Wednesday, 9 December 2015

दिनांक -09 दिसंबर 2015

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥

मानव अधिकार दिवस का आयोजन होगा

देवास 09 दिसंबर 2015/ मप्र मानव अधिकार आयोग, भोपाल के निर्देश अनुसार 10 दिसंबर गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस जिला मुख्यालय पर "मानव अधिकार एवं सुशासन" विषय पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने सुचारू रूप से संचालन एवं कार्यशाला/सेमीनार आयोजित करने के लिए आयुक्त नगर निगम देवास को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उक्त कार्यक्रम मल्हार स्मृति मंदिर में आयोजित होगा।
-------------------------------  
मेगा जॉब फेयर का आयोजन 14 दिसंबर को
       देवास 09 दिसंबर 2015/ जिला प्रशासन देवास के निर्देशन में जिले के समस्त बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए जिला रोजगार कार्यालय देवास के द्वारा 14 दिसंबर 2015 को प्रातः 11 से 4 बजे तक आय.टी.आय.ग्राउण्ड विकास नगर एबी रोड देवास में एक दिवसीय मेगा जॉब-फेयर का आयोजन किया जाएगा।
      जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जॉब फेयर में देवास स्थित कुछ कम्पनियां/ इन्श्युरेंस ग्रुप इसके अतिरिक्त अन्य जिलों से जैसे पीथमपुर, धार, इन्दौर, भोपाल, मेहतवाडा, सीहोर आदि जगहों से भी निजी कम्पनियां भाग लेगी। कम्पनियों में सभी योग्यता जैसे 5वीं पास से लेकर अधिक एवं आय.टी.आय. पास एवं उच्च योग्यताधारी एवं अनुभवी भी सम्मिलित हो सकते है। वेतन हर कम्पनी का अपना अलग-अलग कार्य होने से उनका भी वेतन अलग-अलग कम्पनियों के नियमानुसार होगा। कम्पनी की ओर से मिलने वाले अन्य लाभ भी दिए जाएंगे। आने वाले आवेदकों से अनुरोध है कि अपने समस्त प्रमाण-पत्र एवं अनुभव प्रमाण-पत्रों की फोटो कॉपी तथा दो पासपोर्ट साईज के फोटो साथ लेकर आएं। इस प्रयोजन के लिए किसी प्रकार का मार्ग व्यय आदि देय नहीं होगा ।
------------------------------
काउंसिलिंग निरस्त
       देवास 09 दिसंबर 2015/ जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र ने बताया कि जिले में बीएसी/सीएसी के चयन के लिए 10 दिसंबर को होने वाली काउंसलिंग अपरिहार्य कारणों से आगामी आदेश तक निरस्त की जाती है। भविष्य में होने वाली काउंसिलिंग दिनांक की सूचना पृथक से दी जाएगी।
---------------------------
कुल जनसंख्या के 83 प्रतिशत का आधार तैयार
        देवास 09 दिसंबर 2015/ देवास जिले में दिसम्बर 2015 तक अनुमानित जनसंख्या 16,53,338 में से आज 9 दिसम्बर 2015 तक 13,73,355 के आधार बन चुके है| जो की कुल जनसंख्या के 83 प्रतिशत है। राज्य में प्रतिशत के हिसाब से जिला पन्द्रहवें स्थान पर है। जिले मे 18 वर्ष से अधिक आयु के 96 प्रतिशत लोगो के आधार बन चुके है। शेष कुल जनसंख्या 2,79,983  में से 2,38,215 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के है जिनके आधार पंजीयन के लिए आगनवाड़ी ओर स्कूल में नियमित आधार कैंप लगाए जा रहे हैं।
मल्हार स्मृति मंदिर में करा सकते हैं आधार पंजीयन
    देवास शहर में मल्‍हार स्मृति मंदिर, नगर निगम में आधार पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। नागरिक सुविधा केंद्र जहां आधार पंजीयन की किट उपलब्ध हो वहां जाकर लोग आधार पंजीयन करवा सकते है। आधार पंजीयन नि:शुल्क है, अगर कोई आधार पंजीयन के लिए पैसे मांगता है तो उसकी शिकायत जिला ई गवर्नेंस प्रबन्धक देवेंद्र सिंह राठौर से की जा सकती है।
नि:शुल्क है  नवीन आधार पंजीयन
        नवीन आधार पंजीयन नि:शुल्क की जा रही है। ईआईडी माध्यम से-आधार सर्च के लिए 5 रुपए ‍निर्धारित है। ई-आधार प्रिंट (ब्लैक एंड व्हाइट साधारण पेपर पर ) के लिए 10 रुपए निर्धारित है। ई-आधार प्रिंट (पीवीसी कार्ड) के लिए 30 रुपए ‍निर्धारित है। आधार में बॉयोमैट्रिक अपडेशन के लिए 15 रुपए निर्धारित है तथा आधार में डेमोग्राफिक (नाम, पता आदि) संशोधन के लिए 15 रुपए निर्धारित किए है।
-----------------------------

अधिमान्यता नवीनीकरण की अंतिम तिथि 15 दिसंबर

        देवास 09 दिसंबर 2015/ अधिमान्य पत्रकारों के कार्ड का वर्ष 2016 के लिये नवीनीकरण करने के लिये आवेदन-पत्र जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट mpinfo.org पर उपलब्ध है। पत्रकार निर्धारित आवेदन-पत्र भरकर जिला जनसंपर्क कार्यालय देवास में निर्धारित तिथि 15 दिसम्बर तक जमा कर सकते हैं।
------------------------ 

प्रायवेट स्कूलों को नई मान्यता देने तथा मान्यता नवीनीकरण का कार्य ऑनलाइन

       देवास 09 दिसंबर 2015/ राज्य शासन ने सभी जिला कलेक्टर को अशासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों की नवीन एवं पुरानी मान्यता के नवीनीकरण के लिये नियमों का पालन करवाने के निर्देश दिये हैं। मान्यता नियमों के अनुसार न्यूनतम मापदण्डों का पालन अनिवार्य रूप से होना चाहिये। शासन द्वारा नवीन एवं पुरानी मान्यता के नवीनीकरण के नियमों का प्रकाशन पूर्व में किया जा चुका है।
   मापदण्डों में शिथिलीकरण का अधिकार केवल मंत्री, स्कूल शिक्षा की अध्यक्षता में गठित अपील समिति को है, इसीलिये नवीन मान्यता शिथिलीकरण या शर्तों के साथ स्वीकृत नहीं की जाये। न्यूनतम मापदण्डों का पालन करते समय दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित रूप से किया जाना चाहिये । शैक्षणिक सत्र 2015-16 के लिये नवीन मान्यता एवं पहले से मान्यता प्राप्त प्रकरणों के नवीनीकरण के लिये ऑनलाइन पोर्टल खुल गया है। ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण के निर्देश सभी जिला कलेक्टर को दिये गये हैं। ऐसे स्कूल जो पहले से मान्यता प्राप्त है और जिनकी मान्यता वर्ष 2015-16 में समाप्त हो गयी है और वे समय पर आवेदन नहीं दे पाये, उन्हें भी एक दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक आवेदन की सुविधा दी गयी है।
--------------------------

प्रतिभा पर्व का मूल्यांकन 14 से 16 दिसम्बर तक होगा

       देवास 09 दिसंबर 2015/ जिले की समस्त शासकीय प्राथमिकएवं माध्यमिक शालाओं में प्रतिभा पर्व के अन्तर्गत मूल्यांकन 14,15 एवं 16 दिसम्बर 2015 को तीन दिवस में आयोजित किया जायेगा। जिसमें प्रथम दिवस एवं द्वितीय दिवस 14 एवं 15 दिसम्बर 2015 को शालेय संचालन की स्थिति एवं बच्चों की शैक्षिक उपलब्धियों को मूल्यांकन किया जायेगा, ताकि गुणवत्ता सुधार के लिए प्रयास किया जा सकें। तृतीय दिवस 16 दिसम्बर को शाला में गठित गतिविधियों का अवलोकन करने एवं रिजल्ट को साक्षा करने के लिए पालकों एवं जनप्रतिनिधियों को आंमत्रित किया जायेगा। कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने शिक्षा विभाग को मूल्याकंन की सभी आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए हैं।
------------------------------ 

युवाओं से कौशल उन्नयन प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

       देवास 09 दिसंबर 2015/युवाओं को रोजगार के लिए उपयुक्त कौशल सुविधा उपलब्ध कराने तथा कौशल विकास के लिए इन्दौर में आई.सी.आई.सी.आई अकादमी फॉर स्किम और संचालक खेल एवं युवक कल्याण, युवाओं को उद्योगों में कार्य करने योग्य बना रहा है। इसके लिए विभिन्न ट्रेडो में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। युवाओं को इलेक्ट्रीकल्स एवं घरेलू विद्युत उपकरण रिपेयर, फ्रीज व एयर कन्डीशनिंग रिपेयर,सेंन्ट्रल एयर कन्डिशनिगं, पम्प एवं मोटर रिपयेरिंग, ट्रेक्टर मेकेनिक, पेन्ट अप्लिकेशन टैक्नील्स, ट्रेड में तीन माह का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
       प्रशिक्षणार्थियों के लिए न्यनूतम आठवीं से 12 वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होना चाहिए। इस तीन माह के प्रशिक्षण में भोजन,गणवेश, होस्टल सुविधा एवं प्रशिक्षण सामग्री आईसीआईसीआई अकादमी फॉरस्किल द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। युवाओं से दो पासपोर्ट आकार के फोटो ग्राफ्स, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची की सत्यापित प्रति के साथ (www.sawy.mp.gov.in) से फार्म डाउनलोड कर आवेदन किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए टोल-फ्री नम्बर-18002008099 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
-------------------------------


No comments:

Post a Comment