जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र॥
जनसुनवाई में आए 86 आवेदन:-कलेक्टर ने की जनसुनवाई
देवास 04 अगस्त 2015/ कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई में आज मंगलवार को मल्हार
स्मृति मंदिर में 86 आवेदकों ने कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक श्री
अभय सिंह के समक्ष अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा
सभी पर कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश
दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री बुंदेला सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी
उपस्थित थे।
खेत
में जाने का रास्ता खुलवाया जाये
आवेदक फुलसिंह पिता नग्गा
निवासी ग्राम बुधनगांव तहसील सोनकच्छ ने आवेदन दिया कि अन्य ग्रामीण द्वारा उसके खेत
में जाने का रास्ता रोक दिया है, जिससे वह खेत में दवाई छिड़कने एवं अन्य कार्य करने
के लिए नहीं जा पा रहा है। उसके खेत में जाने का रास्ता खुलवाया जाये। प्रकरण में कलेक्टर
ने तहसीलदार सोनकच्छ को कार्यवाही के निर्देश दिये।
अनुकम्पा
नियुक्ति दी जाये
आवेदिका श्रीमती मोहनबाई
पति स्व. श्री शैतानसिंह निवासी प्रतापगंज हाटपीपल्या ने आवेदन किया कि उनके पति बैंक
में भृत्य के पद पर कार्यरत थे। सेवा में रहते हुए डेढ़ वर्ष पूर्व उनकी मृत्यु हो चुकी
है। उसे कर्मचारी भविष्य निधि पेंशन के रूप में 1075 रूपये प्राप्त होते हैं। उसे अनुकम्पा
नियुक्ति दिलाई जाये। प्रकरण में कलेक्टर ने महाप्रबंधक ग्रामीण विकास बैंक को कार्यवाही
के निर्देश दिये।
भूमि
का सीमांकन कराया जाये
आवेदक विशाल पिता भारतसिंह
निवासी बालगढ़ तहसील देवास ने आवेदन दिया कि ग्राम टिगरिया सांचा पटवारी हल्का नम्बर
22 में उसके आधिपत्य की कृषि भूमि है। भूमि की नप्ती के लिए अप्रैल 2015 में आवेदन
दिया गया किन्तु अभी तक नप्ती नहीं की गई। प्रकरण में कलेक्टर ने तहसीलदार देवास को
कार्यवाही के निर्देश दिये।
---------------------------
जिले में 699.55 मिलीमीटर
औसत वर्षा दर्ज
देवास, 04 अगस्त 2015/
जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 699.55 मिलीमीटर
वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून
सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 963, टोंकखुर्द में 779, उदयनगर में 760.40,
देवास में 726, कन्नौद में 682, खातेगांव में 605, बागली में 589 तथा सतवास में
492 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
24 घंटे में 21.20 मिमी वर्षा
पिछले 24 घंटों में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई,
जिसमें टोंकखुर्द में 43, खातेगांव में 33, सोनकच्छ में 24, बागली में 18, कन्नौद में
17, सतवास में 15, उदयनगर में 10.60, देवास में 9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष इस दिनांक को 8.50
मिमी वर्षा दर्ज हुई
गत वर्ष 04 अगस्त को जिले में 8.50 मिमी औसत वर्षा
दर्ज की गई, जिसमें सतवास में 21, बागली में 15, खातेगांव में 13, उदयनगर 11, देवास
में, सोनकच्छ में 4-4, टोंकखुर्द एवं कन्नौद में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल 328.60 मिमी औसत
वर्षा
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार
गत मानसून सत्र में अभी तक खातेगांव में 398, उदयनगर में 386.80, सोनकच्छ में 369,
देवास में 344, टोंकखुर्द में 330, कन्नौद में 313, बागली में 267 तथा सतवास में
221 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
------------------------
No comments:
Post a Comment