दिनांक 26 अगस्त 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
जिले के दूरस्थ
क्षेत्रों का कलेक्टर ने किया भ्रमण
खेतों में जाकर
फसलों का किया निरीक्षण
देवास,
26 अगस्त 2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने बुधवार को जिले के दूरस्थ ग्रामों का
दौरा किया। इस दौरान वे ग्रामीणों से मिले और खेतों में घूमकर फसलें देखी। कलेक्टर
ने ग्राम कैलोद में दुग्ध उत्पादक किसानों को 52 लाख रूपए के ऋण बांटे और बागली में
"ग्रीन इंडिया मिशन" के तहत आयोजित कार्यशाला में भाग लिया। एसडीएम बागली
पुरूषोत्तम कुमार, परियोजना संचालक आत्मा यूएस जादौन, उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. जेडी
वर्मा एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे। कलेक्टर भ्रमण के दौरान बागली, पुंजापुरा, उदयनगर
इत्यादि गांवों में पहुंचे।
किसान अपने
दूध उत्पादन व्यवसाय को और मजबूती दें
ग्राम कैलोद में कलेक्टर ने पंजाब नेशनल बैंक
द्वारा दुग्ध उत्पादक किसानों को एक लाख रूपए प्रति हितग्राही को दिए जाने वाले ऋण
वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस ऋण से किसान अपने दूध
उत्पादन व्यवसाय को और मजबूती दें। उन्होंने कैलोद की दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति की
सराहना की। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायणसिंह चौधरी तथा अन्य जन
प्रतिनिधि उपस्थित थे।
ग्रीन इंडिया मिशन के तहत
हरियाली बहेगी
बागली जनपद पंचायत में "ग्रीन इंडिया
मिशन" के तहत आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि इस मिशन
के जरिये जहां एक ओर जिले में हरियाली बहेगी, वहीं दूसरी ओर किसानों को भविष्य में
आमदनी भी सुनिश्चित होगी। कार्यशाला में मिशन के प्रावधानों को उपस्थित सरपंचों, सचिवों
और अन्य मैदान अमले को समझाया गया। कलेक्टर ने कहा कि सचिव, रोजगार सहायक इसके प्रावधानों
को समझे और जन-जन को इसकी जानकारी देते हुए उन्हें लाभांवित करें। बागली जनपद के सीईओ
जितेंद्रसिंह ठाकुर ने इस अवसर पर जनपद की कार्ययोजना से सभी को अवगत कराया।
------------------------
एक पटवारी को दो हल्के से ज्यादा ने दे
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश
देवास, 26 अगस्त 2015/ पटवारी अपने मैदानी का कार्य को समय सीमा में करें। काम में कोई भी कोताही न बरतें। उक्त निर्देश कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने आज बुधवार को जिले के बागली क्षेत्र के भ्रमण के दौरान दिए। कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देश दिए है कि एक पटवारी को दो से ज्यादा हल्के न दें। भ्रमण के दौरान एसडीएम पुरूषोत्तम कुमार, सीईओ जनपद पंचायत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
15 सितंबर तक पेंशन के प्रकरण निपटाएं
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत को निर्देश दिए कि ग्राम देवनालिया में पिछले 8 माह से पात्र ग्रामीणों को पेंशन नहीं मिली है। उन्हें 15 सितंबर तक पेंशन दिलाएं। सीईओ जनपद पंचायत इस कार्य को पूर्ण करें।
कृषि विभाग कैंप लगाए
कलेक्टर ने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि ग्रामीण अंचलों में कैंप लगाकर ग्रामीणों को आधुनिक तकनीक से कृषि करने के लिए प्रेरित करें। कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी कृषकों से सतत सम्पर्क करें।
------------------------------
पूजा प्रतिमा पी.ओ.पी. से और निर्धारित ऊंचाई से अधिक की नहीं बने
गृह विभाग द्वारा कलेक्टर्स और एस.पी. को निर्देश जारी
देवास,
26 अगस्त 2015/ गृह विभाग द्वारा सभी कलेक्टर और एस.पी. को निर्देश जारी किये गये
हैं कि पूजा की प्रतिमाएँ पी.ओ.पी. से और निर्धारित ऊँचाई से अधिक की नहीं बने। इसके
लिये मूर्तिकारों की जिले में मीटिंग कर उन्हें केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की
गाइडलाइन का पालन करने की समझाइश दी जाये। इस संबंध में एन.जी.टी.सी. जोनल बेंच भोपाल
द्वारा पारित आदेश में दिये निर्देशों का भी पालन करवाया जाये। ऐसे मूर्तिकार जो पी.ओ.पी.
से और निर्धारित से अधिक ऊँचाई की मूर्तियाँ बना रहे हैं, उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई
करें।
मूर्तिकारों को कहा जाये कि वे अनुमति लेने के
बाद मूर्तियों का निर्माण करें। मूर्तियों के निर्माण में सिन्थेटिक पेंट, प्लास्टर
ऑफ पेरिस, डाइज का उपयोग नहीं करें। मूर्तियों का विसर्जन सी.पी.सी.बी. की गाइडलाइन
के अनुसार चिन्हित अलग स्थान पर करवाना सुनिश्चित किया जाये। इस संबंध में आमजन को
भी जागरूक करें कि वे सिन्थेटिक पेंट, डाइज और पी.ओ.पी. के उपयोग से बनी प्रतिमा को
नहीं खरीदें।
-----------------------------
सीएसडी केंटीन 28 अगस्त को आएगी
देवास 26 अगस्त 2015/ जिले के भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं
उनके आश्रितों के लिए स्टेशन हेड क्वाटर्स महू से सीएसडी केंटीन 28 अगस्त 2015 को स्थानीय
विश्राम गृह भोपाल चौराहा पर आयेगी। जिला सैनिक कल्याण संयोजक श्री एसएस व्यास ने बताया
कि केंटीन से सेंटर स्मार्ट कार्ड धारकों को ही सामान दिया जायेगा। उन्होंने जिले के
भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों से आग्रह किया है कि वे सेंटर स्मार्ट
कार्ड अपने साथ अवश्य लायें।
-------------------------------
श्रम
विभागीय पोर्टल पर "ईज ऑफ डूईंग बिजनेस" के अंतर्गत सिंगल विंडो प्रणाली
से विभिन्न सेवाऐं आन लाईन उपलब्ध कराई जावेगी
देवास, 26 अगस्त 2015/ श्रम विभागीय पोर्टल तथा एम.पी. आनलाइन पोर्टल और उनके कियोस्क
के माध्यम से श्रम विभाग द्वारा विभिन्न अधिनियमों में जारी किये जाने वाले पंजीयन/
अनुज्ञप्ति/ स्वीकृति तथा उनके नवीनीकरण एवं व्ही.सी.एस. के अंतर्गत प्राप्त होने वाले
आवेदनों की अभिस्वीकृति जारी करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। जिन सेवाओं
को आनलाईन किया गया है, उनमें कारखाना अधिनियम,
म.प्र. दुकान एवं स्थापना अधिनियम, ठेका श्रम अधिनियम, भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार
अधिनियम, अंर्तराज्यीय प्रवासी कर्मकार अधिनियम, मोटर ट्रान्सपोर्ट कर्मकार अधिनियम,
व्ही.सी.एस. अंतर्गत पंजीयन/ अनुज्ञप्ति/ स्वीकृति एवं नवीनीकरण आदि सेवाएं सम्मिलित
है।
श्रम पदाधिकारी ए.
पी. सक्सेना द्वारा बताया कि जिले के नियोजकों को श्रम विभाग मे पंजीयन कराना है या
स्वीकृति लेना या नवीनीकरण कराना हो तो विभाग के पोर्टल के माध्यम से इन सेवाओं को
आनलाईन प्राप्त कर सकते है। इसके लिए विभाग की वेबसाइट www.labour.mp.gov.in तथा mp.online कियोस्क पर जा सकते है। उन्होंने
बताया कि "इज ऑफ डूईंग बिजनेस" के अंतर्गत सिंगल विंडो प्रणाली से विभिन्न
सेवाओं को आनलाइन किया गया है।
--------------------------------
होमगॉर्ड
के 14 सैनिक पदोन्नत हुए
देवास, 26 अगस्त 2015/ होमगार्ड विभाग के 14 सैनिकों के
पदोन्नत करते हुए आज बुधवार को लान्स नायक बनाया गया। प्रमोशन सेरेमनी के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट
कमाण्डेन्ट कार्यालय देवास में प्रत्येक जवान को रेंक लगाकर डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट
जी.पी.प्रजापति के द्वारा अलंकृत कर बधाई दी गई। इनका प्रमोशन इनके उत्तम सेवाकाल एवं
वरिष्ठता के आधार पर डिवीजनल कमाण्डेन्ट बी.पी.वर्मा द्वारा किये गया है।
इस अवसर पर कार्यालय का अन्य स्टाफ सलीम खान ए.एसआई,
पी.सी.व्ही 36 सत्यनारायण वर्मा, पी.सी.व्ही 26 महेश पाठक एवं अन्य सैनिक उपस्थित थे।
ये
हैं पदोन्नत सैनिक
डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट
जी.पी.प्रजापति ने बताया कि पदोन्नत हुए सैनिकों में सैनिक-180 दयाराम, सैनिक114 विजय
सिंह, सैनिक 137 कैलाश, सैनिक-147 कैलाश नील, सैनिक- 155 कमल सिंह, सैनिक-156 भारत
सिंह, सैनिक-167 राधेश्याम, सैनिक-174 घनश्याम तिवारी, सैनिक-196 रमेशचन्द, सैनिक-198
गुलाब सिंह, सैनिक-187 विरेन्द्र सिंह, सैनिक-191 नजर खां, सैनिक-195 बाबूलाल, सैनिक-197
भगत सिंह है।
-------------------------------
किसानों
का तीर्थ है कृषि विज्ञान केन्द्र: श्री ऊंटवाल
कृषक
सम्मेलन सम्पन्न
देवास, 26 अगस्त 2015/ आज के भौतिक युग में
किसान भाई अपनी परंपरागत खेती को छोड़कर रासायनिक खेती की ओर बढ़ रहे है, जिससे किसानों
की लागत बढ़ती जा रही है। इसलिए किसान भाइयों को निश्चित रुप से जैविक खेती को अपनाना
चाहिए। उक्त उद्गार सांसद श्री मनोहर ऊंटवाल ने कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा गत दिवस
कृषि विज्ञान केंद्र बालगढ़ फार्म देवास में आयोजित कृषक सम्मेलन में व्यक्त किए।
उन्होंने कृषकों को बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र कृषकों का तीर्थ है, अतः सभी किसान
यहां का भ्रमण कर नवीन तकनीकी का लाभ उठाएं, खेती के साथ-साथ उद्यानिकी एवं मछली पालन
को भी अपनाएं।
इस अवसर पर परियोजना
संचालक "आत्मा" उत्तम सिंह जादौन केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. अवधेश सिंह, डॉ.
मोनी सिंह, अंकिता पाण्डेय, डॉ .डी.व्ही. भगत, अन्य अधिकारी एवं कृषक उपस्थित थे।
कृषि
वैज्ञानिक बधाई के पात्र है
कार्यक्रम में श्री
बहादुर मुकाती ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना से पहले यहां पर खेती की
स्थिति बहुत खराब थी। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने अपने मेहनत एवं लगन से एक आदर्श प्रक्षेत्र
के रुप में देवास कृषि क्षेत्र को विकसित किया हैं। इसके लिए केन्द्र के वैज्ञानिक
बधाई के पात्र है। उन्होंने किसानों को बताते हुए कहा कि इस केन्द्र पर सोयाबीन, मूंग,
उड़द, टमाटर, मिर्च, बैंगन, अमरुद, अनार, आम, आंवला आदि की कई प्रजातियां लगाई गई है।
किसान भाई प्रक्षेत्र का भ्रमण कर अपनी आवश्यकता के अनुसार किस्म एवं फसलों का चयन
कर, अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करें। कार्यक्रम में सिद्धनाथ कैलोदिया ने कहा कि भारत
सरकार एवं म.प्र. सरकार किसान हितैषी सरकार है, जिन्होंने किसानों के हितों की रक्षा
के लिये कई कार्यक्रम एवं योजनाऐं शुरु की है अतः किसान भाई इन योजनाओं का लाभ उठाएं।
उन्होंने कृषकों से कहा की कृषि वैज्ञानिक निश्चित ही कृषि विकास में एक रीड़ की हड्डी
का कार्य करते है। अतःवैज्ञानिकों द्वारा बताई गई तकनीकों का अनुसरण करना चाहिए।
फसलों
की उत्पादकता बढ़ी है
कार्यक्रम समन्वयक
डॉ.आर.पी.शर्मा ने कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा विगत 10 वर्षों में किए गए कार्यों
का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि केन्द्र के वैज्ञानिक प्रथम पंक्ति प्रदर्शन,
प्रक्षेत्र परीक्षण, प्रशिक्षण, व्हास्टएप, कृषक संदेश (एस.एम.एस) आदि गतिविधियों द्वारा
किसानों को नवीन तकनीकी को अपनाने के लिए कार्य कर रहे है। परिणामतः आज जिले में फसलों
एवं अन्य व्यवसायों (मछली, पशुपालन, मुर्गीपालन एवं उघानिकी फसलें) की उत्पादकता बढ़
गई है।
कीटों
की रोकथाम के बारे में बताया
कीट वैज्ञानिक डॉ.
मनीष कुमार ने कृषकों को कीटों से फसल को बचाए जाने वाले उपायों के बारे में बताया।
उन्होंने जैविक विधियों द्वारा खरीफ फसलों में लगने वाले कीटों की रोकथाम पर भी जोर
दिया। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कीटों को आकर्षित करने वाले प्रपंचों को प्रत्यक्ष
रुप से दिखाकर उनसे होने वाले लाभ को बताया।
खेती
के लिए नई तकनीकि अपनाए किसान
उपसंचालक उद्यानिकी
डॉ.एन.एस. तोमर ने खेती की नई तकनीक के बारे में कृषकों को बताया एवं संतरा, अनार,
अमरुद उद्यानिकी फसलों का चयन करके ड्रिप इरीगेशेन, पॉलीहाउस आदि तकनीकों का महत्व
बताया। उपसंचालक कृषि अधिकारी के.सी. वास्केल ने वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए सोयाबीन
के अलावा मक्का, मूंग, उड़द, ज्वार आदि फसलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
कृषकों
को किया सम्मानित
कार्यक्रम में कौशल
विकास प्रशिक्षण में उत्तीर्ण प्रशिक्षार्णियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र व केंचुआं
पालन कीट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कृषि
पर आधारित फिल्म को भी दिखाया
कार्यक्रम में कृषकों
को कृषक हितैषी जानकारी वाली फिल्मों को दिखाया गया। कार्यक्रम के बाद सभी अतिथियों
एवं कृषकों ने प्रक्षेत्र पर सोयाबीन बोनी की मेड़नाली पद्धति का अवलोकन किया।
------------------------------
जिले में 1022.08 मिलीमीटर
औसत वर्षा दर्ज
देवास, 26 अगस्त 2015/
जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 1022.08 मिलीमीटर
वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून
सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 1368, खातेगांव में 1137, उदयनगर में
1100.60, कन्नौद में 1044, देवास में 1008, टोंकखुर्द में 930, बागली में 829 तथा सतवास
में 760 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
24 घंटे में शून्य मिमी वर्षा दर्ज
की गई
पिछले 24 घंटों में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की
गई, जिसमें कन्नौद में, खातेगांव में, सतवास में, बागली में, उदयनगर में, सोनकच्छ में,
देवास में एवं टोंकखुर्द में शून्य मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष इस दिनांक को 3.75
मिमी वर्षा दर्ज हुई थी
गत वर्ष 26 अगस्त को जिले में 3.75 मिमी औसत वर्षा
दर्ज की गई, जिसमें सतवास में 30, उदयनगर में, सोनकच्छ में, देवास में, टोंकखुर्द में,
बागली में, कन्नौद में तथा खातेगांव में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल 376.58 मिमी औसत
वर्षा
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार
गत मानसून सत्र में अभी तक 376.58 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जिसमें उदयनगर में
450.60, सोनकच्छ में 419, खातेगांव में 411, देवास में 400, टोंकखुर्द में 385, कन्नौद
में 359, बागली में 294 तथा सतवास में 294 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
-----------------------------
-------------------------------------
फोटो--
No comments:
Post a Comment