Monday, 17 August 2015

दिनांक 17 अगस्त 2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय देवास

-समाचार एवं फोटो-
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
                        ॥ स मा चा र ॥   
        जनधन योजना और बीमा योजना से हर नागरिक को जोड़े
टीएल बैठक में अधिकारियों को कलेक्टर ने दिए निर्देश
       देवास, 17 अगस्त 2015/ जिला प्रशासन की मंशा है कि जनधन योजना और जीवन सुरक्षा बीमा योजना से जिले का हर पात्र नागरिक जुड़े। इसके लिए राजस्व प्रशासन, ग्रामीण विकास विभाग और ग्रामीण अंचल के बैंकर्स मुहिम चलाकर खाते खोलने का कार्य करें। कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने सोमवार को जिला अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में यह बात कही।
       कलेक्टर श्री अवस्थी ने लीड बैंक मैनेजर को इस संबंध में अतिरिक्त ऊर्जा से काम करने के लिए कहा। अन्य बैंकों से बेहतर समन्वय कर बैंकों में जमा किए गए फॉर्म पर जल्द खाता खोलने के निर्देश दिए।  बैठक में सीईओ जिला पंचायत प्रबल सिपाहा, एडीएम कैलाश बुंदेला, एसडीएम में अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जन शिक्षा केंद्र स्तर पर कैम्प लगाए
       कलेक्टर ने अन्य विभागों के अधिकारियों से भी कहा कि अपने मैदानी अमले की सहायता से पात्रों को खाता खुलवाए। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि जनशिक्षा केंद्र स्तर पर कैम्प लगाकर यह कार्य करें। सभी एसडीएम और सीईओ जनपद पंचायत इस कार्य में रूचि लेकर कार्य करें।
जिला शिक्षा अधिकारी को दी चेतावनी
       बैठक में कलेक्टर ने जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की समीक्षा की। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी की शिथिलता पाए जाने पर कार्य में प्रगति की चेतावनी भी दी।

खाद्य सुरक्षा के लिए अभियान चलाएं
       कलेक्टर ने बैठक में खाद्य सुरक्षा और नापतौल विभागों को सतत सक्रियता के निर्देश दिए। संबंधित कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के साथ संयुकत टीम बनाकर आगामी 15 दिनों में अभियान चलाकर खान-पान की सभी दुकानों में शुद्ध सुरक्षित और ताजी खाने योग्य सामग्री सुनिचित करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर कैलाश बुंदेला को अपनी अगवाई में अभियान चलाए जाने का जिम्मा दिया।
ग्राम स्तर एवं जनपद स्तर पर समिति गठित करें
       बैठक में कलेक्टर ने शिप्रा नदी जल संरक्षण के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश सीईओ जिला पंचायत को दिए। इसके लिए ग्राम स्तर तथा जनपद स्तर पर समिति गठित के निर्देश भी दिए।
--------------------------    
अन्न्‍ा क्षेत्र से जुड़ने लगे हैं लोग
       देवास, 17 अगस्त 2015/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माताजी की टेकरी में आरंभ किए गए अन्न क्षेत्र से लोग जुड़ने लगे हैं। यहां पहले दिन ही 630 और दूसरे दिन 462 श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। दस रूपए के कूपन के अतिरिक्त ही पहले दिन 28 हजार व दूसरे दिन 9 हजार रूपए का अतिरिक्त दान प्राप्त हुआ। इंदौर से आए विजय राठौर ने एक वाटर कूलर अन्न क्षेत्र के लिए दान किया। आज सोमवार को डिप्टी कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार ने 10 हजार 500 रूपए का चेक अन्न क्षेत्र के लिए कलेक्टर आशुतोष अवस्थी को सौंपा।
       अन्न क्षेत्र की व्यवस्था से जुड़े मंडी सचिव संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि मां चामुंडा अन्न क्षेत्र भोजन प्रसादी के नाम से चेक या ड्राफ्ट प्रदान कर कोई भी व्यक्ति अन्न दान का पुण्य अर्जित कर सकता है।
--------------------------
मेधावी बच्चों एवं खिलाड़ियों को किया सम्मानित
    देवास, 17 अगस्त 2015/ जिले में वर्ष 2014-15 की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में जिले की मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों का स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा पुरस्कृत सम्मानित किया गया है।
इन्हें किया सम्मानित
    वशिष्ठ गुरूकुल उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय देवास के मास्टर हिमांशु रामचंद्र वर्मा ने कक्षा 10वीं में 600 में से 571 अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा कु. काजल संजय वर्मा ने कक्षा 10वीं में 600 में से 570 अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट विद्यालय देवास की कु. नंदनी भगवान कडोदिया ने कक्षा 10वीं में 600 में से 563 अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार कक्षा 12वीं की विद्यासाउगर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खातेगांव की छात्रा कु. शिवानी बलराम पटेल ने हायर सेकेंडरी की परीक्षा में 500 में से 474 अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया, उत्कृष्ट विद्यालय देवास की कक्षा 12वीं की छात्रा कु. मीनल सुनील चौधरी ने 500 में से 472 अंक प्राप्त जिले की मेरिट सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा विद्यासागर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खातेगांव की छात्रा कु. जीशान फारूक मोहम्मद शेख ने 500 में से 472 अंक प्राप्त जिले की मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन प्रतिभावन विद्यार्थियों की उपलब्धी पर उन्हें सम्मानित किया गया।
खिलाड़ियों को किया सम्मानित
    प्रतिभावन उत्कृष्ट खिलाड़ियों द्वारा अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मास्टर जय मीणा द्वारा हीरोशिमा (सन 2014) में 18वीं एशिया कप इंटरनेशनल साफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर तथा कु. जानवी सांगते इंडो नेपाल- भूटान डॉजबाल इंटरनेशनल चैम्पियनशिप नेमा में मई 2014 आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अतिथि द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
--मास्टर भव्य का किया सम्मान
    देवास, 17 अगस्त 2015/ देवास शहर के मास्टर भव्य पिता संदीप आवटे निवासी भगतसिंह मार्ग देवास द्वारा देश के गरीब बच्चों के कल्याण के लिए अपनी बचत से 107 रूपए अंशदान देने पर तथा प्रधानमंत्री की ओर से बालक की सराहना का प्रशंसा पत्र पर मिलने पर स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।
रजत पदक विजेता को किया सम्मानित
   देवास, 17 अगस्त 2015/ स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में देवास जिला का नाम दुनिया में रोशन करने वाले खिलाड़ी सुशील पिता रामचंद्र सोनेने को मुख्य अतिथि एवं प्रभारी मंत्री श्री सुरेंद्र पटवा द्वारा सम्मानित किया गया। सुशील सोनेने द्वारा 20 से 29 जुलाई 2015 तक पेरिस (फ्रांस) में आयोजित विश्व जम्प रोप प्रतियोगिता में भाग लेकर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत क्वालिफिकेशन पदक प्राप्त ग्रांड फिनाने तक पहुंच कर देवास का नाम रोशन किया।
 (फोटो-संलग्न)---








कलेक्‍टर की डेस्क साफ्टवेयर का सफल संचालन करने पर किया सम्‍मान
   देवास, 17 अगस्त 2015/ स्वतंत्रता‍ दिवस के मुख्य समारोह में मनोज मालवीय को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। श्री मालवीय द्वारा कलेक्टर डेस्क साफ्टवेयर का सफल संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर कार्यालय के समस्त ई-मेल आईडी निकालना और संबंधित शाखा को भेजने तथा कोर्ट केश ऑनलाइन डाटा एंट्री में भी सराहानीय कार्य किया गया।

----------------------

रेडक्रास और अरविंदों अस्पताल ने लगाया हार्ट शिविर
   देवास, 17 अगस्त 2015/  जिला अस्पताल में रविवार को कलेक्टर आशुतोष अवस्थी की पहल पर हृदय रोगियों की जांच के लिए हार्ट कैम्प लगाया गया। रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से इंदौर के अरविंदो अस्पताल के विशेषज्ञों की टीम ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। षिविर में 65 हृदय रोगियों एवं 45 महिलाओं की जांच की गई।
   शिविर में इंदौर से हृदय रोग विशेषज्ञ महेंद्र तिलकर, आनंद बहरानी और डॉ विक्रम तथा महिला रोग विभाग से डॉ. अपर्णा सिंह और निकिता गुप्ता आई थीं। डॉक्टरों ने रोगियों की जांच कर उन्हें उचित सलाह एवं उपचार दिया। अस्पताल के निसंतानता विभाग की टीम ने भी रोगियों की जांच की। पैरामेडिकल की टीम ने अस्पताल में ही हृदय रोग से संबंधित लोगों की इसीजी जांच भी की। डॉ तिलकर ने बताया कि शिविर में हृदय रोग से संबंधित मरीज आए हैं। इस अवसर पर एडीएम कैलाश बुंदेला, रेडक्रास सोसायटी के सचिव डॉ. केके धूत, अशोक मनवानी, जयसिंह सेंधव सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।
   (फोटो-संलग्न)


जिले में 999.90 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
          देवास, 17 अगस्त 2015/ जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 999.90 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 1353, खातेगांव में 1111, उदयनगर में 1090.20, देवास में 1000, कन्नौद में 949, टोंकखुर्द में 928, बागली में 820 तथा सतवास में 748 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
                 24 घंटे में 2.13 मिमी वर्षा दर्ज की गई
     पिछले 24 घंटों में 2.13 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें खातेगांव में 11, कन्नौद में 4, सतवास में 2, देवास में, सोनकच्छ में, टोंकखुर्द में, बागली में तथा उदयनगर में शून्य मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष इस दिनांक को 2.43 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी
     गत वर्ष 17 अगस्त को जिले में 2.43 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई, जिसमें सोनकच्छ में 8, देवास में, टोंकखुर्द में तथा सतवास में 3-3, उदयनगर में 2.40 तथा बागली में, कन्नौद में तथा खातेगांव में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल 358.10 मिमी औसत वर्षा
     अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 358.10 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जिसमें उदयनगर में 423.80, सोनकच्छ में 415, खातेगांव में 410, देवास में 398, टोंकखुर्द में 376, कन्नौद में 327, बागली में 288 तथा सतवास में 227 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
-----------------------
राज्य-स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिये  7  शिक्षक का चयन
देवास के शिक्षक भी होंगे सम्मानित
     देवास, 17 अगस्त 2015/ राज्य शासन ने इस साल के राज्य-स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिये 7 शिक्षक का चयन किया है। इन शिक्षकों को आगामी 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
   पुरस्कार के लिये जिन शिक्षक का चयन किया गया है, उनमें इनोवेटिव पब्लिक उ.मा.वि., देवास के प्राचार्य सैय्यद मकसूद अली, कन्या माध्यमिक शाला, पटेरा, जिला दमोह के उच्च श्रेणी शिक्षक श्री मुकेश गुजरे, प्राथमिक शाला, गडरियान सूखा, ब्यौहारी, शहडोल के सहायक शिक्षक श्री रवि कुमार द्विवेदी, माध्यमिक विद्यालय आदर्श क्रमांक-1 रतलाम की शिक्षक श्रीमती आशा दुबे, एकलव्य आदर्श उ.मा.वि., बड़वानी के व्याख्याता श्री सुशील कुमार जैन, उत्कृष्ट उ.मा.वि., रतलाम के व्याख्याता श्री गिरीश सारस्वत और अहिल्या आश्रम कन्या उ.मा.वि., इंदौर के उच्च श्रेणी शिक्षक श्री अनिल ओझा शामिल हैं। पुरस्कार में उन्हें 25-25 हजार की सम्मान-निधि, शॉल-श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट किया जायेगा।
राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक
देवास के शिक्षकों को भी मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
   विगत वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को भी शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया जायेगा। उन्हें 501 रुपये, शॉल-श्रीफल और प्रशस्ति-पत्र दिया जायेगा। इन शिक्षकों में उ.मा.वि. क्रमांक-2, देवास के उ.श्रे.शि. श्री संजय कुमार जोशी, उ.मा.वि. नेमावर, देवास के उ.श्रे.शि. श्री बाबूलाल भाटी और कन्या प्राथमिक शाला देहरिया साहू देवास के सहायक शिक्षक श्री यशवंत सिंह नागर, माध्यमिक शाला मोराजी, सागर के उ.श्रे.शि. श्री उमेश कुमार दुबे, प्राथमिक शाला दुर्गापुर, नागौद, जिला सतना के उ.श्रे.शि. श्री दादूराम पाण्डे, बालक माध्यमिक शाला आमगाँव, नरसिंहपुर के उ.श्रे.शि. श्री राजेश कुमार सोनी, माध्यमिक शाला अमरावद खुर्द, इंदौर के सहायक शिक्षक श्री ओमप्रकाश परमार, कन्या माध्यमिक शाला बाल मंदिर, भिण्ड के उ.श्रे.शि. श्री राजनारायण राजौरिया, माध्यमिक शाला घुघवासा, होशंगाबाद के सहायक शिक्षक श्री राम आशीष पाण्डे, कन्या हाई स्कूल चितरंगी, सिंगरोली के उ.श्रे.शि. श्री कामता प्रसाद तिवारी, माध्यमिक शाला, ब्यौहार बाग, जबलपुर के उ.श्रे.शि. श्री बी.एल. मिश्रा, पिंक फ्लावर उ.मा.वि., इंदौर की प्राचार्य श्रीमती शान्ता सोनी, उत्कृष्ट उ.मा.वि. सागर के व्याख्याता श्री अरविंद कुमार बड़ोनिया शामिल हैं।
------------------------     


















No comments:

Post a Comment