दिनांक 04 सितंबर 2015
कॉलेजों में सीसीटीव्ही लगवाने के निर्देश
छूटे
हुए सर्विस वोटर भी वोटर लिस्ट
में अपना नाम जुड़वा सकेंगे
54वें राज्य-स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में बीस शिक्षक होंगे सम्मानित
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा
बैठक सम्पन्न
देवास 04 सितंबर 2015/
बागली जनपद पंचायत अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित
योजनाओं की समीक्षा बैठक उपसंचालक राजेश कामदार द्वारा जनपद पंचायत सभाकक्ष बागली में
आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में बागली जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों के सचिव एवं रोजगार
सहायक उपस्थित हुए।
बैठक में पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों को समग्र पेंशन पोर्टल पर
शत-प्रतिशत पेंशन हितग्राहियों के सत्यापन एवं उनके बैंक खाते अपडेट करने के संबंध
में मार्गदर्शन प्रदान किया। समग्र पेंशन पोर्टल के माध्यम से प्रो-एक्टिव गर्वनेस
के तहत प्राप्त सूचियों के सत्यापन एवं पात्र व्यक्तियों को पेंशन स्वीकृति समय-सीमा
में किये जाने एवं डाकघर के माध्यम से जिन हितग्राहियों को पेंशन वितरण हो रहा है।
उनकी सतत मॉनीटरिंग एवं भुगतान संबंधी सत्यापन प्रतिमाह करने के निर्देश प्रदान किये
गये।
निरामय बीमा योजना की जानकारी दी
मानसिक निःशक्तजनों के लिए नेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘‘निरामय
बीमा योजना" की जानकारी देते हुए बताया गया कि देवास जिले से 1300 मानसिक निःशक्तजनों
का बीमा राज्य शासन द्वारा कराया जाकर 3 लाख 25 हजार की राशि बीमा कंपनी को भुगतान
की गई है। सभी हितग्राहियों के बीमा कार्ड प्राप्त हो चुके है। बीमित मानसिक निःशक्तजन
बीमार होने पर होने वाले व्यय की राशि की प्रतिपूर्ति बीमा कंपनी से प्राप्त कर सकेंगे,
जो मानसिक निःशक्तजन 18 वर्ष से अधिक आयु के हैं। उनके लीगल गार्जियन की प्रक्रिया
की जानकारी दी गई एवं लीगल गार्जियनशिप के आवेदन पत्रों का वितरण किया गया।
15 दिसंबर को आयोजित होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत जिला स्तर पर 15 दिसंबर 2015
को आयोजित होने वाले निःशक्तजनों के सामूहिक विवाह के लिए अधिक से अधिक निःशक्तजनों
को लाभ दिलाने की अपील करते हुए बताया गया कि इस सम्मेलन में सम्मिलित होने वाले निःशक्तजनों
को जोड़े में 1 निःशक्त व्यक्ति होने पर 50 हजार रूपये एवं दोनों के निःशक्त होने पर
1 लाख रूपये की राशि के साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत राशि रूपये 11
हजार की एफ.डी. एवं 7 हजार रूपये कन्या को पृथक से बैंक खातों के माध्यम से भुगतान
किया जावेगा साथ ही 5 हजार रूपये मूल्य की कन्यादान सामग्री भी प्रदान की जाएगी।
-----------------------------
उप निर्वाचन
2015 के लिए स्टैंडिंग कमेटी गठित
कलेक्टर आशुतोष
अवस्थी रहेंगे कमेटी के अध्यक्ष
देवास, 04 सितंबर
2015/ मुख्य
निर्वाचन पदाधिकारी मप्र भोपाल के निर्देश पर विधानसभा देवास-171 के उप निर्वाचन
2015 के लिए जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी केअध्यक्ष कलेक्टर
आशुतोष अवस्थी तथा अपर कलेक्टर कैलाश बुंदेला रहेंगे।
कमेटी में यह रहेंगे सदस्य
गठित स्टैंडिंग कमेटी में पुलिस अधीक्षक अभयसिंह, सीईओ जिला पंचायत
प्रबल सिपाहा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी, संयुक्त कलेक्टर सारिका भूरिया,
डिप्टी कलेक्टर मुश्ताक अहमद, अनुविभागीय अधिकारी धीरज श्रीवास्तव, तहसीलदार लाखनसिंह
चौधरी, उपसंचालक जनसम्पर्क डॉ. आरआर पटेल एवं भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बहुजन
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष, इंडियन नेशनल कांग्रेस अध्यक्ष, नेशलिस्ट कांग्रेस पार्टी
के अध्यक्ष तथा कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया के जिला सचिव तथा कम्यूनिष्ठ पार्टी ऑफ
इंडिया के सचिव सदस्य रहेंगे।
-------------------------
निर्माण कार्य
के लिए 30 हजार रू. की प्रशासकीय राशि स्वीकृत
देवास, 04 सितंबर 2015/ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र
विकास योजना अन्तर्गत विधायक खातेगांव श्री आशीष शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री
आशुतोष अवस्थी द्वारा चबूतरा/ चौपाल निर्माण कार्य के लिए 30 हजारी रूपये की प्रशासकीय
स्वीकृती जारी की गई है। जारी आदेश अनुसार विकासखण्ड कन्नौद के ग्राम ननासा में चबूतरा/चौपाल
निर्माण के लिए 30 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
क्रमांक 28/1000/04-09-2015
तालाबों में
मत्स्य बीज संचयन कराया
देवास, 04 सितंबर 2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी के निर्देश
पर मछली पालन विभाग द्वार आदर्श सांसद ग्राम अजनास स्थित ग्रामीण तालाब तथा निजी भूमि
में निर्मित तालाबों में मत्स्य बीज संचयन कार्य कराया गया। सहायक संचालक मत्स्योद्योग
बीएस मीणा ने बताया कि जिले के विकासखंडों में विभाग के माध्यम से ग्रामीण व सिंचाई
तालाबों, निजी भूमि पर बने खेत तालाब, बलराम तालाबों अभी तक 40 लाख मत्स्य बीज संचयन
कराया जा चुका है।
---------------------------
एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन
देवास, 04 सितंबर 2015/ किसान कल्याण तथा कृषि विकास
विभाग द्वारा कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम ‘‘आत्मा" खरीफ वर्ष 2015-16 के अंतर्गत विकासखंड टोंकखुर्द
के ग्राम सोंसर में एक दिवसीय किसान गोष्ठी की आयोजन आज शुक्रवार को किया गया जिसमें
सैकड़ों कृषकों ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विषय वस्तु विशेषज्ञ दिलीप मीणा,
विषय वस्तु विशेषज्ञ ‘‘आत्मा" सुनील जाट कृषक नारायण सिंह, दिलीप सिंह, विजयसिंह,
इकबाल खान आदि उपस्थित थे।
सर्वप्रथम अमित कुमार पांडेय ब्लाक टेक्नोलॉजी मैनेजर ‘‘आत्मा"
विकासखंड टोंकखुर्द द्वारा कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम ‘‘आत्मा" के उद्देश्य
एवं कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए कृषकों को विशेष रुप से स्वयं का बीज, जैविक
खाद, जैविक दवा का उपयोग करने से संबंधित मार्गदर्शन दिया।
एम.एल. सोलंकी उप परियोजना संचालक आत्मा द्वारा विभागीय
योजनाओं की जानकारी के साथ ही चार चक्रीय वर्मी कम्पोस्ट इकाई एवं गोबर गैस संयत्र
निर्माण के लिए मार्गदर्शन दिया गया।
रेज्ड बेड पद्धति से फसल बोने की दी सलाह
कृषि वैज्ञानिक डॉ. के.एस. भार्गव ने कृषकों को सोयाबीन में कीट नियंत्रण
हेतु खेत में पक्षियों के बैठने के लिए टी (T) आकार की खूटियां 25-25 मीटर की दूरी
पर खेत में लगाएं तथा एक हैक्टर में 5-10 फेरोमेन ट्रेप का उपयोग करने की सलाह दी।
साथ ही कृषकों को रेज्ड बेड पद्धति से चने की फसल बोने की सलाह दी। साथ ही समन्वित
कीट प्रबंधन (आई.पी.एम.) के अंतर्गत भौतिक, यांत्रिक एवं जैविक रासायनिक विधियों से
कीट नियंत्रण की विस्तार से जानकारी दी गई।
----------------------------
कॉलेजों में सीसीटीव्ही लगवाने के निर्देश
देवास 04 सितंबर
2015/ उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर
गुप्ता ने सभी शासकीय कॉलेज में लेक्चर हॉल, प्रयोगशाला और पुस्तकालय में सीसीटीव्ही
केमरे लगवाने के निर्देश दिये हैं। इस संबंध में त्वरित कार्यवाही कर जानकारी देने
के निर्देश प्राचार्यों को दिये गये हैं।
------------------
छूटे
हुए सर्विस वोटर भी वोटर लिस्ट
में अपना नाम जुड़वा सकेंगे
देवास, 04 सितंबर 2015/वोटर-लिस्ट में नाम जुड़वाने से छूटे सर्विस वोटर भी संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम
में अपना नाम जुड़वा सकेंगे। सर्विस वोटर की नामावली का प्रकाशन विगत 31 जुलाई को किया
गया था। इस तिथि के बाद जो सर्विस वोटर अपना नाम लिस्ट में जुड़वाने से वंचित रह गये
थे, वे अब नाम जुड़वा सकेंगे।
ऐसे सर्विस वोटर, जिनकी आयु एक जनवरी, 2016 के मान से 18 वर्ष या अधिक
होगी तथा जिनके नाम एक से ज्यादा जगह होंगे, वे अपना नाम जुड़वा सकेंगे। स्थानांतरण,
सेवानिवृत्ति और मृत्यु आदि की वजह से भी नाम हटवाया जा सकेगा। कार्यक्रम में पूरक
सूची-1 बनायी जायेगी। मूल वोटर-लिस्ट एवं पूरक सूची का प्रकाशन 30 जनवरी, 2016 को किया
जायेगा।
संक्षिप्त पुनरीक्षण में 16 नवम्बर तक रिकार्ड कार्यालय/प्राधिकारी
घोषणा सहित दो प्रति में विधिवत रूप से सत्यापित फार्म-2, 253 जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य
निर्वाचन अधिकारी को सौंपा जायेगा। निर्वाचक नामावली के अंतिम भागों के प्रारूप की
तैयारी और उसमें से उद्धरणों के रिकार्ड कार्यालय/प्राधिकारी को सत्यापन के लिये
15 दिसम्बर को भेजा जायेगा। इसी तरह 11 जनवरी तक रिकार्ड कार्यालय/प्राधिकारी सत्यापन
के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी के जरिये संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों
को उद्धरणों की एक प्रति लौटायेंगे। सत्यापन के बाद वापस प्राप्त किये गये उद्धरणों
के आधार पर संबंधित ईआरओ द्वारा 22 जनवरी को त्रुटियों का निराकरण किया जायेगा। वोटर-लिस्ट
के अंतिम भाग का प्रकाशन 30 जनवरी, 2016 को होगा।
---------------------------
54वें राज्य-स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में बीस शिक्षक होंगे सम्मानित
देवास के शिक्षक भी होंगे सम्मानित
देवास
04 सितंबर 2015/उत्कृष्ट
सेवा के लिये राज्य-स्तर पर चयनित 7 शिक्षक को 25-25 हजार की राशि, प्रशस्ति-पत्र,
शॉल, श्रीफल तथा गत वर्ष राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत 13 शिक्षक को 501-501 रुपये की
राशि, प्रशस्ति-पत्र, शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया जायेगा।
देवास के शिक्षक मकसूद अली होंगे
सम्मानित
राज्य-स्तर पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों में
क्रमश: श्री मुकेश गूजरे उ.श्रे.शि., शा.क.मा.वि. पटेरा-दमोह, श्री रविकुमार द्विवेदी
स.शि. गडरियान सूखा, ब्यौहारी, शहडोल, श्रीमती आशा दुबे शिक्षक शा.मा.वि. आदर्श क्रमांक-1
रतलाम, श्री सुनील कुमार जैन व्याख्याता एकलव्य आदर्श उ.मा.वि. बड़वानी, श्री सै. मकसूद
अली प्राचार्य, इनोवेटिव पब्लिक उ.मा.वि. देवास, श्री गिरीश सारस्वत व्याख्याता, उत्कृष्ट
उ.मा.वि. रतलाम, श्री अनिल ओझा उ.श्रे.शि., शासकीय अहिल्या आश्रम कन्या उ.मा.वि. इंदौर
शामिल है।
गत वर्ष राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त
शिक्षक
गत वर्ष राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों
में श्री उमेश कुमार दुबे, उ.श्रे.शि., शा.मा.शा. मौराजी, सागर, श्री दादूराम सोनी
उ.श्रे.शि., बालक माध्यमिक शाला, आमगाँव, बड़ा नरसिंहपुर, श्री ओमप्रकाश परमार स.शि.,
माध्यमिक शाला असरावद खुर्द, इंदौर, श्री राजनारायण राजोरिया उ.श्रे.शि., शा.क.मा.शा.
बालमंदिर भिण्ड, श्री रामआशीष पाण्डे स.शि. माध्यमिक शाला, घुघवासा, होशंगाबाद, श्री
कामता प्रसाद तिवारी उ.श्रे.शि., कन्या हाई स्कूल, चितरंगी, सिंगरौली, श्री बी.एल.
मिश्रा उ.श्रे.शि., माध्यमिक शाला ब्यौहारबाग, जबलपुर, श्री संजय कुमार जोशी, उ.श्रे.शि.,
उ.मा.वि. क्रमांक-2 देवास, श्रीमती शांता सोनी प्राचार्य पिंक फ्लावर उ.मा.वि. सागर,
श्री बाबूलाल भाटी उ.श्रे.शि., उ.मा.वि. नेमावर, देवास और श्री यशवंत सिंह नागर सहायक
शिक्षक, प्राथमिक शाला, देहरिया साहू, देवास सम्मिलित हैं।
------------------------
No comments:
Post a Comment