दिनांक 5 अगस्त 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
जिले में 803.45 मिलीमीटर
औसत वर्षा दर्ज
देवास, 05 अगस्त 2015/
जारी मानसून सत्र में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अभी तक औसत रूप से 803.45 मिलीमीटर
वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून
सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 1188, उदयनगर में 940.60, टोंकखुर्द में 857,
देवास में 833, बागली में 724, कन्नौद में 697, खातेगांव में 646, तथा सतवास में
542 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
24 घंटे में 103.90 मिमी वर्षा
पिछले 24 घंटों में 103.90 मिमी वर्षा दर्ज की
गई, जिसमें सोनकच्छ में 225, उदयनगर में 180.20, बागली में 135, देवास में 107, टोंकखुर्द
में 78, सतवास में 50, खातेगांव में 41, कन्नौद में 15 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष इस दिनांक को 8.03
मिमी वर्षा दर्ज हुई
गत वर्ष 05 अगस्त को जिले में 8.03 मिमी औसत वर्षा
दर्ज की गई, जिसमें उदयनगर में 18.20, टोंकखुर्द में 13, बागली में 12, सोनकच्छ में
9, देवास में 5, कन्नौद में तथा खातेगांव में 3-3 तथा सतवास में 1 मिमी वर्षा दर्ज
की गई।
पिछले साल 328.60 मिमी औसत
वर्षा
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार
गत मानसून सत्र में अभी तक खातेगांव में 398, उदयनगर में 386.80, सोनकच्छ में 369,
देवास में 344, टोंकखुर्द में 330, कन्नौद में 313, बागली में 267 तथा सतवास में
221 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
--------------------------
विद्यार्थियों के लर्निंग
लाइसेंस के लिए किए जाएंगे शिविर आयोजित
देवास, 05 अगस्त 2015/
कलेक्टर आशुतोष अवस्थी के निर्देशानुसार जिले के पात्र विद्यार्थियों के लर्निंग लाइसेंस
बनाए जाएंगे। इसके लिए जिला एवं तहसील स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया है कि जिले के
दूरस्थ अंचलों में स्थापित विद्यालयों/ महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए जिला मुख्यालय तक आने में समस्याओं का सामना
करना पड़ता है। उनके पास लाइसेंस न होने की वजह से वे जिला मुख्यालय पर निजी वाहन से
आने में संकोच करते है तथा अन्य परिवहन साधनों पर निर्भर रहते हैं। ये वाहन कई जगहों
पर स्टाप लेते हुए मुख्यालय आने में वक्त लगाते हैं, जिससे उन्हें मुख्यालय आने में
काफी समय लगता है। इसके लिए परिवहन विभाग इस समस्या से निजात दिलाने के लिए लर्निंग
लाइसेंस के शिविर आयोजित कर रहा है, जिसमें विद्यार्थियों के लर्निंग लाइसेंस बनाए
जाएंगे। इस संबंध में हायर सेकेंडरी तथा महाविद्यालय के प्राचार्यों को सूचित किया
गया है कि जो भी इच्छुक विद्यार्थी लाइसेंस बनवाना चाहता है, वो इस संबंध में औपचारिकताएं
पूर्ण कर शीघ्र अपने प्राचार्य को उपलब्ध कराएं।
प्रथम चरण में यहां होंगे
शिविर आयोजित
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण
में 7 अगस्त को श्रीकृष्णाजीराव पवार कॉलेज, 8 अगस्त को गर्ल्स डिग्री कॉलेज इटावा
तथा 11 अगस्त को विद्यासागर कॉलेज खातेगांव में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
------------------------------
जिला स्तरीय
शहरी नियोजन दल गठित
देवास,
05 अगस्त 2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी
द्वारा जिला स्तरीय शहरी नियोजन दल का गठन किया गया है। गठित नियोजन दल शहरी क्षेत्र
की योजना बनाने के लिए विभिन्न स्तर पर विकेंद्रीकृत नियोजन प्रक्रिया के अंतर्गत तकनीकी
मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, डाटा वेरीफिकेशन, विभागीय प्लान तैयार करने एवं करवाने आदि
कार्यों में सहयोग प्रदान करेंगे।
गठित दल में नगर निगम
देवास आयुक्त, जिला शहरी विकास अभिकरण देवास के परियोजना अधिकारी, मप्र विद्युत वितरण
कंपनी लिमिटेड के कार्यपालन यंत्री शहर संभाग, जिला चिकित्सालय सिविल सर्जन सह-मुख्य
अस्पताल अधीक्षक, महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी, आदिम जाति कल्याण विभाग देवास
के जिला संयोजक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास अनुभाग देवास के अनुविभागीय अधिकारी,
उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक, जल संसाधन अनुभाग देवास के अनुविभागीय अधिकारी, लोक
निर्माण विभाग (भ/प) अनुभाग देवास के अनुविभागीय अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक
कार्यालय देवास के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक को शामिल किया गया है।
----------------------------
जिला योजना
की जनपद पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होंगी
देवास,
05 अगस्त 2015/ विकेंद्रीकृत जिला योजना
(ग्राम मास्टर प्लान) वर्ष 2016-17 बनाने के लिए एक दिवसीय जनपद पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण
सह कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में संबंधित क्षेत्र की नगर पंचायतों
के अधिकारी भी जनपद पंचायतों में प्रशिक्षण लेंगे। कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने सभी संबंधित
अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे कार्यशाला में उपस्थित रहेंगे।
जनपद पंचायत कन्नौद में 7 अगस्त को दोपहर
12.30 बजे, खातेगांव जनपद पंचायत में 7 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे, बागली जनपद पंचायत
में 8 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे, टोंकखुर्द जनपद पंचायत में 10 अगस्त को प्रात: 11
बजे, सोनकच्छ जनपद पंचायत में 10 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे तथा देवास जनपद पंचायत में
11 अगस्त को सुबह 11 बजे से प्रशिक्षण कार्यशाला संबंधित जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित
की जाएगी।
कार्यशाला में कम्प्यूटर ऑपरेटर, सचिव, पंचायत
स्तरीय तकनीकी सदस्य, चयनित एवं एनजीओ आमंत्रित जनप्रतिनिधि व स्थानीय पत्रकार, विकासखंड
स्तर के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
-------------------------
जिला सैनिक
कल्याण अधिकारी 7 अगस्त को देवास में
देवास, 05 अगस्त 2015/ जिला सैनिक कल्याण अधिकारी इंदौर कर्नल राकेश बीरमानी 7 अगस्त
को देवास के मीठा तालाब स्थित विश्राम गृह में दोपहर 12 बजे आएंगे। जिला सैनिक कल्याण
संयोजक एसएस व्यास ने बताया कि श्री बीरमानी देवास में पूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं
एवं आश्रितों की समस्याओं को सुनेंगे। श्री व्यास ने पूर्व सैनिक/ विधवाएं अपनी पेंशन
संबंधी समस्या के निराकरण के लिए अपने साथ
आधार कार्ड, आईडी कार्ड की फोटो साथ लेकर आए।
--------------------------
अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति में स्वप्रमाणित प्रमाण पत्र स्वीकार होंगे
देवास, 05 अगस्त 2015/भारत सरकार अल्पसंख्यक
कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा शैक्षणिक सत्र 2015-16 में अल्पंसख्यक छात्रवृत्ति
योजनाओ में स्व-प्रमाणित प्रमाण पत्र को स्वीकार करने के निर्देश जारी किये गये है।
भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा प्रदाय की जाने वाली छात्रवृत्ति योजनाओ
के आवेदन के साथ प्रस्तुत किये जाने वाले समुदाय की घोषणा अंकसूची स्व-प्रमाणित तथा
आय के संबंध में दिये गये निर्धारित आय प्रमाण पत्र के प्रारूप में स्व-प्रमाणित किया
जाना है। ऐसे स्व-प्रमाणन और स्व-सत्यापन के लिये आवश्यक फार्मेट भारत सरकार अल्पंसख्यक
कार्य मंत्रालय की वेबसाईट और राष्ट्रीय छात्रृवत्ति पोर्टल पर उपलब्ध है।
-------------------------------
देवास-विजयागंज मंडी की सड़क बनेगी
देवास,
05 अगस्त 2015/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में गत दिवस राज्य
मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश में सड़कों के निर्माण के लिए पांच सौ करोड़ से अधिक
की राशि मंजूर की गई है। मंत्रि-परिषद ने एमडीआर (मुख्य जिला मार्ग) योजना में
264.6 किलोमीटर की 8 सड़क के लिए 501 करोड़ 13 लाख रुपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
दी है। इसमें 30.6 किलोमीटर की देवास-विजयागंज मंडी मार्ग निर्माण के लिए आकलित निर्माण
लागत 59 करोड़ 83 लाख शामिल है।
--------------------------
पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को मिली जिम्मेदारी
देवास,
05 अगस्त 2015/ राज्य शासन के निर्देशानुसार म.प्र. पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक
वित्त एवं विकास निगम का कार्य जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से वापस लेते हुए जिला
में सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण को सौपा दिया गया है। महाप्रबंधक
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के पास विभाग की राष्ट्रीय निगमों से संबंधित स्वरोजगार
योजनाओं संबंधित समस्त दस्तावेज रोकड पुस्तक, वसूली रजिस्टर, रसीद कट्टा एवं अन्य संबंधित
दस्तावेज बैंक खाता पूर्ण कर पिछडा वर्ग तथा अल्प संख्यक कल्याण को स्थानांतरित करने
एवं अभिलेख की सूची सहित निगम को अवगत कराने हेतु निर्देशित कर दिया गया है।
निगम की स्वरोजगार योजनांतर्गत जिन आवेदकों द्वारा
ऋण प्राप्त किया गया है वह अपने ऋण राशि की किश्त कार्यालय सहायक संचालक पिछडा वर्ग
तथा अल्पसंख्यक कल्याण के पास जमा कराना सुनिश्चित करें।
---------------------------
पर्यटन एवं
संस्कृति मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री पटवा आज देवास आएंगे
देवास, 05 अगस्त
2015/ पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री तथा जिले
के प्रभारी मंत्री श्री सुरेंद्र पटवा 6 अगस्त गुरूवार को देवास आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम
अनुसार श्री पटवा प्रात: 10.30 बजे इंदौर से प्रस्थान कर प्रात: 11.15 बजे देवास आएंगे।
वे प्रात: 11.30 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा
बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
---------------------------
No comments:
Post a Comment