Tuesday, 8 September 2015

दिनांक 08 सितंबर 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
( फोटो- सलंग्न--)

जनसुनवाई में आए 73 आवेदन

      सीईओ जिला पंचायत ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
    देवास 08 सितंबर 2015/ कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई में आज मंगलवार को मल्हार स्मृति मंदिर में 73 आवेदकों ने जिला पंचायत सीईओ प्रबल सिपाहा तथा एडीएम डॉ. कैलाश बुंदेला के समक्ष अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। सभी पर कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एसडीएम सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाएं
        आवेदक लाखन, अर्जुन, प्रहलाद एवं राहुल निवासी ग्राम मेंढकी धाकड़ ने आवेदन देते हुए बताया कि वर्तमान में उनके गांव में एक गोया है जहां पर बाहुबलियों ने अतिक्रमण कर लिया है, जिससे ट्रेक्टर तथा अन्य वाहन निकालने में समस्या आ रही है। उक्त गोया बीराखेड़ी गांव पहुंच मार्ग है। जिला पंचायत सीईओ ने तहसीलदार को निराकरण के निर्देश दिए है।
शासकीय भूमि पर शौचालय निर्माण किया
        आवेदक दिलीप पिता सज्जनसिंह निवासी सिरोल्या ने आवेदन देते हुए बताया कि उसके घर के पास नाथूसिंह पिता पीराजी तथा नाथूसिंह ने शासकीय भूमि पर जबरन शौचालय बना लिया है तथा शासकीय रास्ता बंद कर दिया है। साथ ही वे आवेदक की दीवार को तोड़कर अपनी जमीन में मिलना चाहते है। और वे कहते है कि यह दीवार हमारी है। इस पर सीईओ जिला पंचायत ने तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
ठेकेदार द्वारा कार्य पूरा नहीं किया जा रहा
       जनसुनवाई में वार्ड 16 की पार्षद सावित्री मोहनलाल शर्मा ने आवेदन देते हुए बताया कि नगर पालिका निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 14 बिंजाना में विकास कार्य किया जाना था। इसके लिए नगर निगम द्वारा 7 जून 2012 को जाहीर सूचना का प्रकाशन कर टेंडर जारी किए गए। जिसके पालन में मनीष अग्रवाल 185 भगतसिंह मार्ग देवास ने कार्य करने के लिए प्रस्ताव दिया, जिसे नगर निगम द्वारा स्वीकार भी किया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के मध्य 28 जून 2012 को एक संविधा अनुबंध संपादित हुआ जो वि.क्र. 213/12 पर दर्ज किया जाकर ठेकेदार को कार्य करने की सूचना दी गई थी जो कि स्वीकृत राशि के अनुबंध के अनुसार 28 जून 2012 से 4 माह तक की अवधी में कार्य को पूरा करना था, जो कि अभी तक पूरा नहीं किया गया। इस प्रकरण में जिला पंचायत सीईओ ने नगर निगम को कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
गरीबी रेखा में नाम जुड़वाया जाए
       आवेदिका उर्मिला पति राजू निवासी राजीव गांधी नगर देवास ने आवेदन देते हुए बताया कि पूर्व में उसका नाम गरीबी रेखा के नीचे की श्रेणी में था, लेकिन मजदूरी के कारण कुछ महीनों से बाहर रहने के चलते उसका नाम सूची से काट दिया गया। आवेदिका ने कहा कि उसका नाम फिर से बीपीएल सूची में जोड़ा जाए। सीईओ ने पटवारी को जांच रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
---------------------------
जिले में 1057.23 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
        देवास 08 सितंबर 2015/ जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 1057.23 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 1368, खातेगांव में 1238, उदयनगर में 1138.80, कन्नौद में 1090, देवास में 1045, टोंकखुर्द में 941, बागली में 841 तथा सतवास में 796 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
              24 घंटे में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई
    पिछले 24 घंटों में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें कन्नौद में, देवास में, खातेगांव में, बागली में, उदयनगर में, टोंकखुर्द में, सोनकच्छ में तथा सतवास में शून्य मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष इस दिनांक को 51.56 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी
    गत वर्ष 08 सितंबर को जिले में 51.56 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई, जिसमें सोनकच्छ में 104, देवास में 63, बागली में 50, टोंकखुर्द में 46, उदयनगर में 45.50, खातेगांव में 45, कन्नौद में 37 तथा सतवास में 25 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल 522.63 मिमी औसत वर्षा
       अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 522.63 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जिसमें सोनकच्छ में 667, उदयनगर में 579, देवास में 539, टोंकखुर्द में 530, कन्नौद में 529, बागली में 487, खातेगांव में 474, सतवास में 376 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
--------------------------
अन्न क्षेत्र में लगातार मिल रहा दान
कन्नौद एसडीएम एवं सीईओ जनपद ने दिए 5 हजार रूपए

    देवास 08 सितंबर 2015/ मां चामुंडा टेकरी के शंखद्वार ‍स्थित अन्न क्षेत्र के लिए कन्नौद एसडीएम रंजना पाटने तथा जनपद पंचायत कन्नौद सीईओ के एस कछवा ने पांच-पांच हजार रूपए दिए हैं।
---------------------------
फोटो-जनसुनवाई में आवेदन देते आवेदक।


No comments:

Post a Comment