दिनांक 7 सितंबर 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
फोटो- संलग्न
एनआईसी की वेबसाइट पर मिलेगी योजनाओं की जानकारी
सुधरेगी अस्पतालों की दशा: कलेक्टर ने दिए निर्देश
देवास 07 सितंबर 2015/
जिले के सभी अस्पतालों का रंग-रोगन कर उन्हें सुंदर स्वरूप प्रदान करे। साफ-सफाई सहित
अन्य व्यवस्थाएं दूरूस्त रहना चाहिए। जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों में भी रंग-रोगन
किया जाएं। दुकान में अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी त्वरित संपर्क के लिए लिखे जाएं।
एसडीएम अपने क्षेत्र के अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करें। उक्त निर्देश कलेक्टर आशुतोष
अवस्थी ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में लंबित समयावधि पत्रों की समीक्षा
बैठक में दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत प्रबल सिपाहा, एडीएम कैलाश बुंदेला, सभी एसडीएम
एवं सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।
वेबसाइट पर मिलेगी योजनाओं की जानकारी
बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभाग
की योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी जिला सूचना विज्ञान केंद्र को उपलब्ध कराएं। एनआईसी
की इस वेबसाइट को संवर्धित किया जाएगा। योजना की जानकारी के साथ-साथ उससे लाभ उठाने
की प्रक्रिया, मापदंडों का वर्णन तथा आवेदन फॉर्म भी वेबसाइट में आम जनता के लिए उपलब्ध
कराया जाएगा। उसमें हितग्राहियों की सूची भी उपलोड की जाएगी। इस वेबसाइट के साथ जिले
की अन्य उपयोगी शासकीय वेबसाइट एवं कलेक्टर कार्यालय का फेसबुक अकाउंट भी लिंक रहेगा।
वृद्धों एवं विधवाओं को समय पर पेंशन मिलें
बैठक में कलेक्टर ने सभी सीईओ जनपद को निर्देश दिए कि सामाजिक सुरक्षा
पेंशन के संबंध में संवेदनशील होकर कार्य करें। वृद्धों एवं विधवाओं को समय पर पेंशन
मिलना चाहिए। उन्होंन स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के तेजी से निर्माण के
निर्देश दिए। उन्होंने गांव में वातावरण निर्माण के लिए जिला पंचायत को सूचना एवं संचार
के तहत कार्य के निर्देश दिए।
जनसुनवाई, समाधान ऑनलाइन और टाइम लिमिट की ली जानकारी
बैठक में जन शिकायत निवारण के पोर्टल की भी जानकारी दी गई। जनसुनवाई,
समाधान ऑनलाइन और टाइम लिमिट के विभिन्न प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी
ली गई।
--------------------------
कैंसर मरीजों के लिए नि:शुल्क शिविर 13 सितंबर को
जांच के लिए मुंबई से आएंगे डॉक्टर
देवास
07 सितंबर 2015/ कैंसर मरीजों के ईलाज/कीमोथैरोपी के लिए 13 सितंबर को जिला अस्पताल
में तीसरा नि:शुल्क शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में मरीजों की जांच के लिए मुंबई
के मेडिकल अन्कोलाजिस्ट एशियन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉक्टर दिनेश पेंढ़ारकर एवं
उनकी टीम मरीजों कि जांच एवं उपचार करेगी।
जिला अस्पताल देवास के कैंसर रोग के नोडल अधिकारी
डॉ. तारिक अहमद शेख ने बताया कि कैंसर के ईलाज के लिए कीमोथैरोपी की सुविधा जिले में
डॉ. पेंढ़ारकर के निर्देशन में शुरू की गई है। शिविर में उपस्थिति के दौरान डॉ. पेंढ़ारकर
देवास में मरीजों के दिए जा रहे इलाज के अलावा यहां उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण
करेंगे। इसके अलावा वे स्वास्थ्य विभाग व जिला अस्पताल में कैंसर संबंधी जरूरी व्यवस्थाओं
का भी निरीक्षण करेंगे।
दो घंटे तक चलेगा स्वास्थ्य
परीक्षण
डॉ. तारिक अहमद शेख ने बताया कि डॉ. पेंढ़ारकर व
कैंसर रोग के राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी डॉ. सीएम त्रिपाठी तथा अन्य डॉक्टर 13 सितंबर
को दोपहर 2 से 4 बजे तक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।
पंजीयन के लिए 12 सितंबर तक
करें संपर्क
डॉ. तारिक अहमद शेख ने बताया कि देवास तथा जिले
आने वाले मरीज 12 सितंबर तक जिला अस्पताल में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही उनके मोबाइल
नंबर 9826444678 पर भी संपर्क कर सकते हैं। पूर्व में इलाज के लिए आए मरीज अपने साथ
पेपर अवश्य लेकर आएं।
पूर्व में 350 से अधिक मरीज
हुए चिंहित
जिला चिकित्सालय में पिछले वर्ष से प्रारंभ की
गई कीमोथैरापी की सुविधा के कारण 350 से अधिक मरीजों ने अपना पंजीयन कराया है।
----------------------------
मप्र राज्य स्तरीय पूर्व सैनिक सम्मेलन 4 अक्टूबर को इंदौर में
देवास
07 सितंबर 2015/ मप्र राज्य स्तरीय पूर्व सैनिक रैली (सम्मेलन) का आयोजन जिला सैनिक
कल्याण कार्यालय इंदौर द्वारा 4 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे गंजी मैदान कलेक्टर कार्यालय
के सामने इंदौर में रखा जाएगा।
जिला सैनिक कल्याण संयोजक एसएस व्यास ने बताया
है कि रैली में पूर्व सैनिक एवं वीर नारियों को केंटीन, मेडीकल सुविधा, बैंक स्टॉल,
स्वरोजगार से संबंधित स्टॉल भी उपलब्ध रहेंगे तथा पेंशन संबंधित समस्याओं का निराकरण
भी किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग विभागों के विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। केंटीन सुविधा
केवल पूर्व सैनिक के पहचान पत्र, केंटीन कार्ड होने पर ही दी जाएगी। केंटीन सुविधा
के लिए पहचान पत्र, केंटीन कार्ड एवं आधार कार्ड की छायाप्रति लाना आवश्यक होगा।
जिला सैनिक कल्याण संयोजक ने रैली में सम्मिलित
होने के लिए पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या
में उपस्थित होकर इस आयोजन का सफल बनाए। साथ ही उन्होंने बताया कि सम्मेलन में सम्मिलित
होने के लिए पूर्व सैनिक एवं वीरनारियां उनके मोबाइल नंबर 9827752422 पर सूचना दें।
-------------------------------
जिले में 1057.23 मिलीमीटर
औसत वर्षा दर्ज
देवास 07 सितंबर 2015/
जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 1057.23 मिलीमीटर
वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून
सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 1368, खातेगांव में 1238, उदयनगर में
1138.80, कन्नौद में 1090, देवास में 1045, टोंकखुर्द में 941, बागली में 841 तथा सतवास
में 796 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
24 घंटे में 2.50 मिमी वर्षा दर्ज की
गई
पिछले 24 घंटों में 2.50 मिमी वर्षा दर्ज की गई,
जिसमें कन्नौद में 16, देवास तथा खातेगांव में 2-2, बागली में, उदयनगर में, टोंकखुर्द
में, सोनकच्छ में तथा सतवास में शून्य मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष इस दिनांक को 0.13
मिमी वर्षा दर्ज हुई थी
गत वर्ष 07 सितंबर को जिले में 0.13 मिमी औसत वर्षा
दर्ज की गई, जिसमें कन्नौद में 1 तथा देवास में, सोनकच्छ में, टोंकखुर्द में, बागली
में, सतवास में, उदयनगर में तथा खातेगांव में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल 471.18 मिमी औसत
वर्षा
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार
गत मानसून सत्र में अभी तक 471.18 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जिसमें सोनकच्छ में
563, उदयनगर में 534.40, कन्नौद में 495, टोंकखुर्द में 484, देवास में 476, बागली
में 437, खातेगांव में 429, सतवास में 351 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
---------------------------
निर्वाचन कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित
देवास
07 सितंबर 2015/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने बताया है
कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 171-देवास के होने वाले विधानसभा उप चुनाव
2015 को संपन्न कराए जाने के लिए मतदान दलों के प्रशिक्षण, सामग्री वितरण एवं मतदान
के पश्चात प्राप्ति मतगणना स्थल आदि विभिन्न स्थानों पर शामियाने-कनात (साइज सहित),
कुर्सी, टेबल, बैंच, गिलास, ट्रे, गिलास स्टैंड, पानी की टंकी, दरी, चादर, ड्रम, पंखे,
माइक एवं अन्य विद्युत सामग्री आदि किराए पर लेने की आवश्यकता हो सकती है। प्रत्येक
आयटम के किराए के भाव प्रतिदिन, प्रतिनग के मान से किराए पर लेने के लिए स्थानीय व्यवसायियों
से निविदाएं 15 सितंबर 2015 को दोपहर 3 बजे तक आमंत्रित की जाती हैं। निविदा प्रपत्र
14 सितंबर 2015 को सायं 5 बजे तक राशि रूपए एक हजार के राष्ट्रीयकृत बैंक में जमा चालान
की मूल प्रति प्रस्तुत कर प्राप्त किए जा सकते है। बैंक ड्राफ्ट/ नगद राशि स्वीकार्य
नहीं होगी।
चालान शीर्ष- 0070 अन्य प्रशासनिक सेवाएं
02- निर्वाचन 101- निर्वाचन फॉर्म विवरणों की बिक्री 104- फीस, जुर्माने और जप्तियों
800- अन्य प्राप्तियों में जमा करें।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निविदा
के साथ निविदाकार को धरोहर राशि 50 हजार रूपए का बैंक ड्राफ्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य
है। निविदा प्रपत्र, निविदा की शर्तें तथा विस्तृत जानकारी कार्यालयीन कार्य दिवसों
एवं समय में 14 सितंबर 2015 को शाम 5 बजे तक प्राप्त की जा सकती हैं। निविदाएं उपस्थित
निविदाकर्ताओं के समक्ष 15 सितंबर 2015 को दोपहर 4.00 बजे खोली जाएगी। अधिक जानकारी
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
-----------------------------
No comments:
Post a Comment