दिनांक 18 सितंबर 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
फोटो-संलग्न
सफलता की कहानी
नंदन फलोद्यान से किसान हुए
मालामाल
बदली किसानों की जिंदगी
देवास,
18 सितंबर 2015/ देवास जिले मे मनरेगा के नंदन फलोद्यान ग्रामीणों की जिंदगी को
खुशहाल बनाने मे मददगार साबित हो रहे है। नंदन फलोउद्यान योजना अंतर्गत किसानों ने
यहां संतरे, पपीते, के पौधे लगाए है, जो कि फल देने लगे है। फलो की अच्छी पैदावार से
लोगो की आर्थिक स्थिति पहले से कई गुना बेहतर हो गई है। जीवन स्तर भी सुदृढ़ हुआ है।
देवास जिले के टोंकखुर्द विकासखण्ड की ग्राम
पंचायत जनोलीखुर्द के देवकरण पिता रामसिंह ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार
गांरटी योजना- म.प्र. नंदन फलोद्यान उपयोजना अंतर्गत पपीते के 450 पौधे लगाए थे। इन
पौधों से उन्हें अच्छी आमदनी की उम्मीद है। देवकरण के पास दो बीघा जमीन है। जिससे वह
पूर्व में मौसम अनुसार फसल लेकर जीवन यापन करता था। जब उन्हें पता लगा कि फलदार पौधों
की बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत शासन द्वारा नि:शुल्क
अच्छे किस्म के पौधें उपलब्ध कराए जाते है। बस फिर क्या था, उन्होंने भी शासन की इस
फलदाई योजना का लाभ उठाने का निश्चय किया। वर्ष 2010 में उन्हें रोजगार गारंटी योजना
अंतर्गत पपीते के 450 पौधे प्रदाय किए गए। पौधो को रोपे हुए अभी 04 वर्ष हुए है। पौधों
की बढत अच्छी देखकर आसपास के दूसरे किसान भी फलोउद्यान का बगीचा लगाने की सौचने लगे
है। ग्राम पचांयत सचिव ने बताया कि नंदन फलोउद्यान अंतर्गत 2.35 लाख की राशि स्वीकृत
की गई थी, जिसमें से मजदूरी पर 76 हजार एवं पौधों पर 2.35 लाख राशि व्यय की गई ।
-----------------------------
जिले में 1121.61 मिलीमीटर
औसत वर्षा दर्ज
देवास 18 सितंबर 2015/
जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 1121.61 मिलीमीटर
वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून
सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 1377, खातेगांव में 1341, कन्नौद में 1234, उदयनगर
में 1227.90, देवास में 1058, टोंकखुर्द में 945, सतवास में 921 तथा बागली में 869
मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
24 घंटे में 41.04 मिमी
वर्षा दर्ज की गई
पिछले 24 घंटों में 41.04 मिमी वर्षा दर्ज की गई,
जिसमें कन्नौद में 86, सतवास में तथा खातेगांव में 85-85, उदयनगर में 31.30, बागली
में 28, देवास में 9, टोंकखुर्द में 4 सोनकच्छ में शून्य मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई
है।
गत वर्ष इस दिनांक को 5.18
मिमी वर्षा दर्ज हुई थी
गत वर्ष 18 सितंबर को जिले में 5.18 मिमी औसत वर्षा
दर्ज की गई, जिसमें देवास में 18, उदयनगर में 11.40, टोंकखुर्द में 9, सोनकच्छ में
3, बागली में, कन्नौद में, खातेगांव में तथा सतवास में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल 563.25 मिमी औसत
वर्षा
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार
गत मानसून सत्र में अभी तक 563.25 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जिसमें सोनकच्छ में 702,
उदयनगर में 630, देवास में 628, टोंकखुर्द में 596, कन्नौद में 541, बागली में
528, खातेगांव में 487, सतवास में 394 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
----------------------------------------
निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 44 हजार रूपये की प्रशासकीय
राशि स्वीकृत
देवास 18 सितंबर 2015/ विधानसभा निर्वाचन
क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत विधायक खातेगांव श्री आशीष शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 44 हजार रूपए से अधिक की प्रशासकीय
स्वीकृती जारी की गई है।
जारी आदेश अनुसार विकासखण्ड खातेगांव की ग्राम
पंचायत सुकरास में सीसी रोड निर्माण के लिए 1.98, ग्राम पंचायत नवलगांव के ग्राम पिपल्या
में सीसी रोड निर्माण के लिए 1.98 तथा ग्राम पंचायत खिडक्या के ग्राम पिपलनेरिया में
सीसी रोड निर्माण के लिए 1.485 लाख रूपए की प्रशासकीय राशि स्वीकृत की गई है।
----------------------------
अतिरिक्त कक्ष निर्माण की अंतिम किश्त जारी
देवास 18 सितंबर 2015/ जिला शिक्षा केंद्र
देवास द्वारा 14 ग्रामों में विद्यालय भवन के अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य पूर्ण
होने पर अंतिम किश्त जारी कर दी गई है। निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायतों के बैंक खातों
में 7 लाख 9 हजार 650 रूपए जमा कराए जा रहे हैं। इनमें लोहाना, चापलाखेड़ी, सुनवानी
गोपाल, पर्वाड़ा, सिंदुरिया, हीरापुर, पड़ावा, कामठखेड़ा, नानाधारा खेड़ी, पिपल्या बक्सू,
मालपुरा और घटियाभाना शामिल है।
----------------------------
जिला जल उपयोगिता समिति देवास की बैठक सोमवार को
देवास 18 सितंबर 2015/ जल संसाधन संभाग देवास
कार्यपालन यंत्री एसएम चतुर्वेदी ने बताया है कि वर्ष 2015-16 के लिए रबी सिंचाई लक्ष्य
निर्धारण के संबंध में जिला जल उपयोगिता समिति देवास की बैठक होगी। यह बैठक सोमवार
21 सितंबर को दोपहर 4 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
-----------------------------
कलेक्टर ने भंडारण स्थल पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था
के दिए निर्देश
देवास 18 सितंबर 2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी
ने जिले के समस्त पेट्रोल, डीजल पम्पों एवं गैस एजेंसी पर सुरक्षा को सुनिश्चित करने
के निर्देश संचालकों को दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि पेट्रोल पम्प से वाहनों के अतिरक्ति
बोतल में पेट्रोल का प्रदाय न किया जाएं। अग्निशमन उपकरण एवं सुरक्षा का पर्याप्त संसाधन
सदैव चालू अवस्था में रखें, वाहनों में पेट्रोल भरते समय यह सुनिश्चित करे कि, मोबाइल
फोन बंद हो तथा इस आश्य का सूचना पत्र भी पंप पर आवश्यक रूप से चस्पा करें। पेट्रोल
पम्प एवं गैस एजेंसियों पर सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के नाम एवं फोन नंबर लगाए जाए
ताकि उपभोक्ता संपर्क कर सकें। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग के लिए घरेलू गैस
सिलेंडरों का प्रदाय न करें। यह सुनिश्चित करें कि इन प्रतिष्ठानों में उपयोग के लिए व्यवसायिक गैस सिलेंडर ही प्रदाय किया जाए।
सभी प्रतिष्ठानों पर विस्फोटक लायसेंस की शर्तों का पालन किया जाना सुनिश्चित करें।
उक्त
निर्देशों का कढ़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करें। निर्देशों का उल्लंघन किए जाने
पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाही की जाएगी। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)
देवास, सोनकच्छ, बागली, कन्नौद एवं खातेगांव को निर्देशित किया है कि, इन उपकरणों की
उपलब्धता का भौतिक सत्यापन कर तीन दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करें साथ ही वाहनों में
गैस अंतरण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करें।
-----------------------------------
कलेक्टर ने की सब इंजीनियर की सेवा समाप्त
भ्रष्ट्राचार और वित्तीय अनियमितता का था आरोप
देवास 18 सितंबर 2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने जनपद
पंचायत सोनकच्छ के सब इंजीनियर संजीव कुमार शाक्य को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।
इस सब इंजीनियर पर वित्तीय अनियितमता करने का आरोप है। कर्त्तव्यों के निर्वाहन में
लापरवाही, उदासीनता और गंभीर अनियमितता बरतने के फलस्वरूप इसकी संविदा नियुक्त तत्काल
प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।
सब इंजीनियर संजीव कुमार शाक्य ने अपनी पदस्थ अवधि के
दौरान मनरेगा योजना के अंतर्गत स्वीकृत खेत-तालाब हितग्राही ओमप्रकाश पिता बाबूलाल
में, प्रशासकीय स्वीकृति, तकनीकी स्वीकृति राशि 3 लाख 70 हजार रूपए की जारी की गई।
जिसका मूल्यांकन 120711 रूपए का किया गया। जिसके विरूद्ध 1,18,417 रूपए का भुगतान ग्राम
पंचायत द्वारा किया गया। स्थल पर माप अनुसार मूल्यांकन 52951 रूपए का प्राप्त हुआ।
इस प्रकार किए गए व्यय एवं मूल्यांकन अनुसार राशि रूपए 65 हजार 466 रूपए का अनियमित
भुगतान किया जाना पाया गया, जिसके शासन की आर्थिक हानि पहुंचाई गई।
ग्राम पंचायत चौबारा जागीर में मनरेगा योजना अंतर्गत
कपिल धारा उप योजना में ओमप्रकाश पिता बाबूलाल, मदनलाल पिता बाबूलाल, फुलबाई पति फतेसिंह
एवं हरेंद्र पिता मांगीलाल के कूप निर्माण में उपयंत्री के सहयोग से 2 लाख 87 हजार
866 रूपए के फर्जी मस्टर रोल तैयार कर अधिक राशि का भुगतान कर वित्तीय अनियमितता की
गई तथा हितग्राहियों से धोखाधड़ी की जाकर लगभग राशि 1,20,4500 रूपए का भुगतान कार्य
के विरूद्ध नहीं किया गया। गैर प्राथमिकता परिवारों के कूप दिलाने का प्रयास किया गया
साथ ही रोजगार सहायक को भुगतान किया गया एवं मुरम परिवहन के लिए उपयोग में लगाए गए
ट्रेक्टर के देयकों पर कहीं भी ट्रेक्टर नंबरों का उल्लेख नहीं किया गया।
ग्राम पंचायत चौबाराजागीर में खेत तालाब का निर्माण
में हितग्राही मदनलाल पिता बाबूलाल के कार्य के तकनीकी स्वीकृति 3 लाख 70 हजार रूपए
की जारी की गई। स्थल निरीक्षण पर तालाब निर्माण होना ही नहीं पाया गया। माप पुस्तिका
अनुसार उपयंत्री द्वारा 31 हजार 98 रूपए का मूल्यांकन किया गया, जबकि मूल्यांकन के
विरूद्ध 28 हजार 32 रूपए का भुगतान किया जाकर व्यय किया गया। ग्राम पंचायत द्वारा कार्य
बिना कार्य कराए राशि का भुगतान 28 हजार 32 रूपए का मूल्यांकन एवं व्यय हुआ, जिससे
शासन को आर्थिक हानि पहुंचाई गई।
ग्राम पंचायत छायनमैना में ग्रेवल मार्ग में
1 लाख 79 हजार रूपए का अधिक मूल्यांकन कर अनियमितता बरतना पाई गई। जिसके कारण राशि
रूपए 44 हजार 750 रूपए का अधिक भुगतान हुआ। कपिलधारा कूप योजना अंतर्गत हितग्राही देवराज
पिता मोतीलाल के खेत तालाब योजना अंतर्गत मूल्यांकन
एवं बधाई कार्य में विरोधाभास होने से हितग्राही को आर्थिक हानी उठानी पड़ी।
--------------------------

No comments:
Post a Comment