17 फरवरी 2016
रोजगार मेले
का आयोजन 19 फरवरी को
4 सहकारी संस्थाओं को परिसमापन में लाया
गया
मुख्यमंत्री
तीर्थ-दर्शन योजना
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
।। स
मा चा र ।।
सफलता
की कहानी
कपिलधारा कूपों से निकला भरपूर
पानी
रोजगार गारंटी से हुआ पानी
की समस्या का समाधान
देवास 17 फरवरी 2016/ महात्मा
गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा अंतर्गत खोदे गए
कुओं में पानी निकल आने से किसानों द्वारा अब अपनी खेती स्वयं की जाने लगी है। पूर्व
में पानी के अभाव में सिंचाई विहीन क्षेत्रों में ज्यादातर कृषक अपना खेत अधंबटाई पर
दे रहे थे। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा
कूप अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं बी.पी.एल परिवारों
को कपिलधारा कूप स्वीकृत किये जा रहे है। जिससे किसान असिंचित कृषि भूमि पर सिंचाई
कर खेती का फायदा उठा सके। देवास जिले की जनपद पंचायत बागली की ग्राम पंचायत महूखेडा
के किसान नारायण पिता मेहराब ने भी इस योजना
का लाभ उठाते हुए अपने खेती को लाभ का धंधा बनाने का फैसला लिया है। नारायण ने बताया
पानी की समस्या की वजह से वह अपना खेतो से पूरी फसल नहीं ले पाते थे। अब जबकि उसके
खेत पर कुआं बन गया है। वह अपने परिवार के साथ खेती करते है।
ग्राम
पंचायत सचिव ने बताया कि बागली जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत महूखेड़ा में महात्मा गांधी
राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत ग्राम विकास के अनेक कार्य हुए है। सचिव
ने बताया ग्रेवल सड़क निर्माण सहित गरीब काश्तकारों को जमीन पर कपिलधारा उपयोजना के
तहत कुएं खुदाई का कार्य तेजी से चल रहा है। ग्राम पंचायत द्वारा गांव के समस्त पात्र
हितग्राहियों के कपिलधारा के कुएं स्वीकृत किये गए है। कृषक नारायण ने बताया कि हमने
जीवन में भी नहीं सोंचा था कि सरकार कभी ऐसी योजना भी बनाएगी जिसमें सरकार अपनी ओर
से गरीबों को कुएं खुदवाकर देंगी। नारायण बताते
है कि अभी मैने पानी की सुगम उपलब्धता के कारण खेत पर सब्जियां भी लगाई है। नारायण ने बताया कि कुएं में इतना पानी है कि 2-3 घन्टे
लगातार पानी निकल आता है। ग्राम पंचायत सचिव
ने बताया कि कूप निर्माण में 1,80,839 मजदूरी पर एवं 86,417 रूपये सामग्री पर व्यय
हुए।
-----------------------------
रोजगार मेले
का आयोजन 19 फरवरी को
देवास 17 फरवरी 2016/ कौशल उन्नयन कार्यक्रम
के अंतर्गत जिला पंचायत देवास एवं जिला रोजगार कार्यालय देवास के सहयोग से 19 फरवरी
को प्रात: 10 बजे से जनपद पंचायत कार्यालय देवास के सभाकक्ष में रोजगार मेले का आयोजन
किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवास ने बताया है कि रोजगार मेले
में 18 वर्ष से अधिक एवं पांचवी पास व पांचवी पास से अधिक बेरोजगार युवक/युवतियां मय
दस्तावेज के निर्धारित समय व दिनांक को उपस्थित होकर मेले में रोजगार संबंधी जानकारी
प्राप्त कर सकते हैं।
-----------------------------
सड़क दुर्घटना के प्रकरण में कलेक्टर
द्वारा आर्थिक सहायता स्वीकृत
देवास 17 फरवरी 2016/ प्रभारी कलेक्टर ने
सड़क दुर्घटना के प्रकरण में पीड़ित परिवार को सड़क दुर्घटना योजना अंतर्गत 15 हजार रूपए
की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
अनुविभागीय
अधिकारी (राजस्व) खातेगांव एवं संबंधित तहसीलदार के प्रतिवेदन के आधार पर यह सहायता
दी गई है। गत 05 दिसंबर 2015 को भगतराम पिता देवकरण निवासी ग्राम सवासड़ तहसील खातेगांव
जिला देवास की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर "सड़क दुर्घटना योजना" अंतर्गत
मृतक के वैध वारिस पत्नी सावित्रीबाई को आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
-----------------------------
4 सहकारी संस्थाओं को परिसमापन में लाया
गया
देवास 17 फरवरी 2016/ उप/सहायक पंजीयक सहकारी समितियां जिला देवास द्वारा जिले की
4 सहकारी संस्थाओं को परिसमापन में लाया जाकर धारा 70 (1) के अंतर्गत एके तिवारी परिसमापक
एवं व.स.नि. सहकारी संस्थाएं को परिसमापक नियुक्त किया गया है।
जिन सस्थाओं
को परिसमापन में लाया गया है उनमें अंत्यव्यसायी गायत्री रेत खदान सहकारी संस्था मर्यादित
गांगर्दी जिला देवास, आदर्श चर्मद्योग सहकारी संस्था मर्यादित बाबड़ीखेड़ा, जिला देवास,
अंत्याव्यवसायी सहकारी संस्था मर्यादित देवमुंडला, शुभम साख सहकारी संस्था मर्यादित
देवास है।
सहकारी
अधिनियम की धारा 71 (1) के अंतर्गत परिसमापन दिनांक से इन संस्थाओं की समस्त आस्तियां
परिसमापक में वेष्ठित हो गई हैं। मप्र सहकारी सोसायटी नियम के अंतर्गत उक्त सहकारी
संस्थाओं के विरूद्ध दावों को 60 दिवस के अंदर मय प्रमाण के यदि कोई हो तो लिखित रूप
से कार्यालय सहायक पंजीयक (अंकेक्षण) सहकारी संस्थाएं एबी रोड देवास में कार्यालयीन
दिवसों से दोपहर 12 से 2 बजे तक प्रस्तुत करें।
---------------------------
लोकसेवा
केंद्रों के टेंडर की प्री-बिड कांफ्रेंस की तिथि में संशोधन
देवास 17 फरवरी 2016/ लोकसेवा
गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत संचालित लोक सेवा केंद्र के संचालन के नवीन टेंडर के
संबंध में प्री-बिड कांफ्रेंस की आयोजन की तिथि में संशोधन किया गया है। लोक सेवा प्रबंधन
देवास प्रभारी ने बताया है कि संशोधन के अनुसार प्री-बिड कांफ्रेंस 19 फरवरी के स्थान
पर अब 18 फरवरी 2016 को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में दोपहर 3.30 बजे से आयोजित
की जाएगी।
लोक सेवा प्रबंधन प्रभारी जिला देवास ने बताया
है कि राज्य शासन द्वारा नवीन नीति निर्धारित कर लोक सेवा केंद्रों को पीपीपी मॉडल
पर निरंतर संचालित करने के संबंध में निर्देश दिए गएहैं। जिला देवास में 4 लोक सेवा
केंद्र खातेगांव, लोक सेवा केंद्र सतवास, लोक सेवा केंद्र उदयनगर, लोक सेवा केंद्र
हाटपीपल्या पर नवीन आरएफपी के अनुसार टेंडर के माध्यम से संचालक का चयन किया जाना है।
उक्त निविदा प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी एवं प्रशनों के स्पष्टीकरण के संबंध में
प्री-बिड कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। शासन संबंधित प्रश्नों का स्पष्टीकरण
शासन से प्राप्त होने के पश्चात दिया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में अधिक जानकारी
के लिए लोक सेवा प्रबंधन कार्यालय से संपर्क कर प्रात की जा सकती है।
-------------------------------
मुख्यमंत्री
तीर्थ-दर्शन योजना
9 हजार से ज्यादा
यात्री करेंगे मार्च माह में यात्रा
देवास जिले से
350 यात्री जाएंगे
देवास 17 फरवरी 2016/मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन
योजना में 8 मार्च से 3 अप्रैल 2016 के मध्य 9,731 यात्री विभिन्न जिलों से पुरी, रामेश्वरम्,
वैष्णोदेवी और द्वारका जायेंगे।
पुरी
तीर्थ-स्थल के लिए 8 मार्च को होशंगाबाद से 160, भोपाल 325, रायसेन 175 तथा सागर से
313 यात्री रवाना होंगे। रामेश्वरम् के लिए 9 तथा 17 मार्च को विभिन्न जिलों से
1947 यात्री रवाना होंगे। इसमें ग्वालियर से 482, दतिया 190, दमोह 302, शहडोल 207,
अनूपपुर 149, बालाघाट 342 और सिवनी से 275 यात्री शामिल है। द्वारका तीर्थ स्थल के
लिए 16 मार्च को नरसिंहपुर से 150, जबलपुर 310, मंडला 128, डिण्डौरी 84 तथा सागर से
300 यात्री रवाना होंगे।
मार्च
माह में सात अलग-अलग दिवस में वैष्णोदेवी तीर्थ-स्थल की यात्रा निर्धारित की गई है।
झाबुआ से 10 मार्च को 243, अलीराजपुर 175, रतलाम 360 और नीमच से 200, खंडवा से 15 मार्च
को 208 और बड़वानी से 200, नरसिंहपुर से 16 मार्च को 150, जबलपुर 310, मंडला 128, डिण्डौरी
84 और सागर से 300, उज्जैन से 17 मार्च को 410, राजगढ़ 310 तथा गुना जिले से 253 यात्री
रवाना होंगे। शहडोल से 17 मार्च को 207, अनूपपुर 149, बालाघाट 342 और सिवनी से
275, बैतूल से 25 मार्च को 250, भोपाल 380, रायसेन 210 और दतिया से 133 तथा 27 मार्च
को देवास से 350, सीहोर 295 तथा
विदिशा से 328 यात्री रवाना होंगे। अनूपपुर से 29 मार्च को 267 यात्री, उमरिया से
235 तथा कटनी से 472 यात्री वैष्णोदवी यात्रा पर जायेंगे।
-----------------------
No comments:
Post a Comment