11-02-2016
॥ स मा चा र॥
हर हाल में
31 मार्च तक कराएँ पेंशन प्रकरणों का निराकरण
नियमित परीक्षार्थियों
की प्रायोगिता परीक्षाएं 12 से 27 फरवरी के मध्य होंगी
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र॥
सांसद आदर्श ग्राम में होगी
वाई-फाई सुविधा
प्रभारी कलेक्टर ने जारी किए
आदेश
देवास 11 फरवरी
2016/ केंद्रीय विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा
स्वराज द्वारा गोद लिए गांव अजनास अब वाई-फाई सुविधा से संपन्न होगा। इसके लिए प्रभारी
कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने आदेश जारी किए है। जिला प्रबंधक ई-गर्वनेंस को नोडल अधिकारी
बनाया गया है।
प्रभारी कलेक्टर ने नोडल अधिकारी को
निर्देश दिए है कि गांव में जल्द से जल्द वाई-फाई सुविधा प्रारंभ की जाए तथा ग्रामीणजनों
की ईमेल आईडी, फेसबुक खाता एवं पेज तैयारी करें। उन्होंने निर्देश दिए है कि इस कार्य
की कार्रवाई एवं आगामी समय में की जाने वाली कार्रवाई की कार्ययोजना, प्रतिवेदन तैयार
कर प्रस्तुत करें।
नशा मुक्त
हो अजनास
ग्राम अजनास विवादों से मुक्त एवं ग्राम में सौहाद्र पूर्ण वातावरण
बनाने के लिए पुराने विवादों को सूचीबद्ध करने, ग्राम स्तर पर विवादों के निराकरण करने
के लिए ग्राम स्तरीय समिति का गठन, पुराने विवादों के निराकरण तथा नशे से मुक्त करने
के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए प्रभारी कलेक्टर ने महिला सशक्तिरण अधिकारी
एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग को नोडल अधिकारी बनाया है। वे ग्राम में नशा मुक्ति
तथा विवादों को सुलझाने के लिए दल का गठन कर ग्रामीणों को समझाइश देंगे तथा नशा छोड़ने
के लिए प्रेरित करेंगे।
खेल प्रतियोगिताएं
होगी आयोजित
सांसद आदर्श ग्राम अजनास में ग्रामीणों,
बच्चों तथा युवाओं में खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इसके लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। साथ ही खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति कर खिलाड़ियों
को तैयार कराने, स्कूल में पर्याप्त फर्नीचर व्यवस्था, डायनिंग हॉल का निर्माण एवं
युवाओं का पासपोर्ट बनाने का कार्य भी होगा। इस कार्य के लिए जिला परियोजना समन्वयक
सर्व शिक्षा अभियान को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
उन्न्त
व जैविक खेती होगी अजनास में
प्रभारी कलेक्टर प्रबल सिपाहा
ने उप संचालक कृषि/उद्यानिकी को निर्देश दिए है कि सांसद आदर्श ग्राम में उन्नत खेती
एवं उद्यानिकी खेती के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि अजनास
एवं आसपास के ग्रामों के किसानों को सम्मिलित करते हुए किसान प्रोडूसर कंपनी को बनाया
जाए। एसएफएमसी कार्ययोजना तैयार करने के लिए सपना निगम को प्रभारी बनाया गया है ।
रोजगार
के साधन उपलब्ध कराए
प्रभारी कलेक्टर ने महाप्रबंधक
व्यापार एवं उद्योग विभाग को निर्देश दिए है कि ग्राम में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने
के लिए कार्य योजना बनाए तथा ग्रामीणों को रोजगार उन्मुंखी शिविर लगाकर प्रशिक्षण दिया
जाए। ग्राम में प्रत्येक परिवार को वर्तमान आजीविका के साथ ही नवीन, अतिरिक्त रोजगार
के साधन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
कुपोषण से मुक्त हों अजनास
प्रभारी कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम
अधिकारी महिला एवं बाल विकास को निर्देश दिए है कि सांसद आदर्श ग्राम में कुछ बच्चों
में कुपोषण के लक्षण पाए गए है। उन्हें दूर करने के लिए गांव में पौष्टिक आहार प्रदान
किया जाए। ग्राम की आंगनवाड़ियों में दर्ज बच्चों की नियमित जांच कर उन्हें उचित आहार
प्रदान किया जाए।
----------------------------
निर्माण कार्यों
के लिए 4 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत
देवास, 11 फरवरी 2016/ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र
विकास योजना अन्तर्गत खातेगावं विधायक आशीष शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा विभिन्न
निर्माण कार्यों के लिए 4 लाख 91 हजार 600 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
जारी
आदेश अनुसार खातेगांव विकासखंड के ग्राम सुकेड़ी में चौपाल/चबुतरा निर्माण के लिए
25 हजार रुपए, ग्राम पंचायत बच्छखाल के ग्राम बोरदा में चबुतरा/चौपाल निर्माण के लिए
30 हजार रुपए, ग्राम रेहटी में चौपाल/चबुतरा निर्माण के लिए 25 हजार रुपए, कन्नौद नगर
के वार्ड क्रमांक 14 में चबुतरा निर्माण के लिए 25 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक 10 में
चौपाल/चबुतरा निर्माण के लिए 40 हजार रुपए, खातेगांव विकासखंड के ग्राम सन्नौद में
श्री पप्पू मानसिंग के घर से श्रीराम दरवई के घर तक तथा पानी की टंकी से श्री भरोसनाथ
के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए एक-एक लाख रुपए, ग्राम राजोर के शासकीय हाई स्कूल
में फर्नीचर व्यवस्था के लिए 50 हजार रुपए तथा कन्नौद विकासखंड के ग्राम पानीगांव में
सीसी रोड निर्माण के लिए 96 हजार 600 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
------------------------
जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन की कार्यशाला
15 फरवरी को
देवास 11 फरवरी
2016/ जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन की कार्यशाला
का आयोजन 15 फरवरी सोमवार को दोपहर 1.30 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में आयोजित
की जाएगी। प्रभारी कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने सभी संबंधितों बैठक में उपस्थित रहने के
निर्देश दिए है।
--------------------------
ऑनलाइन जन्म-मृत्यु एवं
सीआरएस प्रशिक्षण, विवाह पंजीयन का प्रशिक्षण 17 फरवरी से
देवास 11 फरवरी 2016/ जन्म-मृत्यु ऑनलाइन, सीआरएस प्रशिक्षण, विवाह पंजीयन की
सामग्री वितरण एवं स्थानीय निकायों के बजट लेखे का जनपद पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण सह
कार्यशाला का आयोजन 17 फरवरी से 23 फरवरी तक किया जाएगा। प्रभारी कलेक्टर प्रबल सिपाहा
ने सभी संबंधितों को कार्यशाला में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।
जारी आदेश
अनुसार देवास जनपद पंचायत में 17 फरवरी को सुबह 11 बजे से, 18 फरवरी को जनपद पंचायत
सोनकच्छ में सुबह 11 बजे से तथा टोंकखुर्द
जनपद पंचायत में दोपहर 2 बजे से, 19 फरवरी को जनपद पंचायत बागली में सुबह
11 बजे से, 23 फरवरी को जनपद पंचायत कन्नौद में सुबह 11 बजे से तथा जनपद पंचायत खातेगांव
में दोपहर 2 बजे से प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
---------------------------
लंबित समयावधि
पत्रों की समीक्षा बैठक 15 फरवरी को
देवास 11 फरवरी 2016/ लंबित समयावधि पत्रों की समीक्षा
बैठक 15 फरवरी 2016 को सोमवार प्रातः 10.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में
प्रभारी कलेक्टर प्रबल सिपाहा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। प्रभारी कलेक्टर ने
सर्वसंबंधितों को आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
------------------------
हर हाल में
31 मार्च तक कराएँ पेंशन प्रकरणों का निराकरण
देवास 11
फरवरी 2016/सेवानिवृत्त
एवं मृत शासकीय सेवकों के लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण हर हाल में 31 मार्च तक करा लें। यदि किसी
कार्यालय में पेंशन अथवा पारिवारिक पेंशन लंबित रहे तो विलंब के लिये जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी
के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
पेंशन
प्रकरणों का निराकरण कराने के साथ-साथ कार्यालय प्रमुख को इस आशय का प्रमाण-पत्र भी
संभागीय पेंशन कार्यालय को देना होगा कि एक अप्रैल 2016 की
स्थिति में उनके कार्यालय में कोई भी पेंशन प्रकरण लंबित नहीं है। जिन शासकीय सेवकों
की विभागीय जाँच, न्यायालयीन एवं लोक आयुक्त जाँच से संबंधित प्रकरण चल रहे हैं, उन्हें
छोड़कर शेष सभी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण 31 मार्च तक निराकृत कराएँ।
------------------------
नियमित परीक्षार्थियों
की प्रायोगिता परीक्षाएं 12 से 27 फरवरी के मध्य होंगी
देवास 11 फरवरी 2016/सचिव माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी
समय सारणी के अनुसार नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके विद्यालय में
12 से 27 फरवरी के मध्य सम्पादित की जाएंगी। बाह्य मूल्यांकन कर्ताओं के कार्य आदेश
विकास खण्ड के अंतर्गत उत्कृष्ठ विद्यालय से प्राप्त करें। जिन संस्थाओं में बाहृय
मूल्यांकन कर्ताओं की डयूटी लगाई गई है संबंधित प्राचार्य विशेष वाहक भेजकर जिला शिक्षा
अधिकारी कार्यालय के परीक्षा शाखा से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी
ने जिले के सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यो को निर्देशित किया है कि
वे निर्धारित समय सीमा में प्रायोगिक परीक्षाएं सम्पादित कराना सुनिश्चित करें।
No comments:
Post a Comment