दिनांक 12 सितंबर 2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय देवास
समय पर कार्य पूरा नहीं किया तो
सेवाएं समाप्त की जाएगी
कलेक्टर ने कन्नौद ब्लॉक
में लगाई गांव चौपाल
देवास
12 सितंबर 2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी आज शनिवार को
जिले के कन्नौद विकासखंड की ग्राम पंचायत बगोदामाफी तथा ग्राम पंचायत बाल्या में चौपाल
लगाकर ग्रामीणों से रूबरू हुए। चौपाल में कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा की। चर्चा
के दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि ग्राम में मॉडल शौचालय नहीं बनें। इस
पर कलेक्टर ने ब्लॉक कॉर्डीनेटर एवं पंचायत समन्वयक अधिकारी को सख्त लहजे में फटकार
लगाते हुए कहा कि 30 सितंबर तक दस-दस शौचालय तथा एक-एक मॉडल शौचालय तैयार करके मुझे
जानकारी दें। यदि तय समय सीमा में कार्य पूरा नहीं किया तो आपकी सेवाएं समाप्त
करने की कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम रंजना पाटने, जनपद पंचायत सीईओ केएस
कछावा, जनप्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।
साइकिल
वितरण नहीं करने पर डीईओ को लगाई फटकार
निरीक्षण
के दौरान कलेक्टर ने ग्राम ग्राम पंचायत बाल्या के हाई स्कूल में अध्ययनरत पात्र
27 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त तथा संबंधित
प्राचार्य से पूछा कि साइकिल क्यों नहीं वितरित की। इस पर प्राचार्य ने कलेक्टर को
बताया कि उनका अकाउंट लॉग इन नहीं हो रहा था। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय
से प्रक्रिया की जानी थी। इसमें विलंब होने पर कलेक्टर ने डीईओ रामेश्वर खेड़े को
दूरभाष नाराजगी व्यक्त करते फटकार लगाई तथा निर्देश दिए कि कार्य में सुधार लाए
अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
बांध की मरम्मत के लिए
टीएस जारी करें
कलेक्टर
ने ग्राम बगोदामाफी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से चर्चा की। चर्चा में ग्रामीणों ने
कलेक्टर को बताया कि प्राचीन बांध जर्जर हो गया है। इसके कारण बांध में पानी नहीं
ठहर पाता तथा किसानों को सिंचाई में समस्या आती है। इस पर कलेक्टर ने बांध की मरम्मत
के लिए टीएस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही पास के तालाब की वेस्टवीयर का कार्य
पंच परमेश्वर योजना के तहत पंचायत द्वारा कराए जाने के निर्देश दिए। पंचायत भवन, स्कूल
एवं आंगनवाड़ी परिसर में की बाउंड्रीवाल जनभागीदारी से बनाने के निर्देश सीईओ जनपद पंचायत
को दिए।
बीज
समितियों को प्रशिक्षण न देने पर जताई नाराजी
ग्राम
बगोदामाफी में चौपाल के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से बीज समितियों संचालन के बारे
में जानकारी ली। इस पर ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि हमें समिति संचालन की कोई
भी जानकारी नहीं है और नहीं किसी भी प्रकार का हमें प्रशिक्षण दिया गया। इस पर कलेक्टर ने एसडीओ कृषि को फटकार
लगाते हुए शनिवार को ही शाम 7 बजे चौपाल लगाकर समिति के सदस्यों को फिल्म के
माध्यम से प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
शासकीय भवनों की पुताई
करें
ग्राम
चौपाल के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि
जनपद पंचायत के अंतर्गत संबंधित शासकीय भवनों के गुणवत्तापूर्ण गुलाबी रंग से पुताई
कराकर पीले बैक ग्राउंड में लाल अक्षरों में भवन का नाम लिखें। साथ ही भवनों के परिसर
में साफ-सफाई रखकर सघन वृक्षारोपण करें। कलेक्टर ने सतवास तहसील परिसर में वृक्षारोपण
किया भी किया।
एक्स-रे मशीन ठीक कराए
जाने के दिए निर्देश
ग्राम
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र सतवास में
विगत दो वर्षों से एक्स- रे मशीन ऑपरेटर पदस्थ हैं, लेकिन वहां पर लगी एक्स रे
मशीन विगत एक वर्ष खराब हैं। इस पर कलेक्टर ने नाराजी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा
नहीं चलेगा, जब मशीन ही खराब है तो मशीन ऑपरेटर को अन्यत्र पदस्थ क्यों नहीं किया तथा बिना काम के
वेतन क्यों दिया जा रहा है। ऐसी गंभीर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक्स रे
मशीन जल्द से दुरूस्त कराएं तथा ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएं।
फलदार एवं फूलदार खेती
करें
चौपाल के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से
ग्रीन इंडिया मिशन से जुड़ने का आव्हान करते हुए कहा कि वे इससे जुड़े तथा फलदार एवं
फूलदार पौधों लगाकर खेती कर लाभ अर्जित करें।
बीमा योजना से लोगों को जोड़े
ग्राम चौपाल
में कलेक्टर क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीमा योजना एवं अन्य
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने
ग्रामीणों से कहा कि वे प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना में अपना बीमा करवाए।
No comments:
Post a Comment