देवास 11 सितंबर 2015/
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
कलेक्टर एवं विधायक ने किया गांवों को दौरा: ग्रामीणों के साथ लगाई
चौपाल
देवास 11 सितंबर
2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी और विधायक आशीष शर्मा ने शुक्रवार को कन्नौद क्षेत्र
के विभिन्न ग्रामों को दौरा किया। उन्होंने भ्रमण के दौरान विकास कार्यों का जायजा
लिया और ग्रामीणों के साथ चौपाल में बैठकर उनकी समस्याएं भी सुनी। ग्राम बागनखेड़ा
में कलेक्टर ने ग्रामवासियों को मिलजुल कर विकास की राह में आगे बढ़ने का आव्हान किया।
उन्होंने ग्रामवासियों से एक-एक करके विभिन्न विभागों की योजनाओं की जमीनी स्थिति
की जानकारी ली। बताया गया कि स्कूल में सभी को पात्रता अनुसार पुस्तकें एवं साइकिल
प्राप्त हो गई है तथा पेंशन भी मिल रहा है। निकट के खेड़ीपुरा कस्बे में बिजली नहीं
पहुंचने पर उन्होंने खंबे लगाए जाने के निर्देश विद्युत मंडल को दिए। गांव में दो आंगनवाड़ी
केंद्र शासकीय भवन में संचालित होना बताया गया।
गांव
में जल संरक्षण के लिए वर्ष 2013 में आरंभ हुए एक काम को अधूरा छोड़ने की जानकारी ग्रामीणों
द्वारा दिए जाने पर उन्होंने जांच के निर्देश दिए। बताया गया कि यह काम किसी शीतल
शुक्ला द्वारा कराया गया था, लेकिन विभाग की जानकारी नहीं है। उन्होंने गांव के मारूति
मंदिर की शासकीय जमीन पर कब्जा होने की शिकायत पर जांच के निर्देश दिए। गांव में खेल
मैदान बनाए जाने की स्वीकृति भी दी गई। उन्होंने कृषि विभाग के मैदानी कर्मचारियों
की गांव में उपस्थित के बारे में जानकारी ली। पाया गया कि इनका किसानों से संपर्क
कम है।
आमजन को शासन की योजनाओं के बारे में बताएं
विधायक
श्री शर्मा ने इस अवसर पर ग्रामीणों से गांव में नशाबंदी का आव्हान किया। उन्होंने
कहा कि सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं, उनके संबंध में जनप्रतिनिधि,
सरपंच, सचिव ग्रामीणों को जानकारी दें। उन्होंने जनधन योजना और बीमा सुरक्षा योजना
में खाते खुलवाने का आव्हान भी किया।
चपलासा स्टापडेम की जांच होगी
कलेक्टर
एवं विधायक ने इसके बाद ग्राम चपलासा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से रूबरू हुए। ग्रामीणों
ने बताया कि 4 साल पहले गांव में स्टापडेम बनाने का काम प्रारंभ किया गया था,
परंतु बीस लाख रूपए खर्च कर उसे अधूरा छोड़ दिया गया। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम कन्नौद
को 7 दिवस के भीतर जांच कर प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए। गांव में शिक्षक संजय
कुंडल की अनियमित उपस्थिति की शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने संबंधित को फटकार लगाई और
निर्धारित पूरे समय विद्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्रामीणों
को शौचालय बनाने की जानकारी दी और कहा शौचालय का निर्माण परिवार की मर्यादा से जुड़ा
हुआ है। अत: हर घर में शौचालय अवश्य ही बनना चाहिए। ग्रामीणों ने चौपाल में राशन
दुकान और पटवारी के राजस्व संबंधी कार्य को सुचारू रूप से होने की जानकारी दी।
पेंशन नहीं मिलने पर सीईओ को फटकारा
ग्राम
चपलासा में विधायक एवं कलेक्टर को अनेक वृद्धों एवं महिलाओं ने साल-साल भर से सामाजिक
सुरक्षा की पेंशन नहीं मिलने की जानकारी दी। मौके पर ही पासबुक देखे जाने पर जिला
मुख्यालय की मीटिंग में जनपद कन्नौद के सीईओ द्वारा सभी को पेंशन मिलने के दावे
की पोल खुल गई। कलेक्टर ने सीईओ केएस कछवा सहित पीसीओ और सचिव को कड़ी फटकार लगाई।
उन्होंने एक सप्ताह के भीतर इन सभी को पेंशन का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डोकाकुई की गलियों में घुमे विधायक-कलेक्टर
विधायक
आशीष शर्मा और कलेक्टर आशुतोष अवस्थी कन्नौद ब्लॉक के दूरस्त ग्राम डोकाकुई पहुंचे
और यहां सरपंच विनोद तापड़िया द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने पूरे
गांव की गलियां पैदल घुमी और हर घर में बनाए गए शौचालयों और घर के सामने लगाए गए पेड़ों
को देखा। गांव में पक्की सड़कें बनाई गई है। उन्होंने ग्राम कोतमीर में व्यायाम
शाला पर अनाधिकृत कब्जे को हटाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर और विधायक इसके बाद
ग्राम गुडबैल भी पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने ग्राम पंचायत भवन की
खराब गुणवत्ता पर नाराजगी जताई और 15 दिनों के भीतर भवन के दरवाजें एवं खिड़कियां बदलने
के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान एसडीएम कन्नौद रंजना पाटने तथा विभिन्न विभागों के
जिला कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे।
----------------------------
डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिये
चतुर्थ चरण की काउंसलिंग शुरू
देवास 11 सितंबर 2015/ प्रदेश के डीएलएड पाठ्यक्रम संचालित
करने वाले शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिये चतुर्थ
चरण की काउंसलिंग 10 सितम्बर से शुरू हो गयी है। अभ्यर्थियों द्वारा संस्था का चयन
12 सितम्बर तक किया जा सकता है।
मुख्य प्रवेश-सूची का प्रकाशन 15 सितम्बर को
होगा। सूची के अनुसार 15 से 19 सितम्बर तक प्रवेश लिया जा सकता है। प्रतीक्षा-सूची
का प्रकाशन 20 सितम्बर को होगा। प्रतीक्षा-सूची के अभ्यर्थियों द्वारा 21 से 23 सितम्बर
तक प्रवेश लिया जा सकेगा। आवश्यकतानुसार द्वितीय प्रतीक्षा-सूची का प्रकाशन 24 सितम्बर
को होगा। इन अभ्यर्थियों द्वारा संस्था में 26 से 28 सितम्बर तक प्रवेश लिया जा सकेगा।
------------------------
मुख्यमंत्री
तीर्थ दर्शन योजना
रामेश्वर तीर्थ यात्रा 14 सितंबर से
देवास
11 सितंबर 2015/ मप्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत देवास
जिले से रामेश्वर तीर्थ के लिए यात्रा 14 सितंबर से 19 सितंबर 2015 तक जाएगी।
यात्रा में 280 तीर्थ यात्री एवं 6 अनुरक्षक जाएंगे। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी
द्वारा यात्रियों को मुख्यालय देवास स्थित रेलवे स्टेशन देवास से रवाना करने एवं
वापस लौटने पर तीर्थ यात्रियों को लेने के लिए अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
साथ ही यात्रा टिकिट वितरण का भी कार्य देखेंगे। जारी आदेश अनुसार सहायक खनिज
अधिकारी रामसिंह उईके तथा खाद्य इंस्पेक्टर देवास धर्मेंद्र वर्मा की ड्यूटी लगाई
है।
---------------------------
मेगा जॉबफेयर का आयोजन 14
सितंबर को
देवास 11 सितंबर 2015/
जिला
प्रशासन देवास के निर्देशन में जिले के समस्त बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध
कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 14 सितंबर
को प्रातः 11 से 4 बजे तक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक परिसर स्टेशन रोड में तथा
18 सितंबर को सुबह 11 से 4 बजे तक जनपद पंचायत कार्यालय परिसर बागली में मेगा जॉब-फेयर
का आयोजन किया जाएगा।
जिला
रोजगार अधिकारी ने बताया कि जॉब फेयर में देवास स्थित कुछ कम्पनियों/इन्श्युरेन्स गुप्र
के अलावा अन्य जिलों से पीथमपुर, धार, इन्दौर, भोपाल, मेहतवाडा, सीहोर की निजी कम्पनियों
भाग लेगीं। इस जॉबफेयर में आवेदक 5वीं पास से आय.टी.आय. पास एवं उच्च योग्यताधारी एमबीए,
बीई, बी.फॉर्मा, बीएससी बॉयो आदि एवं अनुभवी भी व्यक्ति सम्मिलित हो सकते हैं। वेतन
प्रत्येक कम्पनी द्वारा अलग-अलग कार्य के आधार पर नियमानुसार दिया जाएगा। साथ ही कम्पनी
की ओर से मिलने वाले अन्य लाभ भी दिए जाएंगे। आवेदकों से अनुरोध है कि जॉबफेयर में
अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं अनुभव प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी तथा दो पासपोर्ट
साईज के फोटोग्राफ साथ लेकर आएं। साथ ही अपना बॉयो डाटा (रिजुम) भी साथ लेकर आए। इस
प्रयोजन के लिए किसी प्रकार का मार्ग व्यय आदि देय नहीं होगा।
क्रमांक 69/1041/11-09-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र॥
उचित मूल्यों दुकानों के आवंटन की अंतिम तिथि 15 सितंबर
देवास
11 सितंबर 2015/ मप्र सार्वजनिक
वितरण प्रणाली के आदेशानुसार देवास जिले
के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन
पत्र प्राप्त करने की तिथि 10 सितंबर निर्धारित की गई थी, जिसमें संशोधन किया गया
है।
जिला आपूर्ति
अधिकारी ने बताया है कि जिले में नवीन दुकान आवंटन के लिए आवेदन पत्र जमा करने की तिथि
15 सितंबर नियत की गई है। पात्र संस्थाएं निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र 15 सितंबर
तक संबंधित कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
----------------------
जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करें
समीक्षा बैठक में एडीएम ने दिए निर्देश
देवास 11 सितंबर 2015/ राष्ट्रीय
बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आर.बी.एस.के. दल, जिसमें एक महिला, एक पुरूष चिकित्सक,
फार्मासिस्ट तथा ए.एन.एम. कार्यरत है। वे प्रत्येक ग्राम में जाकर आंगनवाड़ी केन्द्र
तथा स्कूलों के माध्यम से जन्म से 18 वर्ष के सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करें
तथा गंभीर बीमारियों एवं एनिमिया वाले बच्चों का चिन्हांकन कर उनका उपचार प्रबंधन करें।
यह निर्देश एडीएम डॉ. कैलाश बुंदेला ने उपचार प्रबंधन में गति लाने की समीक्षा बैठक
में दिए।
बैठक में डॉ. बुंदेला ने निर्देश दिए कि दौरा
कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित क्षेत्र में नियमित सेवाएं दी जाए तथा किए गए कार्य
की डायरी संधारण की जाएं। दौरा कार्यक्रम एवं किए गए कार्य प्रतिवेदन की प्रति मुख्य
चिकित्सा अधिकारी देवास को प्रस्तुत करें। बैठक में डॉ. बुंदेला सभी से कहा कि कार्य
प्रतिवेदन को खुद भी देखेंगे। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतिदिन किए जा रहे
कार्य के फोटोग्रॉफ भी वॉट्सअप के माध्यम भेंजे।
स्कूल नहीं जा रहे बच्चों का भी स्वास्थ्य
परीक्षण करें
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.
ए.के. दीक्षित ने बताया कि 12वीं कक्षा तक के स्कूली बच्चों तथा अन्य 18 वर्ष तक के
बच्चों जो कि स्कूल नहीं जा रहे हैं। उन सभी का हीमोग्लोबिन जांच कर एनिमिक बच्चों
का चिन्हांकन कर, उन्हें आयरन फोलिक एसिड गोली के माध्यम से इनका उपचार प्रबंधन किया
जाएगा। परीक्षण के दौरान पाये गये गंभीर रोगी का भी उपचार प्रबंधन आर.बी.एस.के. दल
के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। बैठक में यह भी जानकारी दी गई
कि कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत मजदूरों के लिए चिकित्सा/ उपचार प्रावधानों
के अंतर्गत भी लाभ दिलाया जाए।
कार्य में पारदर्शिता एवं गति लाए
आर.बी.एस.के. दल की वर्तमान उपलब्धियों पर
असंतोष जताते हुए पूर्ण कालिक कार्य कर शत-प्रतिशत जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों का
स्क्रीनिंग करने तथा एनिमिक व गंभीर बीमारियों के चिन्हित मरीजों के उपचार प्रबंधन
के साथ-साथ रेफरल बच्चों का नियमित रूप से फॉलोअप एवं उपचार संबंधित की जा रही कार्यवाही
भी करते हुए उसका प्रतिवेदन जिला स्तर पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। कार्य
में पारदर्शिता एवं गति लाने के लिए निर्धारित गांव में जाने के 2 दिन पूर्व उक्त ग्राम
के आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाडी कार्यकता, सचिव एवं प्राचार्य/
प्रधानाध्यापक को सूचना देकर शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कर उनका स्क्रीनिंग
करने के लिए भी निर्देशित किया गया।
प्रतिमाह होगी दल की समीक्षा बैठक
आर.बी.एस.के.
दल की समीक्षा बैठक प्रतिमाह की जाएगी, जिसमें निष्क्रिय चिकित्सक एवं कर्मचारियों
के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सम्मानित किया
जाएगा।
-------------------------
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की अनन्तिम सूची जारी
देवास 11 सितंबर
2015/ एकीकृत बाल विकास परियोजना देवास शहरी अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 के आंगनवाड़ी
केंद्र अर्जुन नगर क्रमांक 3 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, वार्ड क्रमांक 07 के आंगनवाड़ी
केंद्र अन्नपूर्णा नगर क्रमांक 4 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, वार्ड क्रमांक 9 से आंगनवाड़ी
केंद्र पीपल चौक इटावा केंद्र क्रमांक 5 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, वार्ड 28 के आंगनवाड़ी
केंद्र नई आबादी क्रमांक 2 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, वार्ड क्रमांक 30 के आंगनवाड़ी
केंद्र पं. रविशंकर नगर क्रमांक 3 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं वार्ड क्रमांक 13 के
आंगनवाड़ी केंद्र न्यू मुखर्जी नगर क्रमांक
2 की आंगनवाड़ी सहायिका, वार्ड क्रमांक 26 के आंगनवाड़ी केंद्र
पशुपति नाथ कॉलोनी क्रमांक 2 की आंगनवाड़ी सहायिका तथा वार्ड क्रमांक 27 के आंगनवाड़ी
केंद्र मोती बंगला रेलवे पटरी क्रमांक 6 की आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति
के लिए 9 सितंबर को अनन्तिम सूची जारी की गई है।
प्रभारी परियोजना अधिकारी ने मधुबाला ठाकुर
ने बताया कि उक्त सूची की परियोजना कार्यालय, जिला कार्यालय, नगर निगम कार्यालय, कलेक्टर
कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं वार्ड क्रमांक 4,7,9,28,30,13,26 एवं 27 के आंगनवाड़ी
केंद्रों पर चस्पा किया गया है। यदि किसी को उक्त अनन्तिम सूची पर आपत्ति हो तो 17
सितंबर को शाम 5.30 बजे तक परियोजना कार्यालय, लाला लाजपतराय मार्ग, एमजी हॉस्पिटल
के पास सांई मंदिर परिसर देवास में आकर अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।
--------------------------
जिले में
1057.23 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
देवास 11 सितंबर
2015/ जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी
केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 1057.23 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख
से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में
1368, खातेगांव में 1238, उदयनगर में 1138.80, कन्नौद में 1090, देवास में 1045, टोंकखुर्द
में 941, बागली में 841 तथा सतवास में 796 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
24 घंटे में
शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई
पिछले 24 घंटों में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई,
जिसमें कन्नौद में, देवास में, खातेगांव में, बागली में, उदयनगर में, टोंकखुर्द में,
सोनकच्छ में तथा सतवास में शून्य मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष इस
दिनांक को 0.10 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी
गत वर्ष 11 सितंबर को
जिले में 0.10 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई, जिसमें सतवास में 1, बागली में, देवास में,
कन्नौद में, खातेगांव में, सोनकच्छ में, टोंकखुर्द में, उदयनगर में शून्य मिमी वर्षा
दर्ज की गई।
पिछले साल
537.25 मिमी औसत वर्षा
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार
गत मानसून सत्र में अभी तक 537.25 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जिसमें सोनकच्छ में
688, उदयनगर में 589, देवास में 574, टोंकखुर्द में 543, कन्नौद में 529, बागली में
524, खातेगांव में 474, सतवास में 377 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
------------------------
No comments:
Post a Comment