Monday, 29 February 2016

29-02-2016
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास

॥ स मा चा र॥

न्यायालयीन प्रकरणों में जवाब प्रस्तुत करने में तत्परता दिखाएं- एडीएम
      देवास, 29 फरवरी 2016/ सभी कार्यालय प्रमुख न्यायालयीन प्रकरणों में जवाब प्रस्तुत करने में तत्परता दिखाएं। यह निर्देश आज सोमवार को जिला अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम कैलाश बुंदेला ने दिए। बैठक में जनसुनवाई, समय सीमा पत्रक, सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में सभी एसडीएम व जिला कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे।
    बैठक में श्री बुंदेला ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय में जिले के विभिन्न विभागों के कुल 447 प्रकरण प्रचलित हैं। सभी प्रकरणों में प्रभारी अधिकारी नियुक्त हैं। श्री बुंदेला ने समय पर जवाब दावें शासकीय अभिवक्ता से संपर्क करके प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। प्रकरणों में जवाब दावा पेश करने के बाद आगामी पेशी तारीख ज्ञात रखें। सतत प्रकरणों की मॉनीटरिंग करके शासन पक्ष में कार्यवाही के निर्देश दिए गए। प्रकरणों में अद्यतन जानकारी समय सीमा पर ऑन लाइन दर्ज होने से तारीख पेशी आदि की जानकारी ले सकते हैं। किसी भी अधिकारी का स्थानांतरण हो जाता है तो दूसरे अधिकारी को संपूर्ण प्रकरणों का प्रभार देना सुनिश्चित करें ताकि प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
20 मार्च को होगी जिला मूल्यांकन समिति की बैठक
        बैठक में बताया गया कि आगामी 20 मार्च को केंद्रीय विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज की अध्यक्षता में जिला सतर्कता मूल्याकंन समिति की बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। सभी जिला अधिकारी विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन तय समय में भेंजे। बैठक में  विभाग की अद्यतन जानकारी के साथ सभी अधिकारियों की उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
नल-जल योजना के विद्युत बिल समय पर जमा कराए
        नल जल योजना के विद्युत बिल समय पर जमा कराया जाना सुनिश्चित करें। ऐसा न हो ‍कि बिलल जमा नहीं करने से कनेक्शन बिजली विभाग के द्वारा काट दे पानी की समस्या उत्पन्न हो जाए। जिन ग्रामों में पानी की समस्या है, वहां पर पेयजल परिवहन करने के प्रस्ताव शीघ्र भेजने के निर्देश दिए गए। परिवहन देयक बिलों का भुगतान साप्ताहिक करने के निर्देश दिए गए है। सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को जानकारी भेजने के निर्देश दिए गए।
ग्राम विकास एवं भ्रमण डायरी बनाए
    बैठक में सभी जिला अधिकारियों को ग्राम डायरी ग्राम के विकास एवं भ्रमण के लिए सुविधा की दृष्टि से बनाने के निर्देश दिए। किसी प्रकार की इसमें कठिनाई हो तो जिला पंचायत देवास से जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत चाही गई जानकारी निर्धारित प्रारूप में भेजने के निर्देश दिए गए थे। उपसंचालक कृषि को इस के लिए निर्देश दिए गए हैं।
          पानी की सप्लाई सुचारू की जाए
    सीईओ जनपद पंचायत खातेगांव द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायतों में पानी के टैंकर हैं। उसमें सुविधा जनक पानी सप्लाई के लिए पानी का पंप टैंकर में लगवाने का प्रस्ताव भेजा गया है। यह एक अच्छी पहल है। पानी की सप्लाई आसानी से  करने एवं किसी भी ग्राम में अग्नि दुर्घटना आदि होने पर तुरंत फायर बिग्रेड की व्यवस्था न होने पर पानी के टैंकर गांव से उपलब्धता अनुसार भेंजे। जिले के अन्य जनपद पंचायतों के द्वारा भी प्रस्ताव पारित करके कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में लोक लेखा भारत के नियंत्रक महालेखाकार एवं आंतरिक लेखा की लंबित कंडिकाओं का निराकरण के लिए समस्त तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी, प्रभारी अधिकारी लेखा, नजूल, भू- अभिलेख आदि को निर्देश दिए गए।
---------------------------
मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना से मिली सहायता
    देवास 29 फरवरी 2016/ प्रभारी कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के प्रकरण में पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना अंतर्गत 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।  अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बागली एवं संबंधित तहसीलदार के प्रतिवेदन के आधार पर यह सहायता दी गई है।
    उल्लेखनीय है कि गत 7 जनवरी 2016 को ग्राम पोलाय तहसील बागली की कृषि भूमि पर कुआं खोदने के दौरान धंसने के कारण अनिता पति मुकेश निवासी ग्राम बेड़ामऊ की मृत्यु हो गई थी। मृतका के पति मुकेश पिता रतनलाल को मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना अंतर्गत 50 हजार रुपए की प्रशासकीय राशि स्वीकृति जारी की गई है।
--------------------------
हाईस्कूल व हायर सेकेंड्री परीक्षा केंद्रों के हेतु उड़न दस्ते गठित
      देवास, 29 फरवरी 2016/ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हाई स्कूल, हायर सेकेंड्री सर्टिफिकेट परीक्षा 2016 दिनांक एक मार्च एवं 2 मार्च से प्रात: 8.30 बजे से 11.30 तक जिले विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आयोजित होने वाली परीक्षाओं के दौरान कानून व्यवस्था, परीक्षा की पवित्रता एवं विश्वसनियता बनाए रखने तथा निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने, नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए प्रभारी कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने संयुक्त उड़न दस्ते का गठन किया है।
        परीक्षा केंद्रों के लिए गठित उड़न दस्ते में संपूर्ण देवास अनुभाग के लिए अनुविभागीय अधिकारी सारिका भूरिया को, सोनकच्छ अनुभाग के लिए अनुविभागीय अधिकारी मो. मुश्ताक अहमद को, बागली अनुभाग के लिए अनुविभागीय अधिकारी पुरूषोत्तम कुमार को, कन्नौद अनुभाग के लिए अनुविभागीय अधिकारी रंजना पाटने को, खातेगांव अनुभाग के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजकुमार नागराज रहेंगे।
    परीक्षा केंद्र का नाम एवं नियुक्त कार्यपालिक दंडाधिकारी
    जारी आदेश में देवास अनुभाग के महारानी चिमनाबाई उमाविद्यालय, शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय चिमनाबाई, डिवाइन कॉन्वेंट हा. स्कूल तहसील चौराहा देवास के अतिरिक्त तहसीलदार दिनेशकुमार सोनी को, अशा. शिशु विहार उमा. विद्यालय देवास, शासकीय उत्कृष्ट उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, अशा. सरस्वती विद्या मंदिर विजय नगर देवास के लिए अति. तहसीलदार प्रियंका चौरसिया को, अशा. गौड़ विद्यापीठ हाई स्कूल देवास के लिए नायब तहसीलदार मधु नायक को, शासकीय महा. राधाबाई कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय एवं श्री नारायण विद्यालय मंदिर क्रमांक-1 के लिए अतिरिक्त तहसीलदार दिनेश कुमार सोनी को, शासकीय नूतन उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय देवास, अशा. बीसीएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवास, शासकीय हाई स्कूल राजोदा, शिशु विहार उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय देवास के लिए अतिरिक्त तहसीलदार प्रियंका चौरसिया को, शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय देवास, सन्नौड़, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरोठा तथा कैलोद के लिए नायब तहसीलदार मधु नायक को, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगावदा, पद्मजा विद्यालय देवास, न्यू चिल्ड्रन होम शिवाजी नगर देवास, वशिष्ठ गुरुकुल आवास नगर, न्यू ईरा पब्लिक स्कूल, किंडर स्कूल, सेंट उमर पब्लिक स्कूल, शासकीय स्कूल शिप्रा, दत्तोर, आगरोद, मेंढकी धाकड़ के लिए तहसीलदार नरेंद्र बाबू यादव, नायब तहसीलदार रेखा सचदेव को कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है।
अनुभाग सोनकच्छ क्षेत्र के लिए
    अनुभाग सोनकच्छ क्षेत्र शासकीय स्कूल देवली, शासकीय कन्या विद्यालय एवं बालक विद्यालय टोंकखुर्द, टोंककला, चिड़ावद, पीपल्यासड़क, पाड़ल्या, दौंताजागीर, जमोनिया के लिए तहसीलदार केएल तिलवर तथा नायब तहसीलदार चिड़ावद प्रीति बिसे को, इकलेरा, चौबाराधीरा, पीपलरावां, गंधर्वपुरी, सोनकच्छ, बावई, बीसाखेड़ी, पीपल्याबक्सू, भौंरासा के लिए तहसीलदार पल्लवी पुराणिक को कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है।
अनुभाग बागली क्षेत्र के लिए
    अनुभाग बागली क्षेत्र के हाटपीपल्या, देवगढ़, आमलाताज, देहरिया साहू, चापड़ा, डबलचौकी, बागली, करनावद, कमलापुर, पुंजापुरा, रातातलाई, पीपरी, उदयनगर, रतनपुर, पांडुतलाव, पलासी, कांजीपुर, मातमौर, पोलाखाल के लिए तहसीलदार बागली बीएस श्रीवास्तव, तहसीलदार हाटपीपल्या आरके शुक्ला, तहसीलदार बसंती ठाकुर, नायब तहसीलदार लवनीत कोरी को कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त किया है।
अनुभाग कन्नौद के लिए
    अनुभाग कन्नौद क्षेत्र के कन्नौद, कुसमानिया, पानीगांव, सुंद्रेल, कांटाफोड़, बाईजगवाड़ा, सतवास क्षेत्र के स्कूलों के लिए तहसीलदार कुलदीप पाराशर, एएल प्रजापति को कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है।
अनुभाग खातेगांव क्षेत्र के लिए
    अनुभाग खातेगांव क्षेत्र के खातेगांव, अजनास, हरणगांव, संदलपुरा, इकलेरा, नेमावर, बिजलगांव, जियागांव, पीपल्यानानकार, विक्रमपुर, बरवाई, पीपलकोटा के विद्यालयों के लिए तहसीलदार लाखनसिंह चौधरी तथा नायब तहसीलदार शंकरलाल मरावी को कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है।
-----------------------------
पांचवी एवं आठवीं स्वाध्यायी परीक्षा के लिए चिमनाबाई स्कूल केंद्र घोषित
      देवास, 29 फरवरी 2016/ जिला मूल्यांकन समिति की बैठक के अनुसार वर्ष 2016 की कक्षा 5वीं एवं 8वीं के स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए जिला मुख्यालय पर शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय चिमनाबाई देवास को वार्षिक परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि  प्राचार्य को अग्रेषण अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही सुविधा की दृष्टि से स्वाध्यायी विद्यार्थियों के फॉर्म के वितरण की व्यवस्था जिले के सभी विकासखंड स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय (उत्कृष्ट विद्यालय देवास को छोड़कर) की गई है। मंगलवार एक मार्च से फॉर्म उपलब्ध होंगे। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2016 निर्धारित की गई है। जो केवल चिमनाबाई स्कूल में जमा हो सकेंगे। कक्षा 8वीं का परीक्षा शुल्क 50 रुपए एवं कक्षा 5वीं के लिए 30 रुपए निर्धारित की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त की जा सकती है।
--------------------------
जिले के संवेदनशील परीक्षा केंद्र
      देवास, 29 फरवरी 2016/ माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र द्वारा देवास जिले में विभिन्न स्कूलों को परीक्षा की दृष्टि से संवेदनशील घोषित किया गया है। घोषित स्कूलों में पांचूबाई विराम जीजाट शासकीय कन्या विद्यालय सोनकच्छ, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमलापुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुंजापुरा, शासकीय कन्या विद्यालय टोंकखुर्द, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डबलचौकी, शासकीय नवीन हाई स्कूल कन्नौद, शासकीय उमा. विद्यालय पीपरी, शासकीय हाई स्कूल बीसाखेड़ी, शासकीय हाई स्कूल उदयनगर, श्री उमा विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटपीपल्या, सरस्वती एस.एम. उमावि खातेगांव, बीसीएम स्कूल देवास, न्यू चिल्ड्रन होम विद्यालय देवास, सरस्वती व्ही.एम विजयनगर देवास, न्यू ईरा पब्लिक स्कूल देवास, सेंट उमर पब्लिक विद्यालय इटावा देवास को संवेदनशील घोषित किया गया है। स्वाध्यायी परीक्षा केंद्र किंडर उमावि 5 ए कोठी रोड देवास तथा वशिष्ठ गुरुकुल उमावि देवास को भी संवेदनशील घोषित किया गया है।
-----------------------------
आपदा प्रबंधन से बचाव की दी जानकारी
      देवास, 29 फरवरी 2016/ गत दिवस सुबह 10.30 बजे सिविल डिफेंस वॉलेटियरो का सम्मेलन परिचय होमगार्ड कार्यालय देवास में आयोजित किया गया। सम्मेलन में 600 वॉलेटियरों ने भाग लिया। सम्मेलन में सभी को आगामी सिंहस्थ महाकुंभ को दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ बचाव, आपदा प्रबंधन, तैराक, ट्राफिक व्यवस्था के बारे में बताया गया। इस अवसर पर सलीम खान एएसआई, महेश पाठक, मानसिंह नागर, जनकसिंह पटेल, अंतरसिंह दरबार, गंगाराम नायक सहित अन्य उपस्थित थे।
--------------------------









Friday, 26 February 2016

26-02-2016

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास

॥ स मा चा र॥

खरीफ 2015-16 में सुखा से प्रभावित किसानों के परिवारों की कन्यों के विवाह/निकाह के लिए सहायता हेतु तिथि 31 मार्च तक बढ़ाई
    देवास, 25 फरवरी 2016/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत प्रदेश में सुखा से प्रभावित किसानों के परिवारों की कन्याओं के विवाह/ निकाह के लिए खरीफ फसल वर्ष 2015-16 में लाभ, प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र 31 मार्च 2016 तक जमा करवाएं जा सकेंगे।
         प्रभारी कलेक्टर प्रबल सिपाहा द्वारा अवगत कराया गया है कि खरीफ 2015-16 के अंतर्गत सूखा से प्रभावित ऐसे किसान जिनके आरबीसी 6-4 के अंतर्गत प्रकरण स्वीकृत किए गए हैं, के परिवारों को कन्या के विवाह किए जाने पर 25 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी, जिसमें सामूहिक विवाह का बंधन नहीं होगा।
         उप संचालक सामाजिक न्याय एवं ‍नि:शक्तजन कल्याण विभाग ने बताया है कि सहायता राशि में से 15 हजार रुपए की सहायता कन्या के माता-पिता/अभिभावक को उनके बैंक खाते में एवं शेष राशि 10 हजार रुपए कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के लिए 5 वर्ष तक के लिए सावधि जमा की जाएगी। प्रभावित किसान संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के माध्यम से लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
-------------------------
उद्योग विभाग में ईएम का पंजीयन ऑनलाइन होगा
       देवास 26 फरवरी 2016/ वर्ष 2014-15 एवं वर्ष 2015-16 में शासन द्वारा संचालित विभिन्न रोजगार मूलक योजनाएं जो, कि शासन के विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही है। इसके लिए ऋण प्राप्त हितग्राहियों के उद्योग आधार ज्ञापन जारी करवाया जाना है। ताकि इकाई स्थापना करने पर हितग्राही को अतिरिक्त सुविधाएं प्राप्त हो सके। इकाई स्थापना हेतु उद्योग विभाग का ईएम पंजीयन प्राप्त करें।
       महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र  ने बताया है कि ईएम पंजीयन ऑनलाइन किया जाना है और इसके लिए website http://udyogaadhar.gov.in है। इसके लिए आधार कार्ड नंबर, बैंक का आईएफएससी (IFSC) कोड तथा अकाउंट नंबर, ई-मैल आईडी आवश्यक है। बैंक से वितरण हो जाने के पश्चात इकाई स्थापित हो जाने पर ई-पंजीयन अनिवार्य रूप से करें, जिससे मप्र एमएसएमई (MSME) प्रोत्साहन योजना 2014 के अंतर्गत पूंजी अनुदान तथा ब्याज अनुदान के अतिरिक्त अन्य सुविधाएं भी प्राप्त हो सकेगी।
---------------------------
 सफलता की कहानी
ग्राम पंचायत खुडगांव में 50 से अधिक शौचालय का निर्माण
        देवास 26 फरवरी 2016/देवास जिले में स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिले के विकासखण्ड खातेगांव की ग्राम पंचायत खुडगांव में भी मनरेगा अभिसरण से शौचालय निर्माण का कार्य तेजी पर है। वित्तीय वर्ष 2015-16 में यहां 50 से अधिक हितग्राहियों - श्रीप्रेम पिता मांगीलाल, श्री ईश्वर, प्रहलाद पिता मोती, गोदावरी पति मुंशी, मनोहर पिता उम्मेद सिंह, गुलाब बाई, बालू पिता रामकिशन, गुलाबबाई पति उपेन्द्र सिंह, रामदयाल पिता हरदेव, रामेश्वर पिता हजारी, श्री भालूराम, प्रेम बाई, श्री शंकर, श्री संतोष पिता रामाधा, मांगीलाल पिता मुंशी, श्री तेजराम, श्री भागीरथ पिता बाबूलाल, मिश्री बाई पति हरीप्रसाद, जीवन पिता सूरज, कैलाश पिता छगलाल, परशराम पिता लक्ष्मण, सुरेश पिता सुगलाल, महेश पिता शैतान सिंह, बालू पिता रामकिशन, गायत्री पति गार्वधन, कमलाबाई पति विश्राम, मांगीलाल पिता गणपत, सूरज पिता भागीरथ, को शौचालय निर्माण से लाभान्वित किया गया है।
                                            
        हितग्राहियों ने बताया कि पूर्व में शौचालय न होने से पूरे परिवार को दिशा मैदान के लिए गांव बाहर जाना पड़ता था। जब मालूम हुआ कि स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत अपने शौचालय का सपना सच हो सकता है तो देर न करते हुए अपने घर में शौचालय का निर्माण शुरू कर दिया। लाभान्वित हितग्राहियों ने बताया कि इसके लिये उसे शासन से 9000 रूपये की राशि प्राप्त हुई। शौचालय का निर्माण मनरेगा अभिसरण से किया गया है। ग्राम पंचायत खुडगांव में अधिकांश परिवारों के यहां अब अपने शौचालय है। 
-----------------------                 
निर्माण कार्य के लिए एक लाख रुपए की
प्रशासकीय स्वीकृत जारी
      देवास, 25 फरवरी 2016/ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत देवास विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा देवास विकासखंड ग्राम लसुड़िया सौंडा में शासकीय माध्यमिक विद्यालय भवन की बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए एक लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
------------------------
निर्माण कार्य के लिए 37 हजार रुपए से अधिक की
प्रशासकीय स्वीकृत जारी
      देवास, 25 फरवरी 2016/ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत सोनकच्छ विधायक राजेंद्र वर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा सोनकच्छ विकासखंड के ग्राम निपानिया हुर-हुर में पानी की टंकी निर्माण के लिए 37 हजार 300 रुपए की प्रशासकीय राशि स्वीकृत की गई है।
-------------------------
पेयजल व्यवस्था के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
      देवास 26 फरवरी 2016/ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रीष्म ऋतु में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए विभाग के खंड कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर 07272-251573 हैं।
       कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड देवास ने बताया कि कंट्रोल रूम का प्रभारी पी.सी. गुप्ता मानचित्रकार को बनाया गया है। प्रकोष्ठ में सहायक के रूप में मो. जावेद सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा सीताराम वैष्णव दैनिक वेतनभोगी दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक कार्य करेंगे। शासकीय अवकाश के दिनों में मनोहर कुशवाह दैनिक वेतन भोगी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड तथा इकबाल शेख पंप ऑपरेटर दैनिक वेतन भोगी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड देवास सुबह 10.30 बजे शाम 5.30 बजे कार्य करेंगे।
------------------------
अपने शिशु/बच्चे का संपूर्ण टीकाकरण करवायें
         देवास, 25 फरवरी 2016/ प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सभी माता-पिता, अभिभावकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने शिशु/बच्चे को निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में लायें और संपूर्ण टीकाकरण करवायें। ये 7 टीके उनके बच्चे को कई जानलेवा बीमारियों से बचा सकते हैं। ये सभी टीके शासकीय अस्पतालों में बिल्कुल मुफ्त लगाये जाते हैं।
         बी.सी.जी. जन्म के 24 घन्टे के भीतर, हेपेटाइटिस बी. जन्म होने के 24 घन्टे के भीतर, पोलियो खुराक जन्म होने के 24 घन्टे के भीतर तथा 6 और 10 एवं 14 सप्ताह तथा 16 से 24 माह में और आपके इलाके में पोलियो रविवार के समय, पेन्टावेलेन्ट- छठवें, दसवें और चौदहवें सप्ताह में (डेढ़, ढाई एवं साढ़े तीन माह में), खसरा- 9 माह में एवं 16 से 24 माह में साथ ही विटामिन ए का सीरप भी दें, डी.पी.टी. बूस्टर 16 से 24 माह एवं 5 से 6 साल में तथा टिटनेस- 10 एवं 16 साल में लगाया जाता है।
------------------  

खेत में बची फसल की नरवाई कतई न जलायें

        देवास, 25 फरवरी 2016/ रबी की फसल की कटाई प्रारंभ हो चुकी है, इस बारे में जिले के किसान भाईयों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसल, विशेषकर गेहूं की फसल की कटाई पश्चात खेत में बची फसल की नरवाई कतई न जलायें। अक्सर यह देखा जाता है कि फसल कटाई के पश्चात खेतों में बचे अवशेषों को आग लगाकर जला दिया जाता है। यदि इन अवशेषों को हल चलाकर मिट्टी में मिला दिया जाये, तो मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ की मात्रा में वृद्धि के साथ उसकी जलग्रहण क्षमता, संरन्ध्रता तथा पोषक तत्वों की उपलब्धता में वृद्धि होती है। सभी किसान भाईयों से अनुरोध किया गया है कि वे फसल की कटाई उपरान्त अवशेषों को खेतों में ही कतई न जलायें। इस बारे में अधिक जानकारी के लिये अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से सम्पर्क करें।

---------------------------

Thursday, 25 February 2016

25-02-2016
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास

॥ स मा चा र॥

कुसमानिया में आयोजित हुआ सूचना शिविर
शिविर में ग्रामीणों को दी शासन की योजनाओं संबंधी जानकारी
       देवास, 25 फरवरी 2016/ कन्नौद ब्लॉक के ग्राम कुसमानिया में आज गुरुवार को सूचना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा योजनाओं से संबंधित साहित्य, पम्पलेट एवं अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया। साथ ही शिविर में "आगे आए लाभ उठाएं" पुस्तक का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
----------------------------

4  सहकारी संस्थाओं को परिसमापन में लाया गया

  देवास 25 फरवरी 2016/ उप/सहायक पंजीयक सहकारी समितियां जिला देवास द्वारा जिले की 4 सहकारी संस्थाओं को परिसमापन में लाया जाकर धारा 70 (1) के अंतर्गत धर्मेंद्र मालवीय परिसमापक एवं सहकारिता निरीक्षक देवास को परिसमापक नियुक्त किया गया है।
   जिन संस्थाओं को परिसमापन में लाया गया है उनमें मां रेवा रेतखदान सहकारी संस्था मुरझाल, नोबल मुद्रणालय सहकारी संस्था देवास, गरीब नवाज यातायात सहकारी संस्था देवास, मनीराईस साख सह. संस्था  देवास है।
       सहकारी अधिनियम की धारा 71 (1) के अंतर्गत परिसमापन दिनांक से इन संस्थाओं की समस्त आस्तियां परिसमापक में वेष्ठित हो गई हैं। मप्र सहकारी सोसायटी नियम के अंतर्गत उक्‍त सहकारी संस्थाओं के विरूद्ध दावों को 60 दिवस के अंदर मय प्रमाण के यदि कोई हो तो लिखित रूप से कार्यालय सहायक पंजीयक (अंकेक्षण) सहकारी संस्थाएं एबी रोड देवास में कार्यालयीन दिवसों में दोपहर 12 से 2 बजे तक प्रस्तुत करें।
-------------------------  
निर्माण कार्यों के लिए 4 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत
      देवास, 25 फरवरी 2016/ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत उच्च शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री एवं हाटपीपल्या विधायक श्री दीपक जोशी की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 4 लाख 89 हजार  रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
        जारी आदेश अनुसार देवास विकासखंड के ग्राम भीमसी ग्राम पंचायत खजुरिया जागीर में पेयजल मोटर एवं टंकी के लिए 49 हजार रुपए, ग्राम बराय में शमशान शेड निर्माण के लिए एक लाख 10 हजार रुपए, ग्राम बरोड़पीपल्या ग्राम पंचायत रूपाखेड़ी में शमशान शेड निर्माण के लिए 60 हजार रुपए, ग्राम सिरोंज में शमशान शेड निर्माण के लिए एक लाख 10 हजार रुपए तथा बागली विकासखंड के ग्राम भीलआमला में शमशान शेड निर्माण के लिए 1 लाख 10 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इसी प्रकार देवास विकासखंड के ग्राम बारोली में कब्रस्तान की बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 50 हजार रुपए की प्रशासकीय स्‍वीकृति जारी की गई है।
-----------------------
2 व्यक्तियों को 8 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत
      देवास 25 फरवरी 2016/ विधायक स्वेच्छानुदान निधि से उच्च शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री एवं हाटपीपल्या विधायक श्री दीपक जोशी की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा 2 व्यक्तियों को आर्थिक सहायता के रूप में 8 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
     जारी आदेश अनुसार देवास विकासखंड के लाखनसिंह पिता करणसिंह निवासी बोरखेड़ा दाखली को 3 हजार रुपए की विकलांग सहायता राशि तथा ग्राम सिंगावदा के जितेंद्र पिता तेजुलाल को 5 हजार रुपए की निर्धनता सहायता राशि की स्वीकृति जारी की गई है।
----------------------------- 
अनाधिकृत रूप से चल रही पैथालॉजी लैब के विरूद्ध की कार्रवाई
      देवास 25 फरवरी 2016/ कलेक्टर के निर्देशों का पालन करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने गत दिवस जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा शहर की नई आबादी स्थित नेशनल पैथालाजी लैब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पैथालाजी लैब का अनाधिकृत रूप से संचालन पाया गया। पैथालाजी लैब का नर्सिंग होम एक्ट के अंतर्गत पंजीयन नहीं था तथा संबंधित पैथालॉजिस्ट डॉ. आई.ए. खान भी मौजूद नहीं पाए गए। दल द्वारा नेशनल पैथालाजी लैब को तत्काल प्रभाव से सील्ड किया गया तथा संचालक को कार्यालय में समस्त दस्तावेज लेकर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया है कि इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
--------------------------
दस्तक अभियान प्रेरक सम्मेलन आज
      देवास 25 फरवरी 2016/ मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की मंशा अनुसार बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा देने के लिए "दस्तक अभियान" स्कूल चले हम कार्यक्रम के अंतर्गत देवास ब्लॉक स्तरीय के दस्तक अभियान प्रेरक सम्मेलन का आयोजन 26 फरवरी शुक्रवार को प्रात: 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।
        जिला परियोजना समन्वयक डॉ. अनिल कुशवाह ने बताया कि देवास ब्लॉक के ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन में प्रेरक एवं समस्त जनशिक्षक शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान के अंतर्गत शाला त्यागी, लगातार अनुपस्थित बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाना है। तथा बचे जुए सत्र के माह में उन्हें शिक्षण स्तर में सुधार कर आगामी कक्षा में प्रवेश के अनुरूप तैयार करना है। इस प्रकार परीक्षा तक लगातार घर-घर दस्तक देकर बालक और पालकों को प्रेरित कर शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में शामिल कर उन्हें गुणवत्ता युक्त सुधार करना है।
--------------------------
दबिश देकर अवैध शराब जप्त की
    देवास 25 फरवरी 2016/ कलेक्टर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी द्वारा गठित आबकारी उड़नदस्तों ने अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलाकर अवैध शराब जप्त की है।
    जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि दल द्वारा गत दिवस ग्राम भीकुपुरा, नेवरी, बरोठा एवं देवास में दल द्वारा दबिश दी गई। जिसमें 14 प्रकरण कायम कर 257 पाव देशी मदिरा, 26 बीयर एवं 8 पाव विदेशी मदिरा जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध मप्र आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।  जप्त मदिरा की कुल कीमत करीब 16 हजार 250 रुपए है।  
        उक्त कार्यवाही में महेश पटेल, शम्भुदयालसिंह जाटव एवं संदीप चौहान आबकारी उपनिरीक्षक, राजाराम रैकवार, बालकृष्ण जायसवाल, गुरूदत्त वर्मा, अशोक कुमार सेन, नितिन सोनी, योगेश परमार, रूपसिंह चौधरी, निलेश पटेल  शामिल थे। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा का व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
----------------------------

पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का होगा वार्षिक मूल्यांकन

पाँचवीं और आठवीं का मूल्यांकन 26 मार्च से

       देवास 25 फरवरी 2016/ राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा पहली से आठवीं कक्षा तक की प्रारंभिक कक्षाओं के वार्षिक मूल्यांकन की तिथियाँ घोषित कर दी गयी हैं। कक्षा 5 एवं 8 का वार्षिक मूल्यांकन 26 मार्च से 4 अप्रैल तक सुबह 8 से 11 बजे तक किया जायेगा। कक्षा 1 से 4 और कक्षा 6 एवं 7 का वार्षिक मूल्यांकन 4 से 12 अप्रैल तक सुबह 1130 से 2.30 बजे तक होगा। उज्जैन जिले में सिंहस्थ के कारण कक्षा एक से 8 तक की सभी कक्षाओं का वार्षिक मूल्यांकन 26 मार्च से 4 अप्रैल तक किया जाएगा। प्रारंभिक कक्षाओं के वार्षिक मूल्यांकन की तिथियाँ और विस्तृत निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर भी देखे जा सकते हैं।
--------------------------

शासकीय सेवक अब अपना डाटा ऑनलाइन देख सकेंगे

       देवास 25 फरवरी 2016/ मध्यप्रदेश शासन के अधिकारी और कर्मचारी कोषालय संबंधी अपना डाटा ऑनलाइन देख सकेंगे। मध्यप्रदेश कोष एवं लेखा की वेबसाइट  www.mptreasury.org पर 'आई.एफ.एम.आई.एस.एम्पलाई सर्च'' शीर्षक लिंक से कर्मचारी अपना डाटा जान सकेंगे।
       कोष एवं लेखा द्वारा सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। इसमें आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा शासकीय सेवकों का विवरण (डाटा) सत्यापित किया गया है। शासकीय सेवक सर्च करते समय अपने विभाग और जिला का नाम अंकित कर एम्पलाई कोड से विवरण देख पायेंगे। शासकीय सेवक इस विवरण में किसी सुधार के लिये अपने आहरण-संवितरण अधिकारी से शिकायत कर सकेंगे। एप्लीकेशन खोलने में दिक्कत होने पर शासकीय सेवक टोल-फ्री नम्बर 18001028244 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
-----------------------



Wednesday, 24 February 2016

24-02-2016
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास

॥ स मा चा र॥

बरछा बुर्जुग में आयोजित हुआ सूचना शिविर
शिविर में ग्रामीणों को दी शासन की योजनाओं संबंधी जानकारी
       देवास, 24 फरवरी 2016/ खातेगांव ब्लॉक के ग्राम बरछाबुर्जुग में आज बुधवार को सूचना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तहसीलदार लाखनसिंह चौधरी की समझाइश पर ग्रामीणों ने जनभागीदारी योजना से ग्राम में नल-जल येाजना प्रारंभ करने का सामूहिक संकल्प लिया। पीएचई के उपयंत्री विष्णु यादव ने योजना की जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की। शिविर में विभिन्न विभागों अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की। खातेगांव जनपद के एडीओ बीएस राजपूत ने हितग्राही मूलक योजना की जानकारी प्रदान की। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन के संबंध में विस्तार से ग्रामीणों को अवगत कराया और कहा कि आवासहीनों के लिए इससे अच्छी कोई योजना नहीं है। उपसंचालक पशु‍ चिकित्सा डॉ. जीडी वर्मा ने विभाग की योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने नंदीशाला योजना, मुर्गी पालन योजना इत्यादी के बारे में विस्तार से अवगत कराया। शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधी पुस्तकें, "आगे आए लाभ उठाए" पुस्तक सहित अन्य पुस्तकों को वितरण किया गया।
       सूचना शिविर कार्यक्रम में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ब्रजेश उपाध्याय, सहायक जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील बोहित, कौशल विकास केंद्र प्रबंधक आधार द्विवेदी, राजस्व विभाग से पटवारी सतीश शर्मा, आशीष उपाध्याय, डिप्टी रेंजर वनविभाग हरिओम पाराशर, नर्मदा प्रसाद राठौर, क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी पवन तिवारी, संतोष चावरे, बीआरसी हरिप्रसाद लोचकर, पीसीओ एमएस गुनाया, पर्यवेक्षक महिलाबाल विकास करिश्मा अवासे, समग्र सहायक सामाजिक न्याय विभाग विशाल जोशी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग समन्व्यक बिरजु यादव, विकासखंड समन्वयक आकांश गुप्ता सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। उपस्थित अधिकारियों ने विभागों की जानकारी ग्रामीणों को दी तथा शासन की योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।
-----------------------------

जिला स्तरीय सतर्कता समिति एवं निगरानी समिति की बैठक 20 मार्च को
      देवास, 24 फरवरी 2016/ जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक केंद्रीय विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज की अध्यक्षता में 20 मार्च 2016 को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में प्रात: 11 बजे आयोजित की जाएगी।
बैठक के एजेंडे
      जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति  सचिव एवं कलेक्टर ने बताया है कि बैठक में गत बैठक के कार्रवाही विवरण का अनुमोदन। महात्मा गांधी राष्‍ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, इंदिरा आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, समेकित वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, निर्मल भारत अभियान। स्वच्छ भारत मिशन, राष्‍ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, ग्रामीण विकास मंत्रालय का अन्य कोई कार्यक्रम, जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समितियां पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय, पंचायत राज मंत्रालय, जनजातिय कार्य मंत्रालय तथा विद्युत मंत्रालय की राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना की समीक्षा एवं अन्य विषय पर चर्चा की जाएगी।
----------------------
मां वैष्णोदेवी जाने के लिए 15 मार्च तक आवेदन करें
जिले को 350 सीटों का कोटा आवंटित
    देवास, 24 फरवरी 2016/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत मां वैष्णोदेवी तीर्थ यात्रा आगामी 27 मार्च 2016 से 01 अप्रैल 2016 तक की जाएगी। तीर्थ यात्रा के लिए जिले को 350 सीटों का कोटा आवंटित किया गया है। यात्रा पर जाने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2016 निर्धारित की गई है। प्रभारी कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने जिले के नागरिकों से इस योजना का लाभ लेने को कहा है।
आवेदन करने की प्रक्रिया
    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ लेने के इच्छुक व्यक्ति जो मध्यप्रदेश के मूल निवासी हैं, जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है एवं आयकरदाता नही हैं तथा जिन्होंने योजना के अंतर्गत पूर्व में तीर्थ यात्रा नहीं की हो, वे निर्धारित प्रारूप में आवेदन दो प्रतियों में कलेक्टर कार्यालय अथवा संबंधित तहसील कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन पत्र हिन्दी में ही भरा होना चाहिए। आवेदन के साथ 3.5X3.5 सेंटीमीटर आकार का नवीनतम फोटो, निवास संबंधी साक्ष्य के रूप में राशनकार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, विद्युत देयक, मतदाता पहचान पत्र में से किसी एक दस्तावेज तथा आयु संबंधी दस्तावेज की छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक होगा।
आवेदकों का चयन
    जिले को आबंटित निर्धारित कोटे से ज्यादा संख्या मे आवेदन मिलते हैं, तो लॉटरी द्वारा तीर्थ यात्रियों का चयन किये जाकर सूची बनाई जाएगी। कोटे से 10 प्रतिशत अतिरिक्त व्यक्तियों की प्रतीक्षा सूची भी बनाई जाएगी।
सहायक की सुविधा
    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 65 साल से ज्यादा उम्र वाले तीर्थयात्रियों के साथ एक सहायक भी जा सकेगा। पति-पत्नी के साथ यात्रा करने पर सहायक ले जाने की सुविधा नही रहेगी। सहायक का आवेदन भी आवेदक के साथ ही जमा किया जायेगा। 
----------------------
सड़क दुर्घटना के प्रकरण में कलेक्टर
द्वारा आर्थिक सहायता स्वीकृत
    देवास 24 फरवरी 2016/ प्रभारी कलेक्टर ने सड़क दुर्घटना के प्रकरण में पीड़ित परिवार को सड़क दुर्घटना योजना अंतर्गत 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
        अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कन्नौद एवं संबंधित तहसीलदार के प्रतिवेदन के आधार पर यह सहायता दी गई है। गत 01 जनवरी 2016 को माखन पिता हीरालाल निवासी ग्राम महूड़िया तहसील कन्नौद जिला देवास की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर "सड़क दुर्घटना योजना" अंतर्गत मृतक के वैध वारिस पत्नी छायाबाई को आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
----------------------

पत्रकारिता सम्मान हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित

       देवास, 24 फरवरी 2016/पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट और जनोन्मुखी कार्य करने वाले पत्रकारों से राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय और संभाग स्तरीय सम्मानों के लिये राज्य शासन द्वारा 29 फरवरी 2016 तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। राष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान, राज्य स्तरीय पत्रकारिता सम्मान, फोटो पत्रकारिता सम्मान, राज्य स्तरीय टेलीविजन पत्रकारिता एवं कैमरामैन सम्मान तथा आंचलिक पत्रकारिता सम्मान कैलेण्डर वर्ष 2015 के लिये प्रदान किये जाना है। सम्मान की शर्ते एवं निर्धारित आवेदन का प्रारूप जन सम्पर्क संचालनालय की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एम पी इन्फो डॉट ओ आर जी पर देखा जा सकता है। आवेदन पत्र प्रारूप जिला जनसम्पर्क कार्यालय से भी प्राप्त किया जा सकता है।
----------------------

एम.पी.ऑन लाईन कियोस्क के लिए जानकारी

        देवास, 24 फरवरी 2016/श्रम विभाग के द्वारा कारखाना अधिनियम 1948 तथा स्वप्रमाणीकरण योजना संबंधी ऑनलाईन सेवाओं में एमपी ऑनलाईन कियोस्क को लोक सेवा केन्द्रों के समान ही नगद राशि प्राप्त करने की अनुमति प्रदान कर दी गयी है। कारखानों तथा दुकानों एवं अन्य वाणिज्यिक स्थापनाओं के नियोजकों/प्रबंधन द्वारा उक्त अधिनियमों के अंतर्गत आवेदन किये जाते है तो शासन द्वारा निर्धारित दर अनुसार शुल्क प्राप्त कर सकते है तथा प्राप्त राषि को विभागीय लेखा शीर्ष में जमा करायें।
----------------------

शहीदों के बच्चों की शिक्षा में सरकार हर संभव मदद करेगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिया शहीदों के परिजन को अनन्य सम्मान

बरोठा के शहीद जागेश्वर के परिजनों का किया सम्मान
       देवास, 24 फरवरी 2016/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शहीदों के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिये फीस आदि की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जायेगी। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजन के हर दु:ख-सुख में राज्य सरकार उनके साथ है। मुख्यमंत्री जी न्यूज एम.पी.-छत्तीसगढ़ के 'अनन्य सम्मान' समारोह 2016 में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने शहीदों के परिजन को सम्मानित किया।
       श्री चौहान ने कहा कि देश की आजादी के लिये अनगिनत लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। आजादी के बाद देश की सीमाओं की रक्षा एवं आंतरिक सुरक्षा में तीस हजार से ज्यादा सैनिक ने अपने प्राण न्यौछावर किये हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि जिन्होंने देश की सुरक्षा और शांति के लिये अपना परिजन खोया है, उनके दुख की कभी भरपाई नहीं हो सकती है।
       चौहान ने कहा कि राज्य शासन सेना एवं अन्य सुरक्षा बलों के शहीदों के परिजन की तकलीफें दूर करने के लिये हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजन को राज्य शासन द्वारा दस लाख रुपये की सम्मान-निधि, एक परिजन को नौकरी और एक आवासीय भू-खण्ड या मकान तथा शहीद की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें सम्मान करती आ रही है। उन्होंने शहीदों के सम्मान में हुए इस कार्यक्रम की सराहना की।
       इस अवसर पर जिन शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया है, उनमें शहीद रघुनाथ द्विवेदी रीवा, जागेश्वर सिंह देवास, चरण सिंह गुर्जर मुरैना, जितेन्द्र कुशवाह रीवा, मनमोहन सिंह सतना, नाहर सिंह मुरैना, सेमनाथ राठौर अनूपपुर, महेश कुमार बरादिया सतना तथा सुधाकर सिंह सीधी शामिल हैं।
       इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री श्री सरताज सिंह, लोक स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, परिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, जनसंपर्क मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह, श्रम मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य, सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लालसिंह आर्य, पर्यटन राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा एवं स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी, विधायक, अन्य जन-प्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।

--------------------

Tuesday, 23 February 2016

23-02-2016
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास

॥ स मा चा र॥

जनसुनवाई में आवेदकों ने दिए आवेदन

        देवास 23 फरवरी 2016/ जिला मुख्यालय में जनसुनवाई में आज मंगलवार को मल्हार स्मृति मंदिर में आवेदकों ने पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला एवं एसडीएम सारिका भूरिया के समक्ष आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक एवं एसडीएम ने सभी पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदनों की जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
आईडी निरस्त कराई जाए
       आवेदिका मीना पटेल ने आवेदन देते हुए में बताया कि उसने वर्ष 2014-15 में केपी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष के लिए एडमिशन लिया था। एक वर्ष बाद मैंने वहां से टीसी निकालकर जनरल नर्सिंग में एडमिशन ले लिया है। वह जब पढ़ाई के दौरान उसके द्वारा छात्रवृत्ति का फॉर्म भरा तो उसका फॉर्म नहीं भरा गया। कॉलेज वालों का कहना है कि जब तक पिछली आईडी निरस्त नहीं होगी तब तक फॉर्म नहीं भरा जाएगा। वहीं केपी कॉलेज जाती हूं तो वहां से मना कर देते हैं। उसे कठिनाइयों का सामना करना पढ़ रहा है। उसकी पुरानी आईडी निरस्त करवाई जाए। आवेदन पत्र को निराकरण के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया।
बीपीएल राशन कार्ड में नाम जुड़वाए
       आवेदक रमेश पिता डोमा दबड़े निवासी शिवशक्ति नगर देवास ने आवेदन देते हुए बताया कि वह अत्यंत गरीब है तथा किराए के मकान में रहता है। उसका नाम बीपीएल सूची में जुड़वाया जाए। आवेदन पत्र को निराकरण के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया।
कोटवारी की सेवा भूमि की पावती बनाई जाए
       आवेदक पूरण पिता उमराव निवासी टोंककला तहसील टोंकखुर्द ने आवेदन में बताया कि वह पिछले 15 वर्ष से ग्राम टोंककला में रहकर कोटवारी का कार्य कर रहा है। उसे उसके पिताजी के समय से जमीन दी गई थी। जिस पर वह फसल पैदा करता है। उसे उस भूमि की पावती आज दिनांक नहीं मिली। उसे भूमि की पावती बनाई जाए। आवेदन पत्र को निराकरण के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया।
गरीबी रेखा सूची में फिर से नाम जुड़वाए
       आवेदिका कमलाबाई पति छोगालाल निवासी हाटपीपल्या ने आवेदन में बताया कि वह गरीब है तथा उसका नाम पहले गरीबी रेखा की सूची में जुड़ा हुआ था। उसे दो साल से राशन नहीं मिल रहा है। उसक नाम बीपीएल राशन कार्ड की सूची में से काट दिया है। उसका नाम फिर से बीपीएल सूची में जोड़ दिया जाए। आवेदन पत्र को निराकरण के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया।
भूमि का वापस दिलवाई जाए
       आवेदिका लीलाबाई पति लीलाधर निवासी ग्राम चिड़ावद तहसील टोंकखुर्द ने आवेदन में बताया कि उसकी भूमि को धोखे से अन्य व्यक्ति ने खरीद ली है। जब कि उसने उस जमीन को बेचा ही नहीं है। उसे उसकी भूमि वापस दिलवाई जाए। आवेदन पत्र को निराकरण के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया।
खेत पर जाने के रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाया जाए
        आवेदिका रंभाबाई पति स्व. बद्रीलाल, बाबूलाल बद्रीलाल तथा गोवर्धनसिंह बद्रीलाल निवासी किंदुरिया तहसील टोंकखुर्द ने आवेदन में बताया कि उनका खेत गांव से लगी भूमि पर है, जहां आने-जाने के लिए शासकीय आम रास्ता है। वहां पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है तथा हमें वहां से निकलने नहीं दिया जा रहा है। हमारी समस्या का निराकरण करते हुए खेत पर जाने वाले रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाए। आवेदन पत्र को निराकरण के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया।

----------------------------
सफलता की कहानी
बछखाल में हुआ बास्केटबाल ग्राउण्ड का निर्माण
        देवास 23 फरवरी 2016/ जिले के खातेगांव विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बच्छखाल के माध्यमिक शाला बोरदा में बास्केटबाल ग्राउण्ड का निर्माण होने से यहां के बच्चे बेहद उत्साहित हैं। बच्चों को अब अपना बास्केटबाल मैदान मिल गया है। ग्राम पंचायत बच्छखाल में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय साथ-साथ ही लगते हैं अतः स्कूल परिसर में खेल मैदान तो था परन्तु बास्केटबाल ग्राउण्ड की कमी अखरती थी। बच्चों की अभिरूचियों को देखते हुए ग्राम पंचायत द्वारा यहां बास्केटबाल ग्राउण्ड का प्रस्ताव रखा गया। जिसे स्वीकार कर लिया गया। इस प्रकार स्कूल के प्राथमिक-माध्यमिक शाला के बच्चों को एक ही परिसर में दो खेल मैदान मिल गये। बच्चे अब अन्य खेलों के साथ साथ बास्केटबाल का भी आनन्द लेते हैं।
    ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि खेल मैदान का निर्माण मनरेगा योजना अन्तर्गत किया गया है। खेल मैदान निर्माण के लिए 126000 लाख की राशि स्वीकृत की गई। जिसमें से 93,292 मजदूरी एवं 12600 सामग्री पर व्यय हुए।
गांव की विशेषताएं
        उक्त गांव जिले की खातेगांव तहसील के पास स्थित है। कहने को तो यह गांव पर यहां आने के बाद ऐसा लगता है कि हम किसी शहर की पॉश कालोनी में आ गए हैं। गांव में प्रवेश करने के बाद चारों तरफ पेड़-पौधे लगे हुए नजर आते है। गांव की सड़के साफ-स्वच्छ दिखाई देती है। कचरा रहित गांव है कहीं भी कुड़ा करकट नहीं दिखाई देता है। गांव की हर गली में डस्टबीन रखी हुई है। गांव के चौराहें सुंदर एवं सुसज्जित बने हुए है, चौराहों पर संकेतक लगे हुए है। प्रत्येक चौराहें पर सुविधा घर बने हुए है। यहां के प्रत्येक घर में शौचालय बने हुए हैं। उक्त गांव को खुले में शौच मुक्त गांव घोषित कर दिया गया है। घरों की दीवारों पर महापुरूषों की चित्र बनाए गए हैं।
पहले  नहीं था सुंदर
    गांव की सरपंच गीता लक्ष्मीनारायण गोरा ने बताया है कि गांव पहले इतना सुंदर नहीं था। जगह-जगह पर गंदगी थी। लोग पहले उक्त सफाई के काम को पंचायत एवं सरकार का काम समझते थे, लेकिन लोगों ने फैसला लिया की गांव अपना तथा इसका सुंदर बनाने के लिए हमें ही कुछ करना चाहिए। लोगों ने अपने घरों की सफाई करने के बाद सड़क की सफाई करने का जिम्मा लिया। आज सभी की मेहनत रंग लाई और गांव काफी सुंदर हो गया।
85 प्रतिशत लोग साक्षर
     सरपंच ने बताया कि पूरा गांव 85 प्रतिशत साक्षर है। यहां लोगों को आत्म निर्भर बनाने पर खासा जोर दिया जा रहा है। बच्छखाल गांव में आया बदलाव आज एक मिसाल बन गया है। इस बदले स्वरूप को देखने के लिए प्रदेश सहित अन्य प्रांतों के लोग भी यहां पर आ रहे हैं।
-------------------------------

जिला पंचायत को दो और जनपद पंचायत को सीधे मिलेंगे

एक करोड़

जिला, जनपद पंचायतों को राजस्व संबंधी मामलों में व्यापक अधिकार मिलेंगे


       देवास 23 फरवरी 2016/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने त्रि-स्तरीय पंचायत राज संस्थाओं को  और अधिक सशक्त बनाने के लिए पंचायतों को व्यापक प्रशासनिक, वित्तीय और राजस्व संबंधी अधिकार देने का निर्णय गत दिवस लिया है।
वित्तीय अधिकार
       अब प्रत्येक जिला पंचायत को दो करोड़ तथा प्रत्येक जनपद पंचायत को एक करोड़ की राशि राज्य वित्त आयोग के द्वारा अनुशंसित शेयर में से सीधे विभाग द्वारा जारी की जाएगी। इस राशि से कौन से कार्य किए जाना है इसका निर्णय संबंधित जिला या जनपद पंचायत द्वारा लिया जाएगा। आवंटित राशि समानुपातिक रूप से प्रत्येक सदस्य में आवंटित करने के लिये पंचायत स्वतंत्र होंगी।
       राज्य वित्त आयोग द्वारा अनुशंसित राशि तथा स्टाम्प शुल्क की निर्धारित राशि का आवंटन जिला / जनपद पंचायतों को मापदण्ड बनाकर किया जाएगा। इस राशि का व्यय जिन कार्यों पर किया जाना है उसकी प्राथमिकता संबंधित संस्था द्वारा तय की जाएगी ताकि गुणवत्तापूर्ण स्थाई परिसंपत्ति का निर्माण हो सके। राज्य शासन से प्राप्त होने वाली जन-भागीदारी की राशि आनुपातिक रूप से जिला पंचायत को उपलब्ध करवायी जायेगी।
प्रशासनिक अधिकार
       स्थानांतरण के फलस्वरूप ग्राम पंचायत सचिवों को बार-बार सचिव के रूप में अधिसूचित करने की आवश्यकता नहीं होगी। राज्य शासन द्वारा तैयार स्थानांतरण नीति के अनुसार ग्राम सचिव का जनपद के अंतर्गत स्थानांतरण जनपद पंचायत तथा जनपद से अन्य जनपद में जिला पंचायत द्वारा किया जायेगा। जिला पंचायत/जनपद पंचायत के कर्मचारियों के स्थानांतरण की नीति बनाई जाएगी ।
       राज्य शासन द्वारा जिला पंचायत/जनपद पंचायत ’’कार्यालयीन कार्य प्रक्रिया संहिता’’ तैयार की जायेगी। प्रशासनिक अधिकारों के अंतर्गत अब नस्तियाँ निम्नानुसार अध्यक्ष जिला पंचायत/जनपद पंचायत को भेजी जायेगी -
·         जिला पंचायत/जनपद पंचायत के कार्यालयीन स्टाफ की स्थापना से संबंधित नस्ती अनुमोदनार्थ।
·         साधारण सभा/स्थाई समितियों की बैठको की एजेंडा नस्ती अनुमोदनार्थ।
·         बैठकों की कार्यवाही विवरण संबंधी नस्ती अनुमोदनार्थ।
·         जिला पंचायत के समन्वय के अंतर्गत दिए गए विभागों के वार्षिक बजट संबंधी नस्ती अनुमोदनार्थ।
·         जिला एवं जनपद पंचायत के स्वामित्व की परिसंपत्तियों के आय-व्यय संबंधी नस्ती अनुमोदनार्थ।
·         कर, उपकर, पथकर, शुल्क, फीस इत्यादि के अधिरोपण  संबंधी नस्ती अनुमोदनार्थ।
जिला पंचायत/ जनपद पंचायत के स्वामित्व/ प्रबंधन की संपत्ति संबंधी नस्ती अनुमोदनार्थ।
·         स्थाई समितियों का कार्यवाही विवरण अवलोकनार्थ।
·         विभागों व्दारा किए गए कार्य एवं व्यय की जानकारी अवलोकनार्थ।
कार्य दक्षता बढ़ाने मिलेंगी सुविधाएँ
·         जिला/जनपद अध्यक्षों को शासकीय कार्य हेतु कम्प्‍यूटर या लेपटाप उपलब्ध करवाये जाएंगे।
·         जिला पंचायत अध्यक्ष को निज सहायक की सेवा जिला पंचायत के उपलब्ध स्टाफ से दी जायेगी।
·         जिला पंचायत अध्यक्ष तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष को क्रमशः 275 लीटर तथा 100 लीटर डीजल की पात्रता होगी।
·         मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं खेत सडक योजना की जिले की वार्षिक कार्य योजना जिला पंचायत के समक्ष अवलोकनार्थ प्रस्तुत की जाएगी। जिला पंचायत द्वारा आवश्यक सुझाव दिए जा सकेंगे, जिसमें विभाग व्दारा पृथक से कार्यवाही की जाएगी।
·         सरपंच को एक बार में आकस्मिकता व्यय हेतु 10,000 रूपये नगद आहरण की अनुमति होगी। वर्षभर में यह आहरण 1 लाख रूपये से अधिक नहीं किया जाएगा।
·         पंच का मानदेय 100 से बढ़ाकर 200 रूपये किया जाएगा। वर्ष में यह राशि अधिकतम 1200 रूपये होगी। पंचों का भत्ता बैठक की समाप्ति के तुरंत बाद उन्हें दिया जायेगा।
राजस्व संबंधी अधिकार
·         पंचायत राज संस्थाओं को निम्नानुसार राजस्व संबंधी अधिकार होंगे -
·         अविवादग्रस्त नामांतरण-धारा 110 की तहसीलदार की शक्तियों का सौंपा जाना।
·         सीमा चिन्हों का पर्यवेक्षण। धारा 128 की तहसीलदार की शक्तियों का सौंपा जाना।
·         सीमा चिन्हों को क्षति पहुँचाने पर शास्ति धारा 130 की तहसीलदार की  शक्तियों का सौंपा जाना।
·         कोटवार की नियुक्ति के लिये अनुशंसा धारा 230 के नियम के अंतर्गत। सार्वजनिक तालाबों की व्यवस्था धारा 251 के नियम अंतर्गत।
·         ग्राम सभा में समस्त पटवारी अभिलेख, खसरा पंचसाला, अधिकार अभिलेख,    निस्तार पत्रक आदि की प्रति रखी जाने बाबत्।
·         आबादी में आवासहीनों को भू-खंड का आवंटन धारा 244 के अधीन बने नियम के अंतर्गत।
·         अविवादित बँटवारा धारा 178 की तहसीलदार की शक्तियों का सौंपा जाना।
   जहां भी पटेल व्यवस्था नहीं है, वहाँ ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव संयुक्त रूप से पटेल के कर्त्तव्यों के लिए उत्तरदायी बनाये जाये। धारा 142 और ग्राम पंचायत का समस्त अधिकार धारा 222-229। फसल कटाई प्रयोग की जानकारी ग्रामसभा में रखी जायेगी। बीपीएल की सूची में नाम जोड़ने तथा नाम विलोपन पश्चात् सूची ग्राम पंचायत को अवलोकन हेतु प्रस्तुत की जायेगी। संयुक्त वन प्रबंधन के अंतर्गत गठित समस्त प्रकार की समितियों का संचालन ग्राम सभा के पर्यवेक्षण में रहेगा।
   जिन विभागों के अधिकार त्रि-स्तरीय पंचायत राज संस्थाओं को प्रत्यायोजित है, वे यह सुनिश्चित करेंगे कि कार्यों संबंधी निर्णय उन संस्थाओं की स्थाई समितियों के माध्यम से हो। विभागों द्वारा गठित अन्य समितियों की आवश्यकता पर पुनर्विचार करने के लिए राज्य स्तर पर समिति गठित की जावेगी, जिसमें पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी रखा जायेगा। पंचायत राज संस्थाओं को और सशक्त करने के लिए भी यह समिति अनुशंसाएँ देगी। इन सभी निर्णयों पर तत्काल प्रभाव से क्रियान्वयन की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिये मुख्यमंत्री द्वारा सभी विभागों को निर्देशित किया गया है।
-------------------------------

केवल खरीफ मौसम में ही होगा मक्का का उपार्जन

      देवास 23 फरवरी 2016/प्रदेश सरकार ने मक्का की फसल का उपार्जन केवल खरीफ के मौसम में ही करने का निर्णय लिया है। रबी के मौसम में मक्का के उपार्जन के संबंध में पूर्व में जो आदेश जारी किये गये थे, उनमें राज्य सरकार द्वारा संशोधन कर दिया गया है। अब रबी मौसम में मक्का का उपार्जन नही होगा, केवल खरीफ मौसम में ही मक्का का उपार्जन होगा।
------------------------------