25-02-2016
॥ स मा चा र॥
4 सहकारी संस्थाओं को परिसमापन में लाया
गया
पहली
से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का होगा वार्षिक मूल्यांकन
पाँचवीं और आठवीं का
मूल्यांकन 26 मार्च से
शासकीय
सेवक अब अपना डाटा ऑनलाइन देख सकेंगे
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
कुसमानिया
में आयोजित हुआ सूचना शिविर
शिविर
में ग्रामीणों को दी शासन की योजनाओं संबंधी जानकारी
देवास,
25 फरवरी 2016/ कन्नौद ब्लॉक के ग्राम कुसमानिया में आज गुरुवार को सूचना शिविर
का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी
गई तथा योजनाओं से संबंधित साहित्य, पम्पलेट एवं अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया।
साथ ही शिविर में "आगे आए लाभ उठाएं" पुस्तक का भी वितरण किया गया। इस अवसर
पर ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
----------------------------
4 सहकारी संस्थाओं को परिसमापन में लाया
गया
देवास 25 फरवरी 2016/ उप/सहायक पंजीयक सहकारी समितियां जिला देवास द्वारा जिले की
4 सहकारी संस्थाओं को परिसमापन में लाया जाकर धारा 70 (1) के अंतर्गत धर्मेंद्र मालवीय
परिसमापक एवं सहकारिता निरीक्षक देवास को परिसमापक नियुक्त किया गया है।
जिन संस्थाओं
को परिसमापन में लाया गया है उनमें मां रेवा रेतखदान सहकारी संस्था मुरझाल, नोबल मुद्रणालय
सहकारी संस्था देवास, गरीब नवाज यातायात सहकारी संस्था देवास, मनीराईस साख सह. संस्था
देवास है।
सहकारी
अधिनियम की धारा 71 (1) के अंतर्गत परिसमापन दिनांक से इन संस्थाओं की समस्त आस्तियां
परिसमापक में वेष्ठित हो गई हैं। मप्र सहकारी सोसायटी नियम के अंतर्गत उक्त सहकारी
संस्थाओं के विरूद्ध दावों को 60 दिवस के अंदर मय प्रमाण के यदि कोई हो तो लिखित रूप
से कार्यालय सहायक पंजीयक (अंकेक्षण) सहकारी संस्थाएं एबी रोड देवास में कार्यालयीन
दिवसों में दोपहर 12 से 2 बजे तक प्रस्तुत करें।
-------------------------
निर्माण कार्यों
के लिए 4 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत
देवास, 25 फरवरी 2016/ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र
विकास योजना अन्तर्गत उच्च शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री एवं हाटपीपल्या विधायक
श्री दीपक जोशी की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 4 लाख
89 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की
गई है।
जारी
आदेश अनुसार देवास विकासखंड के ग्राम भीमसी ग्राम पंचायत खजुरिया जागीर में पेयजल मोटर
एवं टंकी के लिए 49 हजार रुपए, ग्राम बराय में शमशान शेड निर्माण के लिए एक लाख 10
हजार रुपए, ग्राम बरोड़पीपल्या ग्राम पंचायत रूपाखेड़ी में शमशान शेड निर्माण के लिए
60 हजार रुपए, ग्राम सिरोंज में शमशान शेड निर्माण के लिए एक लाख 10 हजार रुपए तथा
बागली विकासखंड के ग्राम भीलआमला में शमशान शेड निर्माण के लिए 1 लाख 10 हजार रुपए
की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इसी प्रकार देवास विकासखंड के ग्राम बारोली में
कब्रस्तान की बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 50 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
की गई है।
-----------------------
2 व्यक्तियों
को 8 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत
देवास 25 फरवरी 2016/ विधायक स्वेच्छानुदान निधि
से उच्च शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री एवं हाटपीपल्या विधायक श्री दीपक जोशी
की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा 2 व्यक्तियों को आर्थिक सहायता के रूप में 8 हजार रुपए
की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
जारी आदेश
अनुसार देवास विकासखंड के लाखनसिंह पिता करणसिंह निवासी बोरखेड़ा दाखली को 3 हजार रुपए
की विकलांग सहायता राशि तथा ग्राम सिंगावदा के जितेंद्र पिता तेजुलाल को 5 हजार रुपए
की निर्धनता सहायता राशि की स्वीकृति जारी की गई है।
-----------------------------
अनाधिकृत रूप
से चल रही पैथालॉजी लैब के विरूद्ध की कार्रवाई
देवास 25 फरवरी 2016/ कलेक्टर के निर्देशों का पालन
करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने गत दिवस जिला स्तरीय निरीक्षण दल
द्वारा शहर की नई आबादी स्थित नेशनल पैथालाजी लैब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान
पैथालाजी लैब का अनाधिकृत रूप से संचालन पाया गया। पैथालाजी लैब का नर्सिंग होम एक्ट
के अंतर्गत पंजीयन नहीं था तथा संबंधित पैथालॉजिस्ट डॉ. आई.ए. खान भी मौजूद नहीं पाए
गए। दल द्वारा नेशनल पैथालाजी लैब को तत्काल प्रभाव से सील्ड किया गया तथा संचालक को
कार्यालय में समस्त दस्तावेज लेकर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा
एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया है कि इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
--------------------------
दस्तक अभियान
प्रेरक सम्मेलन आज
देवास 25 फरवरी 2016/ मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह
चौहान की मंशा अनुसार बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा देने के लिए "दस्तक अभियान"
स्कूल चले हम कार्यक्रम के अंतर्गत देवास ब्लॉक स्तरीय के दस्तक अभियान प्रेरक सम्मेलन
का आयोजन 26 फरवरी शुक्रवार को प्रात: 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।
जिला
परियोजना समन्वयक डॉ. अनिल कुशवाह ने बताया कि देवास ब्लॉक के ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन
में प्रेरक एवं समस्त जनशिक्षक शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान के अंतर्गत
शाला त्यागी, लगातार अनुपस्थित बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाना है। तथा
बचे जुए सत्र के माह में उन्हें शिक्षण स्तर में सुधार कर आगामी कक्षा में प्रवेश के
अनुरूप तैयार करना है। इस प्रकार परीक्षा तक लगातार घर-घर दस्तक देकर बालक और पालकों
को प्रेरित कर शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में शामिल कर उन्हें
गुणवत्ता युक्त सुधार करना है।
--------------------------
दबिश देकर अवैध शराब
जप्त की
देवास 25 फरवरी 2016/ कलेक्टर
के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी द्वारा गठित आबकारी उड़नदस्तों ने अवैध शराब के विरूद्ध
अभियान चलाकर अवैध शराब जप्त की है।
जिला आबकारी
अधिकारी ने बताया कि दल द्वारा गत दिवस ग्राम भीकुपुरा, नेवरी, बरोठा एवं देवास में
दल द्वारा दबिश दी गई। जिसमें 14 प्रकरण कायम कर 257 पाव देशी मदिरा, 26 बीयर एवं
8 पाव विदेशी मदिरा जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध मप्र आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण
दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जप्त
मदिरा की कुल कीमत करीब 16 हजार 250 रुपए है।
उक्त कार्यवाही में महेश पटेल,
शम्भुदयालसिंह जाटव एवं संदीप चौहान आबकारी उपनिरीक्षक, राजाराम रैकवार, बालकृष्ण जायसवाल,
गुरूदत्त वर्मा, अशोक कुमार सेन, नितिन सोनी, योगेश परमार, रूपसिंह चौधरी, निलेश पटेल
शामिल थे। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा
का व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
----------------------------
पहली
से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का होगा वार्षिक मूल्यांकन
पाँचवीं और आठवीं का
मूल्यांकन 26 मार्च से
देवास 25 फरवरी 2016/ राज्य शिक्षा केन्द्र
द्वारा पहली से आठवीं कक्षा तक की प्रारंभिक कक्षाओं के वार्षिक मूल्यांकन की तिथियाँ
घोषित कर दी गयी हैं। कक्षा 5 एवं 8 का वार्षिक मूल्यांकन 26 मार्च से 4 अप्रैल तक
सुबह 8 से 11 बजे तक किया जायेगा। कक्षा 1 से 4 और कक्षा 6 एवं 7 का वार्षिक मूल्यांकन
4 से 12 अप्रैल तक सुबह 1130 से 2.30 बजे तक होगा। उज्जैन जिले में सिंहस्थ के कारण
कक्षा एक से 8 तक की सभी कक्षाओं का वार्षिक मूल्यांकन 26 मार्च से 4 अप्रैल तक किया
जाएगा। प्रारंभिक कक्षाओं के वार्षिक मूल्यांकन की तिथियाँ और विस्तृत निर्देश स्कूल
शिक्षा विभाग के पोर्टल पर भी देखे जा सकते हैं।
--------------------------
शासकीय
सेवक अब अपना डाटा ऑनलाइन देख सकेंगे
देवास 25 फरवरी 2016/ मध्यप्रदेश शासन के
अधिकारी और कर्मचारी कोषालय संबंधी अपना डाटा ऑनलाइन देख सकेंगे। मध्यप्रदेश कोष एवं
लेखा की वेबसाइट www.mptreasury.org पर 'आई.एफ.एम.आई.एस.एम्पलाई सर्च'' शीर्षक लिंक से कर्मचारी अपना डाटा जान
सकेंगे।
कोष
एवं लेखा द्वारा सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। इसमें आहरण एवं संवितरण अधिकारियों
द्वारा शासकीय सेवकों का विवरण (डाटा) सत्यापित किया गया है। शासकीय सेवक सर्च करते
समय अपने विभाग और जिला का नाम अंकित कर एम्पलाई कोड से विवरण देख पायेंगे। शासकीय
सेवक इस विवरण में किसी सुधार के लिये अपने आहरण-संवितरण अधिकारी से शिकायत कर सकेंगे।
एप्लीकेशन खोलने में दिक्कत होने पर शासकीय सेवक टोल-फ्री नम्बर 18001028244 पर सम्पर्क
कर सकते हैं।
-----------------------
No comments:
Post a Comment