दिनांक- 11 मई 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
अभी से करलें खरीफ फसलों की तैयारी
टीएल बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
देवास 11 मई 2015/ आगामी जून माह
में मानसून आने की संभावना है। इसके चलते जिले में (विशेष रूप से ग्राम अजनास में)
खरीफ फसलों के लिए सभी आवश्यक तैयारियां करली जाएं। किसानों को खेतों में गहरी
जुताई करने के लिए प्रेरित किया जाए। बीजोत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित किया
जाए। कृषि मेले की तैयारियां करली जाएं। किसानों को रिज एंड बैड तकनीकी से सोयाबीन
की खेती करने के लिए प्रेरित किया जाए।
कलेक्टर श्री
आशुतोष अवस्थी ने आज सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न समयावधि
पत्रों की समीक्षा बैठक में ये निर्देश कृषि विभाग को दिए। बैठक में मुख्य
कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा
सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।
स्टेक
होल्डर्स के ग्रुप बनाएं
कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए
कि वे अपनी विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए अपने स्टेक होल्डर्स के
एसएमएस ग्रुप बनाएं तथा उनसे निरंतर संवाद एसएमएस के माध्यम से करें।
किसानों
की काउन्सिलिंग करें
कलेक्टर ने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि
किसानों के खेतों से मिट्टी के सैंपल (विशेष रूप से ग्राम अजनास में) लिए जाएं तथा
मिट्टी की जांच की रिपोर्ट के आधार पर किसानों की काउन्सिलिंग करें तथा उन्हें
बताएं कि उनकी मिट्टी में किन-किन तत्वों की कमी है तथा उसे कैसे दूर किया जाए।
शत-प्रतिशत
किसानों को मिल जाएं
कलेक्टर ने सहकारिता विभाग को निर्देश दिए कि
शत प्रतिशत किसानों को (विशेष रूप से ग्राम अजनास में) क्रेडिट कार्ड का वितरण
करवाएं। साथ ही स्वरोजगार क्रेडिट कार्ड भी दिलवाए जाएं। इसके लिए उपायुक्त सहकारिता
सभी बैंकों के साथ समन्वय कर कार्रवाई करें।
अजनास
में हो जाए शत प्रतिशत खाद का उठाव
कलेक्टर ने सहकारिता विभाग को निर्देश दिए कि
ग्राम अजनास में किसानों से उनकी आवश्यकता के अनुसार शत प्रतिशत खाद का उठाव करवा
लिया जाए। उपायुक्त सहकारिता ने बताया कि सभी खाद यूरिया, डीएपी एवं एनपीके
पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
20
तक वितरित करें भू-खंड प्रमाण पत्र
कलेक्टर ने
निर्देश दिए कि ग्राम अजनास में सभी भू-खंड धारियों को आगामी 20 मई तक भू-खंड
प्रमाण पत्र प्रदान कर दिए जाएं। कृषि विभाग 20 मई तक अजनास में सभी किसानों को
मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण सुनिश्चित करे। अजनास में सोलर पंप टंकी के साथ
लगवाए जाने के निर्देश कार्यपालय यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को दिए गए।
उन्नत
पशुओं का सम्मेलन बुलाएं
कलेक्टर ने
पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि ग्राम अजनास में उन्नत पशुओं का सम्मेलन बुलवाया
जाए। वहां शत प्रतिशत पशुओं का टीकाकरण करवाया जाए। साथ की एआई अर्थात कृत्रिम
गर्भाधान संबंधी फिल्म दिखाई जाए।
ये
भी निर्देश दिए
· सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अपने क्षेत्र की सभी
ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करें तथा वहां कार्य की स्थिति देखें।
· बागली क्षेत्र में 80 प्रतिशत कार्य, विशेष रूप से भवन
निर्माण कार्य, अधूरे पड़े हैं, जबकि जिला पंचायत ने राशि जारी करदी है। एसडीएम इन
कार्यों का निरीक्षण करें।
· जिले में शिक्षा ऋण के कई प्रकरण बैंकों में लंबित हैं,
अत: लीड बैंक मैनेजर सभी बैंकों के साथ समन्वय कर पात्र हितग्राहियों को ऋण वितरित
कराएं।
· सभी तहसीलदार अपने क्षेत्रों में मुख्य मंत्री आवास
योजना के प्रकरण तैयार करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग एवं राजस्व विभाग के
संयुक्त शिविर लगाएं। इनमें प्रकरण तैयार किए जाने के साथ ही भूखंड प्रमाण पत्र भी
बनवाए जाएं।
· इंदिरा आवास के हितग्राहियों के चयन के लिए विशेष
ग्राम सभाएं आयोजित कर चयन सूची तैयार की जाए। इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग
कार्रवाई करे। विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन 21 से तक किया जाए। इनमें जिला
अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई जाए।
· जिला कार्यक्रम समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान को निर्देश
दिए गए कि जिले में शाला शौचालयों के निर्माण एवं मरम्मत का कार्य आगामी 30 मई तक
पूर्ण करा लिया जाए।
क्रमांक 57/208/11-05-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
इंद्रधनुष के 7 रंगों की तरह ही बच्चों को 7 टीके अनिवार्य
मिशन इन्द्रधनुष के अंतर्गत टास्क फोर्स समिति की बैठक
संपन्न
देवास 11 मई 2015/ जिस प्रकार सात
रंगों से इन्द्रधनुष बनता है और उसमें सातों रंगों का महत्व होता है उसी तरह
जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों में 7 तरह के टीके
लगवाए जाना आवश्यक होता है। इसके लिए शासन द्वारा मिशन इन्द्रधनुष चलाया जा रहा
है, जिसमें समस्त 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण जुलाई माह तक
सुनिश्चित किया जाना है।
कलेक्टर श्री
आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में
योजना के क्रियान्वयन के लिए टास्क् फोर्स समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में
सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला
टीकाकरण अधिकारी, सिविल सर्जन आदि उपस्थित थे।
वैक्सीन
की उपलब्धता सुनिश्चित करें
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि टीकाकरण अभियान के
अंतर्गत सभी स्थानों पर वैक्सीन एवं कोल्ड चैन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिले
में सभी पुरानी जननी एक्स्प्रेस हटाए जाने तथा उनके स्थान पर नई जननी एक्सप्रेस
लगाए जाने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए। क्रमांक 58/209/11-05-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
सेना भर्ती रैली 19 से 22 मई तक देवास में
कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक
संपन्न
--------------
देवास
11 मई 2015/ सैनिकों की भर्ती रैली 19 मई से 22 मई 2015 तक आईटीआई ग्राउंड (कुशाभाऊ
ठाकरे स्टेडियम) देवास में भर्ती कार्यालय महू द्वारा आयोजित की जाएगी। रैली के अंतर्गत
19 मई को देवास जिले, 20 मई को मंदसौर एवं अलीराजपुर जिले, 21 मई को नीमच एवं बुरहानपुर
जिले तथा 22 मई को खंडवा, धार एवं बड़वानी जिले के युवक/युवतियों की भर्ती होगी।
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में आज
सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में भर्ती रैली की व्यवस्थाओं संबंधी बैठक सम्पन्न
हुई। बैठक में सेना भर्ती कार्य के संचालक कर्नल श्री सुनित सिंह, एडीएम श्री प्रबल
सिपाहा, एएसपी श्री राजेश रघुवंशी आदि उपस्थित थे।
इन पदों पर होगी भर्ती
रैली में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक क्लर्क,
सैनिक तकनीकि, सैनिक नर्सिंग सहायक/नर्सिंग सहायक वेटनरी और सैनिक ट्रेड्समेन (चयनित
ट्रेड्समेन उम्मीदवार के एप्पटीट्यूट टेस्ट) के पदों पर भर्ती होगी।
ये हैं जरूरी दस्तावेज
कर्नल सुनित सिंह ने बताया कि भर्ती के इच्छुक
उम्मीदवार सुबह 3 बजे से लेकर सुबह 5.30 बजे तक रैली ग्राउंड में निर्धारित दस्तावेज
तथा उनकी दो-दो प्रतिलिपियों के साथ रिपोर्ट करें। दस्तावेजों में शिक्षा प्रमाण-पत्र,
मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र, शपथ पत्र तथा हाल में
ही खींची 15 रंगीन फोटो (बिना टोपी तथा चश्मे के) होने चाहिएं।
निर्धारित जिलों के उम्मीदवार
ही भाग लें
कर्नल सिंह ने कहा कि भर्ती में देवास, मंदसौर,
अलीराजपुर, नीमच, बुरहानपुर, खंडवा, धार एवं बड़वानी जिलों के उम्मीदवार ही भाग लें।
इंदौर, उज्जैन संभाग के शेष जिलों (रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, इंदौर, आगर-मालवा, शाजापुर
तथा खरगोन) के सैनिकों की भर्ती अक्टूबर या नवंबर 2015 में होगी, जिसकी जानकारी समयानुसार
रोजगार निर्माण समाचार पत्र में प्रकाशित की जाएगी।
दलालों एवं बिचोलियों से सावधान
कर्नल सिंह ने कहा है कि सेना में भर्ती पूर्णतया
पारदर्शी है। यह प्रक्रिया पूर्णतया कम्प्यूटर की मदद से की जाती है। कोई भी व्यक्ति
उम्मीदवार की शारीरिक, लिखित अथवा चिकित्सा परीक्षा में किसी भी प्रकार की नाजायज मदद
नहीं कर सकता। दलालों या बिचौलियों से सावधान रहें। अगर कोई दलाल या बिचोलिया उम्मीदवार
को बहकाता है, तो उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं। भर्ती प्रक्रिया में उसकी कोई भूमिका
नहीं है। उम्मीदवार केवल खुद की मेहनत एवं योग्यता से ही इसमें पास हो सकते हैं।
No comments:
Post a Comment