Saturday, 31 January 2015

दिनांक--31 जनवरी 2015


जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास

फोटो--बैठक में अधिकारियों को निर्देश कलेक्टर

दिनांक--31 जनवरी 2015

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास

फोटो--वृद्धाश्रम का निरीक्षण करते फोटो











दिनांक 31- जनवरी 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
कार्यों के लिए सही स्वीकृतियां जारी करें
सहकारी विकास परियोजना ऋण समिति की बैठक में कलेक्टर ने कहा
--------------
देवास 31 जनवरी 2015/ एकीकृत सहकारी विकास परियोजना देवास के अंतर्गत जिले में कार्यरत विभिन्न सेवा सहकारी संस्थाओं को विभिन्न कार्यों के लिए सही आर्थिक स्वीकृतियां जारी करें, जिससे समय सीमा में कार्य हों तथा शासन को आर्थिक क्षति भी न हो। डेरियासाहू एवं मुरझाल में पूर्व में जारी की गई गोदाम निर्माण स्वीकृति को निरस्त किए जाकर, नवीन स्वीकृतियां जारी की जाएं। 
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ये निर्देश आज शनिवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित एकीकृत सहकारी विकास परियोजना जिला देवास की ऋण समिति की बैठक में दिए। बैठक में उपायुक्त सहकारिता श्री ए के त्रिपाठी, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री आरबीएस ठाकुर, महाप्रबंधक एकीकृत सहकारी विकास परियोजना देवास एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 
2 सौ एमटी के गोदाम की आवश्यकता, 1 हजार एमटी की स्वीकृति पूर्व में जारी
बैठक् में बताया गया कि डेरियासाहू हाटपीपल्या में 1 हजार एमटी क्षमता के गोदाम निर्माण के लिए सेवा सहकारी संस्था बरखेडासोमा को 35 लाख रूपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृति पूर्व में जारी की गई थी, परन्तु संस्था द्वारा केवल 200 एमटी क्षमता के गोदाम की आवश्यकता बताई गई। इस पर कलेक्टर द्वारा 200 एमटी क्षमता के गोदाम निर्माण के लिए 8 लाख रूपये की स्वीकृति जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कलेक्टर द्वारा स्वीकृत 35 लाख रूपये की राशि के ब्याज का नुकसान होने से उसे ब्याज सहित वापिस लिए जाने के निर्देश दिए गए। 
गोदाम निर्माण के लिए स्थान अनुपयुक्त
बैठक में बताया गया कि सेवा सहकारी संस्था मुरझाल को पूर्व में 200 एमटी के नवीन गोदाम निर्माण के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृति जारी की गई थी। संस्था द्वारा बताया गया कि गोदाम के लिए नदी के किनारे भूमि आबंटित की गई है, जो गोदाम निर्माण के लिए अनुपयुक्त है। कलेक्टर द्वारा गोदाम निर्माण के लिए अन्यत्र स्थान चयन के निर्देश दिए गए। साथ ही संस्था को दिया गया स्वीकृति आदेश निरस्त किया जाए। 
अजनास संस्था को कार्यों के लिए 13 लाख रूपये स्वीकृत 
बैठक में प्राथमिक कृषि सहकारी स्ंस्था अजनास, खातेगांव को विभिन्न कार्यों के लिए कुल राशि 13 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके अंतर्गत 8 लाख रूपये की राशि 200 एमटी क्षमता के गोदान निर्माण के लिए, 1 लाख रूपये की राशि कम्प्यूटराइजेशन के लिए तथा 4 लाख रूपये की राशि पीडीएस शेड निर्माण के लिए स्वीकृत की गई। संस्था के लिए ग्रेडिंग मशीन लिए जाने के संबंध में भी कार्रवाई करें। 
क्रमांक 323/2094/31-01-2015 (फोटो-सलंग्न)

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
निखरने लगी है वृद्धाश्रम की सूरत 
सभी सुविधाओं के साथ वृद्धों को मिल रहा है सुरम्य वातावरण
देवास। देवास नगर में राजोदा मार्ग पर संचालित वृद्धाश्रम की सूरत निखरने लगी है। यहां पर वृद्धाजनों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान किए जाने के साथ ही उन्हें हरा-भरा, सुरम्य तथा मनोहारी वातावरण मिल रहा है। वृद्धाश्रम को उत्कृष्ट एवं आदर्श बनाने के लिए वहां निरंतर कार्य जारी है।
अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा ने आज शनिवार को वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों का हाल जाना तथा वहां कराए जा रहे कार्यों का देखा। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री जीएस मंडलोई एवं संबंधित अधिकारी साथ थे।
सभाकक्ष एवं बांउड्रीवाल का कार्य कराएं
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने कार्य पालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए एक सभाकक्ष का निर्माण कराया गया है, जिसका आकार लगभग 40x60 वर्ग फीट हो। इसके साथ वृद्धाश्रम के चारों ओर बाउंड्रीवाल का निर्माण भी शीघ्र चालू कराया जाए। इसके लिए पूर्व में राशि 38 लाख रूपए स्वीकृत की गई थी। बताया गया कि लागत बढ़ने से इसे पुर्नरीक्षित किया जाए। वृद्धाश्रम के मुख्यद्वार के निर्माण का कार्य भी कराया जाए तथा वहां रिसेप्शन के लिए एक छोटा कमरा भी बनाया जाए।
लॉन विकसित की जाए
अपर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए एक सुंदर लॉन भी विकसित की जाए जिससे वे वहां टहल सके तथा बैठ सके। इसके लिए वृद्धाश्रम के बांयी और पड़ी भूमि पर मिट्टी टलवाकर कार्य किया जाए।
मल्चिंग पद्धति से हो रही सब्जियां
वृद्धजनों ने बताया कि उन्हें अब शुद्ध एवं ताजी सब्जियां वृद्धाश्रम के खेत से ही मिल रही हैं। वृद्धाश्रम में मल्चिंग पद्धति से सब्जियों की खेती की रही है, इसमें सिंचाई के लिए ड्रिप सिस्टम भी लगाया गया है। वर्तमान में वहां टमाटर, शिमला मिर्ची, मैथी, पालक, तुरई, भिंडी आदि सब्जियां लगाई गई हैं।
"बहुत आनंद आया यात्रा में"
वृद्धजनों ने अपर कलेक्टर को बताया कि सरकार ने उन्हें गत दिनों रामेश्वर की तीर्थ यात्रा पर भेजा था, जिसमें उन्हें बहुत आनंद आया। वृद्धाश्रम से 10 वृद्धजन रामेश्वर की यात्रा पर गए थे। वृद्धाश्रम के प्रबंधक ने बताया कि आगामी 7 फरवरी को यहां के कुछ वृद्धजन द्वारका तीर्थ यात्रा पर जा रहे है।
क्रमांक 324/2095/31-01-2015 (फोटो-सलंग्न)


जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
प्रेक्षकों के लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त
        देवास 31 जनवरी 2015/ त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन 2014-15 के अंतर्गत निर्वाचन की तैयारियों के लिए जिले में नियुक्त प्रेक्षकों के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
       जारी आदेशानुसार द्वितीय चरण के अंतर्गत् टोंकखुर्द, सोनकच्छ एवं तृतीय चरण के अंतर्गत बागली कन्नौद खातेगांव में निर्वाचन के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री रामेश्वर गुप्ता रा.प्र.से. (सेवा निवृत्त) के लिए श्री अशोक अग्रवाल एपीओ शहरी विकास अभिकरण देवास एवं श्री जगदीश नरवरिया उपयंत्री जनपद पंचायत देवास को लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार द्वितीय चरण के अंतर्गत देवास विकासखंड में होने वाले निर्वाचन के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री अजीत श्रीवास्तव भा.पु.से. (सेवानिवृत्त) के लिए श्री गिरीश तिलवणकर सहायक परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र देवास को लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। 
    आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक द्वितीय चरण की मतदान एवं मतगणना कार्य के पर्यवेक्षण के लिए 04 फरवरी से 9 फरवरी तक तथा 26 फरवरी से 28 फरवरी तक जिले के भ्रमण पर रहेंगे। तृतीय चरण के मतदान एवं मतगणना के कार्य के पर्यवेक्षण के लिए 21 फरवरी से 28 फरवरी तक जिले में भ्रमण पर रहेंगे।
क्रमांक 325/2096/31-01-2015
ग्यारहवीं कक्षा के लिये फरवरी में दो दिन वर्चुअल क्लास
        देवास 31 जनवरी 2015/राज्य शासन ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को फरवरी में ग्यारहवीं कक्षा की वर्चुअल क्लास के लिये समय-सारणी के अनुसार कक्षाओं में विद्यार्थी और शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये हैं। योजना में फरवरी में ग्यारहवीं की दो-दिवसीय वर्चुअल क्लास 2 एवं 4 फरवरी को लगेगी।
      वर्चुअल क्लास का समय सुबह 11 से सायं 4 बजे तक रहेगा। प्रतिदिन 6 कालखण्ड का अध्यापन कार्य होगा। कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा होने से इन कक्षाओं के लिये प्री-बोर्ड परीक्षा के बाद समय-सारणी जारी की जायेगी। वर्चुअल क्लास के लिये टेली-टीचर को समय-सारणी के अनुसार अध्यापन कार्य के लिये एनआईसी केन्द्र में निर्धारित समय पर उपस्थित होने को कहा गया है।
क्रमांक 326/2097/31-01-2015

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
सीएसडी केंटीन 07 फरवरी को आयेगी
      देवास 31 जनवरी 2015/ जिले के भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों के लिए स्टेशन हेड क्वाटर्स महू से सीएसडी केंटीन 07 फरवरी 2015 को प्रातः 9.30 बजे स्थानीय विश्राम गृह भोपाल चैराहा पर आयेगी। जिला सैनिक कल्याण संयोजक श्री एसएस व्यास ने बताया कि केंटीन से सेंटर स्मार्ट कार्ड धारकों को ही सामान दिया जायेगा। उन्होंने जिले के भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों से आग्रह किया है कि वे सेंटर स्मार्ट कार्ड अपने साथ अवश्य लायें।
क्रमांक 327/2098/31-01-2015
                                 उत्कृष्ट और मॉडल स्कूल में प्रवेश परीक्षा के लिये पर्यवेक्षक नियुक्त होंगे
      देवास 31 जनवरी 2015/शिक्षा सत्र 2015-16 के दौरान जिला मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट विद्यालय और विकासखण्ड-स्तरीय मॉडल स्कूल में कक्षा 9वीं की चयन प्रवेश परीक्षा के लिये पर्यवेक्षक नियुक्त होंगे। इस संबंध में शासन द्वारा सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिये गये है। प्रवेश परीक्षा व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा 15 फरवरी को सुबह 9.45 से 12.15 बजे तक जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक स्थित मॉडल स्कूल में होगी।
प्रत्येक जिला-स्तरीय परीक्षा केन्द्र पर अनुविभागीय अधिकारी/तहसीलदार-स्तर के पर्यवेक्षक नियुक्त करने को कहा गया है। कलेक्टर को पर्यवेक्षक की नियुक्ति के साथ प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन के लिये डीईओ तथा उत्कृष्ट विद्यालय/मॉडल स्कूल के प्राचार्य को भी निर्देशित करने को कहा गया है।
क्रमांक 328/2099/31-01-2015

Friday, 30 January 2015

दिनांक - 30-01-2015

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
बीपीएल वर्ग को आबंटित करें गंदी बस्ती योजना के आवास
कलेक्टर ने बालगढ़ क्षेत्र में आईएचएसडीपी योजना के आवासों का किया निरीक्षण
               देवास 30 जनवरी 2015/ बालगढ़ क्षेत्र में शासन की आईएचएसडीपी योजना के अंतर्गत बनाए गए आवासों को बीपीएल सूची के हितग्राहियों को आबंटित किया जाए, जिससे इनका उपयोग हो, ये खराब नहीं हों तथा शासन को राशि प्राप्त हो। ये काफी समय से बनकर पड़े हैं तथा इन्हें गंदी बस्ती के हितग्राही, जिनके लिए ये आवास बनवाए गए थे, नहीं ले रहे हैं।
               कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ये निर्देश गुरूवार को बालगढ़ क्षेत्र में आईएचएसडीपी योजना (इंट्रीगेटेड हाउसिंग प्रोग्राम फॉर स्लम ड्वैलर्स) अर्थात गंदी बस्ती में रहने वाले व्यक्तियों के लिए समेकित आवास कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम द्वारा बनाए गए आवासों के निरीक्षण के दौरान उक्त निर्देश दिए। इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री हिमांशु सिंह, नगर निगम यंत्री श्री आशुतोष कानूनगो, श्री सुरेश व्यास  आदि उपस्थित थे।
कुल 788 आवास
      निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को निगम आयुक्त ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत देवास नगर निगम क्षेत्र में कुल 788 आवास बनाए गए हैं। इनमें से 160 आवास बालगढ़ क्षेत्र में बनाए गए हैं, जो तैयार हैं। अन्य दो स्थानों पर 440 एवं 188 आवास बनाए गए हैं।
2 लाख 40 हजार कीमत
      निगम आयुक्त ने बताया कि प्रत्येक आवास की कीमत 2 लाख 40 हजार रूपये है, जिसमें से 1 लाख रूपये का शासन द्वारा अनुदान है तथा शेष राशि बैंक द्वारा ऋण के रूप्‍ में प्रदाय की गई है। प्रत्येक आवास का क्षेत्रफल 33.76 वर्ग मीटर है, जिसमें बिल्ट अप क्षेत्र 27.80 वर्ग मीटर है। इसमें 11.28 वर्ग मीटर का एक हॉल, 8.38 वर्ग मीटर का एक कमरा, 02.53 वर्ग मीटर का एक टॉयलेट तथा 2.80 वर्ग मीटर का एक रसोई घर है।
क्रमांक 317/2088/30-01-2015                            (फोटो- संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
               बहुत अच्छा, कितना सुंदर है !
-------
सघन वृक्षारोपण देखकर कलेक्टर ने कहा
     देवास 30 जनवरी 2015/ बहुत अच्छा, कितना सुंदर है ! जब ये पौधे बड़े हो जाएंगे तब यहां की छटा निराली होगी। यह पूरा क्षेत्र सुरम्य, हरा-भरा एवं मनभावन हो जाएगा। इस कार्य के लिए संबंधित सभी व्यक्ति बधाई के पात्र हैं।
     कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने गुरूवार को मां चामुंडा टेकरी के धूनी मार्ग क्षेत्र में हुए वृक्षारोपण को देखकर ये उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने वहां पारस पीपल का पौधा भी लगाया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु सिंह, नगर निगम यंत्री श्री आशुतोष कानूनगो, श्री सुरेश व्यास एवं वन विभाग के रेंज अधिकारी आदि मौजूद थे।
हर 100 मीटर पर पानी का स्त्रोत
     टेकरी पर लगाए गए पौधों की सिंचाई के लिए सभी को ड्रिप से जोड़ा गया है तथा हर 100 मीटर पर पानी का स्त्रोत दिया गया है। इसके साथ ही इनकी देखभाल के लिए वहां पर्याप्त अमला तैनात किया गया है। कलेक्टर ने क्षेत्र के रहवासियों से चर्चा कर उन्हें लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
फूलों से बन रही पवित्र खाद
     धूनी मार्ग पर ही 4 चक्रीय वर्मी कम्पोस्ट इकाई तथा नॉडेप इकाई बनाई गई है, जिनमें टेकरी पर चढ़ावे के बाद उतरने वाले फूलों से पवित्र खाद बनाई जा रही है। खाद बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में फूल उपलब्ध हो रहे हैं। यह खाद अत्यंत उपजाऊ होगी।




वॉकिंग ट्रेक का कार्य प्रगति पर
     कलेक्टर द्वारा शंखद्वार से सीढ़ी मार्ग तक बनाए जा रहे वॉकिंग ट्रेक कार्य का भी निरीक्षण किया गया। कार्य तेजी से चल रहा है तथा पूर्णता की ओर है। प्रथम चरण के कार्य के अंतर्गत्‍ लगभग 400 मीटर ट्रेक बन गया है तथा उस पर सुंदर पेवर्स ब्लॉक भी लगाए जा चुके हैं। शेष 300 मीटर के प्रथम चरण के कार्य का अर्थ वर्क पूर्ण हो चुका है। तीन स्थानों पर लोहे के ब्रिज बनाए जाने का कार्य जारी है।
दीवार तोड़ी तो होगी र्कारवाई
     निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाया कि टेकरी के नीचे चारों तरफ बनाई जा रही दीवार को वहां निवासियों ने कई स्थानों से तोड़ दिया है। इस पर कलेक्टर द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावतनी दी गई कि यदि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया सख्त कार्रवाई होगी।
3-3 के समूह में बनेंगे कियोस्क
     कलेक्टर ने बताया कि सीढ़ी मार्ग के दोनों ओर लगने वाली दुकानों के स्थान पर सुंदर एवं आकर्षक कियोस्क बनाए जाएंगे जो उन्हीं दुकानदारों को प्रदाय किए जाएंगे। ये कियोस्क 3-3 के समूह में बनाए जाएंगे। उन्होंने कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर को बताया गया कि टेकरी पर लगाई गई लाइट्स में टाइमर लगा दिए गए है, जिससे वे समय से जलेंगी तथा समय से अपने आप बंद हो जाएंगी।
प्रवेश द्वार पर कैमिकल से सफाई
     निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए के सीढ़ी मार्ग के प्रवेश द्वार एवं वहां दोनों बने हुए शेरों की कैमिकल से सफाई की जाए। उन्होंने वहां बनी दुकानों के सामने दुकानदारों द्वारा अनधिकृत रूप से बनाए गए शेड हटाए जाने के निर्देश दिए।
क्रमांक 318/2089/30-01-2015                          (फोटो- संलग्न)


जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भुगतान नहीं हुआ पूर्ण
अजा, अजजा संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत दर्ज होगी एफआईआर
     देवास 30 जनवरी 2015/ जिले में शैक्षणिक सत्र 2014-15 में समेकित छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का भुगतान कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। साथ ही उनका प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन तथा समग्र पोर्टल में मैपिंग का कार्य भी पूरा नहीं किया गया है। इस पर कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा जिले के समस्त संकुल प्राचार्यों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, जनशिक्षक एवं जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए है कि शेष कार्य 31 जनवरी तक शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए नहीं तो कार्रवाई होगी।
     कलेक्टर द्वारा इस संबंध में मप्र शासन लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशों का हवाला देते हुए चेतावनी दी गई है कि जिन शासकीय व अशासकीय शिक्षण संस्थाओं द्वारा इस कार्य में लापरवाही की जाएगी, उनके संस्था प्रधान के विरूद्ध अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति संरक्षण अधिनियम 1989 के अंतर्गत पुलिस कार्रवाई के लिए एफआईआर की जा सकती है। इसी प्रकार बैंकों द्वारा भी बैंक खातों के संबंध में लापरवाही एवं उदासीनता बरती जाने पर उनके विरूद्ध भी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति संरक्षण अधिनियम 1989 के अंतर्गत पुलिस कार्रवाई की जा सकती है।
क्रमांक 319/2090/30-01-2015
लंबित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक 02 फरवरी को
       देवास 30 जनवरी 2015/ लंबित समयावधि पत्रों की बैठक का आयोजन 02 फरवरी सोमवार को प्रातः 10.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में किया जाएगा। कलेक्टर ने सर्वसंबंधितों को आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
क्रमांक 320/2091/30-01-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
मतदाता की पहचान के लिए 18 दस्तावेज निर्धारित
     देवास 30 जनवरी 2015/ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के निर्वाचन में मतदाता की पहचान स्थापित करने के लिए 18 दस्तावेज निर्धारित किये गये हैं। इसमें से कोई भी एक दस्तावेज मतदाता दिखा सकता है।
     राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री आर. परशुराम ने जानकारी दी है कि पहचान के लिए निर्धारित दस्तावेज हैं - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदाय किया गया मतदाता पहचान-पत्र, राशन कार्ड/नीला राशन कार्ड/पीला राशन कार्ड, बेंक/किसान/डाकघर पासबुक, शस्त्र लाइसेंस, फोटो युक्त सम्पत्ति दस्तावेज जैसे पट्टा, रजिस्ट्रीकृत विलेख आदि, विकलांगता प्रमाण-पत्र, निराश्रित प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान-पत्र (पी.ए.एन. कार्ड), राज्य/केन्द्र सरकार/ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम/ स्थानीय निकाय या अन्य निजी औद्योगिक संस्थानों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले सेवा पहचान-पत्र, छात्र पहचान-पत्र, सक्षम प्राधिकारियों द्वारा जारी अ.जा./अजजा/ अन्य पिछड़ा वर्ग/अधिवासी प्रमाण-पत्र, पेंशन दस्तावेज जैसे भूतपूर्व सैनिक पेंशन अदायगी आदेश/भूतपूर्व सैनिक विधवा/आश्रित प्रमाण-पत्र, रेलवे पहचान-पत्र, स्वतंत्रता सेनानी पहचान-पत्र, फोटोयुक्त आधार कार्ड और राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटोयुक्त मतदाता पर्ची। इनमें से कोई भी दस्तावेज जो परिवार के मुखिया के पास ही उपलब्ध होता है, परिवार के दूसरे सदस्यों की पहचान के लिए भी उपयोग किया जा सकेगा। इसी प्रकार से परिवार के किसी दूसरे सदस्य के नाम से कोई दस्तावेज अन्य सदस्यों की पहचान के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है।
     पूर्व में प्रावधान था कि यदि कोई मतदाता कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहता है, तो पीठासीन अधिकारी स्थानीय शासकीय विद्यालय के शिक्षक या किसी शासकीय कर्मचारी अथवा किसी प्रतिष्ठित स्थानीय निवासी से उसकी पहचान सत्यापित कराने के बाद, उसे मत देने के लिए अधिकृत कर सकेगा। अब इस प्रावधान को निरस्त कर दिया गया है।
क्रमांक 321/2092/30-01-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना
द्वारका तीर्थ की यात्रा 7 फरवरी  से
       देवास 30 जनवरी 2015/मप्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत देवास जिले से द्वारका तीर्थ यात्रा 7 फरवरी से 12 फरवरी 2015 तक के लिए जाएगी। तीर्थ यात्रा में 108 तीर्थ यात्री एवं 2 अनुरक्षक जाएंगे। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने इसकी व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
      कलेक्टर ने तय दिनांक को तीर्थ यात्रियों को मुख्यालय रेलवे स्टेशन रवाना करने तथा वापस लौटने पर तीर्थ यात्रियों को लेने आदि के लिए श्री हरिओम श्रीवास्तव परियोजना अधिकारी जिला शहरी विभाग अभिकरण, सुश्री फरहत जहां खनिज अधिकारी, श्री विनोद कुमार चौहान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, श्री विनोद राठौर अति. तहसीलदार देवास, श्रीमती भावना सेंगर खनिज निरीक्षण देवास, सुश्री मनीषा तावड़े की ड्यूटी लगाई है। ये अधिकारी 7 फरवरी को सुबह 9.00 बजे मल्हार स्मृति मंदिर में उपस्थित होकर सभी यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर पहुंचाने की समुचित व्यवस्था करेंगे तथा वापसी पर यात्रियों को रेलवे स्टेशन से वापस लाने की व्यवस्था करेंगे।
क्रमांक 322/2093/30-01-2015



दिनांक-30 जनवरी 2015

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास

फोटो-- आवास भवन निर्माण कार्य का अवलोकन करते कलेक्टर ।



दिनांक-30 जनवरी 2015

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास

फोटो-- टेकरी का अवलोकन करते कलेक्टर श्री अवस्थी एवं अन्य अधिकारी
        -- पौधारोपण करते कलेक्टर।
          -- अधिकारियों को निर्देश देते कलेक्टर।
         -- वॉकिंग ट्रेक का अवलोकन करते कलेक्टर।














Thursday, 29 January 2015

29-01-2015

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
फोटो- शीलनाथ धूनी गादी स्थल





दिनांक-29 जनवरी 2015

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
टेकरी का कार्य करने से आत्मसुख मिलता है
बैठक में अधिकारियों ने कहा
     देवास 29 जनवरी 2015/ मां चामुंडा टेकरी का कार्य करने में आत्‍मसुख मिलता है। टेकरी पर तथा उसके चारों ओर चलाए जा रहे विकास कार्यों से टेकरी का स्वरूप निखर आया है। कार्यपूर्ण हो जाने पर टेकरी प्राकृतिक रूप से सुरम्य एवं आकर्षक हो जाएगी तथा यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी।
     कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में आज गुरूवार को कलेक्टर कार्यालय में मां चामुंडा टेकरी के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में अधिकारियों ने उक्त्‍ विचार प्रकट किए। बैठक में नगर निगम आयुक्त्‍ श्री हिमांशु सिंह, नगर निगम यंत्री श्री आशुतोष कानूनगो, यंत्री श्री सुरेश व्यास, ग्राम तथा नगर निवेश के उपसंचालक, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण, ठेकेदार श्री अनिल सल्होत्रा एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
जो क्षेत्र उपेक्षित था वो अब हो रहा है सुरम्य
     बैठक में बताया गया कि मां चामुंडा टेकरी के चारों ओर तथा नीचे जो क्षेत्र उपेक्षित था तथा जहां गदंगी होती थी, वो अब सुरम्य एवं आकर्षक होता जा रहा है। शीघ्र ही यह पर्यटकों के विशेष आकर्षक का केंद्र होगा। वहां वॉकिंग ट्रेक का निर्माण अद्भुत  कार्य है।
एक माह में शिवाजी पार्क का सौंदर्यीकरण
     बैठक में बताया गया कि भोपाल चौराहा स्थित में शिवाजी पार्क का सौंदर्यीकरण का कार्य भी कराया जाना है, जो लगभग एक माह में पूरा हो जाएगा। इसकी कार्य योजना नगर निगम द्वारा प्रस्तुत की गई। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि वहां एक चौपाटी बनाई जाएगी, जिसमें एक रेस्टोरेंट खोले जाने की भी योजना है, जो हल्दीराम ग्रुप को दिया जा सकता है।

31 मार्च तक रोप-वे का कार्य पूर्ण करें
     कलेक्टर ने मां चामुंडा टेकरी तक रोप-वे निर्माण का कार्य 31 मार्च तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य दिया। बताया गया कि रोप वे का कार्य वर्ष 2002 में प्रारंभ हुआ था। जमीन हस्तांतरण नहीं होने से कार्य में विलंब हुआ, जिससे इसकी कीमत 1.5 करोड़ से बढ़कर 4 करोड़ रूपए हो गई। कलेक्टर ने बताया कि रोप-वे की भूमि वन विभाग के नाम हस्तांतरित करदी गई है तथा उसका नामांतरण भी हो गया है। अत: कार्य में कोई विलंब नहीं होना चाहिए। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि रोप-वे नगर से ऊपर से निकलेगा जहां से देवास शहर बैंकांक शहर की तहर दिखेगा।
बायलोजिकल गार्डन एवं ज्यूलॉजिकल पार्क
     बैठक में मां चामुंडा टेकरी पर बायलोजिकल गार्डन एवं ज्यूलॉजिकल पार्क बनाए जाने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। प्रथम चरण में  बॉयलॉजिकल गार्डन बनाए जाने की योजना तैयार करने का निर्णय लिया गया। जोयालॉजिकल पार्क बनाने की भी योजना बनाई जाए। टेकरी पर बांस का विश्रामगृह बनाने की भी योजना है।
पैगोड़ा बनाए जाएंगे
     बैठक में बताया गया कि टेकरी पर पैगोड़ा (यात्रियों के बैठने के लिए झोपड़ियों) भी बनाए जाने की योजना है। ये पैगोड़ा आकर्षक एवं आरामदेह होंगे, इनके डिजाइन तैयार कर लिए गए हैं। कलेक्टर ने बताया कि टेकरी का वेबसाइट भी बनकर तैयार है जो कुछ दिन में लाँच कर दिया जाएगा।
क्रमांक 306/2077/29-01-2015                                       (फोटो- सलंग्न)






जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
पर्यटन पखवाड़े पर छायाचित्र प्रतियोगिता का आयोजन
                     अंतिम तिथि 06 फरवरी 2015
               देवास 29 जनवरी 2015/ देवास टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल  द्वारा देवास में पर्यटन पखवाड़े का आयोजन 11 से 18 फरवरी 2015 तक किया जा रहा है। पर्यटन पखवाड़े के अंतर्गत छायाचित्र प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है। छायाचित्र में रुचि रखने वाले तथा प्रोफेशनल छायाकर भी इस प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगे।
               कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक छायाकारों के लिये निर्देश एवं मापदण्ड निर्दिष्ट किए गए है। पखवाड़े अंतर्गत इस छायाचित्र प्रतियोगिता के लिये देवास जिले के पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल, ऐतिहासिक स्थल, वन्य प्राणियों तथा पर्यावरण के फोटोग्राफ्स स्वीकृत एवं चयनित किये जाएंगे, जिन्हें पखवाड़े के अंतर्गत प्रदर्शित किया जायेगा। प्रतियोगिता के लिए फोटोग्राफ्स का आकार 12x18 इंच होगा। प्रतियोगिता 2 वर्गों के लिये होगी, जिसमें जूनियर वर्ग 15 से 35 आयु वर्ग का तथा सीनियर वर्ग 36 की वर्ष आयु से ऊपर के रहेंगे। फोटोग्राफ्स रंगीन तथा श्याम-श्वेत (ब्लेक एण्ड व्हाईट) दोनों मान्य होंगे। प्रत्येक फोटो के पीछे 3x2 इंच का स्टिकर चिपकाना होगा, जिस पर छायाकार के फोटो का टाइटल, स्थान का विवरणात्मक केप्शन तथा संपूर्ण नाम, पता फोन नम्बर संलग्न करना होगा।
               प्रतियोगी को विशेष ध्यान रखना होगा कि कैमरे से निकाली गई मूल इमेज की सॉफ्ट कॉपी अधिकतम डीपीआई की रखना होगी तथा फोटो में कटपेस्ट प्रतिबंधित किया गया है। चयनित फोटो की स्पष्ट सॉफ्ट कॉपी की डी.व्ही.डी. प्रेषित करना अनिवार्य होगा। प्रतियोगी लिफाफे के ऊपर जूनियर/सीनियर वर्ग अंकित करें, साथ ही छायाचित्रों की संख्या एवं नाम पते का उल्लेख भी करें। प्रतियोगी अपनी प्रविष्टियां 06 फरवरी 2015 तक कलेक्टर कार्यालय देवास में कार्यालयीन समय में श्री हरीओम श्रीवास्तव परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण (डूडा) को जमा करवाएं। चयनित छायाचित्र आयोजन समिति की संपत्ति होगें, जो वापसी योग्य नहीं होगें। शेष समस्त छायाचित्र 20 मार्च 2015 तक प्रतियोगियों को बांट दिये जाएंगे। निर्णायकों का निर्णय अंतिम रुप से सभी को मान्य होगा। आयोजन समिति द्वारा प्रतिभागियों को प्रथम/द्वितीय/तृतीय पुरूस्कार के रूप में दिये जाएंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदर्शित छायाचित्र के छायाकार के नाम भी विशेष रुप से प्रदर्शित किए जाएंगे।
क्रमांक 307/2078/29-01-2015                          
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
श्री भंवरनाथजी महाराज का मेला एवं प्रदर्शनी 15 से 22 फरवरी तक
      देवास 29 जनवरी 2015/ नगर परिषद भौंरासा द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री भंवरनाथजी महाराज का मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन 15 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि मेले एवं प्रदर्शनी में पशु क्रय-विक्रय के लिए आते हैं तथा व्यापारी अपनी-अपनी दूकानें लगाते हैं।
      मुख्य नगर पालिका अधिकारी भौंरासा ने बताया कि मेले में शासकीय विभाग शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनता को देने के लिए अपने-अपने विभागों की प्रदर्शनी लगाते हैं। मेले में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे- लोकगीत, लोक नाटक, कव्वाली, कटपुतली, फिल्म प्रदर्शन आदि भी आयोजित किए जाते हैं।
क्रमांक 308/2079/29-01-2015      
                   
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित
      देवास 29 जनवरी 2015/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 की सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला निर्वाचन स्थानीय कार्यालय कलेक्ट्रोरेट देवास में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक-07272-254430 रहेगा। कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी श्री सौरभ जैन प्रबंधक लोक सेवा गारंटी केंद्र देवास (94250-32728) रहेंगे।
क्रमांक 309/2080/29-01-2015   

                     



जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
शहीद दिवस पर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजली
2 मिनट का मौन धारण किया जायेगा
      देवास 29 जनवरी 2015/ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान करने वाले शहीदों की स्मृति में महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस 30 जनवरी को प्रतिवर्ष शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। राज्य शासन द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सभी कार्यालयों में 30 जनवरी को प्रातः11.00 बजे दो मिनट के लिए मौन धारण रखा जाकर उस समय के लिए अन्य गतिविधियां रोक दिए जाने के निर्देश दिए है।
      सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निर्देश दिए गए कि 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर प्रातः 11.00 बजे दो मिनट का मौन रखा जाए व सभी शासकीय/अशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, कल-कारखानों में कार्य रोक दिए जाए और दो मिनट का मौन धारण किया जाए। प्रातः 11.00 बजे सायरन को बजाया जाए तथा इस बात का प्रचार-प्रसार किया जाए कि सायरन बजते ही सभी यथास्थान खड़े हो जाएं व शहीदों के बलिदान के उपलक्ष्य में मौन धारण करे। इस दौरान अन्य सभी गतिविधियां रोक दी जाए। बैंकों, उद्योगों, खजानों, उप खजानों आदि में स्थापित सायरनों के माध्यम से सचेत किए जाने के निर्देश संबंधितों को जारी किए गए हैं। जिले के सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे 30 जनवरी को सायरन का सिग्नल सुनकर/ आवाज सुनकर अपने वाहन/ कल-कारखाने/गतिविधियां/कार्यो को बन्द कर दो मिनट के लिए मौन धारण के लिए रूक जाए और शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट करे।
क्रमांक 310/2081/29-01-2015   

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
दो कार्यों के लिए 10.50 लाख रूपए की स्वीकृति जारी
      देवास 29 जनवरी 2015/मप्र शासन, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग भोपाल द्वारा प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत प्राप्त आवंटन वर्ष 2014-15 में से सांसद श्रीमती सुषमा स्वराज की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी 2 कार्यों के लिए 10.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
      जारी आदेश अनुसार ग्राम पंचायत रिछीखुर्द विधानसभा क्षेत्र खातेगांव में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। क्रियान्वयन एजेंसी कार्यपालन पालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बनाया गया है। ग्राम बिजलगांव के हायर सेकेन्ड्री एवं माध्यमिक विद्यालय में फर्नीचर क्रय के लिए 0.50 हजार रूपए राशि स्वीकृति जारी की गई है। प्राचार्य शासकीय हारय सेकेंड्री एवं माध्यमिक विद्यालय तहसील खातेगांव को बनाया गया है।
क्रमांक 311/2082/29-01-2015   
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
कैसा पब्लिक ट्रस्‍ट है, बिल्‍कुल संधारण नहीं
श्री शीलनाथ धूनीस्थल देखकर कलेक्टर ने कहा
      देवास 29 जनवरी 2015/ श्री शीलनाथ धूनी स्थल पवित्र, धार्मिक, प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थल है। इसके महत्व को देखते हुए इसका संधारण अच्छी तरह से किया जाना चाहिए, परंतु यहां की स्थिति बहुत खराब है। ये कैसा पब्लिक ट्रस्ट है, इस स्थल का बिल्कुल संधारण नहीं किया गया।
      कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी आज गुरूवार को बालगढ़ स्थित श्री शीलनाथ धूनी स्थल पर किए जा रहे कार्यों के निरीक्षण के दौरान अप्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए यह बात श्री शीलनाथधूनी ट्रस्ट के प्रबंधक से कही। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त्‍ श्री हिमांशु सिंह, यंत्री श्री आशुतोष कानूनगो, श्री सुरेश व्यास,  एवं अन्य संबंधित उपिस्थत थे।
ये अव्यवस्थाएं देखीं
      कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान पाया कि परिसर में समुचित साफ-सफाई नहीं है। गादी स्थल पर बहुत दिन पुराने सूखे फूल पत्ती पड़े हैं तथा अखंड ज्योति के स्थल पर भी काफी गदंगी हो रही है। परिसर में टूटे-फूटे वाहन एवं अन्य सामग्री पड़ी है। इस पर कलेक्‍टर द्वारा असंतोष व्यक्त करते हुए,तुरंत वहां व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि यहां अखंड ज्योत वर्ष 1901 से लगातार जल रही है।
राजा के महल को प्लाटस्टिक का गोदाम बना दिया
       निरीक्षण में कलेक्टर ने पाया कि परिसर में बने प्राचीन राजा के महल को एक गोदाम में परिवर्तित दिया गया है, जहां प्लास्टिक का सामान भरा हुआ है तथा गंदगी है। इस पर कलेक्टर ने आपत्ति लेते हुए कहा कि प्राचीन धरोधर का इस तरह से दुरूपयोग नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि महल को ठीक कराया जाए तथा पर्यटकों के लिए खोला जाए।
11 बीघा भूमि
     निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को बताया गया कि सदगुरू शीनलनाथ धूनी ट्रस्ट एक पब्लिक ट्रस्ट है, जिसकी स्थापना वर्ष 1974-75 में की गई थी। संस्थान के नाम से 11 बीघा भूमि है, जिसमें 6 बीघा भूमि में खेती होती है तथा शेष में संस्थान बनाया गया है।


65 लाख की लागत से निर्माण कार्य
     कलेक्टर ने परिसर में पर्यटन विकास विभाग द्वारा स्वीकृत 65 लाख रूपए की राशि से नगर निगम द्वारा करवाए जा रहे धूनी स्थल के चारों और निर्माण कार्य को देखा। कलेक्टर ने कार्य को गुणवत्ता युक्त पाया तथा कार्य की सराहना की। धूनी स्थल के ऊपर शिखर तथा हॉल बनकर लगभग तैयार है। कलेक्टर ने वहां पूजा-अर्चना भी की।
क्रमांक 312/2083/29-01-2015                  (फोटो- संलग्न)

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
मद्य-निषेध संकल्प आज मनाया जाएगा
     देवास 29 जनवरी 2015/प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर समाज में बढ़ रहे नशीले पदार्थों के सेवन की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने एवं लोगों में नशे के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से ‘मद्य-निषेध संकल्प दिवस का आयोजन किया जायेगा। संकल्प दिवस  ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय स्तर से लेकर जिला स्तर तक मनाया जायेगा। इस अवसर पर विशेषतः नशे से प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
     कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने आयुक्त नगर निगम, जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य महाविद्यालय, सभी जनपद पंचायत सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ एवं स्वेच्छिक संस्थाओं को कार्यक्रम आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर पोस्टर प्रदर्शनी, नशाबंदी की प्रतिज्ञा एवं संकल्प पत्र भरवाना, स्कूल/ महाविद्यालयों में रैली, सेमीनार, कार्यशाला, वाद विवाद, निबंध, पोस्टर प्रतियोगिताएं एवं नाटक, गीत, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर मद्य निषेध संकल्प दिवस के लिए वातावरण निर्माण किया जायेगा। स्वेच्छा से मदिरा पान त्यागने के लिए संकल्प दिलाया जायेगा एवं संकल्प लेने वालों से संकल्प पत्र भरवाये जायेंगे।
क्रमांक 313/2084/29-01-2015
निर्वाचन कार्य में लापरवाही के कारण 03 कर्मचारी हुए निलंबित
      देवास 29 जनवरी 2015/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक सिंह त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2015 के अंतर्गत मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित 03 शासकीय सेवको को म.प्र. पंचायत अधिनियम 1995 की धारा 17 के अनुसार आदेशित कर्तव्य का उल्लंघन एवं निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। ये शासकीय सेवक है: श्री कुमरेसिंह सेंधव, सहायक अध्यापक, संकुल कन्या उच्चतर मा. वि. सोनकच्छ, श्री रवि लोंदवाल, सहायक अध्यापक, संकुल कन्या उच्चतर मा. वि. खातेगांव एवं श्रीमती संगीता पटेल, सहायक अध्यापक, संकुल उच्चतर मा. वि. बरोठा हैं।
क्रमांक 314/2085/29-01-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
92 शराबी वाहन चालकों के लायसेंस निलम्बित
     देवास 29 जनवरी 2015/परिवहन विभाग द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले प्रदेश के 92 वाहन चालक के ड्रायविंग लायसेंस निलम्बित किये गये है। यह कार्रवाई परिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के निर्देश पर की गई है।
     परिवहन मंत्री के निर्देश पर प्रदेश में वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये परिवहन विभाग द्वारा एक दिसम्बर, 2014 से 25 जनवरी, 2015 तक अभियान चलाकर वाहन एवं वाहन चालकों की जाँच की गई। जाँच में 92 वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाये गये। विभाग ने संबंधित वाहन चालकों के ड्रायविंग लायसेंस निलम्बित कर दिये हैं।
देवास के 7 वाहन चालकों के लाइसेंस किए निरस्त किए
    निलम्बित ड्रायविंग लायसेंस में सर्वाधिक 20 लायसेंस ग्वालियर जिले के हैं। इंदौर जिले में 16, जबलपुर में 8, अलीराजपुर एवं देवास में 7-7, झाबुआ में 6, खरगोन एवं उज्जैन में 4-4, मंदसौर एवं सतना में 3-3 तथा रीवा, सिवनी, आगर, नरसिंहपुर एवं बड़वानी में 2-2 और सिंगरौली, भिण्ड, होशंगाबाद एवं गुना जिले में एक-एक वाहन चालक का ड्रायविंग लायसेंस शराब पीकर वाहन चलाने पर निलम्बित किया गया है।
क्रमांक 315/2086/29-01-2015
राज्य शासन की पूर्व अनुमति के बिना जिलों में बंद नहीं किये जा सकेंगे स्कूल
     देवास 29 जनवरी 2015/राज्य शासन की पूर्व अनुमति प्राप्त किये बिना जिला-स्तर पर शासकीय विद्यालयों को बंद करने का निर्णय नहीं लिया जा सकेगा। शासन ने इस संबंध में सभी संभागायुक्त और कलेक्टर को निर्देश जारी किये हैं।
     शासन के अनुसार यदि विद्यालयों को बंद करने की आवश्यकता महसूस की जाती है तो संबंधित कलेक्टर स्कूल शिक्षा विभाग से अनुमति लेने के बाद ही ऐसा निर्णय कर सकेगा। समय-समय पर शासकीय विद्यालयों को बंद करने का निर्णय जिला प्रशासन द्वारा ले लिया जाता है। विद्यालय बंद रहने से शिक्षण कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। प्रदेश के लगभग 88 प्रतिशत शासकीय विद्यालयों का संचालन एक पारी में पूर्वान्ह 10 बजे से सायं 5 बजे के बीच किया जाता है। विद्यालयों की संख्या एवं उनके संचालन के समय को देखते हुए केवल मौसम या अन्य आधार पर उन्हें बंद करने का निर्णय लिया जाना विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित में नहीं है।
क्रमांक 316/2087/29-01-2015