दिनांक 06 अगस्त 2015
जनसम्पर्क कार्यालय देवास
विकास कार्यों में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए
जिला योजना समिति की बैठक
में प्रभारी मंत्री श्री पटवा ने दिए निर्देश
देवास, 06 अगस्त 2015/
सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय रखें। विकास के कार्यों में कोई लापरवाही
नहीं होनी चाहिए। कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। बड़े कामों का निरीक्षण वे स्वयं
जाकर करेंगे। पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री सुरेंद्र
पटवा ने आज गुरूवार को जिला योजना समिति की बैठक में ये निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख
रूप से प्रत्येक विभाग के 50 लाख रूपए लागत से अधिक के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक
में जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, महापौर सुभाष शर्मा, विधायकगण सर्वश्री
चंपालाल देवड़ा, राजेंद्र वर्मा, आशीष शर्मा तथा बहादुर मुकाती एवं अन्य सदस्यगण तथा
कलेक्टर आशुतोष अवस्थी, पुलिस अधीक्षक अभयसिंह एवं समस्त जिला अधिकारी उपस्थित थे।
सही
ढ़ग से जानकारी नहीं दिए जाने पर अप्रसन्नता जताई
प्रधानमंत्री
ग्रामीण सड़क तथा पीआईयू लोक निर्माण विभाग के जिला प्रमुखों को विभाग की जानकारी सही
ढ़ग से प्रस्तुत नहीं किए जाने पर प्रभारी मंत्री श्री पटवा द्वारा अप्रसन्नता जताई
गई। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक के पूर्व सभी विधायक गणों को सम्पूर्ण
जानकारी उपलब्ध कराएं।
निर्माण
कार्य सतत प्रगतिरत है
प्रधानमंत्री
ग्राम सड़क विकास प्राधिकरण परियोजना क्रियान्वयन इकाई 1 एवं 2 देवास के अंतर्गत 50
लाख से अधिक लागत के कुल स्वीकृत 238 मार्ग है, जिनमें से 185 मार्गों के निर्माण कार्य
पूर्ण किए जा चुके है। शेष 53 मार्गों के निर्माण कार्य प्रगति पर है। पचास लाख तक
के कुल 48 मार्ग निर्माण कार्य स्वीकृत है, जिनमें से 46 मार्गों का कार्य पूर्ण किया
जा चुका है।
50
लाख से अधिक के कार्यों की जानकारी ली
संभागीय
परियोजना यंत्री ने बताया कि क्रियान्वयन इकाई, लोक निर्माण विभाग, देवास 24 नवंबर
2012 से जिला देवास में प्रारंभ हुई है। प्रारंभ दिनांक से अबतक कुल 52 कार्यों की कुल लागत रूपए
7073.65 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इनमें से आज दिनांक तक 24 कार्य लागत
2242.09 लाख रूपए के पूर्ण किए जा चुके है एवं शेष 28 कार्यों की लागत राशि 4831.56
लाख रूपए है। प्रगतिरत कार्यों में से 7 कार्य चालू वित्तीय वर्ष 2015-16 में तथा आगामी
21 कार्य वित्तीय वर्ष 2016-17 में पूर्ण किया जाने का लक्ष्य रखा गया है।
दतुनी
मध्यम सिंचाई परियोजना का मिलेगा लाभ
जल
संसाधन विभाग के अंतर्गत 100 हैक्टेयर से अधिक की सिंचाई योजनाएं/स्टापडेम/बैराज का
निर्माण कार्य किया जाता है। जल संसाधन संभाग, देवास के अंतर्गत एक मध्यम एवं 67 लघु
सिंचाई योजनाएं एवं स्टापडेम का निर्माण किया जा चुका है। जिनसे वर्तमान में कृषकों
को सिंचाई सुविधा 17486 हेक्टेयर में उपलब्ध कराई जाती है। इस संभाग के अंतर्गत दतुनी
मध्यम सिंचाई परियोजना का कार्य निर्माणाधीन है, जिसकी लागत रूपए 174.55 करोड़ है तथा
प्रस्तावित सिंचाई क्षमता 9900 हेक्टेयर है। जिससे कन्नौद एवं बागली विधानसभा क्षेत्र
के 31 गांवों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सकेगा। दतुनी मध्यम सिंचाई परियोजना के मुख्य
बांध का कार्य लगभग पूर्ण है। दतुनी नहर का कार्य भी लगभग 40 प्रतिशत पूर्ण हो चुका
है। इस वर्ष बांध में जल ग्रहण प्रारंभ हो चुका है। इस वर्ष कृषकों को लगभग 4000 हेक्टेयर
क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का लाभ मिल पाएगा।
शौचालयों
का निर्माण सही ढंग से हो
बैठक
में सर्व शिक्षा अभियान, स्कूल चले अभियान और महिला एवं बाल विकास की भी समीक्षा की
गई। जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत ने विद्यालयों में ऐसे शौचालयों के निर्माण
की आवश्यकता जताई जिनका सही ढंग से उपयोग हो सके।
महाप्रबंधक
के प्रति जताई नाराजी
खातेगांव
विधायक आशीष शर्मा ने नेमावर मेला रोड के घटिया निर्माण की जानकारी दी। उन्होंने कन्नौद
से सतवास मार्ग की हालत खराब होने की जानकारी दी और इसे सुधारने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री
ग्राम सड़क की समीक्षा के दौरान ये तथ्य सामने आया कि कुछ सड़कों के निर्माण में विलंब
हुआ है। बागली क्षेत्र में जटाशंकर से बोरी सड़क वर्ष 2008 से स्वीकृत होने के बावजूद
आज तक नहीं बन पाई है। प्रभारी मंत्री द्वारा इस संबंध में महाप्रबंधक के प्रति नाराजी
जाहिर की गई तथा स्थिति सुधारने के निर्देश दिए।
200
नवीन आंगनवाड़ियों के लिए प्रस्ताव भेजा
बैठक में महिला बाल विकास द्वारा बताया गया
कि जिले से 200 नवीन आंगनवाड़ी केंद्र खोले जाने हेतु प्रस्ताव भोपाल भेजा जा चुके है।
सांझा चुल्हा के अंतर्गत 1378 केंद्र संचालित है तथा 1056 समूहों द्वारा नाश्ता एवं
भोजन प्रदाय किया जा रहा है। सुपोषण अभियान के अंतर्गत गांवों में 430 शिविरों को आयोजन
किया जाएगा। स्नेह सरोकार योजना के अंतर्गत जिले में 2557 बच्चों गोद लिया गया है।
(फोटो-संलग्न)
---------------------------
जिले में 883.30 मिलीमीटर
औसत वर्षा दर्ज
देवास, 06 अगस्त 2015/
जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 883.30 मिलीमीटर
वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून
सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 1276, उदयनगर में 1063.40, टोंकखुर्द में 921,
देवास में 917, बागली में 795, खातेगांव में 756, कन्नौद में 746 तथा सतवास में 592
मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
24 घंटे में 79.85 मिमी वर्षा
पिछले 24 घंटों में 79.85 मिमी वर्षा दर्ज की
गई, जिसमें उदयनगर में 122.80, खातेगांव में 110, सोनकच्छ में 88, देवास में 84, बागली
में 71, टोंकखुर्द में 64, सतवास में 50 तथा कन्नौद में 49 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की
गई है।
गत वर्ष इस दिनांक को 13.35
मिमी वर्षा दर्ज हुई
गत वर्ष 06 अगस्त को जिले में 13.35 मिमी औसत
वर्षा दर्ज की गई, जिसमें देवास में 37, सोनकच्छ में 20, टोंकखुर्द में 16, उदयनगर
में 10.80, खातेगांव में 9, कन्नौद में 7, बागली में 5 तथा सतवास में 2 मिमी वर्षा
दर्ज की गई।
पिछले साल 349.98 मिमी औसत
वर्षा
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार
गत मानसून सत्र में अभी तक 349.98 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जिसमें उदयनगर में 415.80,
खातेगांव में 410, सोनकच्छ में 398, देवास में 386, टोंकखुर्द में 359, कन्नौद में
323, बागली में 284 तथा सतवास में 224 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
----------------------------
वैज्ञानिक सलाहकार समिति
की बैठक आज
देवास, 06 अगस्त 2015/
कृषि विज्ञान केंद्र आयोजित 17वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक 7 अगस्त शुक्रवार
को प्रात: 11 बजे कृषि विज्ञान केंद्र के सभाकक्ष में सम्पन्न होगी। बैठक में कलेक्टर
आशुतोष अवस्थी के मुख्य आतिथ्य होंगे तथा अध्यक्षता राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि
विश्वविद्यालय डॉ. एसके श्रीवास्तव करेंगे। कार्यक्रम समन्वयक ने सभी संबंधितों को
बैठक में उपस्थित शामिल होने का आग्रह किया है।
--------------------------
लंबित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक 10 अगस्त को
देवास, 06 अगस्त 2015/ लंबित
समयावधि पत्रों की बैठक का आयोजन 10 अगस्त सोमवार को प्रातः 10.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय
के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में किया जाएगा। कलेक्टर ने
सर्वसंबंधितों को आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
---------------------------
दलहनी फसलों में पौध संरक्षण
के उपाय करें किसान
देवास, 06 अगस्त 2015/
मौसम की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए दलहनी फसलों में कीट प्रबंधन के लिए किसानों
को पौध संरक्षण के उपायों को अपनाएं। उक्त सलाह कृषि, किसान कल्याण तथा कृषि विकास
ने जिले के सभी किसानों को दी है।
कृषि,
किसान कल्याण तथा कृषि विकास उप संचालक ने किसानों को सलाह देते हुए कहा है कि बारिश
के बाद खेतों में पानी भरा न रहने दें। वर्षा थमने के तुरंत बाद खेतों में जल निकासी
करें। मूंग, उड़द, लोबिया, मोठ तथा ग्वांर की खेती इस समय किसान कर सकते हैं। इन फसलों
की बोवाई से पूर्व प्रारंभिक अवस्था में पौध रोग से बचाव के लिए कार्बेन्डाजिम 2 ग्राम
प्रति किलोग्राम दवास से तथा कीट नियंत्रण के लिए एमिडाक्लोप्रिड 600 एफ.एस. की प्रति
किलोग्राम बीज में 5 ग्राम मात्रा से बीजोपचार करें।
उपसंचालक
कृषि ने बताया कि मूंग और उड़द में बोवाई के तुरंत बाद खरपतवार नियंत्रण के लिए पेंडीमेथीलिन
1 किलोग्राम प्रति हैक्टेयर सक्रिय तत्व को 600 से 800 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव
करें। अगेती अरहर में खरपतवार नियंत्रण अवश्य करें। अरहर की फसल में जहां फाइटोप्थोरा
अंगमारी का प्रकोप अधिक हुआ है वहां, प्रारंभिक अवस्था में निराई गुड़ाई से बचने की
सलाह दी गई है।
कृषि
विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी में किसानों को बताया है कि फसलों की 20-25 दिन की
अवस्था में पत्ती छेदक, पत्ती काटने वाले और रस चूसने वाले कीटों से बचाव के लिए इमिडाक्लोप्रिड
5 मिमीलीटर प्रति 10 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। एक हैक्टेयर में लगभग
300-400 मिमीलीटर दवा, 600 से 800 लीटर पानी में घोलकर छिड़कने से ये कीट नियंत्रित
किए जा सकते हैं।
------------------------------
माँ का दूध शिशु के लिए अमृत तुल्य है
देवास, 06 अगस्त 2015/मां का दूध
शिशु के
लिए अमृत
तुल्य
है और सर्वोत्तम आहार
है।
इसलिए 6 माह तक
की उम्र
तक बच्चों को केवल
मां का
दूध देना
चाहिए।
यह विचार
डॉ. स्नेह
लता छाज
व डॉ.
प्रिया मिश्रा ने गुरूवार को कृष्णा फुड प्रॉडक्ट्स में कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं द्वारा आयोजित विश्व
स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत व्यक्त किए। उन्होंने कहा की
शिशु के
लिए मां के
दूध का
कोई विकल्प नहीं है।
माँ का
दूध पीने
वाले बच्चे
कुशाग्र बुद्धि के होते
है।
कार्यक्रम में प्रदीप जोशी ने
कहा कि
दुग्धपान
कराने वाली महिलाओं को
स्वयं भी
स्वस्थ होना
चाहिए। उन्हें पर्याप्त मात्रा में पोषण
आहार लेना
जरूरी है,
ताकि बच्चों को उनकी
मांग के
अनुसार उसकी
पूर्ति हो
सके।
इस अवसर पर शिरीष सोमानी, प्रीतेश गुप्ता, रजत
बाहेती,
डॉ. टी.एस सैफ़ी, मीनल हार्डिया तथा देवेंद्र शर्मा ने भी
संबोधित
किया। देवेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम
के उपरांत महिलाओं एवं
अन्य श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
गया।
साथ ही हेपटाइटिस-बी के टीके
भी लगाए
गए।
परीक्षण के बाद आवश्यकतानुसार दवाइयां भी दी
गई।
-------------------------------
प्रशिक्षण के लिए युवाओं का पंजीयन प्रारंभ
देवास 06
अगस्त 2015/ जिले के
युवाओं को
प्रशिक्षण से
जोड़े जाने
हेतु प्रत्येक जनपद पंचायत से
50-50 प्रशिक्षणार्थियों का
चयन कर
उनका पंजीयन करें। जिला
पंचायत मुख्य
कार्यपालन अधिकारी प्रबल सिपाहा ने इसके
निर्देश समस्त
जनपद मुख्य
कार्यपालन अधिकारी को दिये।
उक्त प्रशिक्षण के संबंध
में प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाली लंबित समयावधि बैठक
में समीक्षा की जावेगी।
सीईओ श्री सिपाहा ने बताया है कि आईसीआईसीआई एकेडमी फॉर
स्किल एवं
संचालनालय खेल
एवं युवा
कल्याण विभाग
अन्तर्गत युवाओं का प्रशिक्षण कराया जा
रहा है,
जिसमें जिले
के युवाओं को इस
प्रशिक्षण से
जोड़े जाने
के लिए विस्तृत कार्य योजना
बनाकर प्रति
तीन माह
की बैच
में
300 प्रशिक्षणार्थियों को
भेजा जाना
है।
पात्रता
प्रशिक्षण के
लिए उम्र 18 से 26 वर्ष एवं 8वीं कक्षा उत्तीर्ण से स्नातक तक के उत्तीर्ण युवाओं को
शामिल किया
जा सकेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में
12 सप्ताह का
गहन व्यवहारिक प्रशिक्षण,
भोजन, यूनिफार्म, होस्टल ओर पाठ्यक्रम का खर्च
आईसीआईसीआई फाउण्डेशन द्वारा वहन
किया जाएगा। आवश्यक दस्तावेज के रुप
में
2 पासपोर्ट आकार के
फोटो, पहचान
पत्र,
उम्र व पते
का प्रमाण, नवीनतम शिक्षा प्रमाण पत्र मान्य
होंगे।
उपलब्ध पाठ्यक्रम
प्रशिक्षण अंतर्गत इलेक्ट्रिकल एवं होम
एप्लांयस रिपेयर (ईएचए), रेफ्रिजरेटन एंड
एसी रिपेयर, पंप एंड मोटर
रिपेयर,
सेंट्रल एयर कंडिशनिंग, पेन्ट एप्लिकेशन टेक्नीक्स,
सेलिंग स्किल्स, ऑफिस
एडमिनिस्ट्रेशन वेब
डिजाइनिंग,
रिटेल कैफे ऑपरेशन्स प्राठ्क्रमों का
प्रशिक्षण दिया
जावेगा। प्रशिक्षण की प्रथम
बेंच
1 अक्टूबर 2015 से प्रारंभ होगी।
-----------------------------
साधारण सभा की बैठक 12
अगस्त को
देवास 06 अगस्त 2015/ जिला पंचायत देवास की
सामान्य प्रशासन स्थाई समिति एवं
साधारण सभा
की बैठक
12 अगस्त
को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित होगी। जिला
पंचायत मुख्य
कार्यपालन अधिकारी ने
बताया कि सामान्य प्रशासन स्थाई
समिति प्रात: 11 बजे एवं साधारण सभा
की बैठक
अपरान्ह
2 बजे प्रारंभ होगी।
बैठक का
एजेण्डा पूर्वानुसार ही रहेगा।
-----------------------------
फोटो-- 01
कैप्शन- जिला योजना समिति की बैठक में निर्देश देते प्रभारी मंत्री श्री पटवा।
No comments:
Post a Comment