दिनांक 26-05-2015
॥ स मा चा र॥
जनसुनवाई में समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
----------------------------
कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई में आए 79 आवेदन
देवास 26 मई 2015/ कलेक्टर
स्तर पर जनसुनवाई में आज मंगलवार को मल्हार स्मृति मंदिर में 79 आवेदकों ने
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी के समक्ष अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। कलेक्टर
द्वारा सभी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित
निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक सिंह सहित सभी
संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
किराने
की दुकान से शराब का विक्रय
आवेदिका नूरी बाई पति फत्तू भिलाला ने आवेदन देकर
बताया कि ग्राम पीपरी का शराब ठेकेदार प्रतिदिन वाहन से ग्राम पोटला तहसील उदयनगर
में अवैध रूप से शराब लाता है तथा ग्राम की किराने की दूकानों से बिकवाता है।
ठेकेदार के विरूद्ध कार्रवाई की जाए तथा ग्राम में शराब का अवैध विक्रय रूकवाया
जाए। कलेक्टर ने आबकारी अधिकारी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
सरकारी
सेवकों के नाम बीपीएल सूची में
करण सिंह
भीमसिंह ने आवेदन देकर बताया कि ग्राम पंचायत साबूखेड़ी में गरीबी रेखा की सूची में
कई सरकारी सेवकों के नाम शामिल हैं। राकेश पिता गजानंद जायसवाल, संतोष पिता जगदीश
राठौर, कन्हैया लाल आदि सरकारी सेवक हैं, जिनके नाम बीपीएल सूची में हैं। इनके नाम
हटवाए जाएं। प्रकरण में तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
रास्ते
से अतिक्रमण हटवाया जाए
आवेदक माखन
पिता इदरिस खान मेवाती एवं अन्य ने आवेदन दिया कि उनकी ग्राम बड़ौदा तहसील सतवास
स्थित कृषि भूमि पर आने-जाने के सरकारी जमीन पर बने रास्ते पर फकीर मोहम्मद शेख
मोहम्मद द्वारा कब्जा कर लिया गया है। कब्जा हटवाकर रास्ता खुलवाया जाए। प्रकरण
में कलेक्टर द्वारा तहसीलदार सतवास को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री
द्वारा स्वीकृत राशि 8 माह बाद भी नहीं मिली
शंकरलाल
पिता भागीरथ यादव निवासी ग्राम पीपल्या सड़क टोंकखुर्द ने आवेदन दिया कि उसके पेट
के ऑपरेशन के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 50 हजार रूपये की राशि सितम्बर
2014 में स्वीकृत की गई थी, जो उसे आज दिनांक तक प्राप्त नहीं हुई है। प्रकरण में
कलेक्टर द्वारा कलेक्टर कार्यालय की स्वेच्छानुदान शाखा को कार्रवाई के निर्देश
दिए गए।
पति
की मृत्यु के बाद बीपीएल कार्ड पत्नी के नाम बनवाना
आवेदिका
सुशीला पति रमेश चन्द्र सुतार निवासी शंकरगढ़ ने आवेदन दिया कि उसके पति की मृत्यु
हो गई है, अत: अब बीपीएल सूची में उसका नाम दर्ज हो तथा राशन कार्ड पर परिवार के
मुखिया के रूप में उसका नाम चढा़या जाए। प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी देवास को
कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
सीमांकन
एवं बटांकन करवाएं
आवेदक
महेन्द्र पिता निर्भय सिहं गा्रम चंदाना देवास ने आवेदन दिया कि उसकी कृषि भूमि
ग्राम चंदाना पटवारी हल्का नंबर 25 में स्थित है। उसने तहसीलदार को भूमि के
सीमांकन एवं बटांकन के लिए आवेदन दिया था, जो अभी तक नहीं हुआ है। कलेक्टर द्वारा
तहसीलदार देवास को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
रोक
के बाद भी शंकरगढ़ पहाड़ी पर उत्खनन जारी
बालगढ़ ग्राम के रहवासियों द्वारा
आवेदन दिया गया कि कलेक्टर द्वारा गत दिनों शंकरगढ़ क्षेत्र की पहाड़ियों पर खनिज
उत्खनन कार्य करने पर रोक के आदेश जारी किए गए थे, परन्तु इसके बावजूद वहां खनन
कार्य एवं वहां से खनिज का अवैध परिवहन जारी है। रात में यह कार्य तेजी से चलता
है। अवैध उत्खनन पर रोक लगवाई जाए। प्रकरण में कलेक्टर द्वारा खनिज विभाग को
त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
खनन
नियमों के विरूद्ध उत्खनन
आवेदक शांतिलाल रामगोपाल पटेल एवं
अन्य ग्राम सिरोलिया ने आवेदन दिया कि सिरोल्या-देवास रोड से धामन्दा रोड के बीच
एक स्टोन क्रशर 7-8 वर्ष से संचालित है, जो खनिज नियमों के विरूद्ध खनन कार्य कर
रहा है। निर्धारित गहराई से अधिक खनन कर रहा है। इससे क्षेत्र का भूजल स्तर नीचे
चला गया है तथा पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। क्रशर से बड़ी मात्रा में निकलने वाले
धूल के गुबार से उनकी फसलें खराब हो रही है। प्रकरण में कलेक्टर द्वारा खनिज विभाग
को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
गंदा
पानी घर के सामने छोड़ना
आवेदिका गीताबाई पति स्व दरियाब सिंह पटवर्धन
मार्ग देवास ने आवेदन दिया कि उसका पड़ौसी त्रिलोक चंद जलोदिया कई कंपनियों के कपड़े
धोता है तथा उसका कैमिकल युक्त गंदा पानी मोटर से घर के सामने छोड़ देता है। इससे
उस क्षेत्र में काफी गंदगी एवं कीचड़ हो गई है। प्रकरण में कलेक्टर द्वारा नगर निगम
को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
शासकीय
विभागों में बिजली का हो रहा अपव्यय
आवेदक अरूण
परमार निवासी मैनाश्री कॉम्प्लेक्स देवास ने आवेदन देकर बताया है कि शासकीय
कार्यालयों, विशेष रूप से जिला अस्पताल में, विद्युत का अपव्यय हो रहा है। यहां पर
डॉक्टर अपने कक्षों में नहीं रहते है, फिर भी अपने कक्षों के पंखे, लाइट हमेशा
चालू छोड़कर चले जाते है। इस पर कलेक्टर द्वारा सिविल सर्जन को कार्रवाई करने के
निर्देश दिए गए।
॥ स मा चा र॥
29 मई को कृषि सम्मेलन में शामिल होंगे जिले के 10 हजार
किसान
----------------------------
कलेक्टर ने व्यवस्थाओं संबंधी बैठक ली
देवास 26 मई 2015/ प्रदेश
में 25 मई से 15 जून तक चलाए जा रहे कृषि महोत्सव के अंतर्गत 29 मई को उज्जैन में
संभाग स्तरीय कृषक सम्मेलन, संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें
बड़ी संख्या में देवास जिले के कृषकगण सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के
मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी ने सम्मेलन में जिले के किसानों को उज्जैन भिजवाए जाने की
व्यवस्थाओं संबंधी बैठक आज सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में ली। बैठक
में उप संचालक कृषि, पीडी आत्मा, उप संचालक पशु चिकित्सा, एसडीएम देवास एवं सभी
संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
किसानों
को न हो कोई परेशानी
कलेक्टर श्री अवस्थी ने निर्देश दिए कि सम्मेलन में
सम्मिलित होने के लिए जाने वाले किसानों के लिए परिवहन, स्वच्छ जल, भोजन आदि की
अच्छी व्यवस्थाएं की जाएं, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना
पड़े। उनके साथ संबंधित विभागों के कर्मचारी भी जाएं, जो सभी आवश्यक व्यवस्थाएं
सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर व्यवस्थाओं
में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
लगभग
10 हजार किसानों के शामिल होने की संभावना
बैठक में
बताया गया कि उज्जैन में आयोजित होने वाले कृषक सम्मेलन में जिले के सभी
विकासखण्डों से कुल लगभग 10 हजार किसानों के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन
में बीज उत्पादन समिति, दुग्ध उत्पादन समिति, उन्नत एवं प्रगतिशील कृषक, प्रगतिशील
पशु पालक आदि सम्मिलित हों।
बीज
उत्पादक समितियों को दें खाद-बीज के लाइसेंस
कलेक्टर ने
निर्देश दिए कि जिले में गठित सभी समितियों को खाद एवं बीज के लाइसेंस दिलवाए
जाएं। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में कुल 71 बीज उत्पादन समितियों में से 61
समितियों को बीज के तथा 9 समितियों को खाद के लाइसेंस दिए जा चुके हैं। शेष को
लाइसेंस दिलवाने की कार्रवाई की जा रही है।
सम्मेलन
स्थल पर व्यवस्थाएं करें
कलेक्टर ने
निर्देश दिए कि जिले के किसानों को उज्जैन में सम्मेलन स्थल पर व्यवस्थित रूप से
बिठाने की व्यवस्था उनके साथ जाने वाले विभागीय कर्मचारी/अधिकारी करें। जिले के
किसानों की पहचान के लिए कैप, बैनर आदि की व्यवस्था भी की जाए।
स्टॉल्स
भी लगाए जाएंगे
बैठक में
बताया गया कि सम्मेलन स्थल पर आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में जिले की फर्टिलाइजर
कंपनियों, बीज उत्पादक समितियों आदि द्वारा स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे। इनके माध्यम
से कृषि एवं संबंधित विषयों की उपयोगी जानकारी किसानों को दी जाएगी।
॥ स मा चा र॥
त्रुटि रहित मतदाता सूची अभियान जारी
वोटर आई से आधार नंबर लिंक कराएं
॥ स मा चा र॥
डीएलएड पत्राचार फॉर्म
की अंतिम तिथि 29 मई तक
॥ स मा चा र॥
जाति प्रमाण पत्र बनवाने का कार्य पूरी गंभीरता से
करें
जाति प्रमाण पत्र संबंधी बैठक में संयुक्त कलेक्टर
ने दिये निर्देश
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास

क्रमांक
159/310/26-05-2015 (फोटो-संलग्न)

160/311/26-05-2015 (फोटो-संलग्न)
साधारण सभा की
बैठक 27 मई को
देवास 26 मई 2015/ जिला पंचायत देवास की साधारण
सभा की बैठक 27 मई बुधवार को दोपहर 02 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत
अध्यक्ष श्री नरेन्द्रसिंह राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। बैठक में लोक
स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, उद्यान विभाग, जिला पंचायत/ग्रा.वि.अ.प्रकोष्ठ एवं माह
नवम्बर 2014 से मार्च 2015 तक आय व्यय के अनुमोदन के साथ अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा
की जाएगी।
क्रमांक 161/312/26-05-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
त्रुटि रहित मतदाता सूची अभियान जारी
वोटर आई से आधार नंबर लिंक कराएं
देवास 26 मई 2015/ भारत निर्वाचन आयोग के
निर्देशानुसार जिले में नेशनल इलेक्टोरल प्यूरिफिकेशन एवं अथेन्टिकेशन प्रोग्राम
NWRPAP के अंतर्गत फोटो निर्वाचक नामावली के शुद्धीकरण एवं सत्यापन का अभियान 3 मार्च
2015 से प्रारंभ हो चुका है। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे निर्वाचक
नामावली को त्रुटिरहित एवं डुप्लीकेट प्रविष्टि रहित बनाए जाने के लिए वोटर आईडी (ईपिक)
नंबर को आधार नंबर लिंक कराने के लिए अपने बीएलओ/ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को अपना नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल एड्रेस,
ईपिक नंबर के साथ उपलब्ध कराएं। मतदाता अपने नाम, पिता/पति का नाम, पता, जन्मतिथि,
लिंग आदि प्रविष्टियों (हिंदी/अंग्रेजी) में व्याप्त अशुद्धयिों में सुधार के लिए एवं
अस्पष्ट अथवा ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को बदलवाने के लिए नियमानुसार फार्म 8 भरकर बीएलओ
अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा कराएं।
प्रभारी
प्रमुख निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि उनकी जानकारी
में उनका नाम उनके निवास स्थान के अलावा अन्य स्थान पर भी मतदाता सूची में दर्ज हो
तो मतदाता स्वेच्छा से घोषणा कर फॉर्म 7 भरकर अन्य स्थानों से नाम काटे जाने की कार्रवाई
करे। साथ ही आधार नंबर की ईपिक से लिंक कराने के लिए मतदाता अपनी सुविधानुसार भारत
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.eci.in या निर्वाचन पदाधिकारी, मप्र भोपाल की वेबसाइट
www.ceomadhyapradesh.nic.in पर जाकर अपने आधार कार्ड को मतदाता सूची से जुड़वाएं। लिंक
का उपयोग कर स्वयं आधार नंबर एवं मोबाइल नंबर की जानकारी अपने मतदाता परिचय पत्र से
लिंक कर सकते है। राज्य कॉल सेंटर 1950 पर कॉल करके अपना विवरण नोट कराकर लिंक करा
सकते हैं।
इस तरह मोबाइल
से करें लिंक
मतदाता अपने
मोबाइल से एसएमएस के माध्यम से अपने वोटर कार्ड को आधार नंबर से भी लिंक करा सकते हैं।
इसके लिए ECILINK EPICNUMBER AADHARNUMBER टाइप करके 51969 पर भेजकर मतदाता अपने वोटर
कार्ड को आधार नंबर से लिंक करा सकते हैं।
क्रमांक 162/313/26-05-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
डीएलएड पत्राचार फॉर्म
की अंतिम तिथि 29 मई तक
देवास 26 मई 2015/ डीएलएड पत्राचार प्रथम
वर्ष 2015 के लिए ऑफ लाइन प्रवेश प्रिक्रिया डाइट कॉलेज देवास में प्रारंभ हो चुकी
है। इसके लिए 200 स्थान निर्धारित है।
प्राचार्य
डाइट देवास ने बताया कि डीएलएड पत्राचार प्रथम वर्ष फॉर्म जमा करने का कार्य प्रारंभ
हो चुका है। इसके लिए अंतिम तिथि 29 मई है। इसमें 20 प्रतिशत स्थान शासकीय विद्यालयों
में अध्यापन कर रहे शासकीय सेवकों के लिए आरक्षित हैं एवं 80 प्रतिशत स्थान जिले के
अशासकीय विद्यालयों में अध्यापन कर रहे शिक्षकों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
फॉर्म यहां सबमिट
करें
प्राचार्य
डाइट कॉलेज ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी डाइट देवास से आवेदन प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेज
जिला शिक्षा अधिकारी से प्रमाणित करवाकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जमा करें। इस संबंध में अधिक
जानकारी के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देवास में संपर्क किया जा सकता है।
क्रमांक 163/314/26-05-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
जाति प्रमाण पत्र बनवाने का कार्य पूरी गंभीरता से
करें
जाति प्रमाण पत्र संबंधी बैठक में संयुक्त कलेक्टर
ने दिये निर्देश
देवास 26 मई 2015/ विद्यार्थियों के जाति प्रमाण-पत्र बनवाने का
कार्य शासन के प्राथमिकता वाले कार्यों में शामिल है। इस कार्य की प्रदेश स्तर पर निरंतर
समीक्षा की जाती है। संकुल प्राचार्य एवं स्कूल संचालक इस कार्य को पूरी गंभीरता से
करें। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के शतप्रतिशत विद्यार्थियों
के जाति प्रमाण पत्र संबंधी आवेदन शीघ्र जमा करायें।
उक्त निर्देश
आज मंगलवार को संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सारिका भूरिया ने शासकीय चिमनाबाई विद्यालय
में संपन्न अनुसूचित
जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के जाति प्रमाण-पत्र संबंधी बैठक में संकुल प्राचार्यों एवं अशासकीय विद्यालयों के
संचालकों को दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री रामेश्वर खेड़े, डीपीसी श्री अनिल
कुशवाह, जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन तथा सभी संबंधित उपस्थित थे।
विद्यार्थियों के लिए अत्यधिक लाभकारी
जिला शिक्षा
अधिकारी ने कहा कि ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र जारी करने का कार्य विद्यार्थियों के लिए
अत्यधिक लाभकारी है। उन्होंने निर्देश दिये कि स्कूल संचालक अपने विद्यार्थियों के
हित को ध्यान में रखते हुए आगामी तीन दिन में शतप्रतिशत आवेदन लोक सेवा केन्द्र में
जमा करायें।
रजिस्ट्रेशन नम्बर के माध्यम से कभी भी प्रिन्ट
जिला प्रबंधक
लोक सेवा प्रबंधन श्री सौरभ जैन ने बताया कि अजा, अजजा एवं पिछड़ा वर्ग के कक्षा 1 से
12 तक के समस्त विद्यार्थियों के जाति प्रमाण-पत्र बनाने के लिए आवेदन संबंधित क्षेत्र
के लोक सेवा गारंटी केंद्र पर जमा कराना होगा। उन्होंने बताया कि प्रमाण पत्र का कभी
भी एवं कहीं भी प्रिन्ट लिया जा सकता है। इसके लिए केवल रजिस्ट्रेशन नम्बर की आवश्यकता
होगी।
डिजिटल होगा जाति प्रमाण-पत्र
श्री जैन ने
बताया कि लोक सेवा गारंटी केंद्र द्वारा प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन दर्ज कर संबंधित
क्षेत्र के तहसीलदार के पास भिजवाया जाता है। तहसील कार्यालय में कार्रवाई के बाद संबंधित
क्षेत्र का एसडीएम डिजिटल जाति प्रमाण-पत्र जारी करता है, जिसका प्रिंट आउट लोक सेवा
गारंटी केंद्र के माध्यम से संबंधित विद्यालय को भिजवा दिया जाता है, जहां विद्यार्थियों
को प्रमाण-पत्र वितरित कर दिए जाते हैं।
क्रमांक 164/315/26-05-2015
(फोटो-संलग्न)
No comments:
Post a Comment