Monday, 17 August 2015

दिनांक 15 अगस्त 2015
जनसम्पर्क कार्यालय देवास
----------------
हर्षोल्लास और गरिमा से मनाया राष्ट्र पर्व
प्रभारी मंत्री श्री पटवा ने ध्वजारोहण कर सलामी ली
      देवास 15 अगस्त 2015/  जिले में आज शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास, गरिमा एवं महिमा के साथ मनाया गया। जिले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोहों में आन, बान एवं शान के साथ तिरंगा फहराया गया एवं राष्ट्रगान गाया गया। जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित मुख्य समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री श्री सुरेंद्र पटवा ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
      कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत, महापौर सुभाष शर्मा, कलेक्टर आशुतोष अवस्थी, प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी, सीईओ जिला पंचायत प्रबल सिपाहा, अपर कलेक्टर कैलाश बुंदेला, श्री बहादुर मुकाती तथा अन्य गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन प्रोफोसर समीरा नईम एवं श्रीमती  प्रोफेसर एसपीएस राणा द्वारा किया गया।
शहीद जागेश्वर के माता-पिता का सम्मान किया
       इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री पटवा ने स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। उन्होंने बरोठा के शहीद जागेश्वर धाकड़ के माता-पिता का सम्मान भी किया। पुलिस बल आदि ने आकर्षक एवं भव्य मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। जोश एवं उमंग के साथ स्कूली बच्चों द्वारा प्रेरक एवं देश भक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय ने करतल ध्वनि से बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा। कार्यक्रम के अंत में श्रेष्ठ प्रस्तुतियों, उत्कृष्ट परेड प्रदर्शन, मेधावी विद्यार्थियों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं शासकीय सेवकों को पुरूस्कार प्रदान किए गए।
                    15 प्लाटून ने की परेड
      कार्यक्रम में ध्वजारोहण, सलामी एवं मुख्यमंत्री के संदेश के वाचन के पश्चात मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री पटवा द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया गया। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कुल 15 प्लाटून परेड में शामिल हुए। होमगार्ड के बैंड दल ने सोहलवें पलाटून के रूप में उपस्थित रहकर देश भक्ति पूर्ण धुनों से वातावरण को ओजमय किया। विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना, एनसीसी, स्काउट गाइड, रैड क्रॉस परेड में शामिल थे। परेड में मालवी पगड़ी से सजे किसानों का दल आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने मालवा-फ्रेश का प्रतिनिधित्व किया।
      मां चामुंडा टेकरी पर उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
      अतिथियों द्वारा जिले के मां चामुंडा टेकरी पर उत्कृष्ट कार्य करने पर वन संरक्षक अशोक बरोनिया, मूर्तिकार ओमप्रकाश प्रजापति, चित्रकार राजकुमार चंदन, एसडीएम धीरज श्रीवास्तव, तहसीलदार लाखनसिंह चौधरी, परियोजना संचालक आत्मा उत्तमसिंह जादौन, तहसीलदार रेखा सचदेव, कृषि उपज मंडी समिति सचिव संजीव श्रीवास्तव, होमगॉर्ड कमाडेंट जीपी प्रजापति, होमगॉर्ड हवलदार शंकर सिंह, महेश पाठक, रेखा सोलंकी, प्रेम ठाकुर, जितेंद्र सिसोदिया, राजेश परमार, कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र प्रसाद शर्मा को पुरस्कृत किया गया।

उद्यानिकी एवं कृषि के लिए
    उद्यानिकी एवं कृषि में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिनेश दास बैरागी कृषक ग्राम रणायल, ग्राम दुर्गापुरा के रितेश सूरजमल, ग्राम सोब्लयापुरा के श्री रामा उमराव, ग्राम घोड़ीघाट के परमसुख ब्रदीप्रसाद, ग्राम डाबरी बुजुर्ग के अय्युब रसूल खां, ग्राम सामगी के हुकुमचंद मदनलाल, ग्राम मालीपुरा के दिलीपसिंह मानसिंह को सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारी/कर्मचारी सम्मानित
    अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए मनीष श्रीवास्तव, मनोज मालवीय, किशोरीलाल रावत, सुशील सोनेने, सुनिता ग्राम चौबाराधीरा, संगीता पति प्रशांत ग्राम ननासा, विनिता ग्राम बाइजगवाड़, ग्राम निवारदी की निलोफर बी, ग्राम भूतिया की शिरोमणी बैरागी, बिज्जुखेड़ी की मीना पाटीदार, केएस बामनिया, आशीष बांके, रमेश चौहान, राजू चौधरी को सम्मानित किया गया।
मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
    अतिथियों द्वारा जिले के मेधावी बच्चों को पढ़ाई में उत्कृष्टता हासिल करते हुए कक्षा 10वीं एवं 12वीं में जिले की मेरिट सूची में आने पर हिमांशु रामचंद्र वर्मा, काजल संजय वर्मा, नंदनी भगवान कडोदिया, शिवानी बलराम पटेल, मनील सुनील चौधरी, जीशान फारूख मोहम्मद शेख, जय मीणा, जानवी सांगते को सम्मानित किया गया।
--------------------------------
प्रभारी मंत्री विशेष मध्याह्न भोज कार्यक्रम में शामिल हुए
       देवास 15 अगस्त 2015/ देवास ब्लॉक के ग्राम जामगोद के शासकीय विद्यालय में आज शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष मध्याह्न भोजन कार्यक्रम में प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री सुरेंद्र पटवा शामिल हुए।
      कार्यक्रम में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी,  महापौर सुभाष शर्मा, सीईओ जिला पंचायत प्रबल सिपाहा, अपर कलेक्टर कैलाश बुंदेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी, आदि भी शामिल हुए।    
-----------------------------
कलेक्टर ने किया कलेक्ट्रेट एवं विकास प्राधिकरण में ध्वजारोहण
     देवास 15 अगस्त 2015/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शनिवार को देवास विकास प्राधिकरण के कार्यालय मां चामुण्डा काम्पलेक्स एवं कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने राष्ट्रगान गाया। कलेक्टर कार्यालय में मध्यप्रदेश गान भी गाया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर कैलाश बुंदेला, सुयंक्त कलेक्टर सारिका भूरिया, एसडीएम श्री धीरज श्रीवास्तव, सहित अन्य अधिकारी तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सभी शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
-------------------------------

जिला पंचायत में ध्वजारोहण
जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
         देवास, 15 अगस्त 2015/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय में प्रात: 8 बजे ध्वाजारोहण किया गया। ध्वाजारोहण जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राजपूत द्वारा किया गया। ध्वाजारोहण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
         सहायक विकास विस्तार अधिकारी लोकेन्द्र सिंह सिसौदिया ने महर्षि अरविंद के स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 1947 की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को दिये संदेश का सारगर्भित अर्थ बताया। अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाएं राष्ट्रीय गीत, प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से व्यक्त की। इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रबल सिपाहा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ब्रजेश पटेल, समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थें।
-----------------------------

संस्कृति मंत्री द्वारा अन्न क्षेत्र का शुभारंभ
       देवास, 15 अगस्त 2015/ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री सुरेंद्र पटवा ने माताजी की टेकरी देवास में अन्न क्षेत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत, महापौर सुभाष शर्मा, कलेक्टर आशुतोष अवस्थी,  प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी, सीईओ जिला पंचायत प्रबल सिपाहा, अपर कलेक्टर कैलाश बुंदेला, श्री बहादुर मुकाती, गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधित उपस्थित थे।
        कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने बताया कि माताजी की टेकरी पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सात्विक भोजन की व्यवस्था आरंभ की गई है। इसके लिए श्रद्धालु को केवल 10 रूपए प्रतिथाली का भुगतान करना होगा। थाली की कीमत 22 रूपए होगी, जिसमें से शेष 12 रूपए की राशि एक समिति द्वारा वहन की जाएगी। व्यवस्था के संचालन के लिए मां चामुंडा अन्न क्षेत्र समिति का गठन अशासकीय तौर पर किया गया है। शंखद्वार के निकट बने सत्संग भवन में यह अन्न क्षेत्र आरंभ किया गया है।
क्रमांक 106/866/15-08-2015       (फोटो-संलग्न)
अच्छे आचरण पर पांच कैदियों को सजा में मिली छूट
       देवास, 15 अगस्त 2015/ जिला जैल देवास से आज स्वतंत्रता दिवस पर अच्छे आचरण की शर्त पर पांच कैदियों को रिहा किया गया। जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा में आजीवन कारावास की सजा से दंडित दिलीप पिता सिद्धाजी, रफीक उर्फ मुन्ना पिता शफीक, संतोष मोतीसिंह, भागीरथ पिता थावरजी, बालू पिता रामसिंह को सजा में छूट प्रदान की गई है।
--------------------
जिले में 997.78 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
          देवास, 14 अगस्त 2015/ जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 997.78 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 1353, खातेगांव में 1100, उदयनगर में 1090.20, देवास में 1000, कन्नौद में 945, टोंकखुर्द में 928, बागली में 820 तथा सतवास में 746 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
                 24 घंटे में 26.50 मिमी वर्षा दर्ज की गई
     पिछले 24 घंटों में 26.50 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें कन्नौद में 66, खातेगांव में 50, देवास में 47, सतवास में 30, सोनकच्छ में 19, टोंकखुर्द में, बागली में तथा उदयनगर में शून्य मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष इस दिनांक को शून्य मिमी वर्षा दर्ज हुई थी
     गत वर्ष 15 अगस्त को जिले में शून्य मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई, जिसमें देवास में, टोंकखुर्द में, सोनकच्छ में, बागली में कन्नौद में, उदयनगर, खातेगांव एवं सतवास में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल 354.73 मिमी औसत वर्षा
     अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 354.73 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जिसमें उदयनगर में 415.80, खातेगांव में 410, सोनकच्छ में 407, देवास में 395, टोंकखुर्द में 373, कन्नौद में 325, बागली में 288 तथा सतवास में 224 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
-----------------------   
फोटो-- कैप्शन-- स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम फोटो--
अन्न क्षेत्र के शुभारंभ कार्यक्रम फोटो
-- मध्याहं भोजन फोटो-   













































No comments:

Post a Comment