Monday, 29 February 2016

29-02-2016
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास

॥ स मा चा र॥

न्यायालयीन प्रकरणों में जवाब प्रस्तुत करने में तत्परता दिखाएं- एडीएम
      देवास, 29 फरवरी 2016/ सभी कार्यालय प्रमुख न्यायालयीन प्रकरणों में जवाब प्रस्तुत करने में तत्परता दिखाएं। यह निर्देश आज सोमवार को जिला अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम कैलाश बुंदेला ने दिए। बैठक में जनसुनवाई, समय सीमा पत्रक, सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में सभी एसडीएम व जिला कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे।
    बैठक में श्री बुंदेला ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय में जिले के विभिन्न विभागों के कुल 447 प्रकरण प्रचलित हैं। सभी प्रकरणों में प्रभारी अधिकारी नियुक्त हैं। श्री बुंदेला ने समय पर जवाब दावें शासकीय अभिवक्ता से संपर्क करके प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। प्रकरणों में जवाब दावा पेश करने के बाद आगामी पेशी तारीख ज्ञात रखें। सतत प्रकरणों की मॉनीटरिंग करके शासन पक्ष में कार्यवाही के निर्देश दिए गए। प्रकरणों में अद्यतन जानकारी समय सीमा पर ऑन लाइन दर्ज होने से तारीख पेशी आदि की जानकारी ले सकते हैं। किसी भी अधिकारी का स्थानांतरण हो जाता है तो दूसरे अधिकारी को संपूर्ण प्रकरणों का प्रभार देना सुनिश्चित करें ताकि प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
20 मार्च को होगी जिला मूल्यांकन समिति की बैठक
        बैठक में बताया गया कि आगामी 20 मार्च को केंद्रीय विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज की अध्यक्षता में जिला सतर्कता मूल्याकंन समिति की बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। सभी जिला अधिकारी विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन तय समय में भेंजे। बैठक में  विभाग की अद्यतन जानकारी के साथ सभी अधिकारियों की उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
नल-जल योजना के विद्युत बिल समय पर जमा कराए
        नल जल योजना के विद्युत बिल समय पर जमा कराया जाना सुनिश्चित करें। ऐसा न हो ‍कि बिलल जमा नहीं करने से कनेक्शन बिजली विभाग के द्वारा काट दे पानी की समस्या उत्पन्न हो जाए। जिन ग्रामों में पानी की समस्या है, वहां पर पेयजल परिवहन करने के प्रस्ताव शीघ्र भेजने के निर्देश दिए गए। परिवहन देयक बिलों का भुगतान साप्ताहिक करने के निर्देश दिए गए है। सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को जानकारी भेजने के निर्देश दिए गए।
ग्राम विकास एवं भ्रमण डायरी बनाए
    बैठक में सभी जिला अधिकारियों को ग्राम डायरी ग्राम के विकास एवं भ्रमण के लिए सुविधा की दृष्टि से बनाने के निर्देश दिए। किसी प्रकार की इसमें कठिनाई हो तो जिला पंचायत देवास से जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत चाही गई जानकारी निर्धारित प्रारूप में भेजने के निर्देश दिए गए थे। उपसंचालक कृषि को इस के लिए निर्देश दिए गए हैं।
          पानी की सप्लाई सुचारू की जाए
    सीईओ जनपद पंचायत खातेगांव द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायतों में पानी के टैंकर हैं। उसमें सुविधा जनक पानी सप्लाई के लिए पानी का पंप टैंकर में लगवाने का प्रस्ताव भेजा गया है। यह एक अच्छी पहल है। पानी की सप्लाई आसानी से  करने एवं किसी भी ग्राम में अग्नि दुर्घटना आदि होने पर तुरंत फायर बिग्रेड की व्यवस्था न होने पर पानी के टैंकर गांव से उपलब्धता अनुसार भेंजे। जिले के अन्य जनपद पंचायतों के द्वारा भी प्रस्ताव पारित करके कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में लोक लेखा भारत के नियंत्रक महालेखाकार एवं आंतरिक लेखा की लंबित कंडिकाओं का निराकरण के लिए समस्त तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी, प्रभारी अधिकारी लेखा, नजूल, भू- अभिलेख आदि को निर्देश दिए गए।
---------------------------
मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना से मिली सहायता
    देवास 29 फरवरी 2016/ प्रभारी कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के प्रकरण में पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना अंतर्गत 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।  अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बागली एवं संबंधित तहसीलदार के प्रतिवेदन के आधार पर यह सहायता दी गई है।
    उल्लेखनीय है कि गत 7 जनवरी 2016 को ग्राम पोलाय तहसील बागली की कृषि भूमि पर कुआं खोदने के दौरान धंसने के कारण अनिता पति मुकेश निवासी ग्राम बेड़ामऊ की मृत्यु हो गई थी। मृतका के पति मुकेश पिता रतनलाल को मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना अंतर्गत 50 हजार रुपए की प्रशासकीय राशि स्वीकृति जारी की गई है।
--------------------------
हाईस्कूल व हायर सेकेंड्री परीक्षा केंद्रों के हेतु उड़न दस्ते गठित
      देवास, 29 फरवरी 2016/ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हाई स्कूल, हायर सेकेंड्री सर्टिफिकेट परीक्षा 2016 दिनांक एक मार्च एवं 2 मार्च से प्रात: 8.30 बजे से 11.30 तक जिले विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आयोजित होने वाली परीक्षाओं के दौरान कानून व्यवस्था, परीक्षा की पवित्रता एवं विश्वसनियता बनाए रखने तथा निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने, नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए प्रभारी कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने संयुक्त उड़न दस्ते का गठन किया है।
        परीक्षा केंद्रों के लिए गठित उड़न दस्ते में संपूर्ण देवास अनुभाग के लिए अनुविभागीय अधिकारी सारिका भूरिया को, सोनकच्छ अनुभाग के लिए अनुविभागीय अधिकारी मो. मुश्ताक अहमद को, बागली अनुभाग के लिए अनुविभागीय अधिकारी पुरूषोत्तम कुमार को, कन्नौद अनुभाग के लिए अनुविभागीय अधिकारी रंजना पाटने को, खातेगांव अनुभाग के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजकुमार नागराज रहेंगे।
    परीक्षा केंद्र का नाम एवं नियुक्त कार्यपालिक दंडाधिकारी
    जारी आदेश में देवास अनुभाग के महारानी चिमनाबाई उमाविद्यालय, शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय चिमनाबाई, डिवाइन कॉन्वेंट हा. स्कूल तहसील चौराहा देवास के अतिरिक्त तहसीलदार दिनेशकुमार सोनी को, अशा. शिशु विहार उमा. विद्यालय देवास, शासकीय उत्कृष्ट उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, अशा. सरस्वती विद्या मंदिर विजय नगर देवास के लिए अति. तहसीलदार प्रियंका चौरसिया को, अशा. गौड़ विद्यापीठ हाई स्कूल देवास के लिए नायब तहसीलदार मधु नायक को, शासकीय महा. राधाबाई कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय एवं श्री नारायण विद्यालय मंदिर क्रमांक-1 के लिए अतिरिक्त तहसीलदार दिनेश कुमार सोनी को, शासकीय नूतन उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय देवास, अशा. बीसीएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवास, शासकीय हाई स्कूल राजोदा, शिशु विहार उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय देवास के लिए अतिरिक्त तहसीलदार प्रियंका चौरसिया को, शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय देवास, सन्नौड़, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरोठा तथा कैलोद के लिए नायब तहसीलदार मधु नायक को, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगावदा, पद्मजा विद्यालय देवास, न्यू चिल्ड्रन होम शिवाजी नगर देवास, वशिष्ठ गुरुकुल आवास नगर, न्यू ईरा पब्लिक स्कूल, किंडर स्कूल, सेंट उमर पब्लिक स्कूल, शासकीय स्कूल शिप्रा, दत्तोर, आगरोद, मेंढकी धाकड़ के लिए तहसीलदार नरेंद्र बाबू यादव, नायब तहसीलदार रेखा सचदेव को कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है।
अनुभाग सोनकच्छ क्षेत्र के लिए
    अनुभाग सोनकच्छ क्षेत्र शासकीय स्कूल देवली, शासकीय कन्या विद्यालय एवं बालक विद्यालय टोंकखुर्द, टोंककला, चिड़ावद, पीपल्यासड़क, पाड़ल्या, दौंताजागीर, जमोनिया के लिए तहसीलदार केएल तिलवर तथा नायब तहसीलदार चिड़ावद प्रीति बिसे को, इकलेरा, चौबाराधीरा, पीपलरावां, गंधर्वपुरी, सोनकच्छ, बावई, बीसाखेड़ी, पीपल्याबक्सू, भौंरासा के लिए तहसीलदार पल्लवी पुराणिक को कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है।
अनुभाग बागली क्षेत्र के लिए
    अनुभाग बागली क्षेत्र के हाटपीपल्या, देवगढ़, आमलाताज, देहरिया साहू, चापड़ा, डबलचौकी, बागली, करनावद, कमलापुर, पुंजापुरा, रातातलाई, पीपरी, उदयनगर, रतनपुर, पांडुतलाव, पलासी, कांजीपुर, मातमौर, पोलाखाल के लिए तहसीलदार बागली बीएस श्रीवास्तव, तहसीलदार हाटपीपल्या आरके शुक्ला, तहसीलदार बसंती ठाकुर, नायब तहसीलदार लवनीत कोरी को कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त किया है।
अनुभाग कन्नौद के लिए
    अनुभाग कन्नौद क्षेत्र के कन्नौद, कुसमानिया, पानीगांव, सुंद्रेल, कांटाफोड़, बाईजगवाड़ा, सतवास क्षेत्र के स्कूलों के लिए तहसीलदार कुलदीप पाराशर, एएल प्रजापति को कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है।
अनुभाग खातेगांव क्षेत्र के लिए
    अनुभाग खातेगांव क्षेत्र के खातेगांव, अजनास, हरणगांव, संदलपुरा, इकलेरा, नेमावर, बिजलगांव, जियागांव, पीपल्यानानकार, विक्रमपुर, बरवाई, पीपलकोटा के विद्यालयों के लिए तहसीलदार लाखनसिंह चौधरी तथा नायब तहसीलदार शंकरलाल मरावी को कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है।
-----------------------------
पांचवी एवं आठवीं स्वाध्यायी परीक्षा के लिए चिमनाबाई स्कूल केंद्र घोषित
      देवास, 29 फरवरी 2016/ जिला मूल्यांकन समिति की बैठक के अनुसार वर्ष 2016 की कक्षा 5वीं एवं 8वीं के स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए जिला मुख्यालय पर शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय चिमनाबाई देवास को वार्षिक परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि  प्राचार्य को अग्रेषण अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही सुविधा की दृष्टि से स्वाध्यायी विद्यार्थियों के फॉर्म के वितरण की व्यवस्था जिले के सभी विकासखंड स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय (उत्कृष्ट विद्यालय देवास को छोड़कर) की गई है। मंगलवार एक मार्च से फॉर्म उपलब्ध होंगे। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2016 निर्धारित की गई है। जो केवल चिमनाबाई स्कूल में जमा हो सकेंगे। कक्षा 8वीं का परीक्षा शुल्क 50 रुपए एवं कक्षा 5वीं के लिए 30 रुपए निर्धारित की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त की जा सकती है।
--------------------------
जिले के संवेदनशील परीक्षा केंद्र
      देवास, 29 फरवरी 2016/ माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र द्वारा देवास जिले में विभिन्न स्कूलों को परीक्षा की दृष्टि से संवेदनशील घोषित किया गया है। घोषित स्कूलों में पांचूबाई विराम जीजाट शासकीय कन्या विद्यालय सोनकच्छ, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमलापुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुंजापुरा, शासकीय कन्या विद्यालय टोंकखुर्द, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डबलचौकी, शासकीय नवीन हाई स्कूल कन्नौद, शासकीय उमा. विद्यालय पीपरी, शासकीय हाई स्कूल बीसाखेड़ी, शासकीय हाई स्कूल उदयनगर, श्री उमा विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटपीपल्या, सरस्वती एस.एम. उमावि खातेगांव, बीसीएम स्कूल देवास, न्यू चिल्ड्रन होम विद्यालय देवास, सरस्वती व्ही.एम विजयनगर देवास, न्यू ईरा पब्लिक स्कूल देवास, सेंट उमर पब्लिक विद्यालय इटावा देवास को संवेदनशील घोषित किया गया है। स्वाध्यायी परीक्षा केंद्र किंडर उमावि 5 ए कोठी रोड देवास तथा वशिष्ठ गुरुकुल उमावि देवास को भी संवेदनशील घोषित किया गया है।
-----------------------------
आपदा प्रबंधन से बचाव की दी जानकारी
      देवास, 29 फरवरी 2016/ गत दिवस सुबह 10.30 बजे सिविल डिफेंस वॉलेटियरो का सम्मेलन परिचय होमगार्ड कार्यालय देवास में आयोजित किया गया। सम्मेलन में 600 वॉलेटियरों ने भाग लिया। सम्मेलन में सभी को आगामी सिंहस्थ महाकुंभ को दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ बचाव, आपदा प्रबंधन, तैराक, ट्राफिक व्यवस्था के बारे में बताया गया। इस अवसर पर सलीम खान एएसआई, महेश पाठक, मानसिंह नागर, जनकसिंह पटेल, अंतरसिंह दरबार, गंगाराम नायक सहित अन्य उपस्थित थे।
--------------------------









No comments:

Post a Comment