02-03-2016
॥ स मा चा र॥
प्रदेश
के 38 जनजाति विकासखण्ड में होगा गोदाम निर्माण
वेयरहाउस संचालन के लिये
लायसेंस ऑनलाइन
उद्योग
विभाग में ईएम का पंजीयन ऑनलाइन होगा
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
भमोरी
में आयोजित हुआ सूचना शिविर
शिविर
में ग्रामीणों को दी शासन की योजनाओं संबंधी जानकारी
देवास, 02 मार्च 2016/ बागली ब्लॉक के ग्राम भमोरी में आज बुधवार को सूचना शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा योजनाओं से संबंधित
साहित्य, पम्पलेट एवं अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया। साथ ही शिविर में "आगे
आए लाभ उठाएं" पुस्तक का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारी
एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
सूचना शिविर में बागली जनपद पंचायत के सीईओ जितेंद्रसिंह
ठाकुर ने उपस्थित ग्रामीणों को ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। पीएचई
विभाग के उपयंत्री चंद्रकात पगारे ने बताया क्षेत्र के सभी हैंडपंपों पर उसका नंबर
लिख दिया गया है। हैंड पंप खराब होने पर अब उसे सुधरवाने के लिए काल सेंटर में इस नंबर
को बताने से हैंड पंप जल्दी सुधर जाएगा। शिविर में अन्य विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों
को जानकारी दी। सरंपच कलाबाई हुकुम पाटीदार ने बताया कि ग्राम मनरेगा के तहत 10 कपिल
धारा कुएं, एक निर्मल नील कुआं, चार पशु शेड और एक खेत सड़क का काम चल रहा है।
--------------------------
ग्राम
पोड़ी में हुआ किसान सभा का आयोजन
उपसंचालक
कृषि ने दी किसानों को उपयोगी जानकारी
देवास, 02 मार्च 2016/ कृषि विभाग द्वारा जिले के ग्राम पोड़ी में बुधवार को
किसान सभा का आयोजन किया गया। किसान सभा में किसानों एवं ग्रामीणों को कृषि उपयोगी
जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि केसी वास्केल, कृषि विभाग के अधिकारी एवं
ग्रामीणजन उपस्थित थे।
किसान सभा में उपसंचालक कृषि ने ग्रामीणों को प्रधान
मंत्री फसल बीमा योजना, स्वाईल हेल्थ कार्ड योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना,
सूक्ष्म पोषक तत्वों का महत्व, मनरेगा में मेरा खेत मेरी माटी उप योजनांतर्गत किसान
हितग्राहियों के खेतों पर ऑन फार्म आफॅ फार्म कार्यों की प्रगति की समीक्षा, ग्राम
पंचायत में किए जा रहे फसल में नवीन पैकेज फार प्रेक्टिस, फसल चक्र परिवर्तन आदि पर
चर्चा, कृषि वानिकी एवं कृषि उद्यानिकी को बढ़ावा दिए जाने के बारे में, खरीफ 2016
का ग्राम पंचायत का कृषि प्लान तैयार किए जाने के बारे, जल संरचनाओं का निर्माण आदि
विषयों पर विस्तार पूर्वक बताया।
उप संचालक
किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि आगामी 15 अप्रैल तक किसान सभा विभिन्न गांवों
में आयोजित की जाएगी। किसान सभा में ग्राम पंचायत के समस्त कृषकों को आमंत्रित किया
जाएगा। किसान सभा यथासंभव ग्राम चौपाल अथवा गांव में किसी सार्वजनिक स्थान पर आयोजित
की जाएगी। प्रभारी कलेक्टर ने प्रत्येक किसान सभा के लिए राजपत्रित अधिकारियों को नोडल
अधिकारी नियुक्त किया हैं। नोडल अधिकारी के साथ प्रत्येक किसान सभा में किसान कल्याण
तथा कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य
पालन विभाग, सहकारिता विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मैदानी अधिकारियों
की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त कृषि विज्ञान केन्द्र देवास के कृषि वैज्ञानिकों
की भी ड्यूटी लगाई गई है।
उप संचालक कृषि
ने बताया कि किसान सभा जिले के 6 विकासखण्डों में एक दिन में दो ग्राम पंचायतों में
किसान सभा का आयोजन किया जाएगा। किसान सभा में प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना, स्वाईल
हेल्थ कार्ड योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, सूक्ष्म पोषक तत्वों का महत्व,
मनरेगा में मेरा खेत मेरी माटी उप योजनांतर्गत किसान हितग्राहियों के खेतों पर ऑन फार्म
आफॅ फार्म कार्यों की प्रगति की समीक्षा, ग्राम पंचायत में किए जा रहे फसल में नवीन
पैकेज फार प्रेक्टिस, फसल चक्र परिवर्तन आदि पर चर्चा, कृषि वानिकी एवं कृषि उद्यानिकी
को बढ़ावा दिए जाने बाबत् चर्चा, खरीफ 2016 का ग्राम पंचायत का कृषि प्लान तैयार किए
जाने हेतु चर्चा, जल संरचनाओं का निर्माण आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी ताकि किसान
की आमदनी में वृद्धि की जा सके।
--------------------------
निर्माण कार्यों
के लिए 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत
देवास, 02 मार्च 2016/ बागली विधानसभा क्षेत्र विकास
योजना अन्तर्गत उच्च शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री एवं हाटपीपल्या विधायक श्री
दीपक जोशी की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 10 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
जारी
आदेश अनुसार बागली विकासखंड के ग्राम कांझर, ग्राम पुनासा, ग्राम पितावली, ग्राम बड़ियामांडू,
ग्राम गोला में शमशान शेड निर्माण के लिए एक लाख 10 हजार रुपए- एक लाख 10 हजार रुपए
तथा ग्राम बरखेड़ालाड़ में चौपाल/चबुतरा निर्माण के लिए 75 हजार रुपए, ग्राम गुराड़िया
हातु में चबुतरा/चौपाल निर्माण के लिए 50 हजार रुपए, ग्राम लसुड़िया हातु में चबुतरा
निर्माण के लिए 50 हजार रुपए, ग्राम खेरखड़ी में पैवर्स ब्लॉकिंग कार्य (स्कूल परिसर
में) के लिए एक लाख रुपए, ग्राम ग्यारसपुरा पैवर्स ब्लॉकिंग कार्य (चौक में) के लिए
75 हजार रुपए, ग्राम कवड़िया में सीसी रोड निर्माण के लिए एक लाख रुपए की प्रशासकीय
स्वीकृति जारी की गई है।
-------------------------
निकलंन में आयोजित
होगा महाशिवरात्रि मेला
देवास, 02 मार्च 2016/ देवास जनपद पंचायत द्वारा महाशिवरात्रि
पर्व के अवसर पर निष्कलंकेश्वर महादेव मंदिर ग्राम निकलंन पर 7 मार्च से 13 मार्च तक
मेला आयोजित किया जाएगा। जनपद पंचायत सीईओ ने आग्रह किया है कि मेले में अधिक से अधिक
व्यापारी अपनी दुकानें लाएं।
-----------------------
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं
की अनंतिम सूची जारी
देवास,
02 मार्च 2016/एकीकृत बाल विकास परियोजना देवास शहरी अंतर्गत वार्ड क्र. 01 के
आंगनवाड़ी केन्द्र जेतुपरा क्र. 05, वार्ड 11 के आंगनवाड़ी केन्द्र मुखर्जी नगर क्र.
01 एवं वार्ड 25 के आंगनवाड़ी केन्द्र आनंद बाग क्र. 01 के रिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं
की पदों की पूर्ति हेतु 02.03.2016 को अनन्तिम सूची जारी की गई।
परियोजना
अधिकारी जीवन देथलिया ने बताया कि उक्त सूची को परियोजना कार्यालय, जिला कार्यालय,
नगर निगम कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं वार्ड क्र. 01, 11 एवं
25 के आंगनवाड़ी केन्द्रों पर चस्पा किया गया है। यदि किसी को उक्त अनन्तिम सूची पर
आपत्ति हो तो दिनांक 11.03.2016 तक शाम 5.30 बजे तक परियोजना कार्यालय सांई मंदिर परिसर,
लाला लाजपतराय मार्ग, जिला पंचायत देवास के सामने देवास में आकर अपनी आपत्ति प्रस्तुत
कर सकता है।
-----------------------
प्रदेश
के 38 जनजाति विकासखण्ड में होगा गोदाम निर्माण
वेयरहाउस संचालन के लिये
लायसेंस ऑनलाइन
देवास, 02 मार्च 2016/राज्य सरकार ने अनुसूचित
जनजाति बहुल क्षेत्र में गोदाम निर्माण का निर्णय लिया है। राज्य के 38 अनुसूचित जनजाति विकासखण्ड में 1800 मीट्रिक टन क्षमता
के गोदाम का निर्माण किया जा रहा है। वेयरहाउस संचालन के लिये लायसेंस आवेदन ऑनलाइन
प्राप्त किये जाने की सुविधा शुरू की गई है। अब लायसेंस ऑनलाइन ही जारी भी किये जा
रहे हैं। प्राप्त आवेदनों में किसी दस्तावेज की कमी होने पर आवेदक को उसकी पूर्ति किये
जाने की सूचना ऑनलाइन ही दी जायेगी। आवेदक लायसेंस स्वीकृति की स्थिति ऑनलाइन देख भी
सकेंगें।
स्टील सॉयलो की स्थापना
प्रदेश
में इंदौर, उज्जैन, देवास, भोपाल, विदिशा, सीहोर, हरदा, होशंगाबाद और सतना जिले में
9 स्थान पर 4 लाख 50 हजार मीट्रिक टन क्षमता के स्टील सॉयलो प्रोजेक्ट देश में पहली
बार पीपीपी मॉडल पर स्थापित किये जा रहे हैं। देश के कुछ अन्य राज्य भी इसका अनुसरण
कर रहे हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने विपणन वर्ष 2015-16 में 1 लाख 90हजार मीट्रिक
टन गेहूँ का भंडारण स्टील सॉयलो में सफलतापूर्वक किया है।
-----------------------
उद्योग
विभाग में ईएम का पंजीयन ऑनलाइन होगा
देवास, 02 मार्च 2016/ वर्ष 2014-15 एवं वर्ष 2015-16 में शासन द्वारा संचालित विभिन्न रोजगार मूलक योजनाएं
जो, कि शासन के विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही है। इसके लिए ऋण प्राप्त हितग्राहियों
के उद्योग आधार ज्ञापन जारी करवाया जाना है। ताकि इकाई स्थापना करने पर हितग्राही को
अतिरिक्त सुविधाएं प्राप्त हो सके। इकाई स्थापना हेतु उद्योग विभाग का ईएम पंजीयन प्राप्त करें।
ईएम पंजीयन ऑनलाइन किया जाना है और इसके लिए www.mpindustries.org है। इसके लिए आधार कार्ड नंबर, बैंक का आईएफएससी कोड तथा अकाउंट नंबर, ई-मैल
आईडी आवश्यक है। बैंक से वितरण हो जाने के पश्चात इकाई स्थापित हो जाने पर ई-पंजीयन
अनिवार्य रूप से करें, जिससे मप्र एमएसएमई प्रोत्साहन योजना 2014 के अंतर्गत पूंजी
अनुदान तथा ब्याज अनुदान के अतिरिक्त अन्य सुविधाएं भी प्राप्त हो सकेगी।
------------------------
No comments:
Post a Comment