम से भी स्वीकृति मिलने से दुकानें न केवल पक्की हो
गई बल्कि स्थाई भी हो गई है। ग्राहक भी इन दुकानों की चमक-दमक देखकर खींचे चले आते
हैं। जिससे व्यापार में बढ़ोत्तरी हो रही है, बाकि माता रानी की कृपा है ही।
टेकरी का बदल गया नजारा
टेकरी पर सीहोर से आए एक श्रद्धालु ने बताया कि पहले से टेकरी काफी
व्यवस्थित हो गई है। श्रद्धालु ने कहा कि करीब 5 वर्ष पहले में जब टेकरी पर आया था
तो यहां पर कुछ अलग नजारा था, लेकिन इस बार आया तो मुझे टेकरी काफी सुंदर एवं आकर्षक
नजर आई। श्रद्धालु का कहना है कि पहले टेकरी पर जो दुकानें लगी थी वह काफी अव्यवस्थित
थी, लेकिन इन लोहे से बनी दुकानों से टेकरी मार्ग की सुंदरता बढ़ गई है।
---------------------------
अंत्योदय मेले के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त्
देवास 18 दिसंबर
2015/ देवास
जिले में जनपद एवं नगरीय मुख्यालय पर आयोजित किए जाने वाले अंत्योदय मेले के लिए कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रबल सिपाहा को नोडल अधिकारी बनाया है। खंड स्तर
पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नोडल अधिकारी एवं संबंधित मुख्य कार्यपालन
अधिकारी जनपद पंचायत को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नगरीय क्षेत्र में आयोजित
किए जाने वाले अंत्योदय मेले के लिए आयुक्त नगर निगम को सहायक नोडल अधिकारी के साथ-साथ
ही संबंधित विभागीय अधिकारी जो शिविर में हितग्राहियों के आवेदन पत्रों को यथा संभव
निराकृत करने का अधिकार रखते हो को विभागीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
--------------------------
सेक्टर अधिकारी नियुक्ति में आंशिक संशोधन
देवास 18 दिसंबर
2015/ कलेक्टर
एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2015 के
लिए जनपद पंचायत मुंडाहेड़ा में नियुक्त सेक्टर अधिकारी रामेश्वर खेड़े के स्थान पर अधीक्षण
यंत्री परियोजना क्रियांवयन लोक निर्माण विभाग के सुनील जैन को सेक्टर अधिकारी नियुक्त
किया है।
------------------------
शौचालय निर्माण के लिए राशि स्वीकृत
देवास 18 दिसंबर
2015/ स्वच्छ
भारत, स्वच्छ विद्यालय अभियान के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के आदेश पर देवास
जिले के खातेगांव तहसील के ग्राम अजनास स्थित माध्यमिक विद्यालय में शौचालय निर्माण
के लिए 2 लाख 10 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
इसी प्रकार विकासखंड देवास के आवासीय विद्यालय शासकीय माध्यमिक विद्यालय
क्रमांक-3 देवास के लिए एक लाख रूपए, माध्यमिक विद्यालय सोंडा के लिए तथा प्राथमिक
विद्यालय क्रमांक-9 आनंदनगर के लिए एक-एक लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई
है।
-----------------------
No comments:
Post a Comment