दिनांक -01 अगस्त 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
खसरा बी-1 का कार्य समय
सीमा में निपटाएं
लोक सेवा केंद्र के निरीक्षण
के दौरान कलेक्टर ने दिए निर्देश
देवास,
01 अगस्त 2015/ खसरा एवं बी-वन की नकल में निर्धारित समय सीमा में प्रदाय की
जाए। अनावश्यक रूप से इस कार्य में विलंब नहीं किया जाए। उक्त निर्देश कलेक्टर आशुतोष
अवस्थी ने शनिवार को लोक सेवा केंद्र देवास के निरीक्षण के दौरान संबंधित
अधिकारियों को दिये।
इस दौरान कलेक्टर ने लोक सेवा केंद्र जिला
प्रबंधक सौरभ जैन को निर्देश दिए कि खसरा बी-1 के कार्य में गति लाए तथा संबंधित
तहसीलदार से समन्वय स्थापित कर समय सीमा में कार्य करवाना सुनिश्चित करें।
हितग्राहियों से की
चर्चा
इस दौरान कलेक्टर ने लोक सेवा केंद्र में आए
हितग्राहियों से चर्चा की तथा उनसे पूछा कि आपका कार्य समयसीमा में हो रहा है कि
नहीं। इस पर हितग्राहियों ने कलेक्टर श्री अवस्थी से कहा कि हमारे कार्य समय सीमा
में हो रहे हैं।
परिसर को साफ-सफाई रखें
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि
केन्द्र परिसर में समुचित साफ-सफाई रखी जाएं। हितग्राहियों को बैठने के लिए
कुर्सियां लगाई जाए तथा पीने के पानी की व्यवस्था की जाएं। परिसर में गमलों में सुंदर
फूलों वाले पौधे लगाए जिससे परिसर की सुंदरता में वृद्धि हो। कलेक्टर ने निर्देश
दिये कि परिसर की बाउंड्रीवॉल की ऊंचाई पर्याप्त नहीं है, उसकी ऊंचाई बढ़ाई जायें।
---------------------------
स्कूल में अव्यवस्था पाये जाने पर कलेक्टर ने की नाराजगी व्यक्त
कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण
देवास,
01 अगस्त 2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने शनिवार को शहर के नारायण विद्या मंदिर
क्रमांक-एक का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण् के दौरान स्कूल में पाई गई अनियमितताओं
पर नाराजी व्यक्त की तथा स्कूल प्राचार्य को निर्देश दिए कि यहां पर व्यापक व्यवस्था
की जाएं। आठ दिन बाद में फिर स्कूल का निरीक्षण करूंगा। निरीक्षण के दौरान
विद्यार्थियों से समस्याएं भी पूछी।
प्राचार्य को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने
के निर्देश
स्कूल में अनियमितताएं पाये जाने पर कलेक्टर
श्री अवस्थी ने स्कूल के प्राचार्य श्री आरएस जर्हा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी
करने के निर्देश दिये।
इतनी रोशनी में आप पढ़ सकते हों क्या !
निरीक्षण के दौरान एक कक्षा में काफी अंधेरा
होने पर कलेक्टर ने प्राचार्य आरएस जर्हा से पूछा कि आप इतनी रोशनी में पढ़ सकते हो
क्या। इस पर प्राचार्य ने कहा कि नहीं। कलेक्टर श्री अवस्थी ने नाराजी व्यक्त करते
हुए कहा कि यहां पर तुरंत समुचित प्रकाश की व्यवस्था की जाएं। साथ ही जिन कक्षाओं
में कम रोशनी आ रही हो, वहां पर सीएफएल बल्ब लगाया जाएं।
उपस्थिति
रजिस्ट्रर चेक किया
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपस्थिति
रजिस्ट्रर चेक किया। कक्षा 9 डी में 64 में से 32 छात्रों की उपस्थिति होने पर कलेक्टर
ने नाराजी व्यक्त की। कलेक्टर ने प्राचार्य को निर्देश दिए कि विद्यालय में ऐसा
माहौल बनाए जिससे शतप्रतिशत विद्यार्थी स्कूल आयें। साथ ही अध्यापन की कार्य योजना
मंगवाकर उसका अवलोकन किया।
माता-पिता से संपर्क करें
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान पाया कि विद्यार्थी
धर्मेंद्र रैनवाल पिछले काफी समय से अनुपस्थित था। आने पर उससे पूछा कि इतने दिन
से क्यों नहीं आएं! इस पर छात्र ने बताया
कि बारिश के कारण लोधरी नदी में अत्यधिक पानी आ जाने के कारण नहीं आ सका। कलेक्टर
ने प्राचार्य को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को माता-पिता के फोन नंबर तथा
मोबाइल नंबर लें तथा उनसे चर्चा करते रहें। स्कूल नहीं आने का कारण भी पूछे।
थम्ब मशीन बंद होने पर नाराजी व्यक्त की
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्राचार्य से
पूछा कि थम्ब मशीन चालू हैं। प्राचार्य ने पहले तो हां की फिर न कर दी। इस पर कलेक्टर
ने नाराजी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि इस तरह की लापरवाही नहीं चलेगी।
बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश रोका जाये
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर देखा कि स्कूल
परिसर में स्कूली छात्रों के अलावा अन्य व्यक्ति आ-जाकर बाथरूम का उपयोग कर रहे हैं।
इस पर कलेक्टर ने नाराजी व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल लगते ही मुख्य द्वार बंद कर
दिया जाएं तथा चौकीदार से कहा जाएं कि बिना इजाजत किसी को भी प्रवेश नहीं करने
दिया जाये।
गंदगी दिखने पर नाराजी व्यक्त की
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्कूल के कमरों
तथा परिसर में धूल व गंदगी है। इस कलेक्टर ने सख्त नाराजी व्यक्त करते हुए प्राचार्य
को निर्देश दिए कि समुचित साफ-सफाई करवाई जाए। स्कूल परिसर हमेशा साफ-स्वच्छ होना
चाहिए।
-------------------------
अव्यवस्था मिलने पर कलेक्टर ने जताई नाराजी
आलोट पायगा स्कूल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
देवास,
01 अगस्त 2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने शनिवार को आलोट पायगा स्कूल का निरीक्षण
किया। निरीक्षण के दौरान पर पाई गई अव्यवस्था पर नाराजी व्यक्त की। उन्होंने
निर्देश दिए कि सभी व्यवस्था दुरूस्त की जाए।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान पाया कि एक परिसर
में 3 स्कूल संचालित किए जा रहे थे। शासकीय प्राथमिक विद्यालय क्रमांक 4 में चार शिक्षक
तथा शासकीय उर्दू प्राथमिक विद्यालय क्रमांक-5 में 41 बच्चें तथा पांच शिक्षक हैं।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को बैठने की उचित व्यवस्था की जाएं।
डीपीसी एवं तीन शिक्षकों को शोकाज नोटिस जारी
करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि उर्दू स्कूल
के विद्यार्थियों को सामान्य पर्यावरण तथा गणित की किताबें प्राप्त नहीं हुई हैं।
इस पर कलेक्टर ने डीपीसी अनिल कुशवाह को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के
निर्देश दिये। इसके अलावा उर्दू प्राथमिक विद्यालय क्रमांक पांच की प्रधान अध्यापिका
श्रीमती परवीन खान, माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक की प्रधान अध्यापिका श्रीमती
सातन मेरावी एवं प्राथमिक विद्यालय क्रमांक चार की प्रधान अध्यापिका श्रीमती पुष्पा
श्रीवास्तव को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिये।
एक कमरें दो कक्षाएं लगती है
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्कूल परिसर
में एक कमरे में दो अलग-अलग कक्षाएं लग रही है। इस पर कलेक्टर ने उचित व्यवस्था के
निर्देश दिए। उन्होंने वहां निरीक्षण पाया कि उर्दू स्कूल की कक्षा 1ली में 2,
कक्षा दूसरी में 5, कक्षा 3री में 15, कक्षा चौथी में 10 तथा कक्षा पांचवी में 9 विद्यार्थी
अध्ययनरत है, जिनमें से केवल 25 विद्यार्थी ही शाला में आएं है।
मध्यांहन भोजन चेक किया
इस दौरान कलेक्टर ने मध्यांहन भोजन को चेक किया
तथा विद्यार्थियों को मीनू के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण भोजन दिए जाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्कूल परिसर में टूटी दीवार को जल्द से जल्द बनवाने के निर्देश दिए।
सही डिवाइडजेशन करें
निरीक्षण के दौरान पाया कि स्कूल में चार भृत्य
हैं। जहां उनकी उतनी आवश्यकता नहीं है। इस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश
दिए कि इनका विभागीय डिवाइडजेशन ऐसा किया जाए की समानता हों।
-------------------------------
जिला योजना
समिति की बैठक 6 अगस्त को
प्रभारी मंत्री
श्री पटवा करेंगे अध्यक्षता
देवास, 01 अगस्त 2015/
जिला योजना समिति की बैठक आगामी 6 अगस्त को सुबह 11.30 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष
में प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री
सुरेंद्र पटवा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने
बैठक में सभी संबंधितों से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
बैठक का एजेंडा
कलेक्टर श्री अवस्थी ने बताया कि बैठक में
विभिन्न विभागों में राशि 50 लाख रूपए या उससे अधिक लागत के स्वीकृत एवं प्रगतिरत
कार्यों की समीक्षा, सर्वशिक्षा अभियान/स्कूल चलें हम अभियान, महिला एवं बाल विकास
विभाग, लोक निर्माण विभाग, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क
संभाग 1 एवं 2 तथा विकेंद्रीकृत जिला योजना वर्ष 2016-17 पर चर्चा की जाएगी।
------------------------------
जिले में
677.48 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
देवास, 01 अगस्त 2015/ जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत
रूप से 677.48 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी
के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 933, उदयनगर में
749.80, टोंकखुर्द में 735 देवास में 717, कन्नौद में 665, खातेगांव में 572, बागली
में 571 तथा सतवास में 477 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
24 घंटे
में शून्य मिमी वर्षा
पिछले 24 घंटों में शून्य
मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें देवास में, उदयनगर में, कन्नौद में, सोनकच्छ में, खातेगांव
में, सतवास में, बागली में तथा टोंकखुर्द में शून्य मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष इस
दिनांक को शून्य मिमी वर्षा दर्ज हुई
गत वर्ष 01 अगस्त को
देवास में, उदयनगर में, सोनकच्छ में, सतवास में, टोंकखुर्द में, बागली में, कन्नौद
में तथा खातेगांव में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल
311.23 मिमी औसत वर्षा
अधीक्षक भू-अभिलेख से
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक उदयनगर में 375.80, खातेगांव
में 364, सोनकच्छ में 358, देवास में 330, कन्नौद में 313, टोंकखुर्द में 312 बागली
में 237 तथा सतवास में 200 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
-----------------------------
शत्-प्रतिशत
शिक्षक बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं
देवास, 01 अगस्त 2015/ म.प्र. स्कूल शिक्षा
विभाग के शासकीय प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान, शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, तथा राज्य
विज्ञान शिक्षा संस्थान में संचालित बी.एड. एवं बी.एड. (विज्ञान) पाठ्यक्रम के लिए
सत्र 2015-17 में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधन उपरान्त अब शत्-प्रतिशत् स्थान
शासकीय शिक्षकों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। अतः समस्त शासकीय शिक्षक अवगत होकर
प्रवेश लिया जाना सुनिश्चित करें।
-------------------------
अल्पसंख्यक समुदाय
के प्री मैट्रिक कक्षा 11 से ऊपर विद्यार्थियों से दस्तावेज आमंत्रित
देवास, 01 अगस्त 2015/ सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण
ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशानुसार अल्पसंख्यक प्री मैट्रिक कक्षा 11 वीं से
ऊपर तक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 31 अगस्त आमंत्रित किये गये हैं।
आवेदन के साथ संस्था के डाईस कोड तथा संस्था में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की समग्र
आई.डी. जो संस्था के रजिस्टर में दर्ज हों जमा किया जाना अनिवार्य है। उक्त दस्तावेजों
के अभाव में आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
--------------------------
नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना का होगा ऑनलाइन क्रियान्वयन
विद्यार्थियों को 31 अगस्त तक साइकिल उपलब्ध होगी
देवास, 01 अगस्त 2015/राज्य
शासन द्वारा कक्षा 9वीं में प्रवेश करने पर नि:शुल्क साइकिल वितरित करने की योजना का
क्रियान्वयन समग्र शिक्षा पोर्टल द्वारा करवाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिये सबसे
पहले सभी शालाओं को अपने सही ग्राम से मेप करवाने की कार्यवाही की गई है। राज्य शासन
ने 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी जाने वाली नि:शुल्क साइकिलों के वितरण का कार्य
31 अगस्त तक पूरा करवाने के निर्देश जिलों को दिये हैं। यह भी सुनिश्चित करने को कहा
गया है कि नि:शुल्क साइकिल के लिये राशि का भुगतान हो गया हो तथा संबंधित द्वारा साइकिल
खरीद ली गई हो। इसकी प्रविष्टि अनिवार्य रूप से एजुकेशन पोर्टल पर दर्ज करवाने को कहा
गया है।
योजना में हितग्राही के बैंक खाते में राशि जमा करवाई जायेंगी। एक
बैंक खाता एक परिवार के लिये यूनिक होगा। प्रवेश के समय समग्र डॉटाबेस में विद्यार्थी
का जो पता होगा उसी को उसका गृह-ग्राम माना जायेगा, जो पता बदलने पर पात्र नहीं होगा।
शासन ने योजना के ऑनलाइन क्रियान्वयन के संबंध में सभी डीईओ को निर्देश जारी कर प्राचार्यों
से कक्षा 9वीं में प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रविष्टि निर्धारित प्रपत्र में करवाने
को कहा है। प्रवेश के बाद साफ्टवेयर द्वारा विद्यार्थियों की पात्रता की जाँच कर प्राचार्य
के लॉग-इन में संभावित विद्यार्थियों की सूची प्राप्त की जायेगी। प्राचार्यों को पोर्टल
पर यूनिक आईडी पासवर्ड पहले से दिये जा चुके हैं। यह आवश्यक होगा कि प्राचार्य का पदनाम
सही रूप में दर्ज हो। यदि किसी विद्यालय में प्राचार्य का प्रभार किसी अन्य शिक्षक
के पास है तो डीईओ उसके यूनिक आईडी पर प्राचार्य की भूमिका को निर्धारित करेंगें।
संबंधित प्राचार्य द्वारा पात्रता-सूची का सत्यापन, बैंक खाता एवं
मोबाइल/आधार नम्बर की जाँच तथा विद्यार्थी के गाँव में स्कूल नहीं होने की पुष्टि कर
लॉक करने की कार्यवाही करेंगें। किसी विद्यार्थी को स्वीकृत और अस्वीकृत करने का अधिकार
प्राचार्य को होगा तथा पात्रता निर्धारण के लिये वह पूरी तरह जिम्मेदार रहेगा। पात्रता
को लॉक करने के बाद प्राचार्य द्वारा संकुल केन्द्र प्राचार्य/डीडीओ को भुगतान करने
के लिये प्रस्ताव भेजा जायेगा। संकुल प्राचार्य को कोई सुधार या स्वीकृत/अस्वीकृत करने
का अधिकार नहीं होगा। उनके द्वारा सीधे समग्र शिक्षा पोर्टल पर लॉग-इन कर साइकिल में
जाकर मॉड्यूल देयक जनरेट किया जायेगा। देयक को कोषालय में भेजकर विद्यार्थी के खाते
में राशि जमा करवाने की कार्यवाही की जायेगी। भुगतान के बाद देयक के व्हाउचर नम्बर
की प्रविष्टि प्राचार्य द्वारा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से करने पर भुगतान मान्य होगा।
योजना में ग्रामीण क्षेत्र के कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी को
अन्य ग्राम/शहर के स्कूल में जाने के लिये नि:शुल्क साइकिल दी जाती है। योजना का लाभ
विद्यार्थी को एक ही बार मिलता है। उसे 9वीं कक्षा में पुन: प्रवेश लेने पर साइकिल
की पात्रता नहीं होती।
----------------------------
बीमा योजनाओं में बीमा के लिये 15 अगस्त के बाद मेडिकल सर्टिफिकेट अनिवार्य
देवास, 01 अगस्त 2015/ राज्य
शासन स्तर से समीक्षा के बाद निर्देश दिये गये है कि प्रधानमंत्री जन सुरक्षा बीमा
तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के लिये 15 अगस्त 2015 के पश्चात मेडिकल सर्टिफिकेट
अनिवार्य होगा। जिले के बीमा से बचे हुये सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे
अपनी निकटतम बैंक की शाखा में 15 अगस्त से पूर्व अपना बीमा करा ले, अन्यथा मेडिकल सर्टिफिकेट
देने के बाद ही बीमा होगा।
क्रमांक 09/769/01-08-2015
---------------------------
विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत मीडिया कार्यशाला 3 अगस्त को
देवास, 01 अगस्त 2015/ विश्व
स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत 3 अगस्त को सायं 4 बजे कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में एक
मीडिया कार्यशाला का आयोजन महिला बाल विकास विभाग रखा गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी
एकीकृत बाल विकास सेवा ने सभी मीडियाकर्मी से अनुरोध किया है कि वे कार्यशाला उपस्थित
रहेंगे।
--------------------------
पटवारी अपना मोबाइल चालू रखें-कलेक्टर
देवास, 01 अगस्त 2015/ कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी ने जिले के राजस्व विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों को निर्देश
दिये हैं कि कृषकों की समस्याओं/ कार्यों का निराकरण प्राथमिकता से करें। कलेक्टर ने
कहा है कि कृषकों से शिकायतें प्राप्त होती हैं कि पटवारी मोबाइल फोन बंद रखते हैं
अथवा मोबाइल अटेंड नहीं करते हैं, यह स्थिति ठीक नहीं है। सभी पटवारी अपना मोबाइल चालू
रखें तथा किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका यथोचित समाधान करने का प्रयास करें। कलेक्टर
ने कहा है कि वे स्वयं पटवारियों फोन लगाकर निगरानी रखेंगे।
----------------------------
No comments:
Post a Comment