दिनांक 13 अगस्त 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
जिले में 967.25 मिलीमीटर
औसत वर्षा दर्ज
देवास, 13 अगस्त 2015/
जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 967.25 मिलीमीटर
वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून
सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 1332, उदयनगर में 1085, खातेगांव में 1044, देवास
में 946, टोंकखुर्द में 928, कन्नौद में 873, बागली में 820 तथा सतवास में 710 मिमी
औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
24 घंटे में 11.18 मिमी वर्षा
पिछले 24 घंटों में 11.18 मिमी वर्षा दर्ज की
गई, जिसमें कन्नौद में 43, देवास में 18, खातेगांव में 16, उदयनगर में 5.40, सोनकच्छ
में 4, सतवास में 2, टोंकखुर्द में 1, बागली में शून्य मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष इस दिनांक को शून्य
मिमी वर्षा दर्ज हुई थी
गत वर्ष 13 अगस्त को जिले में शून्य मिमी औसत
वर्षा दर्ज की गई, जिसमें देवास में, टोंकखुर्द में, सोनकच्छ में, बागली में कन्नौद
में, उदयनगर, खातेगांव एवं सतवास में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल 354.48 मिमी औसत
वर्षा
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार
गत मानसून सत्र में अभी तक 354.48 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जिसमें उदयनगर में
415.80, खातेगांव में 410, सोनकच्छ में 407, देवास में 393, टोंकखुर्द में 373, कन्नौद
में 325, बागली में 288 तथा सतवास में 224 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
----------------------------
जिले में हर्षोल्लास
के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
जिला मुख्यालय पर
प्रभारी मंत्री श्री पटवा करेंगे ध्वजारोहण
-------------------
देवास 13 अगस्त 2015/ जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के
साथ मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउण्ड पर मुख्य समारोह में मुख्य
अतिथि प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री सुरेंद्र
पटवा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। मुख्य समारोह प्रातः 9.00 बजे से आयोजित होगा।
जनपद मुख्यालयों, नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों आदि में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह
आयोजित होंगे। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिले के नागरिकों से कहा है कि वे अधिक
से अधिक संख्या में स्वतंत्रता दिवस समारोहों में सम्मिलित हों।
पल प्रतिपल कार्यक्रम
जिला मुख्यालय पर पुलिस
परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रातः 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन,
प्रातः 9.00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं सलामी एवं राष्ट्रगान, 9.08 बजे
मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, 9.15 बजे संदेश वाचन, 9.40 बजे परेड मार्च पास्ट,
9.55 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.30 बजे पुरस्कार वितरण तथा प्रातः 10.50 पर आभार
प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।
स्वतंत्रता दिवस पर
स्कूलों में विशेष मध्यान्ह भोजन
जिले में स्वतंत्रता दिवस
के अवसर पर 15 अगस्त को सभी शासकीय एवं शासन से अनुदान प्राप्त प्राथमिक एवं माध्यमिक
विद्यालयों में विशेष मध्यान्ह भोजन बच्चों को दिया जाएगा। विशेष भोजन में हलवा अथवा
खीर के अलावा पुडी सब्जी तथा लड्डू शामिल रहेंगे। मुख्य कार्यक्रम के पश्चात मुख्य
अतिथि एक विद्यालय में जाकर विद्यार्थियों के साथ मध्याह्न भोजन करेंगे।
------------------------------
कलेक्टर ने किया परेड
ग्राउंड व रिहर्सल का निरीक्षण
देवास 13 अगस्त 2015/ स्वतंत्रता दिवस
के अवसर पर
पुलिस परेड
ग्राउण्ड देवास
पर आयोजित होने वाले
मुख्य समारोह के अंतिम
अभ्यास पुलिस
परेड ग्राउण्ड पर आज
गुरूवार को
प्रात:
9 बजे कलेक्टर श्री
आशुतोष अवस्थी ने जायजा
लिया। साथ ही उन्होंने परेड ग्राउंड का अवलोकन भी किया। उन्होंने निर्देश दिए कि
समारोह संबंधी सभी व्यवस्थाएं माकूल हो।
इस अवसर
सीईओ
जिला पंचायत प्रबल सिपाहा, एडीएम कैलाश बुंदेला, एडीशनलएसपी राजेश रघुवंशी, एसडीएम
धीरज श्रीवास्तव, तहसीलदार लाखनसिंह चौधरी अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य समारोह के लिए व्यापक तैयारियां की गई है
स्वतंत्रता दिवस
के मुख्य
समारोह की
व्यापक तैयारियां की गई
है। इसके
लिए सभी
संबंधित विभागों को पृथक-पृथक जिम्मेदारी सौंपी
गई है।
इस दौरान
वाहन पार्किंग, शुद्ध पेयजल, बैठक, स्कूल के
बच्चों को
लाने ले
जाने आदि
की भी
समुचित व्यवस्था की गई
है। कलेक्टर श्री अवस्थी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले
स्कूल प्रमुखों को निर्देशित किया कि
सांस्कृतिक नृत्यों की प्रस्तुति के दौरान
वेशभूषा आकर्षक और गरिमापूर्ण होना चाहिए। स्कूल के
बच्चों को
अनुशासित रखें
एवं व्यवस्थित तरीके से
लाएं ले
जाएं। कलेक्टर श्री अवस्थी ने संबंधित अधिकारियों को
निर्देश दिए
कि वर्षाकाल के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की
जाए।
मुख्य समारोह का अंतिम अभ्यास किया गया
कलेक्टर श्री
अवस्थी ने
पुलिस परेड
ग्राउण्ड पर
स्वतंत्रता दिवस
के मुख्य
समारोह की
समस्त तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया। इस
दौरान मुख्य
कार्यक्रम का
अंतिम अभ्यास किया गया, जिसके अंतर्गत परेड की
सलामी, मुख्य
अतिथि का
आगमन, उनके
द्वारा ध्वजारोहण, सलामी एवं राष्ट्रगान, मप्र गान,
परेड का
निरीक्षण, संदेश
का वाचन,
हर्ष फायर,
मार्च पास्ट, प्लाटून्स के
परेड कमांडर्स से परिचय, शांति के
प्रतीक सफेद
कबूत उड़ाए
जाना, स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों का शॉल
एवं श्रीफल से सम्मान, बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि सभी
गतिविधियों की
रिहर्सल की
गई।
----------------------------
मासिक नेशनल लोक अदालत 22 अगस्त को
देवास, 13 अगस्त 2015/ मासिक नेशनल लोक अदालत
का आयोजन 22 अगस्त को दोपहर 3 बजे जिला न्यायालय परिसर में किया जाएगा। जिला विधिक
सेवा प्राधिकरण रजिस्ट्रार एवं सचिव ओपी रघुवंशी ने बताया कि लोक अदालत बैंक मैटर्स
के विचाराधीन एवं प्रिलिटिगेशन प्रकरण तथा एनआई एक्ट की धारा 138 के विचाराधीन प्रकरणों
के निराकरण के लिए आयोजित की जाएगी। लोक अदालत में पक्षकार उपस्थित होकर विभिन्न योजनाओं
जैसे नि:शुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर योजना, मध्यस्थता द्वारा प्रकरणों का निराकरण,
महिलाओं एवं बच्चों के अधिकार इत्यादि की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
-----------------------------
शनिवार से प्रारंभ
होगा ग्राम सभाओं के आयोजन का सिलसिला
कलेक्टर ने सभी को
भेजा एजेंडा
देवास 13 अगस्त 2015/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार से जिले भर के
ग्रामों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं के लिए निर्धारित एजेंडा
कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने जिले सभी एसडीएम और जनपद पंचायत के सीईओ को भेज दिया है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि इस एजेंडों को गांवों तक पहुंचाए और ग्राम सभाओं का
आयोजन कराएं।
ये हैं एजेंडे
महिला उत्पीड़न से संबंधित
मुद्दों, नव चयनित स्वच्छता दूत तथा नव चयनित प्रेरकों की सूची, वर्ष 2014-15 में खुले
में शौच से मुक्त हो चुकी पंचायत में समारोह का आयोजन, स्कूल चले हम अभियोजन 2015
के दौरान शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन हुआ या नहीं और नामांकित बच्चे नियमित रूप से
स्कूल आ रहे है या नही। पंचायतों द्वारा कराए
जा रहे कार्य गुणवत्ता युक्त हो कि निगरानी, मध्यांह भोजन कार्यक्रम में मेनू के अनुसार
रूचिकर भोजन का प्रदाय पूर्ण साफ-सफाई से किया जाए, सभी हितग्राहियों के खातों को समग्र
नंबर से लिंक करें, जहां आधार कार्ड उपलब्ध हो उनका बैंक खाते से लिंक, ग्राम पंचायत
अंतर्गत निर्माण कार्यों की सतत मॉनीटरिंग करें आदि एजेंडों पर ग्राम सभा में चर्चा
की जाएगी। इसके अतिरिक्त 12 अन्य सामायिक विषय निर्धारित किए गए हैं।
---------------------------
मां
का दूध शिशुओं के लिए सर्वोत्तम आहार
टाटा
इंटरनेशनल में स्तनपान पर कार्यक्रम आयोजित
देवास, 13 अगस्त 2015/ मां का दूध शिशुओं
के लिए सर्वोत्तम आहार है। मां का दूध शिशुओं
में रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाता है। मां के दूध से बच्चों का शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक
विकास होता है। मां का दूध बच्चों के लिए अमृत तुल्य होता है। उक्त बातें डॉ. विजय
प्रधान नोडल अधिकारी कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं म.प्र. ने टाटा इंटरनेशनल, देवास में
श्रमिक महिलाओं के लिये आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि शिशुओं को दुग्धपान
कराने के लिये पर्याप्त समय देना जरूरी है।
कार्यक्रम में बिजनेस
हेड टाटा इंटर नेशनल के राकेश अग्रवाल, ने कहा कि मां और शिशुओं के मध्य आत्मियता को
बढ़ाने का कार्य करती है। इस अवसर पर डॉ पूनम चिल्लोरिया ने भी विचार रखें। कार्यक्रम
में असलम अन्सारी, डॉ. चन्द्रशेखर काटजू, गणेश बोर्डिया एवं जब्बार खान, पीयूष कुमार
सिंह, अनिता चव्हाण आदि उपस्थित थे।
माताओं को पौष्टिक
आहार लेना चाहिए
डॉ. केशर कटारे ने कहा
कि माताओं को भरपूर पौष्टिक आहार लेना चाहिए, ताकि वे बच्चे को भरपेट (पूर्ण) दुग्धपान
करा सके। इस अवसर पर प्रदीप जोशी परिवार कल्याण प्रशिक्षक ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम
से चर्चा की।
-------------------------------
वोटर-लिस्ट के रिविजन का कार्यक्रम जारी
नाम जोड़ने, हटाने का काम 15 सितम्बर से
देवास, 13 अगस्त 2015/ भारत निर्वाचन आयोग ने वोटर-लिस्ट में नाम जोड़ने
अथवा हटाने के लिये रिवीजन का कार्यक्रम जारी किया गया है। एक जनवरी, 2016 की स्थिति
में मतदाता के 18 वर्ष पूरा होने की स्थिति में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए
रिविजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
मतदाता-सूची के प्रारूप का प्रकाशन 15 सितम्बर
को किया जायेगा। नाम जोड़ने/हटाने के लिये आवेदन मतदान-केन्द्र पर 15 सितम्बर से 14
अक्टूबर तक बूथ लेवल अधिकारी को कार्यालयीन समय में प्रस्तुत किये जा सकेंगे। बूथ लेवल
अधिकारी मतदाता-सूची का वाचन 16 सितम्बर एवं 30 सितम्बर को ग्रामसभा, वार्ड, मोहल्ले
में मीटिंग करेंगे। वे नाम का परीक्षण/जाँच भी करेंगे। बीएलओ राजनैतिक दल द्वारा नियुक्त
किये गये बूथ लेवल एजेंट के साथ मोहल्ले/वार्ड में 20 सितम्बर एवं 4 अक्टूबर को केम्प
लगाकर मतदाताओं के नाम जोड़ने के संबंध में जानकारी देंगे। साथ ही फार्म भी प्राप्त
करेंगे। इसी क्रम में 11 जनवरी, 2016 को अंतिम मतदाता-सूची का प्रकाशन किया जायेगा।
छात्र-छात्राएँ तथा युवा मतदाता जो एक जनवरी,
2016 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हैं अथवा पूर्ण कर लेंगे, उनसे अनुरोध किया
गया है कि वे फार्म नम्बर-6 भरकर निकट के मतदान-केन्द्र पर बीएलओ को देकर प्राप्ति
रसीद जरूर लें। रसीद में बीएलओ का नाम एवं मोबाइल नम्बर अवश्य अंकित करवा लिया जाये।
आगामी एक जनवरी को जो युवा मतदाता 18 वर्ष की आयु
पूरी कर रहे हैं तथा जिनके द्वारा मतदाता-सूची में नाम जुड़वाया गया है, ऐसे मतदाता
को 25 जनवरी को मतदाता-दिवस पर फोटोयुक्त वोटर आई.डी. कार्ड मतदान-केन्द्र पर वितरित
किये जायेंगे।
अन्य मतदाता जो एक जनवरी के पहले 18 वर्ष की आयु
पूरी कर चुके हैं तथा उनका नाम मतदाता-सूची में अभी भी शामिल नहीं है, वह भी नाम जुड़वाने
के लिये फार्म नम्बर-6 भरकर जमा करवा सकेंगे। मतदाताओं द्वारा फार्म जमा करने के
10-15 दिन बाद वोटर आई.डी. कार्ड मतदान-केन्द्र पर दिया जायेगा।
राजनैतिक दलों से भी मतदान-केन्द्रों पर बूथ लेवल
एजेंट की नियुक्ति कर मतदाताओं के नाम जुड़वाने, डुप्लीकेट नाम हटवाने तथा अपात्र व्यक्तियों
के नाम की जानकारी देने के लिये मदद करने का अनुरोध किया गया है।
--------------------------
पत्रकार बीमा योजना के आवेदन-पत्र 25 अगस्त तक होंगे जमा
देवास,
13 अगस्त 2015/ संचार प्रतिनिधियों
के लिये स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा योजना में दूसरे एवं अंतिम चरण में आवेदन-पत्र
आगामी 25 अगस्त तक लिये जा सकेंगे। संबंधित संचार प्रतिनिधि आवेदन पत्र जिला जनसंपर्क
कार्यालय में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं।
---------------------------
फोटो- परेड रिहर्सल फोटो--
------------------
No comments:
Post a Comment