दिनांक 22 अगस्त 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
फसल सर्वे एवं फसल बीमा योजना पर जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न
देवास, 22 अगस्त 2015/ फसल सर्वे एवं फसल बीमा योजना पर आज शनिवार को मल्हार स्मृति मंदिर में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कलेक्टर आशुतोष अवस्थी, अपर कलेक्टर कैलाश बुंदेला, उपायुक्त सहकारिता डॉ. केएस त्रिपाठी, उपसंचालक कृषि केसी वास्केल, परियोजना संचालक आत्मा यूएस जादौन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी, कृषि विकास केंद्र देवास डॉ. शर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
पटवारी किसानों से अच्छा व्यवहार करें
कलेक्टर श्री अवस्थी ने पटवारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों से उत्तम व्यवहार करें तथा किसानों के काम का सम्मान करें और किसानों से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी एकत्र जरूर कर लें। साथ ही कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं को सुनकर फसल नुकसानी का वास्तविक व सही मूल्याकंन करें। पटवारी और राजस्व निरीक्षक संयुक्त दौरा करें, फसल नुकसानी के अन्य कारणों को भी ज्ञात करें। कलेक्टर ने प्रत्येक पटवारी एवं ग्रामीण विस्तार अधिकारी को अलग-अलग सामूहिक रूप से नुकसानी की स्थिति ज्ञात कर विस्तृत जानकारी 10 दिवस में एकत्र करने के निर्देश दिए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि किसानों से संवाद कायम रखा जाए। ग्राम सभा में पटवारी, कृषि विस्तार अधिकारी समस्याएं भी सुने तथा उनका समाधान भी करे।
फसल का सर्वे करे
एडीएम श्री बुंदेला द्वारा अनुविभागीय अधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए है कि फसलों का सर्वे स्वयं किसानों के खेतों में जाकर निरीक्षण कर करें तथा 10 दिवस में सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
किसानों को फसल बीमा का लाभ मिल सके
उपायुक्त सहकारिता ने बताया कि कलेक्टर आशुतोष अवस्थी के निर्देश पर जिला सहकारी बैंक देवास के अंतर्गत 124 संस्थाओं से खरीफ 2015 में 61,979 किसानों को 1.52 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में वितरित 212 करोड़ ऋण के लिए 7.14 करोड़ रूपए प्रीमियम राशि घोषणा पत्र सहित एग्रीकल्चर इंश्योरेंस इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल को भेजी जा चुकी है। ताकि किसानों को फसल बीमा का लाभ मिल सके।
फसलों की जानकारी दी
कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिक डॉ. शर्मा ने सोयाबीन पर तंबाकू इल्ली एवं अन्य कीटों के प्रकोप, फसल प्रबंधन, कीटनाशकों का प्रयोग, फसल की स्थितियों, विभिन्न प्रजातियों की प्रतिरोधक क्षमताओं तथा उपायों की जानकारी दी।
-------------------------
प्रायवेट स्कूलों की मान्यता नवीनीकरण की कार्यवाही 15 सितम्बर तक
देवास, 22 अगस्त 2015/राज्य शासन ने अशासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों की मान्यता नवीनीकरण की ऑनलाइन कार्यवाही की तिथि में वृद्धि की है। पूर्व में नवीनीकरण संबंधी प्रकरणों में जिला-स्तर पर निर्धारित तिथि 10 अगस्त तक कार्य पूरा नहीं हो पाया था। शासन ने छात्र-हित को देखते हुए नवीनीकरण के लिये ऑनलाइन प्रविष्टि और अन्य कार्य के लिये अंतिम तिथि 15 सितम्बर नियत की है। शासन के ये निर्देश नवीन मान्यता और नये संकाय की स्वीकृति के लिये लागू नहीं होंगे। उसके लिये निर्धारित समय-सीमा काफी पहले समाप्त हो चुकी है।
-----------------------------------
लोक अदालत सम्पन्न
देवास, 22 अगस्त 2015/ शनिवार को जिला न्यायालय परिसर देवास में लोक अदालत आयोजित की गई। लोक अदालत में बैंक अनादरण के संबंध में, विद्युत प्रकरणों के निराकरण के संबंध में पक्षकारगण, बैंक अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी एवं अभिभाषकगण ने उपस्थित होकर प्रकरणों का निराकरण करवाया।
मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं रजिस्ट्रार ओपी रघुवंशी ने बताया कि लोक अदालत के बाद मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश सरिता सिंह, न्यायाधीश, अभिभाषक गण संघ के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पक्षकार उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश सरिता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यस्थता के द्वारा प्रकरण में किसी भी प्रकार का व्यय नहीं होता है। इससे शीघ्र एवं सुलभ न्याय मिलता है। किसी भी पक्षकार की पराजय नहीं होती है, दोनों पक्षों की जीत होती है।
-------------------------
जिले में 1022.08 मिलीमीटर
औसत वर्षा दर्ज
देवास, 22 अगस्त 2015/
जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 1022.08 मिलीमीटर
वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून
सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 1368, खातेगांव में 1137, उदयनगर में
1100.60, कन्नौद में 1044, देवास में 1008, टोंकखुर्द में 930, बागली में 829 तथा सतवास
में 760 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
24 घंटे में शून्य मिमी वर्षा दर्ज
की गई
पिछले 24 घंटों में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की
गई, जिसमें कन्नौद में, खातेगांव में, सतवास में, बागली में, उदयनगर में, सोनकच्छ में,
देवास में एवं टोंकखुर्द में शून्य मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष इस दिनांक को 5.85
मिमी वर्षा दर्ज हुई थी
गत वर्ष 22 अगस्त को जिले में 5.85 मिमी औसत वर्षा
दर्ज की गई, जिसमें उदयनगर में 26.80, सतवास में 20, सोनकच्छ में, देवास में, टोंकखुर्द
में, बागली में, कन्नौद में तथा खातेगांव में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल 363.95 मिमी औसत
वर्षा
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार
गत मानसून सत्र में अभी तक 363.95 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जिसमें उदयनगर में
450.60, सोनकच्छ में 415, खातेगांव में 410, देवास में 398, टोंकखुर्द में 376, कन्नौद
में 327, बागली में 288 तथा सतवास में 247 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
---------------------
स्व सहायता
समूहों/ग्रामोद्योग इकाईयों से जुड़ने का सुनहरा अवसर
देवास,
22 अगस्त 2015/ मप्र खादी तथा ग्रामाद्योग
बोर्ड द्वारा संचालित प्रोजेक्ट विंध्यावैली के माध्यम से स्व-सहायता समूहों तथा ग्रामोद्योग
इकाईयों को एफएमसीजी (फास्ट मूविंग कंज्युमर गुड्स) उत्पादों का बाजार में प्रभावी
रूप से विपणन किया जाता है ताकि उन्हें नियमित रोजगार उपलब्ध हो सके। प्रोजेक्ट से
जुड़ने पर उत्पादकों का माल व्यापारिेक दृष्टिकोण से आकर्षण पैकेजिंग, गुणवत्ता, मानकीकरण
और उचित दाम के आधार पर तैयार कर बाजार में विक्रय कराया जाता है।
खादी ग्रोमोद्योग के प्रबंधक डी.के. रजत ने
बताया है कि जिले के ऐसे स्व-सहायता समूह/पंजीकृत ग्रामोद्योग इकाईयां जो एफएमसीजी
वस्तुएं आटा, बेसन, हल्दी, मिर्च, धनिया, गरम मसाले, पापड़, अचार, अगरबत्ती एवं पीने
का पानी आदि का उत्पादन करती है, वे विंध्यावैली प्रोजेक्ट से जुड़कर अपने उत्पाद विक्रय
कर सकती है।
जानकारी के लिए यहां पर करे सम्पर्क
इस संबंध में विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट
www.mpcottageandruralindustries.com से प्राप्त करें अथवा जिले में पदस्थ्य उपसंचालक/प्रबंधक
खादी ग्रामोद्योग जिला पंचायत कार्यालय से अथवा मुख्यालय स्तर पर महाप्रबंधक विंध्यावैली,
मप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड भोपाल के दूरभाष क्रमांक 0755-2552721 तथा मोबाइल
नंबर 7869601413, 7869601420 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
-----------------------------
मुख्यमंत्री
महिला स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन 2 अक्टूबर तक
देवास,
22 अगस्त 2015/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
अधिकारी ने बताया है कि मुख्यमंत्री महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 17 अगस्त से प्रारंभ
हो चुका है जो कि 2 अक्टूबर तक किया जाएगा। यह कार्यक्रम ग्राम आरोग्य केंद्रों, स्वास्थ्य
संस्थाओं एवं जिला चिकित्सालय में क्रमबद्ध संचालित किया जाना है। उक्त शिविर में गर्भवती
महिलाओं एवं अन्य सभी महिलाओं की नि:शुल्क जांच, उपचार एवं दवाईयों की व्यवस्था की
गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी संबंधितों से लाभ उठाने का आव्हान
किया है।
----------------------
सार्वजनिक वितरण प्रणाली की 165 नवीन दुकानें
खुलेंगी
देवास,
22 अगस्त 2015/ सार्वजनिक वितरण प्रणाली
के तहत प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र में एक तिहाई उचित मूल्य की दुकानें महिलाओं की संस्थाओं
को आवंटित की जाएगी। जिले में 165 दुकानें
महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है।
-----------------------------
फोटो--01-02-03-04
No comments:
Post a Comment