दिनांक 25 मई 2015
॥ स मा चा र॥
आप
निर्देश दोगे तो कलेक्टर क्या करेगा?
टीएल
बैठक में कलेक्टर ने कहा
देवास 25 मई 2015/ जिला अधिकारियों को अपनीय विभागीय योजनाओं एवं शासकीय कार्यक्रमों के अनुरूप
जिले में कार्य कराना है तथा सतत् निरीक्षण करके उनका सही क्रियान्वयन सुनिश्चित
करना है। लेकिन यदि वे ऐसा न करके केवल अपने अधीनस्थों को निर्देश जारी करेंगे, तो
कलेक्टर क्या करेगा? आपका कार्य है कार्य करना, कलेक्टर का कार्य है कार्य कराना।
समयावधि
पत्रों की समीक्षा बैठक में आज सोमवार को कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने उक्त
निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई।
बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु सिंह सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।
ग्रामीण विकास विभाग ध्यान दे
कलेक्टर
ने कहा कि जिले में ग्रामीण विकास विभाग के कार्य ढीले हैं। कार्यों में गति लाई
जाए। विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी नियमित रूप से कलेक्टर कार्यालय को
भिजवाई जाए।
28 को 5 बजे तक रिपोर्ट दें
कलेक्टर
ने आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला अधिकारी को निर्देश दिए कि अजा/अजजा वर्ग के
विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति का भुगतान कर कार्य की पूर्णता की
रिपोर्ट उन्हें 28 मई को सायं 5 बजे तक दें।
आज खरीदी का अंतिम दिन
कलेक्टर
ने बताया कि जिले में समर्थन मूल्य खरीदी का अंतिम दिन 26 मई है। कार्य के अंतर्गत
जिले में 2 लाख 2 हजार मी. टन गेहूं की खरीदी 26 हजार 206 किसानों से हुई है। अभी
तक कुल 291 करोड़ रूपयों का गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा गया है, 99 प्रतिशत गेहूं
का परिवहन गोदामों तक किया गया है तथा 95 प्रतिशत किसानों को भुगतान कर दिया गया
है।
जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारे
कलेक्टर
ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारी जाएं। वहां
मरीजों के लिए समुचित उपचार, दवाओं की उपलब्धता स्वच्छ पेयजल आदि की सुविधाएं
उपलब्ध हों। कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा सिविल सर्जन को एक वर्ष में 10 लाख
रूपए तक की खरीदी के लिए बजट व अधिकार दिए गए हैं, वे जिला अस्पताल के लिए वाटर कूलर आदि आवश्यक वस्तुएं क्रय
करें।
बीसी नहीं कर रहे कार्य
कलेक्टर
ने कहा कि समग्र स्वच्छता अभियान के अंतर्गत बीसी अर्थात विकासखंड समन्वयक कार्य
नहीं कर रहे हैं। उन्हें सक्रिय किए जाने के निर्देश उन्होंने जिला पंचायत को दिए।
जागरूकता के लिए नारे लेखन व अन्य प्रचार गतिविधियां जारी रहें। हर ग्राम में
ग्राम स्वच्छता रजिस्टर संधारित हो।
शौचालय
निर्माण की नियमित रूप से मॉनीटरिंग करें
कलेक्टर ने निर्देश दिये के स्कूलों
में शौचालय निर्माण की मॉनीटरिंग के लिए जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे
नियमित रूप से मॉनीटरिंग करें। शालाओं के प्रधान अध्यापक, जनशिक्षक, सरपंच आदि के
मोबाइल नम्बर की सूची अपने साथ रखें तथा शौचालय निर्माण कार्य की प्रगति की
जानकारी लें। कलेक्टर ने निर्देश दिये शौचालय निर्माण कार्य में किसी प्रकार की
समस्या हो, तो उसकी सूचना तत्काल साईओ जिला पंचायत एवं डीपीसी को एसएमएस के माध्यम
से दी जाये।
पीजीआर
के प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें
कलेक्टर ने निर्देश दिये कि जन
शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करें। आगामी 27 मई
तक शिकायतों का निराकरण कर जानकारी फीड करायें। व्यक्तिगत प्रकरणों का निराकरण कर
संबंधित हितग्राही को भी सूचना दी जाये। अधिकारी स्वयं रूचि लेकर निर्धारित
समयावधि में शिकायतों का निराकरण करें।
क्रमांक
155/306/25-05-2015 (फोटो-संलग्न)
॥ स मा चा र॥
कलेक्टर
ने कृषि क्रांति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
जिले
में कृषि महोत्सव प्रारंभ
देवास 25 मई 2015/ जिले में आज सोमवार से कृषि महोत्सव प्रारंभ हो गया
है, जो 15 जून तक चलेगा। महोत्सव के पहले दिन किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकों से
अवगत कराने, कृषि एवं अन्य संबंधित समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से कृषि
क्रांति रथ को कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा हरी झंडी दिखाकर जिले के भ्रमण
के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर श्री बहादुर मुकाती, श्री दुर्गेश अग्रवाल,
परियोजना अधिकारी आत्मा तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कृषि
क्रान्ति रथ प्रतिदिन 3 ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगा तथा तीसरी ग्राम पंचायत
में रात्रि विश्राम करेगा। कृषि क्रान्ति रथ के साथ कृषि वैज्ञानिक, प्रगतिशील
कृषक एवं कृषि विशेषज्ञ हैं, जो किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी
देंगे तथा उनकी कृषि संबंधी समस्याओं का निराकरण करेंगे। कृषि क्रांति रथ के साथ
कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी एवं मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों का दल
भी है। इसके अलावा कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ एवं
प्रगतिशील कृषक भी दल में शामिल है। कृषि क्रांति रथ के भ्रमण के दौरान मिट्टी की
जांच के लिए सैम्पल्स लिये जायेंगे। यह कार्रवाई संपूर्ण माह सतत् चलती रहेगी।
(नोट:-
कृषि क्रांति रथ रूट चार्ट पृथक से मेल किया जा रहा है।)
क्रमांक
156/307/25-05-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
आप
निर्देश दोगे तो कलेक्टर क्या करेगा?
टीएल
बैठक में कलेक्टर ने कहा
देवास 25 मई 2015/ जिला अधिकारियों को अपनीय विभागीय योजनाओं एवं शासकीय कार्यक्रमों के अनुरूप
जिले में कार्य कराना है तथा सतत् निरीक्षण करके उनका सही क्रियान्वयन सुनिश्चित
करना है। लेकिन यदि वे ऐसा न करके केवल अपने अधीनस्थों को निर्देश जारी करेंगे, तो
कलेक्टर क्या करेगा? आपका कार्य है कार्य करना, कलेक्टर का कार्य है कार्य कराना।
समयावधि
पत्रों की समीक्षा बैठक में आज सोमवार को कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने उक्त
निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई।
बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु सिंह सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।
ग्रामीण विकास विभाग ध्यान दे
कलेक्टर
ने कहा कि जिले में ग्रामीण विकास विभाग के कार्य ढीले हैं। कार्यों में गति लाई
जाए। विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी नियमित रूप से कलेक्टर कार्यालय को
भिजवाई जाए।
28 को 5 बजे तक रिपोर्ट दें
कलेक्टर
ने आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला अधिकारी को निर्देश दिए कि अजा/अजजा वर्ग के
विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति का भुगतान कर कार्य की पूर्णता की
रिपोर्ट उन्हें 28 मई को सायं 5 बजे तक दें।
आज खरीदी का अंतिम दिन
कलेक्टर
ने बताया कि जिले में समर्थन मूल्य खरीदी का अंतिम दिन 26 मई है। कार्य के अंतर्गत
जिले में 2 लाख 2 हजार मी. टन गेहूं की खरीदी 26 हजार 206 किसानों से हुई है। अभी
तक कुल 291 करोड़ रूपयों का गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा गया है, 99 प्रतिशत गेहूं
का परिवहन गोदामों तक किया गया है तथा 95 प्रतिशत किसानों को भुगतान कर दिया गया
है।
जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारे
कलेक्टर
ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारी जाएं। वहां
मरीजों के लिए समुचित उपचार, दवाओं की उपलब्धता स्वच्छ पेयजल आदि की सुविधाएं
उपलब्ध हों। कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा सिविल सर्जन को एक वर्ष में 10 लाख
रूपए तक की खरीदी के लिए बजट व अधिकार दिए गए हैं, वे जिला अस्पताल के लिए वाटर कूलर आदि आवश्यक वस्तुएं क्रय
करें।
बीसी नहीं कर रहे कार्य
कलेक्टर
ने कहा कि समग्र स्वच्छता अभियान के अंतर्गत बीसी अर्थात विकासखंड समन्वयक कार्य
नहीं कर रहे हैं। उन्हें सक्रिय किए जाने के निर्देश उन्होंने जिला पंचायत को दिए।
जागरूकता के लिए नारे लेखन व अन्य प्रचार गतिविधियां जारी रहें। हर ग्राम में
ग्राम स्वच्छता रजिस्टर संधारित हो।
शौचालय
निर्माण की नियमित रूप से मॉनीटरिंग करें
कलेक्टर ने निर्देश दिये के स्कूलों
में शौचालय निर्माण की मॉनीटरिंग के लिए जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे
नियमित रूप से मॉनीटरिंग करें। शालाओं के प्रधान अध्यापक, जनशिक्षक, सरपंच आदि के
मोबाइल नम्बर की सूची अपने साथ रखें तथा शौचालय निर्माण कार्य की प्रगति की
जानकारी लें। कलेक्टर ने निर्देश दिये शौचालय निर्माण कार्य में किसी प्रकार की
समस्या हो, तो उसकी सूचना तत्काल साईओ जिला पंचायत एवं डीपीसी को एसएमएस के माध्यम
से दी जाये।
पीजीआर
के प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें
कलेक्टर ने निर्देश दिये कि जन
शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करें। आगामी 27 मई
तक शिकायतों का निराकरण कर जानकारी फीड करायें। व्यक्तिगत प्रकरणों का निराकरण कर
संबंधित हितग्राही को भी सूचना दी जाये। अधिकारी स्वयं रूचि लेकर निर्धारित
समयावधि में शिकायतों का निराकरण करें।
क्रमांक
155/306/25-05-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
No comments:
Post a Comment