दिनांक 02 दिसंबर 2015
आधार पंजीयन कराएं
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा
चा र॥
बीज वितरण अनुदान
की राशि सीधे कृषक के खाते में होगी जमा
देवास 02 दिसंबर 2015/ खरीफ एवं रबी वर्ष 2015-16
में सहकारी संस्था, बीज उत्पादक संस्थाओं, मप्र राज्य बीज एवं फॉर्म विकास निगम, कृषक
भारती को-ऑपरेटिव्ह लिमिटेड एवं राष्ट्रीय बीज निगम से कृषकों द्वारा बीज क्रय करने
पर अनुदान दिया जाता है। कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने अनुदान की राशि सीधे कृषक के बैंक
खाते में जमा करने के निर्देश दिए हैं।
उप संचालक
कृषि केसी वास्केल ने बताया है कि सोयाबीन बीज पर 600 प्रति क्विंटल, मूंग बीज पर 2500
प्रति क्विंटल, मक्का बीज पर 1500 प्रति क्विंटल, अरहर बीज पर 2500 प्रति क्विंटल,
उड़द बीज पर 2500 प्रति क्विंटल, चना देसी बीज पर 1600 प्रति क्विंटल, चना काबूली बीज
पर 1600 प्रति क्विंटल, गेहूं ऊंची/बोनी किस्त बीज पर 1000 प्रति क्विंटल, गेहूं ऊंची/बोनी
किस्म बीज पर 800 प्रति क्विंटल, सरसों बीज पर 1200 प्रति क्विंटल तथा मूंग बीज ग्रीष्मकालीन
पर 2500 प्रति क्विंटल का अनुदान दिया जाना है। अनुदान देने की प्रक्रिया किसानों के
बैंक एकाउंट नंबर नहीं मिलने से अभी आरंभ नहीं हो सकी है।
श्री वास्केल
ने बताया है कि कृषकों को सोयाबीन वितरण अनुदान 5 हेक्टेयर तक, गेहूं 2 हेक्टेयर एवं
चना 1.60 क्विंटल सीमा तक वितरण अनुदान देय होगा। वितरण अनदुान भुगतान की प्रक्रिया
वित्तीय वर्ष 2015-16 में ही लागू रहेगी। देयक की मूल प्रति खसरा बी-1 की प्रति सहित
आवेदन, राष्ट्रीकृत बैंक के खाता की पासबुक छायाप्रति संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार
अधिकारी/ सहकारी संस्थाओं के माध्यम से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे
की बीज वितरण अनुदार राशि का कृषकों के बैंक खातों में सीधे जमा किया जा सके।
--------------------------------
आज आएंगे मुख्यमंत्री
श्री चौहान
देवास 02 दिसंबर 2015/ मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह
चौहान आज गुरूवार 3 दिसंबर को देवास जिले के भ्रमण पर आएंगे। तय कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री
श्री चौहान हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 1 बजे भोपाल से रवाना होंगे तथा 1.40 बजे जिले
की सोनकच्छ तहसील के ग्राम एनाबाद जाएंगे। वहां शहीद सुरेंद्रसिंह के परिजनों से भेंट
करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.45 बजे एनाबाद से रवाना होकर देवास जनपद पंचायत के ग्राम
जलाल खेड़ी में 3 बजे पहुंचेंगे। वहां पर आयोजित
होने वाले अंत्योदल मेले में शामिल होंगे। इसके बाद भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
-----------------------------
अंत्योदय मेले
की व्यवस्थाओं को लेकर दायित्व सौंपे
देवास 02 दिसंबर 2015/ शासन की विभिन्न योजनाएं आमजन तक आसानी से पहुंचे इसके
लिए 3 दिसंबर को खंड स्तरीय अंत्योदय मेले का आयोजन देवास जनपद पंचायत के ग्राम जलालखेड़ी
में किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने विभिन्न विभागों
के अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के दौरान
विभिन्न स्थानों पर कार्यपालिक दंडाधिकारी भी तैनात किए हैं।
जारी आदेश
अनुसार आमंत्रण पत्रों का मुद्रण एवं वितरण का कार्य अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देखेंगे। साफ-सफाई, पेयजल एवं फायर बिग्रेड की
व्यवस्था का कार्य आयुक्त नगर निगम तथा कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं
मंच, टेंट, शामियाना, माइक कुर्सी आदि की व्यवस्था कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग,
कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा वनमंडालधिकारी वन मंडल देखेंगे। हितग्राहियों
के टोकन, परिचय पत्र, निर्माण एवं वितरण का कार्य संबंधित पंचायत समन्वयक अधिकारी का
रहेगा। विभागीय कार्यों एवं प्रगति की जानकारी संबंधित विभाग प्रमुख देंगे। मंच प्रभारी
का कार्य अपर कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व देखेंगे। मंच की साज-सज्जा आदि
की व्यवस्था जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा परियोजना अधिकारी
जिला शिक्षा केंद्र देवास देखेंगे। भोजन की व्यवस्था मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत
संबंधित सचिव ग्राम पंचायत, नि:शक्तजन के लिए पृथक से काउंटर एवं व्यवस्था उप संचालक सामाजिक न्याय, समस्त पंचायत समन्वयक अधिकारी
एवं सचिव ग्राम पंचायत, डीडीआरसी स्टॉफ देखेंगे। चिकित्सा संबंधित व्यवस्था मुख्य चिकित्सा
एवं स्वास्थ्य अधिकारी, वीआईपी बैठक व्यवस्था अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार
करेंगे। डाटा सेंटर, आवेदन प्राप्ति काउंटर का कार्य कम्प्यूटर ऑपरेटर जनपद पंचायत,
कंट्रोल रूम की व्यवस्था का कार्य जिला योजना अधिकारी, पार्किंग व्यवस्था पुलिस अधीक्षक,
पंडाल में बैठक व्यवस्था तहसीलदार, राष्ट्रगीत, मध्यप्रदेश गान का कार्य स्थानीय कलाकार
एवं शासकीय कलापथक दल, सुरक्षा व्यवस्था पुलिस विभाग, मेले में लाभांवित किए जाने वाले
हितग्राहियों की सूची का संकलन अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देखेंगे।
-----------------------
जिला स्तरीय
महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन 4 दिसम्बर
को
देवास 02 दिसंबर 2015/ जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन 4 दिसम्बर
को कुशाभाऊ ठाकरे खेल परिसर, विकास नगर देवास में किया जाएगा।
ए.एस.पी. एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी राजेश
रघुवंशी ने बताया कि प्रतियोगिता में 31 दिसम्बर 2015 को 25 वर्ष तक आयु वर्ग की महिला
खिलाड़ी भाग ले सकती हैं। वे महिलाएं चाहे अध्ययनरत या गैर अध्ययनरत व ग्रामीण/शहरी
भाग ले सकती हैं। प्रथम चरण में कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल,एथेलेटिक्स, टेबल-टेनिस, बैडमिंटन
की प्रतियोगिता होगी। चयनित महिला खिलाड़ी 5 दिसम्बर 2015 को उज्जैन में आयोजित संभाग
स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में भाग लेगी।
यहां से प्राप्त
कर सकते हैं जानकारी
इस संबंध
विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला खेल एवं युवा कल्याण कुशाभाऊ ठाकरे खेल परिसर, विकास
नगर देवास एवं कार्यालय दूरभाष क्रमांक 07272-258047 अथवा 9893539755 पर जानकारी प्राप्त
कर सकते हैं।
--------------------------
युवा उत्सव में
प्रतिभागियों से आवेदन आमंत्रित
देवास 02 दिसंबर 2015/ खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव
का आयोजन माह दिसम्बर 2015 में किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियों प्रारंभ कर दी
गई है।
ए.एस.पी.
एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी राजेश रघुवंशी ने बताया कि युवा उत्सव विजेता
कलाकारों/दलों को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। युवा उत्सव में 15 से 35 वर्ष आयु समूह
के कलाकार भाग ले सकेंगे। आयोजन में भाग लेने के इच्छुक कलाकार/दल अपने आवेदन-पत्र
14 दिसंबर 2015 तक कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण विभाग कुशाभाऊ ठाकरे खेल परिसर,
विकास नगर, देवास में जमा कर सकते हैं।
------------------------------
प्रत्येक ग्राम
पंचायत में न्यूनतम 50 श्रमिकों को रोजगार मिलेगा
देवास
02 दिसंबर 2015/ जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन
अधिकारी प्रबल सिपाहा ने समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री
एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत प्रत्येक ग्राम
पंचायत में दैनिक रुप से 50 श्रमिकों को रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
दिये है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 05 सामुदायिक एवं 25 हितग्राही मूलक कार्य खोले
जावे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वीकृत निर्माण कार्यों
की जानकारी जरुरतमंद परिवारों को प्रिय-मित्र पत्र के माध्यम से प्रदान करते हुए तामीली
कराने के निर्देश दिये है।
-------------------------
आधार पंजीयन कराएं
देवास 02 दिसंबर 2015/ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
के निर्देशानुसार सभी शैक्षणिक संस्थाओं तथा ऑगनवाडियों में कैंप लगाकर बच्चों का आधार
पंजीयन किया जा रहा हैं। एजेंसियों को संस्थाओं में कैंप लगाकर 0 से 17 वर्ष के बच्चों
का प्राथमिकता से आधार पर पंजीयन करने के निर्देश भी दिये गये हैं। ज्ञात हो कि जिले
के समस्त लोक सेवा केन्द्रों में नि:शुल्क आधार पंजीयन कराये जा रहे हैं। अत: जिले
के समस्त नागरिक अति शीघ्र पास के लोक सेवा केन्द्र में जाकर आधार पंजीयन करा लें।
-------------------------
प्रतिभा पर्व
अंतर्गत मूल्यांकन होगा
देवास 02 दिसंबर 2015/ समस्त शालाओं में प्रतिभा पर्व
के अंतर्गत मूल्यांकन 14,15 एवं 16 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। प्रतिभा पर्व के अंतर्गत
शालेय व्यवस्था संचालन की स्थिति व बच्चों की शैक्षिक उपलब्धियों का जायजा लिया जाएगा,
ताकि गुणवत्ता सुधार के लिए प्रयास किए जा सके।
जिला
परियोजना समन्वयक ने बताया है कि प्रतिभा पर्व आयोजन में पहला एवं दूसरा दिवस शालेय
व्यवस्था संचालन की स्थिति व बच्चों की शैक्षिक उपलब्धियों का जायजा लिया जाएगा, ताकि
गुणवत्ता सुधार के लिए प्रयास किए जा सकेगा। तीसरा दिवस बाल सभा के रूप में आयोजित
किया जाएगा। बाल सभा की गतिविधियों का संचालन शाला में गठित बाल केबिनेट के द्वारा
किया जाएगा और इस दिन गतिविधियों का अवलोकन करने व रिजल्ट साझा करने के लिए पालकों
को आमंत्रित किया जाएगा।
-----------------------------
बिना अनुमति
के अवकाश पर न जाए
देवास 02 दिसंबर 2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने विधानसभा
सत्र के संदर्भ में निर्देश दिए है कि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति
प्राप्त किए आकस्मिक या अन्य अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे। साथ ही कार्यालय प्रमुख
अपने अधीनस्थ अधिकारी, कर्मचारियों को बिना पूर्व अनुमति प्राप्त किए मुख्यालय नहीं
छोड़ने देंगे। अपरिहार्य कारणों से आकस्मिक अवकाश या कार्य स्थान छोड़ना आवश्यक हो तो
सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त करना जरूरी होगा। आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित
के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
--------------------
विधानसभा प्रश्नों
के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
देवास 02 दिसंबर 2015/ विधानसभा प्रश्नों के जवाब
तैयार कर समयावधि में शासन को भिजवाने के लिए कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने अपर कलेक्टर
डॉ. कैलाश बुंदेला को नोडल अधिकारी, संयुक्त कलेक्टर सारिका भूरिया को विभिन्न विभागों
के समन्वय करने के लिए समन्वयक, अधीक्षक कलेक्टोरेट एचएस भार्गो को प्रकोष्ठ प्रभारी
तथा सहायक ग्रेड-3 कलेक्टोरेट जितेंद्र श्रीवास्तव को पंजी संधारण के लिए नियुक्त किया
गया है। नोडल कार्यालय का दूरभाष क्रमांक 07272-252812 है।
--------------------------
रोजगार गारंटी
योजना में 1837 कार्य पूर्ण
07 माह में
4.41 लाख से अधिक मानव दिवस सृजित
देवास 02 दिसंबर 2015/ देवास जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार
गारंटी योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2015-16 में 1837 कार्य पूर्ण हो चुके है।
5549 कार्य प्रगतिरत है। सर्वाधिक 955 कार्य खातेगांव विकासखण्ड में पूर्ण हुये है।
बागली विकासखण्ड में 265 कार्य पूर्ण हुये है। सोनकच्छ 162, कन्नौद 255, टोंकखुर्द
106 एवं देवास में 94 कार्य पूर्ण हुये है।
मुख्य
कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत प्रबल सिपाहा ने बताया कि जिले में मनरेगा एवं मनरेगा
अभिसरण अन्तर्गत विकास कार्य तेजी से किये जा रहे है। 07 माह में 1837 कार्य पूर्ण
किये गये है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि योजना प्रारंभ से अब तक 41759 कार्य
पूर्ण हुये है। विगत 07 माह में 4,41,574 मानव दिवस सृजित हुये है। जिससे लोगों को
अपने गावं एवं उसके आसपास रोजगार प्राप्त हुआ है। पूर्ण कार्यो में कपिलधारा कूप, सार्वजनिक
कूप निर्मलनीर, पंच परमेश्वर सीसी रोड, आंतरिक पथ, ग्रेवल सड़क, खेत सड़क, शांतिधाम,
शौचालय, भूमि समतलीकरण, वृक्षारोपण, खेल मेदान आदि कार्य शामिल है। 5549 कार्य प्रगतिरत
है जिन्हें तेजी से पूर्ण किया जा रहा है।
----------------------------
रणायर के राजेंद्रसिंह
को मिला गोपाल पुरस्कार
देवास 02 दिसंबर 2015/ गोपाल पुरस्कार प्रतियोगिता देवास जनपद में संपन्न हुई।
इसमें कुल 7 गायों को सम्मिलित किया गया। राजेंद्रसिंह गुलाबसिंह निवासी रणायर की गाय
ने 12.937 लीटर दूध देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर रामेश्वर मांगीलाल
बैरागढ़ की गाय रही एवं तृतीय स्थान नंदकिशोर अंबाराम टिगरिया गोगा ने प्राप्त किया।
-------------------------
No comments:
Post a Comment