दिनांक 07-12-2015
देवास-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों की समीक्षा
उद्योग मंत्री श्रीमती सिंधिया
से मिले एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा
चा र॥
सड़क जर्जर हो रही हैं,
शीघ्र कार्य प्रारंभ करें
कलेक्टर ने समयावधि लंबित
पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
देवास 07 दिसंबर 2015/ जिले
के ग्रामीण अंचल में सड़कें जर्जर हो रही हैं। सड़क मरम्मत कार्य में गति लाए। आमजन बार-बार
शिकायतें कर रहे हैं कि सड़कों की जर्जर हालत से निकलना दुश्वर हो गया है। मुख्यमंत्री
हेल्पलाइन में लोक निर्माण विभाग की 50 ऐसी शिकायतें दर्ज हैं। जिले की सड़कों में रतनपुर
से नागदा, बागली से हाटपीपल्या, पोलायकला से पीपलरावां-गंर्धवपुरी तक की सड़कों हालत
ज्यादा खराब है। उसे जल्द से जल्द सुधारा किया जाए। उक्त निर्देश कलेक्टर आशुतोष अवस्थी
ने सोमवार को टीएल बैठक में पीड्ब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री को दिए। बैठक में अपर
कलेक्टर डॉ. कैलाश बुंदेला, संयुक्त कलेक्टर सारिका भूरिया, सभी एसडीएम तथा जिला अधिकारी
उपस्थित थे।
फोन लगाकर
रोड की स्थिति पूछी
बैठक में कलेक्टर ने भीकूपुरा
रोड की जानकारी ली। इस पर पीड्ब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री ने बताया कि रोड का कार्य
प्रारंभ हो चुका है। कलेक्टर ने बैठक में ही भीकूपुरा के अंबरसिंह को फोन लगाकर पूछा।
इस पर अंबर सिंह ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। कलेक्टर ने
निर्देश दिए कि कार्य को प्रारंभ करें नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने गलत जानकारी
देने पर कार्यपालन यंत्री के प्रति अप्रसन्न्ता भी जताई।
प्रधानमंत्री
ग्राम सड़क बनाए
बैठक में कलेक्टर ने करनावद क्षेत्र
की जर्जर सड़क की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की
सड़कों की जर्जर हालत हो रही है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सड़कों को सुधारा जाए तथा
व्यवस्थित बनाया जाए।
अवैध शराब बिक्री रोकें
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि
ग्राम काटकूट में अवैध शराब बिक्री की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में दर्ज है। बिक्री रोकने
के लिए विशेष दल बनाया जाए।
लापरवाही
बर्दाश्त नहीं की जाएगी
बैठक में कलेक्टर ने राहत राशि वितरण
की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि गरीबों एवं किसानों को वितरित होने वाली राहत राशि
में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्य के लिए ब्लॉक लेवल के अधिकारी की ड्यूटी
लगाई गई है। राहत राशि का वितरण ठीक से किया जाए।
दो लाख
से अधिक जाति प्रमाण पत्र बनाए गए
बैठक में कलेक्टर ने जाति प्रमाण पत्रों
की समीक्षा करते हुए पूछा कि अब तक कितने जाति प्रमाण पत्र बने हैं। इस पर कलेक्टर
को संबंधित अधिकारी ने बताया कि अब तक 2 लाख 65 हजार 665 जाति प्रमाण पत्र बनाए जा
चुके हैं।
युवा
उद्यमी सम्मेलन आयोजित करें
कलेक्टर ने युवाओं के लिए युवा उद्यमी
सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सम्मेलन में बैंकों के ब्रांच मैनेजर
को भी बुलाएं जाने के निर्देश महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को दिए।
सीएम
हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों का करें निराकरण
बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन
की समीक्षा की, जिसमें पाया गया कि 760 प्रकरण लंबित हैं। लंबित प्रकरणों का निराकरण
संबंधित विभाग करें। इस कार्य में लेटलाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
श्रमिकों
को मिले योजनाओं का लाभ
कलेक्टर ने श्रम पदाधिकारी को नगर
निगम में जाकर श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के अमल की समीक्षा के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि श्रमिकों को इन योजनाओं का लाभ बगैर मध्यस्थों के मिलना सुनिश्चित
करें।
------------------------
जिला
स्तरीय गोपाल पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन 10 एवं 11 दिसंबर को
देवास 07 दिसंबर 2015/ भारतीय उन्नत नस्ल के गौवंशीय (देशी) पशुओं के पालन
को बढ़ावा देने एवं अधिक दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए पशु पालन विभाग
द्वारा गोपाल पुरस्कार योजना संचालित की जा रही है। योजना से भारतीय उन्नत नस्ल की
गायों के दुग्ध उत्पादन में एवं भारतीय उन्नत नस्ल के गौवंशीय पशुओं की संख्या में
वृद्धि होगी।
योजना सभी वर्ग के पशु पालकों
के लिए है, जिले के समस्त विकासखण्ड स्तर पर आयोजित की जाकर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय
पुरस्कार वितरित किए जा चुके है तथा जिला स्तर पर 10 दिसम्बर एवं 11 दिसंबर 2015 को
जिला पशु चिकित्सालय परिसर उज्जैन रोड पर आयोजित की जाएगी। विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता
में पुरस्कृत गायों को जिला मुख्यालय पर उक्त दिनांक को लाना होगी एवं तीन समय का दुग्ध
उत्पादन का औसत आधार पर गठित समिति द्वारा सत्यापन किया जावेगा व सर्वाधिक उत्पादन
देने वाली गायों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया जावेगा।
विजेता
पशुपालकों को दिया जाएगा पुरस्कार
डॉ. जी.डी. वर्मा, उपसंचालक जिला
देवास ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सी.ई.ओ. जिला पंचायत की अध्यक्षता
में निरीक्षण एवं सत्यापन समिति गठित कर सम्पन्न कराएंगे। अंतर्विभागीय स्वरुप देने
के लिए जिला स्तरीय समिति में जिले के पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी, उपसंचालक-कृषि
और सहायक संचालक-मत्स्य आदि पदेन सदस्य के रुप में नामांकित रहेंगे। सर्वाधिक उत्पादन
आधार पर गायों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमश: 50,000/-, 25000/- एवं
15000/- रहेंगे और 7 गायों को 5000/- के मान से सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
राज्य
स्तरीय प्रतियोगिता होगी आयोजित
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में
प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमश: 2.00 लाख, 1.00 लाख एवं 50000/- और 7 गायों
को 10,000/- के मान से सांत्वना पुरस्कार दिये जाएंगे।
--------------------------------
कार्यस्थल
में मिले महिलाओं को आदरपूर्ण वातावरण- कलेक्टर
देवास 07 दिसंबर 2015/ कार्यस्थल पर महिलाओं के लैगिंक उत्पीड़न को रोकने
के लिए शासन सजग है। इसके लिए नया एकीकृत अधिनियम 2013 लागू है। महिलाओं को कार्य स्थल
पर भयमुक्त व आदरपूर्ण वातावरण मिलना चाहिए। कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने अधिनियम के क्रियान्वयन
के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित बैठक में यह बात कही।
बैठक में कलेक्टर ने सभी कार्यालय
प्रमुखों को आंतरिक परिवाद समिति के गठन के निर्देश दिए। अधिनियम के नियम और विधानों
से सभी को अवगत कराया गया। जिला पंचायत के सीईओ को अधिनियम के तहत पदेन जिला अधिकारी
बनाया गया है।
---------------------------------
सेवाभाव से सिंहस्थ में योगदान
देगा देवास जिला
देवास 07 दिसंबर 2015/ सिंहस्थ
2016 में देवास जिले में भी श्रद्धालुओं के लिए सेवाभाव से व्यवस्थाएं की जाएंगी। उज्जैन
जाने वाले मार्गों के चयनित 55 ग्रामों को र्स्माट विलेज में विकसित किया जाएगा। यहां
श्रद्धालुओं के रूकने के लिए फैसीलिटी सेंटर बनाए जाएंगे। सिंहस्थ स्नान के लिए शिप्रा
में निर्मल पानी भेजने के लिए जिले के शिप्रा किनारे स्थित गांवों में साफ-सफाई का
विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह निर्णय कलेक्टर आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में आज सोमवार
को संपन्न बैठक में लिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभयसिंह, अपर कलेक्टर डॉ. कैलाश
बुंदेला, अति. पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी, संयुक्त कलेक्टर सारिका भूरिया तथा नगर
निगम, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण, आरटीओ तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित
थे।
बैठक में नगर निगम द्वारा बताया गया
कि नगर के दोनों मुख्य बस स्टैंड को सिहंस्थ के लिए नवश्रृंगारित किया जा रहा है। इसके
लिए एक करोड़ रूपए की राशि प्राप्त हुई है। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि लोक
निर्माण विभाग सभी मार्गों में स्पष्ट मार्गदर्शी संकेतक लगाए एवं सभी मार्गों को सही
हालत में रखें। स्वास्थ्य विभाग सिंहस्थ के दौरान पर्याप्त मात्रा में दवाईयां एवं
अस्थाई मेडिकल शिविर की तैयारी रखें। नगर के बाहरी हिस्सों में सिंहस्थ में जाने वाले
तीर्थ यात्रियों के लिए पार्किंग पानी और छाया की सुविधा वाले कैंप लगाए जाएंगे। बैठक
में अपर कलेक्टर कैलाश बुंदेला बताया कि सिंहस्थ में जाने वाले श्रद्धालु माताजी की
टेकरी पर भी जाएंगे, इसलिए यहां पर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। कलेक्टर ने निर्देश
दिए कि चयनित में र्स्माट गांवों ग्रामीणों का सम्मेलन भी आयोजित करें। फैसीलिटी सेंटर
चलाने के लिए चयनित गांवों के कुछ परिवारों को प्रशिक्षण भी दिया जाए।
-------------------------
देवास-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों की समीक्षा
उद्योग मंत्री श्रीमती सिंधिया
से मिले एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर
देवास 07 दिसंबर 2015/उद्योग मंत्री श्रीमती यशोधरा
राजे सिंधिया ने आज सोमवार को भोपाल में देवास-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग के रख-रखाव
कार्यों की समीक्षा की। राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री बालचन्द्रन
तथा सीजीएम श्री विकास गुप्ता ने श्रीमती सिंधिया को जानकारी देते हुए बताया कि शिवपुरी
से गुना, गुना-ब्यावरा मार्ग का पेचवर्क कार्य पूरा कर लिया गया है, ओवर लाइनिंग का
कार्य भी जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि इस क्षेत्र में बड़े
औद्योगिक निवेश के मद्देनजर सड़कों का दुरुस्त होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कार्य
बेहतर हो और उसे गति देने के लिये आधुनिक मशीनों का उपयोग करें।
-------------------------
No comments:
Post a Comment