Tuesday, 2 February 2016

2 फरवरी 2015

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास

॥ स मा चा र॥

जनसुनवाई में आवेदकों ने दिए आवेदन

प्रभारी कलेक्टर ने सुनवाई करते हुए संबंधित

अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

----------------------------
        देवास 02 फरवरी 2016/ जिला मुख्यालय में जनसुनवाई में आज मंगलवार को मल्हार स्मृति मंदिर में आवेदकों ने प्रभारी कलेक्टर प्रबल सिपाहा एवं पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला के समक्ष आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। प्रभारी कलेक्टर एवं एसपी ने सभी पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदनों की जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर मुश्ताक अहमद, एसडीएम सारिका भूरिया सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
ग्राम आबादी के बाड़े को ग्राम में जोड़े
         ग्राम चौबारा जागीर तहसील सोनकच्छ के ग्रामीण विक्रम, देवकरण, फूलचंद, नारायणसिंह, राजेंद्रसिंह तथा अन्य ग्रामीणों ने आवेदन देते हुए बताया कि वे सभी ग्राम चौबारा जागीर के पास ग्राम आबादी बाड़े में रहते हैं। आवेदन में बताया कि जैसे-जैसे गांव की आबादी बड़ती गई, उन्होंने गांव के पास लगे बाड़े में अपने निवास स्थान बना लिए। उनके ग्राम आबादी बाड़े को ग्राम आबादी में जोड़े, जिससे उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिल सकें। इस पर प्रभारी कलेक्टर ने जांच कर संबंधित विभाग को निराकरण के निर्देश दिए।
जमीन पर मिट्टी डालकर जमीन पर कब्जा कर रहे हैं
         आवेदक रतनलाल पिता गणपतजी निवासी ग्राम नागदा तहसील देवास ने आवेदन देते हुए बताया कि उसकी निजी पट्टा भूमि ग्राम जसोदगढ़ हैं। वहां पर ऊर्जा कंपनी द्वारा रोड बनाया जा रहा है। उसकी भूमि सीमा पर गांव के अन्य व्यक्ति द्वारा उसकी भूमि सीमा में मिट्टी डालकर कब्जा करके रोड बनाया जा रहा है। उसकी भूमि पर जो कब्जा हो रहा है उसे रोका जाए। इस पर प्रभारी कलेक्टर ने जांच कर निराकरण के निर्देश दिए।
होलिका दहन अन्य जगह पर किया जाए
         आवेदक विक्रमसिंह पिता चंदनसिंह दांगी निवासी ग्राम किंदुरिया तहसील टोंकखुर्द ने आवेदन देते हुए बताया कि उसके घर से 5 फीट की दूरी पर होलिका का दहन किया जाता है। जिससे उसके घर में आग लगने की संभावना बनी रहती है। आवेदक ने निवेदन करते हुए कहा कि होलिका का दहन अन्य खुली जगह पर किया जाए। इस पर प्रभारी कलेक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए।

बीपीएल राशन कार्ड बनवाए
         आवेदिका ज्योति मनोज शर्मा ने बताया कि वे अत्यंत गरीब है तथा गरीबी में जीवन यापन कर रहें है। आवेदिका ने बताया कि उसका नाम गरीबी रेखा सूची में जोड़ कर गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनवाया जाए। इस पर प्रभारी कलेक्टर ने संबंधित विभाग को जांच कर निराकरण के निर्देश दिए।



---------------------------------
आदिम जाति विभाग द्वारा नरेंद्र के पिता को साढ़े सात लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत
        देवास 02 फरवरी 2016/     मप्र शासन आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा आकस्मिकता योजना के प्रावधानों के अनुसार जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन पर अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कलेक्टर द्वारा अत्याचार से पीड़ित व्यक्ति को आकस्मिकता योजना के तहत रामचरण गोपीगुराड़िया (स्व. नरेंद्र के पिता) को 7 लाख 50 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
------------------------------------
क्षिप्रा नदी के संरक्षण के लिए ग्राम सभाएं होंगी आयोजित
विशेष ग्राम सभाओं के लिए अधिकारी/कर्मचारी नियुक्‍त
        देवास 02 फरवरी 2016/ कलेक्टर ने सिंहस्थ 2016 को दृष्टिगत रखते हुए क्षिप्रा नदी के संरक्षण, ग्रीन क्षिप्रा एवं सफाई के लिए नदी किनारे स्थित 45 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा के आयोजन के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश में 45 ग्राम पंचायतों में अलग-अलग तिथियों में क्षिप्रा नदी किनारे स्थित ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएगी।
विशेष ग्राम सभाओं के एजेंडे
    आदेश में क्लीन क्षिप्रा, ग्रीन क्षिप्रा, जैविक क्षिप्रा तथा अन्य एजेंडों पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएगी। एजेंडों के तहत क्षेत्र के ग्रामों में निकलने वाली घरेलू नालियों के पानी के उपचारित करने के संबंध में कार्यों को चिंहांकित करना व अनुमोदन करना। नदी में कचरा डालने की प्रवृत्ति को हतोत्साहित करने के लिए चर्चा करना। नदी किनारे से कचरा संग्रहण स्थल को हटाना। क्षिप्रा नदी के किनारे बांसरोपण एवं वृक्षारोपण की कार्य योजना बनाना। ग्राम में खुले में शौच मुक्ति के लिए संकल्प दिलाना आदि एजेंडों पर चर्चा की जाएगी।
विशेष ग्राम सभा के लिए नियुक्त अधिकारी
    विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए कलेक्टर द्वारा प्रभारी अधिकरी, नोडल अधिकारी एवं कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें अति. सीईओ जिला पंचायत ब्रजेश पटेल को ग्राम पंचायत गदईशापीपल्या, लौहारपीपल्या, क्षिप्रा (सुकल्या), सुनवानी महाकाल, कुमारिया के लिए, परियोजना अधिकारी विरेंद्रसिंह बघेल को ग्राम टिगरिया छोटा, छापरी, भड़ा पीपल्या, टिगरिया गोगा तथा सुतारखेड़ा के लिए, परि. अर्थशास्त्री अमित जायसवाल को बांगरदा, कैलोद, नारियाखेड़ा, सदाशिवपुरा, पर्वतपुरा के लिए, सहायक उद्यानिकी विवेक प्यासी को ग्राम पंचायत दखनाखेड़ी, सुनवानी कराड़, टिमरनी, सन्नौड़, खेतड़िया के लिए, जिला अंकेक्षक मनीष तंवर को ग्राम पंचायत अखेपुर, बराय, राघोगढ़, अकबरपुर, चौबापीपल्या के लिए, तकनीकी विशेषज्ञ सुनील जाट को ग्राम पंचायत बारोली, मिर्जापुर, सारोल पटाड़ा, पटाड़ी के लिए, परियोजना अधिकारी रंजना जोशी को  ग्राम पंचायत टिगरिया सांचा, बांगर, लसुड़िया छत्रधार, बैरागढ़, सिंगावदा के लिए, डीपीसी टीएससी गणेश मौर्य को ग्राम पंचायत देवर, सिरोंज, लौहारी, चंदाना, आंट के लिए तथा लेखा अधिकारी आशुतोष शर्मा को ग्राम पंचायत खजुरिया, अचलुखेड़ी, नागूखेड़ी, रूपाखेड़ी, पुवार्ल्डा के लिए अधिकारी नियुक्त किया है। अधिकारियों के साथ नोडल अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी नियुक्त किया गया है।
-----------------------------------
प्रतिभा खोज योजना शिविर का आयोजन आज
        देवास 02 फरवरी 2016/ सिंहस्थ 2016 के पूर्व संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज योजना शिविर का संभाग स्तरीय आयोजन 3 फरवरी को प्रात: 11 बजे कालीदार अकादमी कोठी रोड उज्जैन में किया जाएगा।
---------------------------

                                                       

No comments:

Post a Comment