Wednesday, 30 December 2015

30-12-2015

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।।  समाचार  ।।
सड़क दुर्घटना के प्रकरण में कलेक्टर
द्वारा आर्थिक सहायता स्वीकृत
          देवास 30 दिसंबर 2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने सड़क दुर्घटना के प्रकरण में पीड़ित परिवार को सड़क दुर्घटना योजना अंतर्गत 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
          अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खातेगांव एवं संबंधित तहसीलदार के प्रतिवेदन के आधार पर 19 नवंबर 2015 को कु. आशा पिता पूनम निवासी ग्राम हीरापुर तहसील सतवास की संदलपुर रोड दाना बाबा के समीप सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर "सड़क दुर्घटना योजना" अंतर्गत मृतक के वैध वारिस पूनम पिता सीताराम को 15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।   
----------------------------

स्कूल मान्यता और उसके नवीनीकरण की अंतिम तिथि अब 10 जनवरी

          देवास 30 दिसंबर 2015/ राज्य शासन ने स्कूलों की नवीन मान्यता के प्रकरणों में ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 31 दिसम्बर से बढ़ाकर 10 जनवरी 2016 कर दी है। कलेक्टर द्वारा निर्णय लिये जाने की अंतिम तिथि 31 जनवरी के स्थान पर 10 फरवरी निर्धारित की गई है। मान्यता नवीनीकरण ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर को बढ़ाकर 10 जनवरी 2016 किया गया है। इसी तरह जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्णय लिए जाने की अंतिम तिथि 10 फरवरी नियत की गई है।
----------------------------

जिलों से माँगी गयी पेयजल स्रोत-विहीन स्कूलों की जानकारी

               देवास 30 दिसंबर 2015/राज्य शासन ने जिला परियोजना समन्वयकों से उनके जिले की ऐसी समस्त शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं की जानकारी माँगी हैं, जहाँ पेयजल स्रोत/हेण्ड-पम्प नहीं हैं। शालाओं से जो जानकारी माँगी गयी है, उसमें सर्व-शिक्षा अभियान योजना के पहले तथा बाद में स्वीकृत स्कूल भवन के नाम शामिल हैं। प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं की जानकारी अलग-अलग देनी होगी। जानकारी में जिला, विकासखण्ड, शाला का नाम, डाइस कोड, शाला-भवन स्वीकृति का वर्ष, पेयजल स्रोत की उपलब्धता, हेण्ड-पम्प तथा उसके चालू, मरम्मत योग्य होने की स्थिति देना होगी।
----------------------


No comments:

Post a Comment