Friday, 12 February 2016

12 फरवरी 2016
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास

॥ स मा चा र॥

नगर परिषद भौंरासा द्वारा महाशिवरात्रि मेला एवं प्रदर्शनी 6 मार्च से 15 मार्च तक
    देवास 12 फरवरी 2016/ नगर परिषद भौंरासा द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री भंवरनाथ महाराज का मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन 6 मार्च से 15 मार्च 2016 तक किया जाएगा।
    मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद भौंरासा ने बताया है कि मेले में प्रतिदिन रात्रि के समय विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले में भौंरासा नगर सहित आसपास के नगरों एवं गांव के व्यापारी अपनी दुकानें लगाते हैं। साथ ही मेले में पशु मेला भी लगता है, जिसमें मालवा सहित पूरे मप्र के व्यापारी अपने पशुओं की खरीदी-बिक्री के लिए आते है।
-----------------------------
मतदाता सूची तैयारी के लिए अधिकारी नियुक्त
    देवास 12 फरवरी 2016/ मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देश पर जिले की नगर पालिक निगम देवास व नगर पंचायत सोनकच्छ, टोंकखुर्द, पीपलरावां, भौंरासा, बागली, हाटपीपल्या, करनावद, खातेगांव, कन्नौद, लोहारदा, कांटाफोड़, सतवास, नेमावर की मतदाता सूची 1 जनवरी 2016 की संदर्भ तारीख के आधार पर तैयार किया जाना है। इस कार्य के लिए कलेक्टर एवं जिला ‍निर्वाचन अधिकारी ने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपीलीय अधिकारी की  नियुक्ति की है।
    जारी आदेश अनुसार नगर पालिका निगम देवास के लिए अनुविभागीय अधिकारी सारिका भूरिया, सोनकच्छ व पीपलरावां नगर पंचायत के लिए अनुविभागीय अधिकारी मो. मुश्ताक अहमद को, टोंकखुर्द एवं भौंरासा नगर परिषद के लिए तहसीलदार कन्हैयालाल तिलवारी, बागली, हाटपीपल्या तथा करनावद के लिए अनुविभागीय अधिकारी पुरूषोत्तम कुमार को, कन्नौद नगर पंचायत के लिए अनुविभागीय अधिकारी रंजना पाटने को, लोहारदा, कांटाफोड़ एवं सतवास के लिए तहसीलदार अमृतलाल प्रजापति को तथा खातेगांव एवं नेमावर नगर परिषद के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजकुमार नागराज को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त्‍ किया गया है।
सहायक रजिस्ट्रकीकरण अधिकारी
    जारी आदेश में नगर पालिका निगम देवास के लिए अति. तहसीलदार डॉ. प्रियंका चौरसिया को वार्ड 1 से 15 तक के लिए, अति. तहसीलदार दिनेश सोनी को वार्ड क्रमांक 16 से 30 तक के लिए तथा नायब तहसीलदार मधु नायक को वार्ड क्रमांक 31 से 45 तक, सोनकच्छ एवं पीपलरावां नगर परिषद के लिए तहसीलदार पल्लवी पुराणिक को, टोंकखुर्द एवं भौंरासा नगर परिषद के लिए नायब तहसीलदार टोंकखुर्द प्रीति भिसे, बागली, हाटपीपल्या एवं करनावद नगर परिषद के लिए तहसीलदार हाटपीपल्या राजेश शुक्ला को, कन्नौद नगर परिषद के लिए तहसीलदार कुलदीप श्रीवास्तव को, लोहारदा, कांटाफोड़ एवं सतवास नगर परिषद के लिए नायब तहसीलदार शिवकुमार यादव को तथा खातेगांव एवं नेमावर नगर परिषद के लिए तहसीलदार खातेगांव लाखनसिंह चौधरी को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
अपील अधिकारी
    जारी आदेश अनुसार देवास नगर पालिका निगम, सोनकच्छ, पीपलरावां, बागली, हाटपीपल्या, करनावद, कन्नौद, खातेगांव एवं नेमावर नगर पंचायत के लिए अपर कलेक्टर को, टोंकखुर्द एवं भौंरासा नगर परिषद के लिए अनुविभागीय अधिकारी सोनकच्छ को, लोहारदा, कांटाफोड़, सतवास के लिए अनुविभागीय अधिकारी कन्नौद को अपील अधिकारी नियुक्त किया गया है।
----------------------------
निर्माण कार्यों के लिए राशि स्वीकृत
      देवास, 12 फरवरी 2016/ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत सोनकच्छ विधायक राजेंद्र वर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा सोनकच्छ विकासखंड की ग्राम पंचायत दुदलाई के ग्राम सोनकच्छी में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 98 हजार 500 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इसी प्रकार खातेगांव विधायक आशीष शर्मा की अनुशंसा पर खातेगांव विकासखंड के नगर नेमावर में चबुतरा निर्माण कार्य के लिए 25 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
-----------------------------
मासिक लोक अदालत का आयोजन 27 फरवरी को
    देवास 12 फरवरी 2016/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 27 फरवरी को मासिक नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रजिस्ट्रार/सचिव ओपी रघुवंशी ने बताया कि मासिक लोक अदालत में बैंक मैटर्स, 138 एनआई एक्ट, रिकवरी सूट, आदि पेंडिंग एवं प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण आपसी समझौते के आधार पर निराकरण किया जाएगा।
-------------------------
विधायक कप वालीबॉल प्रतियोगिता का
दो दिवसीय आयोजन 14 फरवरी से हाटपीपल्या में
       देवास 12 फरवरी 2016/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विधानसभा क्षेत्र हाटपीपल्या में विधायक कप वालीबॉल प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन 14 एवं 15 फरवरी 2016 को मंडी प्रांगण (मेला प्रांगण) हाटपीपल्या में स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी के मार्गदर्शन में होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ 14 फरवरी को दोपहर 12.00 बजे किया जाएगा।
           जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र की टीमें भाग लेगी। प्रतियोगिता पुरूष वर्ग के लिये आयोजित की गई है तथा आयु बंधन नही होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए महेन्द्र यादव अध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति हाटपीपल्या अथवा विनोद जोशी, उपाध्यक्ष नगर परिषद हाटपीपल्या से संपर्क किया जा सकता हैं।
-+------------------------




No comments:

Post a Comment