दिनांक 27 अगस्त 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
जिले में 1022.08 मिलीमीटर
औसत वर्षा दर्ज
देवास, 27 अगस्त 2015/
जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 1022.08 मिलीमीटर
वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून
सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 1368, खातेगांव में 1137, उदयनगर में
1100.60, कन्नौद में 1044, देवास में 1008, टोंकखुर्द में 930, बागली में 829 तथा सतवास
में 760 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
24 घंटे में शून्य मिमी वर्षा दर्ज
की गई
पिछले 24 घंटों में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की
गई, जिसमें कन्नौद में, खातेगांव में, सतवास में, बागली में, उदयनगर में, सोनकच्छ में,
देवास में एवं टोंकखुर्द में शून्य मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष इस दिनांक को 3.75
मिमी वर्षा दर्ज हुई थी
गत वर्ष 26 अगस्त को जिले में 3.75 मिमी औसत वर्षा
दर्ज की गई, जिसमें सतवास में 30, उदयनगर में, सोनकच्छ में, देवास में, टोंकखुर्द में,
बागली में, कन्नौद में तथा खातेगांव में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल 376.58 मिमी औसत
वर्षा
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार
गत मानसून सत्र में अभी तक 376.58 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जिसमें उदयनगर में
450.60, सोनकच्छ में 419, खातेगांव में 411, देवास में 400, टोंकखुर्द में 385, कन्नौद
में 359, बागली में 294 तथा सतवास में 294 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
-----------------------------
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह
2015
पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 1 से
7 सितंबर तक होगा
देवास, 27 अगस्त 2015/
आगामी 1 से 7
सितम्बर 2015 तक महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन
किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य 06 माह के (180 दिवस) बाद के बच्चों को मां के दूध
के साथ ऊपरी आहार देने की शुरूआत पर आधारित संदेशों को प्रचारित करना है। जिससे आमजनों
को नवजात शिशुओं के उत्तम प्रकार से लालन-पालन करने का ज्ञान प्राप्त हो सकें।
इसी के
अंतर्गत गत दिवस एकीकृत बाल विकास सेवा कार्यालय जिला देवास में पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण
"आसरा सामाजिक संस्था" कार्यालय बद्रीधाम नगर देवास में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रियंका जायसवाल, परियोजना अधिकारी सोनकच्छ में अपने उद्बोधन
में बताया कि बाल मृत्यु दर को कम करने के लिए वातावरण को कीटाणु मुक्त करना, शिशु
को जन्म के 06 माह तक केवल स्तनपान तथा 06 माह पश्चात मां के दूध के साथ पूरक पोषण
आहार दिया जाना आवश्यक है। छ: माह पश्चात शिशु को किस प्रकार का पूरक पोषण आहार दिया
जाना चाहिए इसका ज्ञान सबंधित क्षेत्र की माता, बहनों को कराया जाएं।
शोभा
चौधरी परियोजना अधिकारी देवास ग्रामीण द्वारा जानकारी दी गई कि आंगनवाड़ी केन्द्रों
पर किशोरी बालिकाओं में एनीमिया नियंत्रण के लिए कार्ड तथा माता एवं बच्चों के लिए
एम.सी.पी.कार्ड संधारित होना आवश्यक है। निरीक्षण में इन कार्डों को देखा जाएं। प्रोजेक्टर
के माध्यम से इस सबंध में उपलब्ध साहित्य का प्रदर्शन कर पर्यवेक्षकों को विस्तृत समझाइश
दी गई। प्रशिक्षण उपरांत पर्यवेक्षक अपने सेक्टर स्तर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा
आशा कार्यकर्ता को 30 अगस्त को प्रशिक्षण देगी।
आंगनवाड़ी स्तर पर ये गतिविधियां
आयोजित की जाएगी
महिला, बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया
कि 31 अगस्त को सखी, सहेली, अन्य किशोरी बालिकाएं, पोषण मित्र का प्रशिक्षण तथा बालिकाओं
से दीवार लेखन, 1 सितंबर को आंगनवाड़ी केंद्रों पर रेडिया कार्यक्रम सुनवाना, 2 सितंबर
को पोषण दस्तक 6 से 8 माह के बच्चों के परिवार वालों को जानकारी देना एवं शंकाओं का
समाधान करना। तीन सितंबर को स्थानीय सामग्री की रैसिपी का प्रदर्शन, 4 सितंबर को पंचायत
स्तर पर फिल्म प्रदर्शन, 5 सितंबर को 8 माह से 1 वर्ष के बच्चों के परिवार वालों को
जानकारी देना एवं शंकाओं का समाधान करना, 6 सितंबर को व्यंजन प्रतियोगिता, 7 सितंबर
को पोषण दस्तक के तहत 1 से 3 वर्ष के बच्चों के परिवार वालों को जानकारी देकर शंकाओं
का समाधान करना।
----------------------
विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न
देवास,
27 अगस्त 2015/ गत दिवस जैनिथ पब्लिक स्कूल देवास में विधिक साक्षरता
शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं को मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम
एवं मौलिक अधिकारों के अंतर्गत महत्वपूर्ण जानकारी श्री कपिल वर्मा न्यायिक दण्डाधिकारी
प्रथम श्रेणी देवास द्वारा दी गई। विधिक सहायता संबंधी जानकारी श्री हरिकिशोर शर्मा
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा दी गई। साक्षरता शिविर में विद्यालय के प्राचार्य
श्री मिश्रा एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
------------------------------
तहसीलों में होगा फसल कटाई
का प्रशिक्षण
देवास, 27 अगस्त 2015/
संभाविक न्यादर्श पद्धति एवं नई राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना में सफल कटाई प्रयोग एवं
अन्य सांख्यिकी योजनाओं का प्रशिक्षण वर्ष 2015-16 के लिए तहसीलों में आयोजित किया
जाएगा। इसके लिए अरविंद गुप्ता स.अ.भू.अ. को नियुक्त किया गया है। प्रभारी अधिकारी
भू- अभिलेख ने बताया है कि तहसील सोनकच्छ एवं टोंकखुर्द में 31 अगस्त को प्रशिक्षण
होगा। इसी प्रकार हाटपीपल्या, बागली, उदयनगर में 1 सितंबर एवं 2 सितंबर को, कन्नौद
एवं सतवास को 3 सितंबर को तथा खातेगांव तहसील में 4 सितंबर को प्रशिक्षण होगा। समस्त
पटवारी प्रशिक्षण में अनिवार्यत: उपस्थित रहेंगे।
-----------------------
No comments:
Post a Comment