4 फरवरी 2016
एम
श्रम
सेवा
एप के माध्यम से महत्वपूर्ण सेवा उपलब्ध
विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्द्ध-घुमक्कड़ जातियों का विस्तृत
सर्वे और पंचायत होगी
मुख्यमंत्री श्री चौहान के विभागीय समीक्षा बैठक में
निर्देश
मुख्यमंत्री
ने विदेश अध्ययन के लिये चयनित छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं
छात्रवृत्ति स्वीकृत होने से छात्राएँ प्रफुल्लित
हमारी
शाला
ऐसी हो कार्यक्रम के तहत बाह्रय मूल्यांकनकर्ताओं
का
चयन किया जायेगा
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र ॥
केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश की पंजीयन प्रक्रिया 8 फरवरी से
देवास 04 फरवरी 2016/ केन्द्रीय
विद्यालय बीएनपी देवास में कक्षा पहली में प्रवेश के लिए पंजीयन प्रक्रिया 08 फरवरी
2016 से प्रारम्भ होगी जो कि 10 मार्च 2016 तक चलेगी। प्रवेश फार्म प्रातः 9 से 11
बजे तक विद्यालय से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकेंगे। प्राचार्य श्री एस पी सारस्वत
ने बताया कि प्रवेश केन्द्रीय विद्यालय के नियमानुसार दिया जाएगा। इस संबंध में अधिक
जानकारी के लिए विद्यालय की वेबसाइट www.kvdewas.org.in पर जाकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
------------------------------
विधायक श्रीमती
गायत्रीराजे पवार द्वारा 8 लाख रुपए की
आर्थिक सहायता
स्वीकृत
देवास 04 फरवरी 2016/ विधायक स्वेच्छानुदान निधि
से देवास विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा 160 व्यक्तियों
को चिकित्सा एवं शिक्षा सहायता के रूप में 8 लाख रूपए की स्वीकृति जारी की गई है।
----------------------------------
कैलोद में बढ़ गया दुग्ध उत्पादन
देवास 04 फरवरी 2016/
पंजाब नेशनल बैंक और कलेक्टर आशुतोष अवस्थी के प्रयासों से ग्राम कैलोद में दुग्ध उत्पादन
बढ़ गया है। इंदौर दुग्ध संघ के स्थानीय प्रबंधक अजीत जैन ने बताया है कि कैलोद में
दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के हेतु यहां 53 किसानों को 53 लाख रुपए का ऋण वितरित किया गया
था। इस राशि से किसानों ने 96 मुर्रा भैंसे खरीदी। पहले यहां पर 900 लीटर प्रतिदिन
दूध का संकलन होता था। अब जनवरी 2016 में यह उत्पादन बढ़ कर 1700 लीटर हो गया है। गांव
की दुग्ध सहकारी समिति के सचिव मेहरबानसिंह चौधरी का कहना है कि जिले के सभी गांव में
इसी तरीके से बैंक पशुपालकों की मदद करें तो जिले का दुग्ध उत्पादन तेजी से बढ़ सकता
है। अभी जिले में सहकारी दुग्ध समितियों का संकलन 72 हजार लीटर है। इसे बढ़ाकर एक लाख
लीटर करने का लक्ष्य रखा गया है। सहकारिता
विभाग द्वारा जिले में दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति की संख्या बढ़ाने का कार्य भी किया
जा रहा है। अग्रणी बैंक प्रबंधक भूपेश करोलिया ने बताया है कि नवीन पशु धन क्रय के
लिए विभिन्न बैंकों से समन्वय कर किसानों को
विशेष ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
----------------------------
दो पहिया वाहन चालकों को जानकारी देने के निर्देश
देवास 04 फरवरी 2016/ जिले
के प्रभारी कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने निर्देश दिए है कि सभी पेट्रोल पंप संचालक ऐसे
दो पहिया वाहन चालकों को ईधन नहीं दे जो बगैर हेलमेट लगाए आते हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी
ज्योति जैन ने बताया है कि सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए है कि अपने
परिसर में उक्त आश्य की सूचना सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करें।
उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटना में बिना
हेलमेट लगाए चालकों को गंभीर चोट, शारीरिक अपंगता, मृत्यु की संभावना अधिक होने को
दृष्टिगत रखते हुए ऐसे दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाए बिना ही वाहन चलाने की
प्रवत्ती पर सख्ती से रोक लगाए जाने के लिए
मोटर स्पिरिट तथा हाई स्पीड डीजल आईल (अनुज्ञापन तथा नियंत्रण) आदेश 1980 की धारा 10 के अंतर्गत समस्त पेट्रोल,
डीजल पंपों के अनुज्ञप्तिधारियों को दो पहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट लगाकर वाहन
लेकर आने पर ही उन्हें पेट्रोल प्रदाय किए जाने के निर्देश दिए गए थे।
--------------------------
आधार सर्च भी करवा सकते हैं नागरिक
देवास 04 फरवरी 2016/ देवास शहर में मल्हार स्मृति मंदिर, नगर निगम में आधार पंजीयन का कार्य किया जा
रहा है एवं नागरिक सुविधा केंद्र जहां आधार पंजीयन की किट उपलब्ध हो
वहां जाकर आधार पंजीयन करवा सकते है। आधार में सुधार करवा सकते है, आधार सर्च करवा सकते है। आधार
पंजीयन निशुल्क है अगर कोई आधार पंजीयन के लिए पैसे मांगता है तो उसकी शिकायत जिला
ई गवर्नेंस प्रबन्धक देवेंद्र सिंह राठौर 8109935547 से की जा सकती है। यह बात आज
प्रभारी कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने आधार की
समीक्षा बैठक में कही। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि महिला एवं बाल
विकास, नगर निगम और शिक्षा विभाग आधार कार्ड बनाने में सक्रियता दिखाएं। बैठक में
संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
जिला प्रबंधक द्वारा बताया गया है कि
आधार पंजीयन संबंधी दर शासन से अनुमोदित हैं। जिसमें नवीन आधार पंजीयन नि:शुल्क है।
ईआईडी माध्यम से आधार सर्च 5 रुपए है। ई-आधार प्रिंट (ब्लैक एंड वहाइट साधारण पेपर)
10 रुपए है। ई-आधार प्रिंट (पीवीसी कार्ड) के 30 रुपए निर्धारित है। आधार में
बॉयोमैट्रिक अपडेशन के 15 रुपए निर्धारित है। आधार में डेमोग्राफिक (नाम, पता आदि)
संशोधन 15 रुपए है।
उल्लेखनीय
है कि देवास
जिला मे जनवरी 2016 तक अनुमानित जनसंख्या
16,53,338 में से
14,35,583 के आधार बन चुके है, जो की कुल जनसंख्या के 87 प्रतिशत है। जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के 98 प्रतिशत लोगों के आधार बन चुके है। शेष कुल जनसंख्या 2,17,755
में से 1,98,761
जो
कि 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के है जिनके आधार पंजीयन के लिए आगनवाड़ी
ओर स्कूल में नियमित आधार कैंप लगाए जा रहे है।
-------------------------------
एम
श्रम
सेवा
एप के माध्यम से महत्वपूर्ण सेवा उपलब्ध
देवास 04 फरवरी 2016/शासन द्वारा 26 जनवरी
2016 गणतंत्र दिवस के अवसर डिजीटल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत श्रम विभाग की विभिन्न
सेवाओ को मोबाइल एप-एम-श्रम सेवा एप के माध्यम से नागरिकों के लिए उपलब्ध कराने का
निर्णय लिया गया है। यह एप मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा
सकता है।
श्रम पदाधिकारी देवास एपी सक्सेना ने बताया है कि
में एम-श्रम सेवा एप के माध्यम से अनेक महत्वपूर्ण सेवाएं नागरिकों हेतु उपलब्ध रहेगी।
दुकान एवं स्थापनाओं के पंजीयन एवं नवीनीकरण संबंधी आवेदनों की स्थिति जानने एवं पंजीयन
प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की सुविधा। कारखानों के पंजीयन संबंधी आवेदनों की स्थिति
जानने एवं अनुज्ञप्ति डाउनलोड करने की सुविधा। ठेका श्रम अधिनियम के अंतर्गत प्रमुख
नियोजक के पंजीयन के ठेकेदारों की अनुज्ञप्ति की स्थिति जानने की सुविधा। भवन एवं अन्य
संनिर्माण संस्थानों के पंजीयन हेतु ऑनलाइन आवेदन की स्थिति जानने की सुविधा। ईज ऑफ
डुईग बिजनेस के अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं की जानकारी। महत्वपूर्ण विभागीय आदेश, परिपत्र,
प्रपत्र, सूचनाएं एवं घटनाओं की जानकारी। प्रचलित न्यूनतम वेतन की जानकारी। विभागीय
लोक सेवाओं की जानकारी आदि महत्वपूर्ण सेवायें उपलब्ध रहेगी। विभागीय पोर्टल पर पंजीयन/नवीनीकरण/
अनुज्ञप्ति हेतु अधिनियम के संबंध में पृथक से निर्देश भी जारी किये गये है।
------------------------------
विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्द्ध-घुमक्कड़ जातियों का विस्तृत
सर्वे और पंचायत होगी
मुख्यमंत्री श्री चौहान के विभागीय समीक्षा बैठक में
निर्देश
देवास 04 फरवरी 2016/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये
हैं कि प्रदेश के सभी जिलों में विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्द्ध-घुमक्कड़ जातियों का विस्तृत
सर्वे करवायें। पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति वितरण की लगातार मॉनीटरिंग
करें। मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़
जाति कल्याण विभाग की गत दिवस भोपाल में समीक्षा कर रहे थे। बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री अंतरसिंह आर्य और मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा भी उपस्थित
थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विमुक्त,
घुमक्कड़ और अर्द्ध-घुमक्कड़ जातियों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिये योजनाबद्ध
प्रयास किये जायें। इन जातियों की पंचायत आगामी अप्रैल माह में बुलाई जाये। विमुक्त,
घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ जाति कल्याण विभाग के सुदृढ़ीकरण के साथ ही इन जातियों के
हितग्राहियों की आवास योजना की अनुदान राशि बढ़ाई जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पिछड़ा
वर्ग विभाग की हितग्राहीमूलक योजनाओं के अमल पर लगातार ध्यान देने को कहा। उन्होंने
कहा कि विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति समय-सीमा में उपलब्ध करवाई जाये।
बताया गया कि विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्द्ध-घुमक्कड़
जातियों के विद्यार्थियों के लिये प्रदेश में 140 छात्रावास संचालित किये जा रहे हैं।
विमुक्त जाति आवास योजना में इन जातियों के हितग्राहियों के लिये 1,084 आवास बनाये
गये हैं। विमुक्त जाति बस्ती विकास योजना में एक करोड़ 16 लाख रुपये की लागत के 49 कार्य
करवाये गये हैं। प्रदेश में प्री-मेट्रिक पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति योजना में 33 लाख
9 हजार 688 तथा पोस्ट-मेट्रिक पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति योजना में 41 लाख 3 हजार 756
विद्यार्थी को लाभान्वित किया गया है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 12 हजार युवाओं
को कौशल विकास योजना में मुफ्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बैठक में अपर मुख्य सचिव
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण श्री राकेश अग्रवाल और मुख्यमंत्री के सचिव श्री
विवेक अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
-------------------------------
मुख्यमंत्री
ने विदेश अध्ययन के लिये चयनित छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं
छात्रवृत्ति स्वीकृत होने से छात्राएँ प्रफुल्लित
देवास
04 फरवरी 2016/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विदेश अध्ययन के
लिये चयनित छात्राओं को शुभकामनाएँ दी। साथ ही छात्राओं को अच्छी शिक्षा हासिल कर देश
और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिये प्रोत्साहित किया। यू.के. में उच्च शिक्षा के लिये
चयनित दो छात्राओं ने आज मुख्यमंत्री से भेंट की। दोनों छात्रा को राज्य सरकार द्वारा
उच्च शिक्षा हासिल करने के लिये छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री ने विदेश अध्ययन के लिये चुनी
गई छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पढ़ाई में उच्च स्थान हासिल
करने के लिये प्रोत्साहित किया। कु. शालिनी आराक पुत्री श्री जी.डी. आराक, भोपाल का
बीडीएस के बाद नारथ्रुम्ब्रिया यूनिवर्सिटी न्यूकासले यू.के. से पब्लिक हेल्थ में मास्टर
डिग्री के लिये चयन हुआ है। इसी तरह अंजली पुत्री श्री के.आर. साल्वे का बी.ई. के बाद
एमएससी कम्प्यूटिंग में डेमोन्टफोर्ट यूनिवर्सिटी यू.के. के लिये चयन हुआ है।
इन छात्राओं ने विदेश अध्ययन के लिये छात्रवृत्ति
स्वीकृत होने पर प्रसन्नता जाहिर की। छात्राओं ने राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए
कहा कि वे विदेश अध्ययन कर अपने परिवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी। राज्य शासन
द्वारा विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिये अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों
को सालाना 15 लाख की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
------------------------------
हमारी
शाला
ऐसी हो कार्यक्रम के तहत बाह्रय मूल्यांकनकर्ताओं
का
चयन किया जायेगा
देवास
04 फरवरी 2016/ राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा राज्य की व्यवस्थाओं और आवश्यकताओं
के परप्रेक्ष्य में गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत शालाओं के मूल्यांकन
एवं उन्नयन के लिये हमारी शाला ऐसी हो कार्यक्रम तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम को
भोपाल जिले की प्राथमिक शालाओं में लागू करने एवं कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु जिले
से मूल्यांकन प्रक्रिया अंतर्गत चयनित प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में बाह्रय मूल्यांकनकर्ताओं
का चयन किया जायेगा।
जिला स्तर पर मूल्यांकनकर्ताओं की चयन प्रक्रिया
तय कर दी गई है। शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त प्राचार्य, प्रधानाध्यपक, व्याख्याता,
उच्च श्रेणी शिक्षक जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक न हो तथा शारीरिक रूप से सक्षम हों ताकि
शाला भ्रमण के दौरान समस्या न हो, को मूल्यांकनकर्ता बनाने में प्राथमिकता दी जायेगी।
इन्हें प्राथमिक/ माध्यमिक शालाओं में कार्य करने का कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना
चाहिए। कम्प्यूटर, एन्ड्रॉयड मोबाइल, इंटरनेट के बारे में जानकारी हो व इनका उपयोग
करना जानते हों। उत्साही एवं कार्य के प्रति ईमानदार हों और सौंपे गये कार्य को बीच
में छोड़कर न जायें। पूर्व में शाला गुणवत्ता कार्यक्रम के तहत बाह्रय मूल्यांकनकर्ताओं
का चयन कर प्रशिक्षित किया गया था, उन्हें चयन में वरीयता दी जायेगी।
------------------------------
छात्रावास
सुविधा बढ़ाने निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित
करने की बनेगी
योजना
जबलपुर
में स्थापित होगा विधि विश्वविद्यालय
मुख्यमंत्री
श्री चौहान ने की
उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा
देवास 04 फरवरी 2016/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छात्रावास सुविधा
बढ़ाने में निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने की नई योजना बनाने के निर्देश
दिये हैं। उन्होंने कहा कि इससे उच्च शिक्षा प्राप्त करने शहरों में आने वाले विद्यार्थियों
को सहूलियत होगी। उन्होंने हॉस्टल सेवा प्रबंधन पोर्टल बनाने के भी निर्देश दिये। श्री
चौहान उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा कर रहे थे।
श्री चौहान ने जबलपुर में विधि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिये सभी
आवश्यक तैयारियाँ करने के निर्देश दिये। उन्होंने विभाग को उच्च शिक्षा की गुणवत्ता
में सुधार लाने के लिये बधाई दी। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की जीआरई 20.04 हो गई
है।
मुख्यमंत्री ने गाँव की बेटी, प्रतिभा किरण, विक्रमादित्य नि:शुल्क शिक्षा,
छात्राओं के लिये यातायात सुविधा और विवेकानंद केरियर मार्गदर्शन योजना को और अधिक
प्रभावी बनाने के लिये योजनाओं में सुधार के निर्देश दिये। श्री चौहान ने कहा कि विश्वविद्यालयों
को अनुदान देने के नये मापदंड भी तय किये जाना चाहिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चुनिंदा
विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को शिक्षण, अकादमिक गतिविधियों और अनुसंधान की दृष्टि
से विश्व-स्तरीय बनाने की भी योजना तैयार करने के निर्देश दिये। बताया गया कि विश्व
बैंक के सहयोग से विश्वविद्यालयों में शिक्षण की गुणवत्ता और अधोसंरचना बढ़ाने की कार्य-योजनाएँ
तैयार कर ली गई हैं। बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, उच्च शिक्षा
राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी, मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित
थे।
---------------------------
No comments:
Post a Comment