दिनांक 20 अगस्त 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
जिले में 1022.08 मिलीमीटर
औसत वर्षा दर्ज
देवास, 20 अगस्त 2015/
जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 1022.08 मिलीमीटर
वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून
सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 1368, खातेगांव में 1137, उदयनगर में
1100.60, कन्नौद में 1044, देवास में 1008, टोंकखुर्द में 930, बागली में 829 तथा सतवास
में 760 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
24 घंटे में 0.63 मिमी वर्षा दर्ज की
गई
पिछले 24 घंटों में 0.63 मिमी वर्षा दर्ज की गई,
जिसमें कन्नौद में 5 तथा खातेगांव में, सतवास में, बागली में, उदयनगर में, सोनकच्छ
में, देवास में एवं टोंकखुर्द में शून्य मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष इस दिनांक को शून्य
मिमी वर्षा दर्ज हुई थी
गत वर्ष 20 अगस्त को जिले में शून्य मिमी औसत
वर्षा दर्ज की गई, जिसमें सोनकच्छ में, देवास में, टोंकखुर्द में तथा सतवास में, उदयनगर
में, बागली में, कन्नौद में तथा खातेगांव में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल 358.10 मिमी औसत
वर्षा
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार
गत मानसून सत्र में अभी तक 358.10 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जिसमें उदयनगर में
423.80, सोनकच्छ में 415, खातेगांव में 410, देवास में 398, टोंकखुर्द में 376, कन्नौद
में 327, बागली में 288 तथा सतवास में 227 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
-----------------------------
टेकरी
पर किया गया फलदार पौधों का रोपण
देवास, 20 अगस्त
2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने जिले में फलदाल
पौधों के रोपण की मुहिम चलाई हुई है। इसी क्रम में आज गुरूवार को मां चामुंडा टेकरी
में सीताफल और अनय फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर कैलाश बुंदेला, डिप्टी कलेक्टर एमएम अहमद,
परियोजना संचालक आत्मा यूएस जादौन, उप संचालक उद्यानिकी डॉ. नरेश सिंह तोमर, एसडीएम
धीरज श्रीवास्तव, तहसीलदार लाखनसिंह चौधरी, उद्यानिकी विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों
एवं कर्मचारियों ने सीताफल एवं अन्य प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।
‘‘उद्यानिकी महोत्सव" के अंतर्गत जिले के विभिन्न
क्षेत्रों में 60000 पौधों का रोपण किया गया है। साथ ही ‘‘पुष्प महोत्सव" के अंतर्गत
देवास नगर निगम क्षेत्र में 20000 पुष्प पौधों का रोपण भी किया जाएगा। इसके अंतर्गत
जो संस्थाएं अपने परिसर में स्वयं वृक्षारोपण करेंगी, उन्हें उद्यानिकी विभाग की रोपणियों
से निःशुल्क फलदार एवं सुंदर पुष्प वाले पौधे प्रदाय किए जाएंगे ।
नोट- फोटो-- संलग्न है।
----------------------------
परामर्शदात्री
समिति की बैठक अब 24 अगस्त को
देवास, 20 अगस्त
2015/ आमागी 22 अगस्त को आयोजित होने वाली जिला
स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक अब 24 अगस्त को शाम 5.30 बजे कलेक्टर कार्यालय
के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। अपर कलेक्टर ने सभी संबंधितों से बैठक में उपस्थित
रहने का अनुरोध किया है।
-------------------------
सद्भावना दिवस
पर शपथ दिलाई
देवास, 20 अगस्त 2015/
सद्भावना दिवस के अवसर पर गुरूवार 20 अगस्त
2015 को कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने अधिकारी/कर्मचारियों को
सद्भावना की शपथ दिलाई।
इस अवसर
पर अपर कलेक्टर कैलाश बुंदेला, डिप्टी कलेक्टर मो. मुश्ताक अहमद, परियोजना अधिकारी
आत्मा उत्तमसिंह जादौन, खाद्य अधिकारी ज्योति जैन, नायब तहसीलदार रेखा सचदेव, सौरभ
जैन एवं कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
सदभावना दिवस की प्रतिज्ञा
मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूं कि मैं जाति, सम्प्रदाय,
क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और
सद्भावना के लिए कार्य करूंगा/करूंगी। मैं पुनः प्रतिज्ञा करता/करती हूं कि मैं हिंसा
का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मदभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाऊंगा/
सुलझाऊंगी।
नोट- फोटो-- संलग्न है।
-----------------------
इंस्पायर अवार्ड
योजना समिति की बैठक 24 अगस्त को
9 से 11 सितंबर
तक आयोजित होगी प्रदर्शनी
देवास, 20 अगस्त
2015/ इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय
विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 9 से 11 सितंबर को किया जाएगा। प्रदर्शनी के आयोजन के संबंध
में 24 अगस्त को दोपहर 1 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर आशुतोष अवस्थी
की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधितों को बैठक
में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।
गठित समिति का स्वरूप
जिला स्तरीय प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर गठित जिला
आयोजन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर आशुतोष अवस्थी, संयोजक जिला शिक्षा अधिकारी हैं। समिति
के सदस्यों में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास/जिला संयोजक, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय,
प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान/जिला स्त्रोत केंद्र, मुख्य जिला चिकित्सा
अधिकारी, जिला जनसम्पर्क अधिकारी, कार्यपालन
यंत्री लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग, कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग, प्राचार्य
अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थानीय, टाउन इंसपेक्टर पुलिस विभाग, जिला परियोजना
समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान, जिला परिवहन अधिकारी हैं।
----------------------------
6 कार्यों के लिए
9 लाख रूपये से अधिक की प्रशासकीय राशि स्वीकृत
देवास, 19 अगस्त 2015/ विधानसभा निर्वाचन
क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत विधायक खातेगांव श्री आशीष शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा 6 निर्माण कार्यों के लिए 9 लाख 87 हजार रूपये की प्रशासकीय
स्वीकृत जारी की गई है।
जारी आदेश अनुसार विकासखंड
खातेगांव के ग्राम गुजरगांव में सीसी रोड के लिए 1.48 लाख रूपए, ग्राम पंचायत लकड़ानी
के ग्राम जूनापानी में सीसी रोड के लिए 1 लाख 98 हजार रूपए, ग्राम पंचायत साकट्या के
ग्राम बरछाखुर्द में सीसी रोड के लिए 1 लाख 48 हजार रूपए, ग्राम पाडियादेह में सड़क
निर्माण के लिए 1 लाख 98 हजार रूपए, ग्राम अमेली में पुलिया निर्माण के लिए 2 लाख रूपए
तथा ग्राम पंचायत ओलंबा के ग्राम सिराल्या में यात्री प्रतिक्षालय निर्माण के लिए
95 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति की गई है।
---------------------------
14 व्यक्तियों को
68 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत
देवास 20 अगस्त 2015/ विधायक स्वेच्छानुदान
निधि से बागली विधायक श्री चंपालाल देवड़ा की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी
द्वारा 14 व्यक्तियों को चिकित्सा एवं शिक्षा सहायता के रूप में 68 हजार रूपए की स्वीकृति
जारी की गई है।
जारी आदेश अनुसार बागली
विकासखंड के ग्राम रामपुरा निवासी देवका रतनसिंह, रतनसिंह पन्नालाल, ग्राम इमलीपुरा
के जगदीश देवीलाल, ग्राम मिर्जापुर निवासी कमलाबाई दलसिंह, ग्राम उदयनगर के गेंदालाल
भोकन, ग्राम उदयनगर के सुरजीत सिंह, ग्राम इमलीपुरा के सुंदरलाल बाबूलाल को 5-5 हजार
रूपए की तथा ग्राम सामगी के भंवरसिंह मुन्नालाल, ग्राम पोलाय के कैलाश पुरणदास को
4-4 हजार रूपए की चिकित्सा सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सतवास के वार्ड क्रमांक
2 नंदकिशोर पंचोली को 5 हजार रूपए की प्रशासकीय आर्थिक चिकित्सा सहायता स्वीकृत की
गई है।
इसी प्रकार ग्राम उदयनगर
निवासी कृष्णाबाई सजन, ग्राम उदयनगर की चारूबाई चंपालाल, ग्राम उदयनगर की संध्या नानक
राम, ग्राम उदयनगर के मोहन कहार को 5-5 हजार रूपए की शिक्षा सहायता स्वीकृत की गई है।
-------------------------
साफ पानी में पनपता है डेंगू का मच्छर
देवास
20 अगस्त 2015/डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ पानी में पैदा होता है और यह दिन
के समय काटता है। डेंगू की बीमारी संक्रमित एडीज मच्छर द्वारा काटे जाने पर मनुष्य
में फैलती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सामान्यत: डेंगू बीमारी
ज्वर के रूप में उत्पन्न होती है। उचित इलाज न होने पर इससे जान भी जा सकती है। इस
बीमारी से ग्रसित रोगी को अचानक तेज बुखार, कमर, जोड़ों व सिर में असहनीय दर्द होता
है। इस रोग में जी मचलाता है, उल्टी होती है और शरीर में छोटे-छोटे दाने भी निकल आते
हैं। छत एवं घर के आस-पास अनुपयोगी सामग्री में पानी न जमा होने दें। सप्ताह में एक
बार अपने कूलर, बाल्टी, टब, टंकी आदि का पानी खालीकर इन्हें सुखा लेना चाहिए। पानी
के बर्तनों, टंकी आदि को ढ़ककर रखना चाहिए। घर के आस-पास के गढ्ढों को मिट्टी से भर
देना चाहिए। साथ ही पानी भरे रहने वाले स्थानों पर मिट्टी का तेल या इंजन से निकला
जला हुआ तेल डाल देना चाहिए। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करना चाहिए। डेंगू के लक्षण
दिखाई देने पर तत्काल अस्पताल में जाकर चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।
------------------------
निःशक्त व्यक्तियों के पंजीकरण हेतु एम.पी.ऑनलाईन का विशेष पोर्टल
देवास 20 अगस्त 2015/राज्य सरकार द्वारा निःशक्तजनों के लिये शासकीय सेवाओं व अन्य प्रतिभागी
परीक्षाओं में 6 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। समय-समय पर निःशक्तजन की
संस्थाओं द्वारा रिक्त पदो की समय से जानकारी नहीं होने व सही व्यक्ति को सही
जानकारी नहीं मिलने से आवेदन नहीं भरने की स्थितियां ध्यान में आती है। इन समस्याओं
के प्रभावी रूप से निराकरण करने और निःशक्तजनों को उनके आरक्षित पदों पर रोजगार
चयन सुनिश्चित कराने के लिये व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा एक विशेष पोर्टल एमपी
ऑनलाइन पर बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश में निःशक्तजन को उनके
शैक्षणिक व्यवसायिक अन्य तकनीकी दक्षता का विवरण लेते हुये पंजीकृत किया जायेगा।
यह पंजीकरण का कार्य प्रदेश के सभी एमपी ऑनलाइन के कियोस्क के माध्यम से होगा। इस
कार्य हेतु कोई फीस नहीं ली जायेगी।
राज्य सरकार की नीति के अनुसार
रोजगार प्रदान करने की इस सुविधा में जो निःशक्तजन पंजीकरण करायेगें उन्हें
समय-समय पर व्यवसायिक परीक्षा मण्डल में प्राप्त होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के
लिये निःशक्तजन के आरक्षित पदों और परीक्षाओं की जानकारी एसएमएस तथा ई-मेल के माध्यम
से भेजी जायेगी। यह विशेष सुविधा एमपी ऑनलाइन डाट जियोव्ही डाट इन (mponline.govt.in) के माध्यम से लागिन करने के पश्चात् प्राप्त
की जा सकती है। इसी के साथ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाईट के माध्यम से भी इस
पोर्टल तक पहुंचा जा सकता है। व्यापम की वेबसाईट के प्रथम पृष्ठ पर ही विकलांग
पंजीकरण प्रपत्र सुविधा उपलब्ध है।
--------------------------
फोटो-- टेकरी पर पौधारोपण करते हुए।
-सद्भावना दिवस पर शपथ दिलाते हुए।
No comments:
Post a Comment