Monday, 28 December 2015

दिनांक 28 दिसंबर 2015

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास

सड़क दुर्घटना के प्रकरण में कलेक्टर
द्वारा आर्थिक सहायता स्वीकृत
    देवास 28 दिसंबर 2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने सड़क दुर्घटना के प्रकरण में पीड़ित परिवारों को सड़क दुर्घटना योजना अंतर्गत 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
        अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खातेगांव एवं संबंधित तहसीलदार के प्रतिवेदन के आधार पर 19 नवंबर 2015 को राजेंद्र पिता दिनेशचंद्र (10) निवासी ग्राम हीरापुर तहसील सतवास की संदलपुर रोड दाना बाबा के समीप सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर "सड़क दुर्घटना योजना" अंतर्गत मृतक के वैध वारिस दिनेश पिता कोदर को 15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
-------------------
लंबित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न्‍
        देवास 28 दिसम्बर 2015/ लंबित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आज सोमवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में अपर कलेक्टर डॉ. कैलाश बुंदेला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाइन, पीजीआर, जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निर्धारित समयसीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि सीएम हेल्प लाइन में लेवल चार की शिकयतों का निराकरण गंभीरतापूर्वक करें। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
------------------------
गणतंत्र दिवस आयोजन संबंधी बैठक सम्पन्न्‍
    देवास 28 दिसम्बर 2015/ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के आयोजन के संबंध में बैठक आज सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर डॉ कैलाश बुंदेला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक्‍ में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में अपर कलेक्टर ने पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
    गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियो की समीक्षा के दौरान अपर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाने वाली झांकियां जीवंत हों। उनमें शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रदर्शन एवं नवीनता का समावेश होना चाहिए।
     गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां के संबंध  में अपर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम गणतंत्र दिवस की गरिमा के अनुरूप हो। इसमें दी जाने वाली प्रस्तुतियां लोक कला एवं लोकगीत पर आधारित तथा देशभक्ति पूर्ण हों।
     अपर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिला अधिकारी अपने विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों, मेधावी विद्यार्थियों, उत्कृष्ट किसानों तथा विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले अशासकीय व्यक्तियों के नाम 15 जनवरी तक अनिवार्य रूप से भिजवायें।
------------------------




No comments:

Post a Comment