दिनांक 28 अगस्त 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान 31 अगस्त को देवास आएंगे
देवास 28 अगस्त 2015/
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान सोमवार 31 अगस्त को देवास आएंगे।
निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान 31 अगस्त को दोपहर
1.40 बजे उज्जैन से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.00 बजे देवास पहुंचेंगे
तथा विकास सम्मेलन में भाग लेंगे। श्री चौहान दोपहर 3.40 बजे देवास से भोपाल के
लिए प्रस्थान करेंगे।
------------------------
नि:शक्तजनों के सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु पंजीयन आरंभ
देवास
28 अगस्त 2015/ सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान
योजना के अंतर्गत जिला स्तर पर नि:शक्तजनों का सामूहिक विवाह सम्मेलन जनपद पंचायत देवास
के माध्यम से 15 दिसंबर 2015 का आयोजित किया जाएगा।
उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण ने
बताया कि योजना के अंतर्गत इच्छुक युवक/युवतियां विवाह के लिए पंजीयन 30 नवंबर
2015 तक करा सकते हैं। पंजीकृत जोड़ों के प्राप्त आवेदन पत्रों का सत्यापन 1 दिसंबर
2015 तक किया।
यह हैं
पात्रता के मापदंड
योजना के अंतर्गत आवेदक की 40 प्रतिशत या उससे
अधिक नि:शक्तता हो, वह मप्र का निवासी हो, आयु आवेदक के लिए 21 वर्ष तथा आवेदिका के
लिए 18 वर्ष की आयु पूर्ण होना चाहिए। आवदेक/आवेदिका आयकर दाता न हो। विवाह धार्मिक
रीति/सामाजिक रीति या सक्षम न्यायालय द्वारा कानूनी रूप से विहित किया जाएगा।
एक लाख रूपए तक की राशि दी जाएगी
उपसंचालक
सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण ने बताया कि नि:शक्तजनों के सामूहिक विवाह सम्मेलन
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के नियम के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा। नि:शक्तजनों को
मुख्यमंत्री कन्यादान योजनांतर्गत प्रदाय लाभ के अतिरिक्त प्रत्येक निशक्त दंपत्ति
को (दंपत्ति में से एक नि:शक्त होने पर पचार हजार रूपए) की राशि एवं दोनों के नि:शक्त
होने पर एक लाख रूपए पृथक से नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजनांतर्गत दिए जाएंगे। नि:शक्त
विवाह प्रोत्साहन योजनांतर्गत लाभ दिए जाने के लिए पृथक से योजना फॉर्म भरकर संबंधित
निकाय में जमा करना होगा।
आवेदन
पत्र यहां प्रस्तुत करें
हितग्राही ग्रामीण क्षेत्र का होने पर संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य
कार्यपालन अधिकारी को एवं शहरी क्षेत्र का होने पर संबंधित नगरीय निकाय में आवेदन प्रस्तुत
कर सकता है।
आवेदक इनसे कर सकते हैं सम्पर्क
योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवास विनोद कुमार चौहान, खंड पंचायत अधिकारी
जनपद पंचायत देवास विनय गर्ग, मुख्य कार्यपालन
अधिकारी जनपद पंचायत सोनकच्छ रीना चौहान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बागली
के जितेंद्रसिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कन्नौद के किशोर कुमार
कच्छवाह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत टोंकखुर्द श्री गजानंद सोलंकी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खातेगांव
श्री अहिरवार तथा नगर निगम आयुक्त एवं समस्त नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों
से सम्पर्क कर सकते हैं।
आवेदन पत्र
के साथ संलग्न दस्तावेज
आवेदक को आवेदन पत्र के साथ मेडिकल बोर्ड द्वारा
जारी किया गया नि:शक्तता प्रमाण पत्र, मूल निवासी संबंधी प्रमाण पत्र, विवाह संबंधी
प्रमाण पत्र (नगर पालिका, नगर निगम, सरपंच, राजस्व अधिकारी द्वारा जारी किया गया),
पासपोर्ट साइज के दो-दो फोटो, आवदेक/आवेदिका द्वारा परिशिष्ट-1 में विहित प्राधिकरी
का सौ रूपए का स्टॉम्प पेपर पर शपथ-पत्र, (मजिस्ट्रेट/ नोटरी द्वारा प्रमाणित हो),
आयु संबंधी प्रमाण पत्र, दम्पत्ति का संयुक्त रूप से राष्ट्रीय बैंक खाता क्रमांक
(पासबुक की फोटो कॉपी) आदि दस्तावेज संलग्न करना होंगे।
---------------------
जिले में
1022.08 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
देवास, 28 अगस्त 2015/ जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत
रूप से 1022.08 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी
के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 1368, खातेगांव में
1137, उदयनगर में 1100.60, कन्नौद में 1044, देवास में 1008, टोंकखुर्द में 930, बागली
में 829 तथा सतवास में 760 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
24 घंटे
में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई
पिछले 24 घंटों में शून्य
मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें कन्नौद में, खातेगांव में, सतवास में, बागली में, उदयनगर
में, सोनकच्छ में, देवास में एवं टोंकखुर्द में शून्य मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष इस
दिनांक को 3.75 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी
गत वर्ष 28 अगस्त को
जिले में 3.75 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई, जिसमें सतवास में 30, उदयनगर में, सोनकच्छ
में, देवास में, टोंकखुर्द में, बागली में, कन्नौद में तथा खातेगांव में शून्य मिमी
वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल
376.58 मिमी औसत वर्षा
अधीक्षक भू-अभिलेख
से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 376.58 मिमी वर्षा दर्ज की
गई थी, जिसमें उदयनगर में 450.60, सोनकच्छ में 419, खातेगांव में 411, देवास में
400, टोंकखुर्द में 385, कन्नौद में 359, बागली में 294 तथा सतवास में 294 मिमी वर्षा
दर्ज की गई।
------------------
रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहन को गिफ्ट के रूप में दे सकते है बीमा योजना का लाभ
देवास, 28 अगस्त 2015/ भारत सरकार द्वारा रक्षा बंधन पर्व
के दृष्टिगत रखते हुए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा जीवन ज्योति बीमा योजना
के क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश जारी किये गये है। शासन द्वारा उक्त दोनों बीमा योजनाओं
में हितग्राही नकद अथवा चैक के रूप में अपने खाते में क्रमशः 201/- तथा 5001/- रूपये
जमा कर सकते है। उक्त राशि से दो वर्षो के लिये बैंक द्वारा राशि को पृथक से सुरक्षित
रखा जायेगा। शेष राशि को 5 से 10 वर्ष की अवधि के रूप में फिक्स डिपाजिट के रूप में
जमा होगें। जिससे अर्जित ब्याज की आय से बीमा प्रीमियम का भुगतान बैंक द्वारा सीधे
बीमा कम्पनी को किया जायेगा।
इसी प्रकार भारत सरकार द्वारा 351/- रूपये में
जीवन सुरक्षा गिफ्ट चैक योजना जारी की गई है। रक्षाबंधन त्यौहार पर कोई भी भाई अपनी
बहन को गिफ्ट के रूप में इस योजना का लाभ दे सकते है। गिफ्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री
सुरक्षा बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के एक वर्ष के प्रीमियम
का भुगतान किया जा सकेगा।
-----------------------
No comments:
Post a Comment