दिनांक 17 दिसंबर 2015
शहर के मुख्य मार्ग में लगेंगे आकर्षक पौधे
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा
चा र॥
शहर के मुख्य मार्ग में लगेंगे आकर्षक पौधे
देवास
17 दिसंबर 2015/ नव वर्ष में शहर के मुख्य
मार्ग एबी रोड में सुंदर पौधे झूमते हुए आपका स्वागत करेंगे। कलेक्टर आशुतोष
अवस्थी ने रूचि पूर्ण ढंग से रोड के मध्य बने डिवाइडर में गमलों को सजाकर मार्ग की
सुंदरता बढ़ाने का प्रयास किया है। गमलों में रंग-रोगन किया जा रहा है। इनमें
मांडना से चित्रकारी की भी योजना है। इनमें सुंदर फूलदार व रहे-भरे पौधे लगने से
एबी रोड को नया रूप मिलेगा।
----------------------
आम आदमी के लिए सार्थक सिद्ध हो अंत्योदय मेला-कलेक्टर
देवास 17 दिसंबर
2015/ विकासखंडों
में आयोजित होने वाले अंत्योदय मेलों में आमआदमी के लिए सार्थक सिद्ध हो। इसमें आने
वाले ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी मिले। आवेदन लेने और तत्परतापूर्वक लाभ देने
की व्यवस्था होनी चाहिए। कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने यह निर्देश अंत्योदय मेले की तैयारी
के संबंध में आयोजित बैठक में दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत प्रबल सिपाहा और अन्य
संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
मेले के आयोजन के पूर्व की तैयारी
कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि मेले की तिथि, कार्यक्रम स्थल की जानकारी
कम से कम एक माह पूर्व निर्धारित कर सभी ग्रामों में सार्वजनिक स्थलों पर दीवार लेखन
के माध्यम से तथा सभी कार्यालयों को सूचना देकर की जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए है
कि अंत्योदय मेले के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
शिविर के दिन यह व्यवस्था की जाए
कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि जिस तिथि को शिविर आयोजित किया जाना
है। उस तिथि को हितग्राहियों को शिविर स्थल तक लाने एवं ले जाने की व्यवस्था संबंधित
निकाय द्वारा की जाए। शिविर में आने वाले हितग्राहियों के लिए पेयजल एवं भोजन की व्यवस्था
की जाए। साथ ही पंजीयन की व्यवस्था की जाए, जिससे के हितग्राहियों को इधर-उधर भटकना
ना पड़े।
आवेदन पत्रों का निराकरण किया जाए
कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि हितग्राहियों के आवेदन पत्रों के निराकरण
के लिए विभागवार एवं योजनावार स्टॉल, काउंटर की स्थापना की जाए। हितग्राहियों द्वारा
प्रस्तुत आवेदन पत्रों की पावती देने एवं पत्रों का निराकरण करते हुए स्वीकृत सहायता
प्रदान की जाए। साथ ही सहायता के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सामग्री के वितरण की व्यवस्था
की जाए। निशक्तजनों को उपकरण प्रदाय की व्यवस्था की जाए।
कार्यक्रम स्थल पर ही किया जाए निराकरण
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अंत्योदय मेले में आए आवेदन पत्रों का
निराकरण शिविर स्थल पर किया जाए, अगर किसी कारण से नहीं हो पाता है तो आए आवेदनों का
15 दिनों के अंदर निराकरण करें।
आवेदन पत्रों का निराकरण इस तरह से करें
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि हितग्राहियों को आवेदन पत्र नि:शुल्क उपलब्ध
कराएं। प्रत्येक विभाग अपने स्टॉल पर हितग्राहियों को आवेदन पत्र उपलब्ध कराएं एवं
उन्हें भरें। प्राप्त आवेदन पत्र का आवक नंबर रसीद सहित हितग्राही को उपलब्ध कराया
जाए तथा आवेदन पत्र के निराकराण के बाद स्वीकृत करें। आवेदन पत्रों का निराकरण अगर
मेले में नहीं हो पाए तो दिए गए निर्धारित समय में करें। इस कार्य में लापरवाही नहीं
बरतें।
मानसिक रूप से अविकसित एवं बहुविकलांगों को आर्थिक सहायता दें
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 6 वर्ष से अधिक आयु के बहु विकलांग एवं
मानसिक रूप से अविकसित नि:शक्तजनों को 500 रूपए प्रतिमाह की दर से आर्थिक सहायता प्रदान
करें। इस योजना में गरीबी रेखा का बंधन नहीं है। साथ ही सर्वे अनुसार चिंहाकित एवं
अन्य श्रेणी के समस्त पात्र हितग्राहियों को लाभाविंत कर लाभांवित हितग्राहियों की
जानकारी स्पर्श पोर्टल, समग्र पोर्टल पर अंकित करें।
नि:शक्तों को प्रशिक्षण दिया जाए
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 18 से 40 वर्ष के नि:शक्त्जनों को स्वावलंबी
बनाने के लिए विशेष तकनीकी प्रशिक्षण देने
के लिए 5 आईटीआई ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, जबलपुर एवं रीवा में स्थापित किए गए हैं।
पात्र नि:शक्तों को उनकी आवश्यकता प्रशिक्षण की कार्रवाई की जाए।
-----------------------------
फसलों को पाले के प्रकोप से बचाने की सलाह
देवास 17 दिसंबर 2015/ वर्तमान
मौसम एवं तापमान के तेजी से गिरने की संभावना को देखते हुए कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम
''आत्मा’’ देवास ने किसानों के लिये फसलों को पाले से बचाने की सलाह दी है।
परियोजना
संचालक ‘‘आत्मा'' उत्तम सिंह जादौन ने बताया कि यदि शाम को आसमान साफ हो एवं तापमान
कम हो ऐसी स्थिति में सुबह पाला पड़ने की संभावना होती है। कृषक भाई फसलों को पाले
से होने वाली क्षति से बचाने के लिये खेतों के चारों तरफ मेढ़ो पर कचरा जमाकर जलाना
पाले से बचाव का सबसे आसान उपाय है। कचरा जलाने से उत्पन्न धुआं खेतों पर छतरी जैसा
काम करता हैं तथा सतही तापक्रम बढ़ने से पौधों की आंतरिक शिराओं से भरे तरल को जमने
से बचाता है। इस तरह फसल पर पाले का असर निष्प्रभावी हो जाता है। इसी प्रकार फसलों
को हल्की सिंचाई देने से पाले का असर नहीं होता। जहां कहीं सिंचाई के लायक पानी उपलब्ध
हो तथा फसल में सिंचाई का उचित समय भी हो, वहां सिंचाई अवश्य करें।
कार्यक्रम
समन्वयक कृषि विज्ञान केन्द्र बालगढ़ जिला देवास डॉ. आर.पी. शर्मा ने बताया है कि एक
प्रतिशत सल्फ्यूरिक एसिड के घोल (1 लीटर पानी में 1 एम.एल. तनु सल्फ्यूरिक एसिड) का
छिड़काव करें अथवा 1 प्रतिशत पोटाश (100 लीटर पानी में 1 किलोग्राम पोटाश) का घोल बनाकर
छिड़काव करने से फसल को पाले के प्रकोप से बचाया जा सकता है।
फसलों बचाव के लिए यह भी करें
1. सल्फर डस्ट 8 से 10 किग्रा प्रति एकड़ भुरकाव करें।
2. वेटेबल घुलनशील सल्फर 45 ग्राम प्रति 15 लीटर पानी
में स्प्रे करें।
3. थायो यूरिया 7 से 8 ग्राम प्रति 15 लीटर पम्प से
स्प्रे करें।
4. यदि फसल पाले से प्रभावित हो गई हो तो तुरंत ग्लूकोस
सादा 25 से 30 ग्राम प्रति पंप स्प्रे करें।
5. स्थायी समाधान के लिये खेत के उत्तर पश्चिम में वायुरोधक
वृक्ष लगायें। नीम वृक्षों को लगाना उचित उपाय है क्योंकि नीम वृक्ष जैविक कीटनाशी का सबसे सरल व सस्ता साधन
है।
--------------------------------------
लंबित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक 21 दिसंबर को
देवास, 17 दिसंबर 2015/ लंबित समयावधि पत्रों की बैठक
का आयोजन 21 दिसंबर सोमवार को प्रातः 10.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में
कलेक्टर आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में किया जाएगा। कलेक्टर ने सर्वसंबंधितों को आवश्यक
जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
----------------------------
No comments:
Post a Comment