Friday, 31 July 2015

31 जुलाई 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
                      ॥ स मा चा र ॥   
 देवास जिले में 52480 विद्यार्थियों को मिली साइकिल तथा गणवेश राशि
         देवास, 31 जुलाई 2015/ जिला शिक्षा केंद्र, सर्व शिक्षा अभियान देवास द्वारा जिले के 52 हजार 480 विद्यार्थियों को साइकिल एवं गणवेश के लिए 1 करोड़ 9 लाख 11 हजार 190 रूपए के चेक प्रदान कर दिए गए हैं। जिसमें से साइकिल वितरण के लिए 3789 विद्यार्थियों को तथा गणवेश के लिए 48691 विद्यार्थियों को ये राशी प्रदान की गई है। वर्ष 2015-16 के लिए 4702 बालक-बालिकाओं को 1 करोड़ 8 लाख 14 हजार 600 रूपए की राशि साइकिल खरीदने के लिए स्वीकृत की गई है। कुल 4702 बालक-बालिकाओं में से 1803 बालक तथा 1919 बालिका कुल 3722 साइकिल खरीदने के लिए चेक दिए गए हैं। इनमें से 1722 बालकों तथा 2067 बालिकाओं द्वारा साइकिल खरीदी गई है। कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने जिला शिक्षा केंद्र को निर्देश दिए हैं कि शेष बचे विद्यार्थियों को भी साइकिल तथा गणवेश खरीदने के लिए शीघ्रता से चैक प्रदान करें।
गणवेश के लिए 96 हजार 590 रूपए की राशि जारी
         प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में गणवेश के लिए पात्र विद्यार्थियों की संख्या 120737 है, जिसमें से बालकों की संख्या 55401 तथा बालिकाओं की संख्या 65336 है। गणवेश के लिए 96 हजार 590 रूपए की राशि के चेक विद्यार्थियों को प्रदाय कर दिए गए हैं। जिनमें से बालक 44321 तथा बालिकाओं की संख्या 52269 है। इनमें से 48691 बालक-बालिकाओं द्वारा गणवेश खरीदी गई है, जिसमें से 19944 बालक तथा 28747 बालिकाओं द्वारा गणवेश खरीदी गई है।

साइकिल के लिए मिलते हैं 2300 रूपए
         शासन की योजना अनुसार ऐसे गांव जहां माध्यमिक विद्यालय की सुविधा नहीं है और बालक/ बालिकाएं अन्य गांव की माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6टी में प्रवेश करते है तो केवल उन्हें ही साइकिल की पात्रता होती है। उन बालक/बालिकाओं को शासन की ओर से 2300 रूपए की राशि साइकिल खरीदने के लिए दी जाती है।
दो गणवेश के लिए मिलते हैं 400 रूपए की राशि
         शासन की योजना अनुसार गणवेश की राशि पर छात्र एवं छात्राओं को प्रति दो गणवेश खरीदी के लिए 400 रूपए की राशि दी जाती है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत समस्त बालिकाओं को एवं एससी, एसटी, बीपीएल बालकों को दी जाती है। साथ ही राज्य मद से एपीएल बालकों को गणवेश के लिए राशि दी जाती है।
क्रमांक 221/752/31-07-2015       (फोटो-संलग्न)
लंबित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक 03 अगस्त को
      देवास 31 जुलाई 2015/ लंबित समयावधि पत्रों की बैठक का आयोजन 03 अगस्त सोमवार को प्रातः 10.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में किया जाएगा। कलेक्टर ने सर्वसंबंधितों को आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
क्रमांक 222/753/31-07-2015      
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
    ॥ स मा चा र ॥   
प्रलोभन से बचें बालिकाएं- डीएसपी बामनिया
दुर्व्यापार विरोध दिवस पर स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन,
कई अतिथियों ने रखे विचार,
बालिकाओं व बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों से बचने के उपाय बताए
    देवास 31 जुलाई 2015/ विश्व मानव दुर्व्यापार विरोध दिवस के अवसर पर शहर में कई विद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देवास पुलिस के महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न विद्यालयों में अधिकारियों ने बालक बालिकाओं से संवाद कर उनके प्रति होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक अभय सिंह के मार्गदर्शन में बीसीएम स्कूल और इनोवेटिव स्कूल में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएसपी महिला प्रकोष्ठ घनश्याम बामनिया, एडीपीओ श्रीमति ज्योति गुप्ता, एडीपीओ उद्दलसिंह जाटव टीआई नाहर दरवाजा विजयसिंह सिसौदिया, टीआई सिविल लाइन थाना सविता चौधरी, टीआई महिला प्रकोष्ठ उषा मरावी, एसआई लीला सोलंकी, प्राचार्य एमजी वर्गिस सहित कई विद्यार्थी उपस्थित थे।
    शहर के बीसीएम विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए डीएसपी बामनिया ने बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को किसी प्रकार के प्रलोभन में नहीं आने के लिए आगाह किया। उन्होंने कहा कि दिनोदिन बच्चों की गुमशुदगी हो रही है, ऐसे में पालकों के साथ ही बच्चों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बालिकाओं से अपील की कि वे किसी अनजान व्यक्ति से सतर्क रहें। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कोई रिश्तेदार भी शोषण करता है, तो वे तत्काल शिकायत करें।
सतर्क रहें बच्चे
    एडीपीओ उद्दलसिंह जाटव ने कहा कि बालिकाओं को सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि अपराधी कहीं भी हो सकते हैं। इस अवसर पर संबोधित करते हुए एडीपीओ श्रीमति ज्योति गुप्ता ने कहा कि किसी भी प्रकार की ज्यादती होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बालिकाएं पुलिस से डरें नहीं एवं घरवालों को भी घटनाओं की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना को इग्नोर नहीं करें। इनके साथ ही अन्य अतिथियों ने भी बालिका व बच्चों पर होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी दी।
क्रमांक 223/754/31-07-2015       (फोटो-संलग्न)

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
जिले में 677.48 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
    देवास, 31 जुलाई 2015/ जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 677.48 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 933, उदयनगर में 749.80, टोंकखुर्द में 735 देवास में 717, कन्नौद में 665, खातेगांव में 572, बागली में 571 तथा सतवास में 477 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
                           
24 घंटे में 0.25 मिमी वर्षा
    पिछले 24 घंटों में 0.25 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें उदयनगर में 2, देवास में, कन्नौद में, सोनकच्छ में, खातेगांव में, सतवास में, बागली में तथा टोंकखुर्द में शून्य मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष इस दिनांक को 2.76 मिमी वर्षा दर्ज हुई
    गत वर्ष 31 जुलाई को उदयनगर में 22.06, देवास में, सोनकच्छ में, सतवास में, टोंकखुर्द में, बागली में, कन्नौद में तथा खातेगांव में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल 311.23 मिमी औसत वर्षा
    अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक उदयनगर में 375.80, खातेगांव में 364, सोनकच्छ में 358, देवास में 330, कन्नौद में 313, टोंकखुर्द में 312 बागली में 237 तथा सतवास में 200 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
क्रमांक 224/755/31-07-2015  
प्रदेश के 17 जिले में सामान्य से अधिक, 22 जिले में सामान्य एवं 12 जिले में कम वर्षा
   देवास, 31 जुलाई 2015/प्रदेश में एक जून से 30 जुलाई तक हुई वर्षा के आधार पर 17 जिले में सामान्य से अधिक, 22 जिले में सामान्य एवं 12 जिले में कम वर्षा हुई है। सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले देवास, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, ग्वालियर, गुना, भोपाल, सीहोर, रायसेन एवं राजगढ़ हैं।
   सामान्य वर्षा वाले जिले जबलपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, डिण्डोरी, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, मुरैना, दतिया, होशंगाबाद, हरदा, बैतूल, भिण्ड, अशोकनगर और विदिशा हैं। कम वर्षा वाले जिले कटनी, बालाघाट, पन्ना, अनूपपुर, बुरहानपुर, श्योपुर, दमोह, सीधी सिंगरौली, सिवनी, सागर और शिवपुरी हैं।
क्रमांक 225/756/31-07-2015  

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
सर्विस वोटर की नामावली में 8361 नाम जोड़े गये
   देवास, 31 जुलाई 2015/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सर्विस वोटर की नामावली में नाम जोड़ने के अभियान में 8,361 नाम जोड़े गये हैं। सर्विस वोटर की नामावली में अब तक 33 हजार 181 नाम मतदाता-सूची में शामिल किये जा चुके हैं। सबसे अधिक 469 नाम मुरैना जिले के अम्बाह विधानसभा क्षेत्र में जोड़े गये। इसी क्रम में ग्वालियर ग्रामीण में 371 और भिण्ड में 315 नाम शामिल किये गये। सर्विस वोटर के नाम जोड़ने की कार्यवाही 31 मई से शुरू हुई थी। प्रदेश के 230 में से 197 विधानसभा क्षेत्र में नये नाम जोड़े गये हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने सभी कलेक्टर को निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 31 जुलाई को करवाने के निर्देश दिये हैं। सर्विस वोटर को चुनाव के समय पोस्टर बेलेट भेजे जाते हैं। उन्हें प्रॉक्सी मतदान की सुविधा दी जाती है। सर्विस मतदाता अपने परिवार या पहचान के व्यक्ति को प्रॉक्सी नियुक्त कर मतदान में भाग ले सकते हैं।
क्रमांक 226/757/31-07-2015  
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
84 हजार से अधिक किसान को स्थायी विद्युत पम्प कनेक्शन
   देवास, 31 जुलाई 2015/किसानों को खेती में सिंचाई सुविधा को आसान बनाने के लिये ऊर्जा विभाग द्वारा स्थायी विद्युत पम्प कनेक्शन अनुदान योजना शुरू की गई है। योजना में अब तक 84 हजार 737 किसान को स्थायी विद्युत पम्प कनेक्शन दिये जा चुके हैं।
किसानों को स्थायी पम्प कनेक्शन देने का कार्य पूर्व, पश्चिम और मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनियों द्वारा किया जा रहा है। योजना में ग्रामीण क्षेत्र के सभी कृषक पात्र होंगे। अनुदान की दृष्टि से इन्हें दो श्रेणी में रखा गया है। दो हेक्टेयर से कम के भूमि-धारक, लघु तथा सीमांत कृषक तथा अन्य कृषक। अनुदान योजना का लाभ ऐसे कृषकों को दिया जा रहा है, जो 3 हार्स-पॉवर या इससे अधिक क्षमता के स्थायी पम्प कनेक्शन लेना चाहते हैं। संबंधित कार्यपालन यंत्री को अधिकतम 30 दिन के अंदर एस्टीमेट स्वीकृत कर कार्यादेश जारी करने के लिये कहा गया है। आवेदन देने पर 150 दिन के अंदर संबंधित किसान को बिजली कनेक्शन देने को भी कहा गया है।
पूर्व क्षेत्र कम्पनी ने 20 जिले में 18 हजार 38, पश्चिम क्षेत्र कम्पनी ने 15 जिले में 33 हजार 703 और मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने 16 जिले में 32 हजार 996 स्थायी विद्युत पम्प कनेक्शन जारी किये हैं। स्थायी नवीन पम्प कनेक्शन विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित विद्युत कनेक्शन चार्जेस तथा सुरक्षा-निधि के रूप में जमा की जाने वाली राशि के आधार पर दिये जा रहे हैं। संबंधित कार्यपालन यंत्रियों को कहा गया है कि वितरण ट्रांसफार्मर की क्षमता 25 के.व्ही.ए. से कम नहीं होगी तथा ट्रांसफार्मर की क्षमता प्रस्तावित भार के आधार पर चयनित की जायेगी। किसी भी स्थिति में प्रस्तावित पम्पों का भार ट्रांसफार्मर की क्षमता से 80 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा।
क्रमांक 227/758/31-07-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥

सार्वजनिक वितरण प्रणाली की द्वार प्रदाय योजना का सभी 51 जिले में विस्तार

प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने, आवश्यक वस्तुओं के त्वरित परिवहन, दुकान-स्तर पर नियमित उपलब्धता के लिये सभी 51 जिले में द्वार प्रदाय योजना लागू कर दी गयी है। इसमें लीड समिति के स्थान पर मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन द्वारा उचित मूल्य दुकानों तक सामग्री का प्रदाय करवाया जा रहा है। प्रदेश में 22 हजार 419 उचित मूल्य दुकान के माध्यम से रियायती दर पर खाद्यान्न, शक्कर, नमक एवं केरोसिन का वितरण हो रहा है।
   मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में विभिन्न वर्ग द्वारा चावल की मात्रा बढ़ाये जाने की माँग नियमित रूप से की जा रही थी। राज्य सरकार के प्रयासों से पहले मिलने वाली चावल की निर्धारित मात्रा 5.50 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 8 लाख मीट्रिक टन वार्षिक हो गयी है। आयोडीनयुक्त नमक के वितरण का विस्तार भी सभी 51 जिले में किया गया है। अब सभी अंत्योदय परिवार एवं प्राथमिकता परिवार को नमक एक रुपये प्रति किलो की दर पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना पर सालाना 96 करोड़ रुपये अनुदान के रूप में व्यय किया जा रहा है।
आरक्षित वर्ग के छात्रावासों में रियायती दर पर खाद्यान्न
   प्रदेश में अनुसूचित-जाति एवं जनजाति के छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को हर माह 12 किलो 500 ग्राम प्रति छात्र के मान से एक रुपये प्रति किलो की दर पर खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे प्रदेश के अनुसूचित-जाति के 73 हजार 545 एवं अनुसूचित-जनजाति के एक लाख 68 हजार 159 विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं।
क्रमांक 228/759/31-07-2015  
फोटो--01-02,03
कैप्शन-01,-- कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ।
02- उपस्थित विद्यार्थी
03- स्कूल की छात्राएं











   



Thursday, 30 July 2015

दिनांक 30 जुलाई 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
जिले में 677.23 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
    देवास, 30 जुलाई 2015/ जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 677.23 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 933, उदयनगर में 749.80, टोंकखुर्द में 735 देवास में 717, कन्नौद में 665, खातेगांव में 572, बागली में 569 तथा सतवास में 477 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
                  24 घंटे में 5.83 मिमी वर्षा
    पिछले 24 घंटों में 5.85 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें उदयनगर में 15.80, कन्नौद में 7, सोनकच्छ एवं खातेगांव में 6-6 सतवास में 5, बागली में 4, देवास में 2 तथा टोंकखुर्द में 1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष इस दिनांक को 3.58 मिमी वर्षा दर्ज हुई
    गत वर्ष 30 जुलाई को देवास में 16, सोनकच्छ में 5, उदयनगर में 4.60, सतवास में 2, टोंकखुर्द में 1, बागली में, कन्नौद में तथा खातेगांव में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल 308.25 मिमी औसत वर्षा
    अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक खातेगांव में 364, सोनकच्छ में 358, उदयनगर में 352, देवास में 330, कन्नौद में 313, टोंकखुर्द में 312 बागली में 237 तथा सतवास में 200 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
------------------------------------
गांव को डिजिटल बनाने आगे आई शहर की शिक्षण संस्थाएं
कलेक्टर की पहल पर अजनास को मिली आठ कम्प्यूटर की सौगात
    देवास, 30 जुलाई 2015/ सांसद आदर्श ग्राम अजनास को डिजिटल बनाने के लिए कलेक्टर आशुतोष अवस्थी की पहल पर नगर की शैक्षणिक संस्थाओं ने रूचि दिखाई है। अजनास के लिए आठ कम्प्यूटर नगर की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं ने गुरूवार को कलेक्टर आशुतोष अवस्थी को सौंपे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर खेड़े एवं इन संस्थाओं के संचालक तथा प्राचार्यगण उपस्थित थे।
    कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने इस अवसर पर कहा कि इन कम्प्यूटर से अजनास में एक प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा। गांव के युवा कम्प्यूटर सीखेंगे। सीईओ जिला पंचायत द्वारा इसकी समूची व्यवस्था की जाएगी। कम्प्यूटर और वेब के जरिए अजनास गांव प्रधानमंत्री जी के सपने के अनुरूप डिजिटल गांव की ओर अग्रसर होगा। दानदाताओं संस्थाओं में सिटी कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, एवरेस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल, गीताजंली हाईस्कूल, ब्राइट स्टार प. हायर सेकेंडरी स्कूल, श्री योगिताबाल मंदिर हाईस्कूल, द गार्जियन हाईस्कूल, इजीयर ऐकेडमी, इजीयर ऐकेडमी, जैनिथ हाईस्कूल, आशातीत हायर सेकेडरी स्कूल, इम्पीरीयल ऐकेडमी हाईस्कूल, इनोवेटिव पब्लिक हायर सेकेडरी स्कूल, पैराडाइज हाईस्कूल, नोबल मा.विद्यालय, न्यू चिल्ड्रन होम स्कूल, संस्कार हाईस्कूल, सांईनाथ मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल, सेंट उमर हायर सेकेंडरी स्कूल, वशिष्ठ गुरूकुल हायर सेकेन्डरी स्कूल, सरस्वती ज्ञानपीठ हायर सेकेंडरी स्कूल, आदर्श प्रभा हाईस्कूल, संत विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल, कर्मदीप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, पद्मजा हायर सेकेंडरी स्कूल, शांति बाल निकेतन, न्यू मेघदूत हाईस्कूल, आदित्य बाल शिक्षण संस्था, केम्ब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल तथा तक्षशिला हाई स्कूल शामिल है। कलेक्टर श्री अवस्थी ने सभी संस्थाओं को सामाजिक उत्तदायित्व की भावना दिखाने पर साधुवाद दिया है।
--------------------------------
डाटाबेस की जानकारी भेजने के निर्देश
   देवास, 30 जुलाई 2015/ अपर कलेक्टर कैलाश बुंदेला ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्वाचन कार्यालय में डाटाबेस के लिए निर्धारित जानकारी दो दिवस में भेजने के निर्देश दिए हैं। जानकारी निर्धारित प्रारूप में आधार कार्ड नंबर के साथ एक्सेल शीट में मांगी गई है।
----------------------
चापड़ा के आदतन अपराधी को कलेक्टर ने किया जिलाबदर
   देवास 30 जुलाई 2015/ जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर आशुतोष अवस्थी द्वारा मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत संजु उर्फ संजीव उर्फ बाबा पिता विष्णुदास बैरागी उम्र 27 वर्ष निवासी चापड़ा, पुलिस थाना बागली, जिला देवास को एक वर्ष के लिए जिलाबदर कर दिया गया है।
   जिला दंडाधिकारी द्वारा आरोपी को यह आदेश दिया गया है कि वे आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर, आगामी एक साल की कालावधि के लिये जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश ना करें।
   न्यायालय जिला दण्डाधिकारी देवास में पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा प्रतिवेदन दिया गया था कि उक्त आरोपी के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता सहित अन्य अधिनियमों के अन्तर्गत कई अपराध पंजीबद्ध है। उक्त आरोपी वर्ष 2009 से निरंतर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और इस अवधि में उसके विरूद्ध पुलिस थाना बागली पर 09 संज्ञेय अपराध दर्ज हुए है, यह अपराध मुख्य रूप से आम जनता के साथ मारपीट, गाली गलौच, जान से मारने की धमकी देना, अवैध वसूली, अवैध हथियार रखना आदि से संबंधित है तथा इनमें से 4 अपराध तो वर्तमान में भी न्यायालय में विचाराधीन है। उक्त आरोपी की आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित किए जाने की सख्त आवश्यकता थी अन्यथा किसी भी दिन उक्त अपराधी कोई जघन्य अपराध कर क्षेत्र की लोक शांति व व्यवस्था को भंग कर सकते थे। पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर उक्त आरोपी को जिला बदर किया गया है।
-----------------------------
मुख्यमंत्री ने श्रीमती वसुंधरा कोमकली के निधन पर शोक व्यक्त
   देवास, 30 जुलाई 2015/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने  शास्त्रीय संगीत के अप्रतिम गायक स्वर्गीय श्री कुमार गन्धर्व की धर्मपत्नी श्रीमती वसुंधरा कोमकली जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
   श्री चौहान ने कहा कि पंडित कुमार गन्धर्व की संगीत यात्रा में सहभागी रही स्वर्गीय श्रीमती कोमकली जी स्वयं भी शास्त्रीय संगीत की अथक साधक थी। श्री चौहान ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकमग्न परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।
----------------------------------
सोयाबीन फसल को कीट एवं व्याधि से बचाने की सलाह
      देवास, 30 जुलाई 2015/ कृषि विज्ञान केन्द्र, देवास के वैज्ञानिकों द्वारा कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी के निर्देश पर देवास जिले के विभिन्न गावों में सोयाबीन के खेतों का भ्रमण कर किसानों से चर्चा की जा रही है। जिसमें सोयाबीन फसल में बारिश के लम्बे अन्तराल के बाद अधिक बारिश होने के कारण विभिन्न प्रकार के रोगों का प्रकोप कहीं-कहीं देखा जा रहा कई क्षेत्र में एक से अधिक रोगों द्वारा भी फसल ग्रसित हो रही है।
      इन बीमारियों में लक्षणों के मुख्यतः फसल में नई पत्तियों में पीलापन अथवा तना सड़न अथवा पत्तियों का झुलसना आदि है। इन बीमारियों का प्रमुख कारण बीजोपचार न करना और लम्बे अंतराल तक वर्षा का न होना और उसके बाद अत्यधिक वर्षा होना है। इसके निवारण के लिये किसान भाईयों को सलाह दी गई की जीवाणु स्फुटन की रोकथाम के लिए कॉपर आक्सीक्लोराइड 1कि.ग्रा., कासुगामाइसिन 1 कि.ग्रा. अथवा कॉपर आक्सीक्लोराइड 1कि.ग्रा., स्ट्रेप्टोसाइकलिन 100.ग्रा. प्रति 500 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। तना विगलन व पत्तियों का झुलसन के रोकथाम के लिए मेन्कोजेब 3 ग्राम और कार्बेन्डाजिम 1.5 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। इसके अलावा पत्ती खाने वाले कीटों के रोकथाम के लिए ट्रायजोफास 40 ई.सी. 750 मिली लीटर अथवा रेनेक्सीपायर 20 एस.सी. 100 एम.एल. या इण्डोक्साकाब 15.8 एस.सी./ 500 एम.एल. या नोवायुरान 10 ई.सी. 375 एम.एल. प्रति 500 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। फफूंदनाशक के साथ में किसान भाई कीट नियंत्रण के लिये रेनेक्सीपायर नामक कीटनाशक को मिलाकर भी छिड़काव कर सकते है।
----------------------------------
मान्यता नवीनीकरण की अंतिम तिथि बढी
   देवास, 30 जुलाई 2015/ राज्य शासन ने अशासकीय हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों की ऑनलाइन मान्यता के लिए अंतिम तिथि बढाकर 10 अगस्त कर दी है। पहले यह 10 जुलाई थी। संशोधित तिथि नवीन मान्यता के प्रकरणों के लिए लागू नहीं होगी। सायकिल खरीदी के बिल का नम्बर दर्ज होने के बाद ही मान्य होगा।
क्रमांक 213/744/30-07-2015
साइकिल खरीदी के बिल का नम्बर दर्ज होने के बाद ही मान्य होगा भुगतान
    देवास, 30 जुलाई 2015/भुगतान शासकीय हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलो में विद्यार्थियो को निःशुल्क वितरित की जाने वाली सायकिलो को क्रय करने हेतु पात्र विद्यार्थियो को दी गई राशि के भुगतान को जब तक वैध नही माना जायेगा, तब तक संबंधित संस्था के प्राचार्य द्वारा सायकिल क्रय बिल के नम्बर को शिक्षा पोर्टल पर दर्ज नही कर दिया जायेगा।
   जिला शिक्षा अधिकारी समस्त हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों को परिपत्र भेजकर निर्देशित किया है कि निःशुल्क सायकिल वितरण योजनांतर्गत आनलाइन क्रियान्वयन किया जाना है । निःशुल्क सायकिल वितरण की कार्यवाही 31 अगस्त तक पूर्ण कराना अनिवार्य होगा।
-------------------------------------
वर्षा काल में वाहन संचालन के संबंध में निर्देश
   देवास, 30 जुलाई 2015/वर्षा काल के जानमान की सुरक्षा की दृष्टि से बाढ़ प्रभावित समयावधि में वाहनों के सुरक्षित संचालन हेतु निर्देश दिये गये हैं।
   बस व ट्रक मालिकों से कहा है कि वर्षा काल में बाढ़ से प्रभावित पुल-पुलियों से वाहन किसी भी दशा में पार न कराये जायें। यात्रियों के उकसाने अथवा अन्य किसी भी परिस्थितियों में ऐसा किया जाना अत्यन्त खतरनाक है। इस स्थिति में किसी प्रकार की जर्बदस्ती किये जाने पर कलेक्टर कार्यालय के कन्ट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 0755-2540927 अथवा पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचना दी जा सकती है।
   खतरनाक तथा बाढ़ प्रभावित परिस्थितियों में पुल/पुलिया पार कराने की सूचना मिलने पर वाहन चालक तथा वाहन स्वामी के विरूद्व भारतीय दण्ड संहिता तथा मोटर यान अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी। वाहनों के वाइपर, बैकलाइट, इमरजेंसी लाइट चालू हालत में रखने तथा वाहनों में तिरपाल तथा बड़े रस्से व रिफ्लेक्टर पट्टी भी अनिवार्य रूप से रखे जाने हेतु कहा गया है।
----------------------------------------
एक अगस्त से सभी उप पंजीयक कार्यालयों में ई-स्टाम्पिंग तथा ई-पंजीयन अनिवार्य
   देवास, 30 जुलाई 2015/राज्य शासन ने एक अगस्त से अचल संपत्ति की खरीदी-बिक्री तथा पंजीयन योग्य सभी दस्तावेजों का ई-पंजीयन अनिवार्य कर दिया है। ई-पंजीयन किये जाने वाले सभी दस्तावेजों में ई-स्टाम्पिंग द्वारा ही स्टाम्प लगाये जायेंगे। इस प्रकार अब एक अगस्त से सिर्फ ऐसे दस्तावेजों, जिनका पंजीयन करवाया जाना अनिवार्य नहीं है, के लिये ही कोषालय से जारी केवल 100 रुपये से कम दरों के प्री-प्रिंटेड स्टाम्प लिये जा सकेंगे।
   पहले राज्य शासन द्वारा 15 दिसम्बर 2014 से प्रदेश के पाँच जिले उज्जैन, बालाघाट, सीहोर, अनूपपुर तथा टीकमगढ़ में ई-पंजीयन पायलट आधार पर शुरू किया गया था। विभाग द्वारा ई-पंजीयन के सॉफ्टवेयर में आने वाली सभी परेशानियों को दूर करते हुए सभी उप पंजीयक कार्यालयों में ई-पंजीयन एक जुलाई 2015 से शुरू कर दिया गया, परंतु इसे अनिवार्य न करते हुए ई-पंजीयन के साथ-साथ मेन्युअल रजिस्ट्री व्यवस्था पूर्ववत जारी रखी गई। अब तक प्रदेश में लगभग 22 हजार से अधिक ई-रजिस्ट्री सफलता से हो चुकी है। इनसे लगभग 100 करोड़ रुपये का स्टाम्प शुल्क ई-रजिस्ट्री के माध्यम से शासन को प्राप्त हो चुका है। ई-रजिस्ट्री से सम्पत्ति का सही मूल्यांकन होता है, जनता को बिचौलियों एवं दलालों से मुक्ति मिलती है। साथ ही पारदर्शिता के साथ रजिस्ट्री तत्काल मिल जाती है।
----------------------------------
प्रायवेट स्कूलों की खाली सीटों पर कमजोर वर्ग के बच्चों को प्रवेश मिलेगा
   देवास, 30 जुलाई 2015/राज्य शासन ने गैर अनुदान प्राप्त प्रायवेट स्कूलों में वंचित समूह और कमजोर वर्ग की रिक्त सीटों पर बच्चों को प्रवेश दिलवाने के निर्देश सभी जिला कलेक्टर को दिये हैं। नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आर.टी.आई.) में प्रायवेट स्कूलों में वंचित समूह और कमजोर वर्गों के बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश दिलवाने के लिये इस वर्ष भी तीन चरण में प्रक्रिया हुई है। शासन को कुछ प्रायवेट स्कूलों में सीट खाली रहने की सूचना प्राप्त हुई थी।
   शासन ने शेष सीटों में पात्र बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश की व्यवस्था निर्धारित की है। इसके अनुसार पड़ोस तथा विस्तारित पड़ोस की सीमा का वंचित समूह और कमजोर वर्ग के किसी बच्चे से प्रवेश के लिये आवेदन आने पर उसे सीधे प्रवेश देने को कहा है। स्कूल 'पहले आओ-पहले प्रवेश पाओ' के सिद्धांत पर प्रवेश दें। अर्थात् रेंडम पद्धति से चयन के लिये लॉटरी की आवश्यकता न हो, क्योंकि आवेदन की संख्या उपलब्ध सीटों से कम होगी। कोई पालक/अभिभावक बच्चों को स्कूल में प्रवेश के लिये निर्धारित प्रपत्र में आवेदन डीईओ को भी दे सकेगा। डीईओ उसे संबंधित स्कूल को भेजेंगे, जहाँ सीट खाली होने पर प्रवेश दिया जायेगा।
   शासन ने प्रवेश की उक्त निर्धारित प्रक्रिया से जिले के सभी प्रायवेट स्कूलों को अवगत करवाने के निर्देश भी दिये हैं। उल्लेखनीय है कि अधिनियम के अनुसार प्रायवेट स्कूलों में न्यूनतम 25 प्रतिशत वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश दिलवाया जाता है।
-------------------
कलेक्टर करेंगे जिलों में पाठ्य-पुस्तक वितरण की समीक्षा
   देवास, 30 जुलाई 2015/ राज्य शासन ने सभी कलेक्टर को जिलों में नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकों के वितरण की समीक्षा करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर से कहा गया है कि वे जिले के विकासखण्डों, जन शिक्षा केन्द्र/शाला में शेष बची पुस्तकों का आवश्यकता के अनुसार अन्य शालाओं, विकासखण्ड में पुनर्वितरण करवाए। इसके बाद भी पुस्तकों की माँग हो तो तत्काल निर्धारित प्रपत्रों में माँग-पत्र भिजवाए।
   मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 'स्कूल चलें हम' अभियान की समीक्षा के दौरान दिये गये निर्देशों का जिक्र करते हुए समस्त शासकीय शालाओं में दर्ज बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण सुनिश्चित करवाने को कहा गया है। साथ ही यह भी देखा जायेगा कि सभी बच्चों को उनसे संबंधित पुस्तकें प्राप्त हो गई हैं।
   उल्लेखनीय है कि शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, शालाओं, पंजीकृत मदरसों एवं संस्कृत बोर्ड से पंजीकृत शालाओं में कक्षा एक से आठवीं के विद्यार्थियों को वितरण के लिए विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्रों में पाठ्यपुस्तक भेजी जा चुकी हैं। पुस्तकों का वितरण जून में स्कूल खुलने के दौरान कर दिया गया है।
------------------------
फोटो-- सांसद ग्राम अजनास को दिए कम्प्यूटर।




Wednesday, 29 July 2015

दिनांक 29 जुलाई 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने दिए व्यापक निर्देश
      देवास, 29 जुलाई 2015/ स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं अन्य जिला अधिकारियों को व्यापक निर्देश दिए हैं।
प्रभात फेरी निकाली जाएगी
    कलेक्टर ने बताया है कि 15 अगस्त 2015 को देवास शहर की शिक्षण संस्थाओं के द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात प्रमुख मार्गों के विद्यार्थियों की प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी में स्कूलों के बैंड भी साथ चलेंगे। प्रभात फेरी में माध्यमिक विद्यालय, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी के विद्यार्थी सम्मिलित होकर प्रात: 8.45 तक आश्यक रूप से पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर पहुंचेंगे। प्रभात फेरी के दौरान यातायात की व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी यातायात पुलिस की रहेगी।
परेड की फायनल रिहर्सल 13 अगस्त को
    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड पर प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण एवं परेड का आयोजन किया जाएगा। परेड में पुलिस, होमगार्ड, एसएएफ, एनसीसी, स्काउट गाइड जूनियर एवं सीनियर, रेडक्रास, एनएसएस आदि की टुकड़ियां शामिल होंगी। परेड की रिहर्सल 3 अगस्त को प्रात: 8 बजे से परेड ग्राउंड पर प्रारंभ की जाएगी। परेड की फायनल रिहर्सल 13 अगस्त 2015 को प्रात: 9 बजे पुलिस ग्राउंड पर होगी। परेड की व्यवस्था के प्रभारी रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन देवास रहेंगे।

           पीने के पानी की व्यवस्था नगर निगम करेगा   
    कलेक्टर ने नगर निगम को निर्देश दिए कि समारोह के दौरान पीने की पानी की समूची व्यवस्था नगर निगम की रहेगी। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि पीने का पानी साफ-स्वच्छ हो, जिसे सभी उपस्थित जन पी सकें।
मालवा की संस्कृति की झलक संबंधी कार्यक्रम हों
    कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समारोह में परेड के दौरान मालवा की संस्कृति की झलक दिखे। इसके लिए  मालवा फ्रेश की थीम के अंतर्गत जिले के प्रगतिशील कृषकों का एक दल मालवी वेषभूषा में होकर परेड में शामिल किया जाएं। इसके साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ताओं, दुग्ध संघ समितियों का दल भी परेड में शामिल होगा। सम्पूर्ण दल पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में रिहर्सल करेगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
    मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को अधिकृत किया गया है। कार्यक्रम में फिल्मी गीत सम्मिलित नहीं किए जाएंगे।
परेड ग्राउंड की तैयारी
    कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के लिए परेड ग्राउंड की व्यापक तैयारियां की जाएं। परेड ग्राउंड इस तरह से तैयार की जाए, वहां पर आने वाले सभी लोग मुख्य समारोह के कार्यक्रम आसानी से देख सके। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि परेड ग्राउंड पर मुख्य कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथिगणों के लिए बैठक व्यवस्था की जाए।

साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए
    कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले की सभी सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों तथा महत्वपूर्ण शासकीय संस्थानों पर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। परेड ग्राउंड की साफ-सफाई की व्यवस्था करें। साथ ही नगर की समस्त महत्वपूर्ण तथा प्रतिमा स्थलों की साफ-सफाई एवं साज-सज्जा की विशेष व्यवस्था की जाए। कलेक्टर ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अपने विभागीय कार्य में अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी एवं  कर्मचारियों का भी सम्मान किया जाए। साथ उत्कृष्ट विद्यार्थियों का भी सम्मान किया जाएगा।   कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी शासकीय कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया जाए।
क्रमांक 199/730/29-07-2015
शास्त्रीय गायिका श्रीमती वसुंधरा कोमकली का निधन
प्रभारी मंत्री श्री पटवा एवं मंत्री श्री जोशी ने जताया शोक
       देवास, 29 जुलाई 2015/ प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका एवं स्व. कुमार गंधर्व की पत्नी श्रीमती वसुंधरा कोमकली का बुधवार को देवास में निधन हो गया। प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री तथा देवास जिले के प्रभारी मंत्री श्री सुरेंद्र पटवा ने श्रीमती कोमकली के निधन पर शोक जताया है। उच्च शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री दीपक जोशी, कलेक्टर आशुतोष अवस्थी, एसपी अभयसिंह ने भी श्रीमती कोमकली के दु:ख व्यक्त करते हुए शोक जताया है।
क्रमांक 200/731/29-07-2015       (फोटो-संलग्न)
       




जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
                      ॥ स मा चा र ॥  
मरीजों से सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार  करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर ने सीएमएचओ को दिए जांच के निर्देश: सिविल सर्जन अस्पताल का सतत निरीक्षण करें
 अभद्र व्यवहार करने पर सुरक्षाकर्मी एवं सफाईकर्मी पर की कार्रवाई
     देवास, 29 जुलाई 2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने जिला अस्पताल सहित समस्त शासकीय चिकित्सालयों में मरीजों से सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं। महिला मरीज से जिला चिकित्सालय में अभद्र व्यवहार की घटना पर कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ द्वारा जांच की गई।
      जिला चिकित्सालय देवास की डिस्चार्ज मरीज हसीना निवासी उज्जैन के साथ सुरक्षाकर्मी एवं सफाईकर्मी द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके दीक्षित ने बुधवार को तत्काल चार सदस्यीय जांच कमेटी कलेक्टर के निर्देश पर गठित की। डॉ. डीएस चौहान जिला स्वास्थ्य अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कर प्रकरण की जांच कराई गई, जिसमें प्रथम दृष्टया में सुरक्षाकर्मी एवं सफाईकर्मी दोषी पाए जाने पर सिविल सर्जन द्वारा  निविदत संस्था प्रथम नेशनल सिक्योरिटी के संचालक को दोषी सुरक्षाकर्मी एवं सफाईकर्मियों की जिला चिकित्सालय से सेवाएं के संचालक ने तत्काल पांच सुरक्षाकर्मी अनिता निगम, रंजीता, थॉमस मार्टीन, सरिता, रंजना एवं दो सुरक्षाकर्मी श्री भोंदू व श्री मुकेश की सेवाएं जिला चिकित्सालय से समाप्त कर दी गई।
     जानकारी देते हुए जांच अधिकारी डॉ. डीएस चौहान ने बताया कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावर्ती न हो इस के लिए जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं प्रथम नेशनल सिक्योरिटी के डायरेक्टर को भी सिविल सर्जन डॉ. प्रकाश गर्ग के द्वारा निर्देश दिया गया। वर्तमान में हसीना निवासी उज्जैन का उपचार इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर किया जा रहा है, उपचार से संतुष्ट होना अपने बयान में उन्होंने बताया है।
क्रमांक 201/732/29-07-2015
              जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
जिले में 671.38 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
    देवास, 29 जुलाई 2015/ जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 671.38 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 927, टोंकखुर्द में 734 तथा उदयनगर में 734, देवास में 715, कन्नौद में 658, खातेगांव में 566, बागली में 565 तथा सतवास में 472 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
                  24 घंटे में 8.83 मिमी वर्षा
    पिछले 24 घंटों में 8.83 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें कन्नौद में 12, सतवास में 11, सोनकच्छ में, बागली में तथा उदयनगर में 10-10, टोंकखुर्द में 9 तथा देवास में तथा खातेगांव में 4-4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष इस दिनांक को 6.30 मिमी वर्षा दर्ज हुई
    गत वर्ष 29 जुलाई को बागली में 15, देवास में 7, खातेगांव में, टोंकखुर्द में तथा सतवास में 6-6, उदयनगर में 5.40, कन्नौद में 5, सोनकच्छ में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल 304.83 मिमी औसत वर्षा
    अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक खातेगांव में 364, सोनकच्छ में 353, उदयनगर में 348.60, देवास में 314, कन्नौद में 313, टोंकखुर्द में 311 बागली में 237 तथा सतवास में 198 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
क्रमांक 202/733/29-07-2015
                  जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों को दी गई सलाह
   देवास, 29 जुलाई 2015/ सोयाबीन की खेती के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को सलाह दी गई है कि जिन खेतों में जल जमाव हुआ है। वहां शीघ्रातिशीघ्र जल निकासी की व्यवस्था की जाए, जिससे जड़ों में वायु संचार अच्छी प्रकार से हो सकें। जल निकासी के उपरांत पौधों की पत्तियों को पीलेपन से बचाने एवं नत्रजन की क्षतिपूर्ति के लिए खड़ी फसल में लगभग 20-25 किलो यूरिया का प्रयोग प्रति हेक्टेयर करें। जिन स्थानों पर अतिवृष्टि के कारण सोयाबीन फसल की बोनी बुरी तरह से प्रभावित हुई है वहां पर पुन: सोयाबीन की बोनी न कर मूंग या उड़द की शीघ्र पकने वाली किस्मों का प्रयोग करें।
   कृषि वैज्ञानिकों ने सलाह देते हुए बताया कि सोयाबीन की फसल में 25 दिन के बाद नींदानाशकों का उपयोग वर्जित है। ऐसी स्थिति में खपतवारों का नियंत्रण मजदूरों द्वारा दरातें के उपयोग से शीघ्र संभव है। सोयाबीन में पत्ती झुलसन या ऊपर की पत्तियां गल रही हो तो इसकी रोकथाम के लिए कार्बेन्डाजिम 1.5 ग्राम प्रति लीटर पानी या मेन्कोजेब 2.5 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर के छिड़काव करें। वर्षा के बाद खाने वाली इल्लियों का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। इसके लिए सर्वप्रथम फसल में कीट भक्षी पक्षियों के बैठने के लिए अंग्रेजी के "टी" आकार की खूंटियां एवं तंबाकू की इल्ली वाले फेरोमेन ट्रेप लगाएं। पत्ती खाने वाले कीड़ों के प्रबंधन के लिए क्विनॉलफास 1.5 लीटर/ है. अथवा ट्रायजोफॉस 750 मिली/ है. अथवा नेनेक्सीपायर 20 एससी 100 एमएल प्रति हेक्टेयर की दर से की दर से 500 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।
क्रमांक 203/734/29-07-2015

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
                      ॥ स मा चा र ॥  
उत्कृष्ट विद्यालय के 11वीं के विद्यार्थियों के लिये "मेरा प्रदेश-मेरा जिला प्रतियोगिता
   देवास, 29 जुलाई 2015/ इस साल 15 अगस्त को उत्कृष्ट विद्यालयों के कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के बीच 'मेरा प्रदेश-मेरा जिला'' राज्य-स्तरीय प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता का विषय जिले की संस्कृति जैसे पर्यटन, वेशभूषा, लोक-नृत्य, मेले एवं खाद्यान्न पर आधारित होगा। प्रतियोगिता पर्यटन विभाग करेगा।
   प्रतियोगिता में विद्यार्थी अध्यापक के मार्गदर्शन में एक चार्ट पोस्टर बनायेंगे। तीन-तीन बच्चे मिलकर एक पोस्टर तैयार करेंगे। उत्कृष्ट विद्यालय इस विषय पर बाल-सभा, प्रश्न-मंच, भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागी विद्यार्थियों का चयन करेगा। पोस्टर के परीक्षण के बाद जिला-स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिये जायेंगे। प्रथम पुरस्कार विजेता के पोस्टर को राज्य-स्तर पर भेजा जायेगा। राज्य-स्तर पर पोस्टर का परीक्षण कर पुरस्कार दिये जायेंगे। पोस्टर भेजने की अंतिम तिथि 30 अगस्त होगी। जिलों में चयनित पोस्टर की प्रदर्शनी 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस पर भोपाल स्थित सैर-सपाटा में लगायी जायेगी। प्रतियोगिता के लिये सभी डीईओ को निर्देश दिये गये हैं।
क्रमांक 204/735/29-07-2015

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
न्यूनतम परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों का होगा अकादमिक निरीक्षण
    देवास, 29 जुलाई 2015/ राज्य शासन ने स्कूल शिक्षा के संभागीय एवं जिला-स्तरीय अधिकारियों को प्रति सप्ताह एक दिन किसी न्यूनतम परीक्षा परिणाम वाले एक हाईस्कूल अथवा हायर सेकेण्डरी स्कूल का अकादमिक निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं। अधिकारी निरीक्षण के साथ निर्धारित प्रपत्र की पूर्ति भी करेंगे। एक दिन में 3-4 स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण भी किया जायेगा। इस प्रकार अधिकारियों को प्रति सप्ताह न्यूनतम दो-दिवस भ्रमण करना जरूरी होगा। निरीक्षण से शाला में शिक्षा की गुणवत्ता तथा उससे जुड़े कार्यक्रम की समीक्षा हो सकेगी।
   जिलों में डीईओ, उप संचालक तथा सहायक संचालक द्वारा अनिवार्यत: अकादमिक निरीक्षण किया जायेगा। जिलों में 30 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाली शालाओं का सघन अकादमिक निरीक्षण होगा।
क्रमांक 205/736/29-07-2015
पिछले सत्र में कार्यरत अतिथि शिक्षक को मिलेगी वरीयता
   देवास, 29 जुलाई 2015/ राज्य शासन ने अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में विगत सत्र में कार्यरत अतिथि शिक्षक को वरीयता देने के निर्देश दिये हैं। बशर्ते उनका कार्य और परीक्षा परिणाम बेहतर रहा हो। शासन ने चालू शिक्षा सत्र के दौरान शाला विशेष में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की स्वीकृति दी है। यह स्वीकृति शिक्षकों की नियमित नियुक्ति होने अथवा 31 दिसम्बर तक जो भी पहले हो, को ध्यान में रखकर दी गयी है।
क्रमांक 206/737/29-07-2015
फोटो-- श्रीमती वसुंधरा कोमकली।