दिनांक 11 दिसंबर 2015
15 दिसम्बर तक नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएँ
मृदा पीएच मान के आधार पर करें उर्वरकों का चयन
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
खातेगांव पहुंचकर महिला स्व सहायता समूह का हौंसला बढ़ाया कलेक्टर ने
देवास 11 दिसंबर 2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने आज शुक्रवार को खातेगांव पहुंचकर महिला स्व सहायता समूह में भाग लिया। उन्होंने महिला ऋण स्व सहायता समूह का हौंसला बढ़ाया। छोटी-छोटी बचत से पूंजी इकट्ठा कर आजीविका के लिए कोई उद्यम आरंभ करने के टिप्स दिए। क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मप्र सरकार की ऐसी अनेक योजनाएं हैं, जिन्हें अपनाकर महिलाएं अपनी परिवार की तरक्की सुनिश्चित कर सकती है। सम्मेलन में जनपद पंचायत अध्यक्ष गुलाब बाई टाडा, सीईओ जिला पंचायत प्रबल सिपाहा, एसडीएम खातेगांव आर के नागराज तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
अनार की खेती देखी कलेक्टर ने
कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने ग्राम पाड़ियादेह में किसान रामसुख विश्नोई के खेत में लगे अनार को देखने भी पहुंचे। यहां राष्ट्रीय कृषि योजना के अंतर्गत अनार का फलोद्यान लगाया गया है। कलेक्टर ने किसान की मेहनत का सराहा और अन्य किसानों के लिए उससे प्रेरणादायी बताया। ग्रामीणों से चर्चा के दौरान घोड़ी घाट खातेगांव मार्ग पर विश्नोई समाज द्वारा खेजड़ी के 363 वृक्ष जनभागीदारी मद से लगाने पर सहमति दी गई।
----------------------------
मनरेगा से मिली स्वच्छता अभियान को गति
साढ़े 12 हजार से अधिक शौचालय का निर्माण
देवास 11 दिसंबर
2015/ जिले
में राज्य शासन द्वारा स्वच्छता अभियान को गति प्रदान करने के लिए निर्मल भारत अभियान
को मनरेगा से अभिसरण कर मर्यादा अभियान के रूप में विशेष रणनीति बनाकर क्रियान्वित
किया जा रहा है। मर्यादा अभियान के प्रावधान अनुसार मर्यादा अभियान अंतर्गत निर्मल
भारत अभियान एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत अभिसरण
से शौचालय निर्माण हेतु प्र्र्रोत्साहन राशि प्रदाय की जाती है।
सीईओ जिला पंचायत प्रबल सिपाहा ने बताया है कि इससे ग्रामीण क्षेत्र
में निवासरत परिवार विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ, व्यवस्थित
शौच का स्थान उपलब्ध हुआ है। इस परिप्रेक्ष्य में मनरेगा अभिसरण से अब तक 12919 से
अधिक शौचालय का निर्माण किया जा चुका है। जिसमें वर्ष 2013.14 में 4128, वर्ष
2014-15 में 7818 एवं 2015.16 में 973 से अधिक शौचालय का निर्माण शामिल है। वित्तीय
वर्ष में सबसे अधिक शौचालय विकासखंड खातेगांव 714, कन्नौद 79 एवं बागली 53 में बने
है।
यही नहीं वित्तीय वर्ष 2014-15 में देवास जिले के कई ग्रामों में
तो शौचालय के क्षेत्र में मानो क्रांति ही आ गई है। वर्ष 2015.16 इसी प्रकार वित्तीय
वर्ष 2015.16 में भी कई ग्रामों में शौचालय के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
टोंकखुर्द का दोन्ताजागीर एक ऐसा गांव है यहां पर वित्तीय वर्ष 2014-15 में 306 शौचालय
का निर्माण हुआ है। इसी प्रकार देवास के क्षिप्रा ग्राम पंचायत में 288 शौचालय का निर्माण
हुआ है। सोनकच्छ विकासखण्ड की ग्राम पंचायत गंधर्वपुरी में भी 244 शौचालय का निर्माण
मनरेगा अभिसरण अंतर्गत किया गया है। ग्राम पंचायत डिंगरोदा 195, सिरोल्या 132, चिचलाय
106, मेडकीधाकड 94, कांकडदा 88, खोनपीर पिपल्या 66, बिजेपुर में 71 शौचालय का निर्माण
हुआ है। शौचालय के निर्माण में तेजी से यहां के लोगों की जिंदगी ही बदल गई है।
गंधर्वपुरी की सौरमबाई पति राजासिंह कहती है कि घर में शौचालय बनने
से उनकी व उनके परिवार की जिन्दगी ही बदल गई है। ग्राम पंचायत घिचलाय की मंजू पति ओमप्रकाश
भी शौचालय निर्माण से बेहद खुश नजर आती है। बिजेपुर के लखनसिंह, मेडकीधाकड़ के महेश,
शिप्रा के अर्जुन, सलीम, सिरोल्या के बाबूलाल भागवतीबाई, बुलीबाई, गुलाबबाई घीसू, का
कहना है कि शौचालय निर्माण होने से परिवार की महिलाओं एवं बच्चों को ही नहीं हम सभी
को सुविधा हुई है।
---------------------------
लंबित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक 14 दिसंबर को
देवास, 11 दिसंबर 2015/ लंबित समयावधि पत्रों की बैठक
का आयोजन 14 दिसंबर सोमवार को प्रातः 10.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में
कलेक्टर आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में किया जाएगा। कलेक्टर ने सर्वसंबंधितों को आवश्यक
जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
------------------------
15 दिसम्बर तक नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएँ
देवास, 11 दिसंबर 2015/फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली
के संक्षिप्त पुनरीक्षण 2016 के दौरान 01 जनवरी 2016 की अर्हता तिथि को 18 वर्ष या
उससे अधिक आयु पूर्ण होने वाले समस्त पात्र एवं नवीन युवा मतदाता फोटोयुक्त मतदाता
सूची में अपना नाम जुडवाने के लिए निःशुल्क आवेदन फॉर्म 6 में 15 दिसम्बर 2015 तक निवास
क्षेत्र के मतदान केन्द्र पर उपस्थित बी.एल.ओ.के पास जमा कर सकते है। इसके साथ ही अन्य
आवश्यक दस्तावेज एक रंगीन फोटोग्राफ पासफोर्ट साइज, आयु प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण
पत्र के साथ जमा करना आवश्यक है। आवेदन प्रस्तुत करते समय आवेदन पावती रसीद एवं बी.एल.ओ.का
नाम एवं मोबाइल नम्बर अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाये। इसके अतिरिक्त नामावली की
आवश्यकता अनुसार मतदाता की फोटो अथवा प्रविष्टि में संशोधन के लिए आवेदन (निर्धारित
फॉर्म 08) तथा मृत्यु एवं स्थानांतरित मतदाताओं की प्रविष्टि हटाने के लिए आवेदन (निर्धारित
फॉर्म 07) में प्रस्तुत कर सकते है।
---------------------------
मृदा पीएच मान के आधार पर करें उर्वरकों का चयन
देवास, 11 दिसंबर 2015/कृषि विभाग द्वारा कृषकों को सलाह दी गई है कि हमेशा मृदा के पी .एच. मान के
आधार पर ही उर्वरकों का चयन करना चाहिए, क्योंकि सभी उर्वरक हर प्रकार की जमीन के लिए
उपयुक्त नही होते है। वे भी अम्लीय, क्षारीय एवं उदासीन प्रकृति के होते हैं। जानकारी
के अभाव में अम्लीय मृदा में अम्लीय उर्वरक या क्षारीय मृदा में क्षारीय उर्वरक लगातार
डालने पर मृदा कुछ समय बाद अनुपजाऊ हो जाती है। अतः अम्लीय मृदा में क्षारीय व क्षारीय
मृदा में अम्लीय प्रकृति के उर्वरक ही उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से खेत की मृदा खराब
नही होगी। मिटटी परीक्षण करने के बाद कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड मिलता है जिसमें
खेत की मिट्टी का पीएच मान लिख कर आता है।
पीएच
खेत की मृदा के स्वास्थ्य का मापने का पैमाना है इस पर अवश्य ध्यान देना चाहिए। यदि
मिट्टी का पीएच 6% से 8% के बीच हो तो मृदा ठीक है, 6% पीएच मान के कम होने पर जाने
य माने की मिट्टी अम्लीय होने लगी है। यदि पीएच मान 8% से ज्यादा है, तो खेत की मिट्टी
क्षारीयता की ओर बढ रही है। इसी के आधार पर ही खेत में डाले जाने वाले उर्वरकों का
उपयोग करना चाहिए।
---------------------------
प्रदूषण जांच केंद्र प्रारंभ करने के लिए 16 दिसंबर तक करें आवेदन
देवास 11 दिसंबर 2015/ मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार
देवास जिले में वाहन प्रदूषण जांच केन्द्र प्राधिकृत किये जाने के लिए स्कीम-2015 लागू
की गई है। इसके आवेदक जो देवास जिले के लिए वाहन प्रदूषण जांच केन्द्र प्रारम्भ करने
के इच्छुक हैं, निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र मय समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर 16
दिसंबर 2015 कार्यालय में प्रस्तुत करें।
आवश्यक दस्तावेज
जिला परिवहन
अधिकारी ने बताया है कि केंद्र प्रारंभ करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों में निर्धारित
प्रारूप पर आवेदन पत्र, आवेदन का शुल्क 1000 रूपये, आवेदक की हाईस्कूल अथवा हायर सेकण्डरी
परीक्षा उत्तीर्ण की मार्कशीट, प्रदूषण जांच केन्द्र चलाने के लिए आवेदक या उसके कर्मचारी
का न्यूनतम योग्यता के रूप में मैकेनिक (डीजल), मैकेनिकल (मोटरयान) का आई.टी.आई. का
प्रमाण-पत्र या समतुल्य अर्हता होनी चाहिए, आवेदक को केन्द्रीय मोटरयान नियमों के अधीन
अपेक्षाओं के अनुपालन में मोटरयान से उत्सर्जित होने वाले धुंए और गैस की जांच के लिए
स्मोक मीटर (प्रिन्टर सहित), गैस एनलाईजर (प्रिन्टर सहित) और यानों की ट्यूनिंग के
लिए आवश्यक अन्य उपस्कर रखना होगा। यदि आवेदक के प्रदूषण जांच उपस्कर से सुसज्जित मोटर
वर्कशाप, मोटर सेवा केन्द्र या पेट्रोल पंप में काम करने वाले किसी कर्मचारी के पास
ऑटोमोबाईल, मेकेनिकल इंजीनियरिंग में राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त डिप्लोमा
या डिग्री हो तो उसे प्राधिकार पत्र अभिप्राप्त करने में प्राथमिकता दी जाएगी।
------------------------
मेगा जॉब फेयर का आयोजन 14 दिसंबर को
देवास
11 दिसंबर 2015/ जिला प्रशासन देवास के निर्देशन जिले के बेरोजगार आवेदक पुरुष/महिला
को अवगत कराया जाता है कि जिला रोजगार कार्यालय देवास द्वारा एक दिवसीय मेघा जॉब फेयर
आय.टी.आय. परिसर विकास नगर चौराहा ए.बी. रोड, देवास में 14 दिसंबर 2015 प्रातः 11 से
4 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। उक्त जॉब-फेयर में आयषर कम्पनी देवास, शिवशिक्ति बायो
प्लांटिंग लि.इन्दौर/ विनायक इन्स्टटूट एण्ड साइंस इन्दौर/ बालाजी सिक्युरिटी इन्दौर/
सेल ग्रुप मेहतवाडा सीहोर/ प्रतिभा सिन्टेक्स पीथमपुर धार आदि स्थानों से नियोजक को
आमंत्रित किया गया है। उक्त जॉब फेयर में आने वाली कम्पनीयों में आयु सीमा 18 से
35 वर्ष तक दी गई है। वेतन-हर कम्पनी अपने कार्य एवं कार्यानुभव के आधार पर देय होगा।
शैक्षणिक योग्यता 5वी पास एवं उससे अधिक होनी चाहिए। आय.टी.आय. एवं अन्य डिग्री धारियों
के लिये भी पद रिक्त है। बाहर जाकर नौकरी करना चाहते है। ऐसे इच्छुक आवेदक अपने समस्त
प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी के साथ उक्त तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर होने वाले जॉब
फेयर का लाभ लेंवे। इस प्रयोजन हेतु किसी प्रकार
का मार्ग व्यय देय नही होगा ।
---------------------------------


No comments:
Post a Comment